Blog

  • युवाओं को रोजगार, सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़ : हरदीप बावा

    युवाओं को रोजगार, सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़ : हरदीप बावा

    – विधायक हरदीप बावा का यूथ इंटक ने बद्दी में किया जोरदार स्वागत

     

    – अब विधानसभा में उठेगी मजदूरों की आवाज : जसविंदर चौधरी

     

    बद्दीसचिन बैंसल: नालागढ़ उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय होकर विधानसभा पहुंचे विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शिमला के लिए निकले नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा बद्दी स्थित यूथ इंटक कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान व इंटक मीडिया प्रभारी ओम शर्मा की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया व उन्हें पुष्पगुच्छ तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया।

    विधायक हरदीप बावा ने इस दौरान प्रदेश हाईकमान व नालागढ़ की प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा के युवाओं को रोजगार, नालागढ़ में सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बावा ने कहा के नालागढ़ की जनता को उन से बहुत उम्मीदें हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे  यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने कहा के इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का विधानसभा पहुंचना नालागढ़ की जनता के साथ साथ श्रमिक ओर मजदूर वर्ग के लिए संजीवनी है। चौहान ने कहा के अब विधानसभा में नालागढ़ की जनता के साथ साथ मजदूर व कामगारों की आवाज भी विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के माध्यम से उठेगी।  इंटक के प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने कहा के नालागढ़ में धनबल की हार और जनबल की जीत हुई है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के विधानसभा पहुंचने से नालागढ़ के विकास को पंख लगेंगे ओर कामगारों की समस्याओं का भी अब मजबूती से समाधान होगा।

     इस मौके पर यूथ इंटक अध्यक्ष जसविंदर चौहान, इंटक के प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव संजू, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, युवा इंटक प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर, इंटक सचिव राजन गोयल, युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष शिव चौधरी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल मैहरा, बीबीएन इंटक सचिव वरुण कालिया, यूथ इंटक उपाध्यक्ष कृष्ण, सचिव रविन्द्र कुमार, पृथ्वी कौशल, लक्की, अरुण, अक्षय, राज, अनिल, सन्नी, यूथ कांग्रेस महासचिव केवल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी नीटू, दिलवर खान, गुरदेव चौधरी बिल्ला, मखन्न चौधरी, गुरपाल चौधरी, अक्षय ठाकुर, गुरदेव, बब्बू, सुभाष कुमार यादव, संदीप कुमार समेत भारी संख्या में इंटक, यूथ इंटक व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: जिला परिषद् ऊना की त्रैमासिक बैठक सोमवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद् अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने जिला परिषद् क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं संबंधित कार्यालयाध्यक्षों के समक्ष रखी। जिप बैठक के दौरान जिला परिषद की भड़ोलियां खुर्द भूमि का 6 लाख 80 हज़ार रूपये से तारबंदी करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा जिप द्वारा 11 मार्च से 30 जून तक किए गए कार्यों के आय व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्तायोग के तहत वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना और मनरेगा की अनुपूरक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

    बैठक में जिप अध्यक्षा ने ग्राम पंचायत बहडाला में राज्य मार्ग पर अम्बेडकर भवन के पास सड़क के बीचों-बीच लगी रेलिंग को खोलने के लिए संबंधित विभाग से अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त बरसात में राशन डिपुओं में गंदम के आटे के स्थान पर गेहूं उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया।

    उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा द्वारा कुटलैहड वन परिक्षेत्र में खैर के अवैध कटान, गर्मियों में जंगलों में आग लगाने वालों पर कड़ा संज्ञान लेने की बता कही। उन्होंने अपने क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मार्गों पर दूरसंचार कम्पनी द्वारा खुदाई करके बिछाई गई केबल के उपरांत सड़कों को ठीक न करने का मामला उठाया। इसके अलावा अपने जिला परिषद् क्षेत्र के अधीन बंगाणा में अग्निशमन केन्द्र में छोटा वाहन उपलब्ध करवाने, थानाकलां में बिजली बोर्ड का मण्डल खोलने, तथा कृषि विभाग का कार्यालय खोलने, ग्राम पंचायत रायपुर मैदान में कानूनगो वृत खोलने तथा बल्ह तथा प्रोईयां में पटवार वृत खालने की मांग की।

    जिप सदस्य कमल सैणी द्वारा वन विभाग द्वारा इस वर्ष पौधारोपण पर किए जा रहे व्यय का विवरण मांगा तथा मनरेगा कन्वर्जेंस में पौधारोपण करवाने का सुझाव दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा वन मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए गए वे जिला परिषद् सदस्यों को भी पौधरोपण के लिए पौधे वितरित करें। कमल सैणी द्वारा द्वारा रिवर बैड पर स्थापित क्रेशरों द्वारा मापदण्डों के अनुरूप खुदाई न करने के लिए खनन विभाग से कार्यवाही करने की मांगी भी की। उन्होंने मांग की कि हरोली में पंजाब के लोगों को नशा मुक्ति केन्द्र खोलने की स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए। टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क 15 महीनों में दोबारा बनाने का मुद्धा उठाया। इसके अलावा उन्होनें कहा कि हरोली-टाहलीवाल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे ओवरलोड टिप्परों के चालान किए जाने चाहिए।

    सदस्य सुशील कालिया द्वारा गांवों में सहकारी सभाओं में खाद के साथ-साथ बीज भी एक ही छत के नीचे मुहैया करवाने का सुझाव दिया ताकि कर्मचारियों की कमी की समस्या न आए।

    बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर, सदस्य कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, नरेश कुमारी (दियाडा). सत्या देवी, उर्मिला देवी, गुलजार सिंह, कमल किशोर, रमा कुमारी ओंकार नाथ रजनी वाला तथा सुशील कालिया तथा पंचायत समिति अम्ब की अध्यक्षा सुनीता धीमान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों से कार्यालयाध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भी  भाग लिया।

  • एसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई तक

    एसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई तक

    ऊनासुशील पंडित: शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 अगस्त से 20 अगस्त तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 अगस्त को किया जाएगा। प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 अगस्त तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर रहेगी। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियांे का निपटारा 12 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2024 तक किया जाएगा। इसके अलावा 21 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 5 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसजीपीसी चुनावों के लिए 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

  • पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

    पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

    ऊनासुशील पंडित: पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता निर्धारित करने की तिथि 1 जुलाई, 2024 रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 16 से 22 जुलाई तक दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। 25 जुलाई को पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों एवं आपत्तियों का निपटारा करेंगे। 29 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दाखिल कर सकेंगे। 1 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में प्राप्त हुई अपीलों का निवारण करेंगे। इसके अतिरिक्त 2 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

  • रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े

    रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े

    कर चोरी मामलों में 2,18,510 रूपये का लगाया जुर्माना, मौके पर वसूले 1,85,860 रूपये


    ऊनासुशील पंडित:
    राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा विशेष अभियान के तहत गत शनिवार को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के तहत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 मामले बिना बिल के विभिन्न प्रकार के सामान के पाए गए जिस पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 2,18,510 रूपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें दो मामले आयरन स्क्रैप के सम्मिलित हैं जिन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने 1,85,860 रूपये का जुर्माना मौके पर वसूला। रोड साइड चेकिंग विशेष अभियान में एसटीईओ शिव महाजन सहित संजीव कुमार, सुरेश कुमार व लखविंदर सिंह शामिल रहे।

    उपायुक्त राज्य कर व आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग किसी भी प्रकार की कर चोरी को रोकने के लिए भरसक प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रकार के व्यापारियों से आग्रह किया गया है कि भविष्य में क्रय-विक्रय से सम्बन्धित पूर्ण दस्तावेज़ जोकि मूल खरीद/बिक्री बिल, ई-वे बिल सामान के परिवहन के साथ अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि कोई कर चोरी से संबंधित मामला पाया जाता है तो विभाग द्वारा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में भरे जाएंगे 150 पद

    वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में भरे जाएंगे 150 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज़ वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में केवल पुरुष वर्ग में विभिन्न श्रेणियों के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें मेल्टर के 10 पद, फिटर के 10, क्रेन ऑप्रेटर के 5, वेल्डर के 10, सहायक मेल्टर/ बारी मेन के 15 और हेल्पर के 10 पद शामिल है। इन पदों के साक्षात्कार 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में होगा।

    उन्होंने बताया कि मेल्टर पद के शैक्षणिक योग्यता 10वीं और आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की है। फिटर के लिए 10वीं और फिटर में आईटीआई व आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। क्रेन ऑप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु 22 से 40 वर्ष होनी चाहिए। वेल्डर पद के लिए 10वीं, वेल्डर में आईटीआई और आयु 20 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है। सहायक मेल्टर के लिए 10वीं पास और आयु 25 से 40 वर्ष होनी जरुरी है। इसके अतिरिक्त हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों को वेतन हिमाचल प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा।
    अक्षय शर्मा ने बताया इच्छुक अभ्यार्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 76962-00743 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बातया कि साक्षात्कार में यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
  • तीसरी बार शपथ लेने पर भी मोदी को देश ने नकारा

    तीसरी बार शपथ लेने पर भी मोदी को देश ने नकारा

    उपचुनाव में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार पर डोगरा की प्रेस कांफ्रेंस

     

    ऊना/सुशील पंडित: पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने सोमवार को ऊना में रखी एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी को उपचुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

    डोगरा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचा। राज्य सरकार और प्रदेश के विकास को अस्थिर करने की साजिश रची। उस प्रकरण में भाजपा की बुरी तरह से हार हुई है। भाजपा के षडयंत्रों का राज्य और देश की जनता से मुंहतोड़ जवाब दिया है। डोगरा ने बताया कि दो दिन पहले सात राज्यों में 13 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। उसमें से 10 सीटों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जीत मिली है। भाजपा को देश की जनता ने अब नकार दिया है। भारतीय जनमानस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बता दिया है कि जनता अच्छे निर्णय लेने की ताकत आज भी रखती है।

    डोगरा ने बताया कि कांग्रेस के संगठन ने भी इन चुनावों से सीख ली है कि हमें और मुस्तैदी के साथ चलना होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला चुके हैं। इन नेताओं ने हिमाचल के लोगों को बरगलाने की कोशिश में बार बार कहा था कि उनकी सरकार आ रही है। अब सारा तूफान थम चुका है। भाजपा ने हमारी 6 सीटों पर आक्रमण किया था। हमने छह सीटें जीतकर अपनी सरकार को मजबूत कर लिया है। मुझे आशा है कि भाजपा अगले कुछ वर्ष विपक्ष में रहते हुए सकारात्मक राजनीति करने की ओर बढ़ेगी।

     यदि ऐसे ही षडयंत्र रचने हैं तो कांग्रेस पार्टी और राज्य की लोकप्रिय सरकार उन साजिशों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार रहेगी। डोगरा ने बताया कि हम 15 अगस्त के बाद एक गांव एक रात कार्यक्रम के तहत हर पंचायत में जाएंगे। यह कांग्रेस सेवा दल का पुराना प्रोजेक्ट है जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों के बीच रहा करते थे। उनकी आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाते थे। जल्द हम ऊना से एक गांव एक रात कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। फिलहाल उपचुनाव नतीजों से इतना ही जान लीजिए कि भारत में तीसरी बार शपथ लेने पर भी मोदी को जनता ने नकार दिया है।

  • बाबा डेरा में 17 से 21 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव

    बाबा डेरा में 17 से 21 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव

    ऊना/सुशील पंडित: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में 17 जुलाई से 21 जुलाई तक वार्षिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। 16 जुलाई मंगलवार को संक्रांति के दिन पीपल चूरी महोत्सव भी नारी आश्रम में ही मनाया जाएगा। सावन के पहले ज्येष्ठ मंगलवार को यह ऐतिहासिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
  • ऊनाः मौके पर पुलिस ने 44500 रू वसूले

    ऊनाः मौके पर पुलिस ने 44500 रू वसूले

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने रविवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो लोगों से 44500 रूपए जुर्माना वसूला है। पुलिस ने कुल 148 चालान किए थे जिसमें से कुछ ने मौके पर भुगतान कर दिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करते हुए 8 लोगों को पकड़ा है। उन पर 100 रुपए प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाते हुए पुलिस ने 800 रूपए की कमाई की है। तीसरी चालान कार्रवाई में पुलिस ने अवैध खनन करते हुए दो वाहनों से 6245 रूपये जुर्माना वसूला है।
  • Punjab : इस दिन सरकारी-अर्धसरकारी दफ्तर, स्कूल व बैंक रहेंगे बंद

    Punjab : इस दिन सरकारी-अर्धसरकारी दफ्तर, स्कूल व बैंक रहेंगे बंद

    मलेरकोटला : डिप्टी कमिश्नर मलेरकोटला डॉ. पल्लवी ने मुहर्रम (योम-ए-अशूरा) के मौके पर 17 जुलाई (बुधवार) को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत जिले में छुट्टी का ऐलान किया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 17 जुलाई को मलेरकोटला जिले के सारे सरकारी/अर्धसरकारी दफ्तर, सरकारी/गैरसरकारी व शिक्षण संस्थान व बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, स्कूलों, कॉलेजों जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं उन पर छुट्टी के यह आदेश लागू नहीं होंगे।