Blog

  • बीच सड़क युवक को चाकुओं से गोदा, Live वीडियो आई सामने।

    बीच सड़क युवक को चाकुओं से गोदा, Live वीडियो आई सामने।

    Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद जिले के बालापुर उपनगर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में, सैयद समीर नाम के एक 28 वर्षीय युवक का अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने पीछा किया, उस पर हमला किया और बेरहमी से कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 13 जून गुरुवार की रात बालापुर स्थित रॉयल कॉलोनी की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पहले सैयद समीर का पीछा करते हैं, उसे चाकू मारते हैं और जब वह जमीन पर गिर जाता है, तो एक आरोपी पीड़ित को लात मारते हुए और मारपीट करते हुए दिखाई देता है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि जब सैयद पर हमला हो रहा था तो कई राहगीरों को अपने रास्ते चलते देखा गया, हालांकि ऐसा माना जाता है कि हमलावरों के पास मौजूद हथियारों के डर से किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

  • Acropolis Mall में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Acropolis Mall में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग लगी है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ फायर ब्रिगेड कि 10 गाड़ियां मौजूद हैं। आग को जल्द से जल्द बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ फायर ब्रिगेड कि 10 गाड़ियां मौजूद हैं। आग को जल्द से जल्द बुझाने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग अब भी मॉल के अंदर बनाए गए दफ्तरों में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही 11 जून को कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आपदा प्रबंधन की टीम भी वहां पहुंची।

    कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक आग पार्क स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला इमारत से सटे रेस्टोरेंट में लगी, जिसके बाद इमारत की ऊंची मंजिलों से गहरा धुआं और आग की लपटें निकलती देखी गईं। आसपास की आवासीय इमारतों और कार्यालयों के लोग आग देखकर डर गए और सड़क पर पहुंच गए। आग लगने का कारण फॉरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा और अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि रेस्टोरेंट मालिक ने सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Factory के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

    Factory के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

    बहादुरगढ़ : शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट वन में स्थित मौजा फुटवियर में एक जूते चप्पल बनाने की वाली फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का तैयार माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।  

    आपको बता दें आग की लपटें इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया। इसके साथ ही भीषण आग के चलते आसपास की फैक्ट्री में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के साथ-साथ हैं देश की राजधानी दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।

    जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गनीमत यह रही की आग लगते ही गोदाम में तैनात कर्मचारी बाहर भाग निकले। गोदाम के अंदर रबर से बने जूते और चप्पल होने के कारण आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

  • बड़ी खबरः दिनदहाड़े PNB में लाखों की लूट, फायरिंग कर नगदी लेकर हुए फरार

    बड़ी खबरः दिनदहाड़े PNB में लाखों की लूट, फायरिंग कर नगदी लेकर हुए फरार

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत आज दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, शहर के धूप सिंह नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुबह 10.30 बजे के करीब 4 बदमाशों लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि धूप सिंह नगर में स्थित मित्र शाखा में सुबह करीब साढ़े 10 बजे नकाबपोश बदमाश घुसे। उन्होंने गनपॉइंट पर कर्मचारियों को साइड में किया और दराज से पैसा निकालकर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार चारों बदमाश एक बाइक पर बैठकर आए थे। भागते समय कुछ लोगों ने उनका मुकाबला किया तो बदमाश उन्हें घायल कर गए। मित्र शाखा संचालक के मुताबिक, बदमाश 4 लाख से ज्यादा रुपए कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए। 

    मित्र शाखा संचालक हरीश के भाई के प्रदीप ने बताया है कि उन्होंने काम पर कुछ लोग रखे हैं। उन्होंने ही आज सुबह शाखा खोली। लूट के समय वही लोग मौजूद थे। प्रदीप ने बताया कि कर्मचारियों के शाखा खोलने के कुछ देर बाद ही 4 बदमाश एक बाइक पर सवार होकर पहुंच गए। प्रदीप का कहना है कि लुटेरों ने आते ही शाखा में कर्मचारियों को डराया। सभी लुटेरों ने अपने मुंह ढंके हुए थे। उन्होंने कर्मचारियों को पिस्टल दिखाई और बैग उठाकर पूरा पैसा उसमें डालने के लिए कहा। पहले तो कर्मचारियों ने थोड़ा विरोध किया, लेकिन जैसे ही बदमाश ने एक फायर जमीन की ओर कर दिया तो कर्मचारी डर गए।

    इसके बाद लुटेरों ने बैग उठाकर पैसे उसमें डाले और पैदल ही भाग निकले। प्रदीप का कहना है कि बाहर निकलते हुए एक बदमाश के साथ उनकी हाथापाई हुई। बाकी उसके साथी उसके छोड़कर भाग निकले थे। हालांकि, वह बदमाश भी प्रदीप के बाजू में धारदार हथियार (सूहा) मारकर भाग गया। प्रदीप ने बताया है कि बदमाशों ने पहले ही पूरी रेकी कर रखी थी। भागते हुए वे अपनी बाइक छोड़ गए हैं। हालांकि, रास्ते में उन्होंने गन दिखाकर दो बाइक भी लूट लीं, जिन पर सवार होकर चारों बदमाश फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    वहीं, सीएचसी में तैनात कर्मचारी विकास ने बताया कि सभी नकाबपोश हरियाणवी में ही बात कर रहे थे। उन्होंने आते ही धमकाया और पूछा कि रुपए कहां रखे हैं। इसके बाद उन्होंने डराने के लिए जमीन पर गोली चला दी। इसके बाद उन्होंने रुपए निकाले और भाग गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। DSP सुरेश सैनी ने बताया है कि बदमाशों के पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर को सील कर आसपास के अन्य सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab : जिंदा जलाए युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, नशे के खिलाफ उठाई थी आवाज

    Punjab : जिंदा जलाए युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, नशे के खिलाफ उठाई थी आवाज

    मामले में 4 आरोपी पुलिस की हिरासत में, अभी भी 4 फरार चल रहे

    लुधियाना : जगराओं में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले मनप्रीत की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 जून को उसने नशे का विरोध करते आवाज उठाई थी, जिसको लेकर पड़ोसी युवकों ने पेट्रोल डालकर मनप्रीत को आग लगा दी थी। जिससे वह मनप्रीत 85% तक झुलस गया था। परिजनों द्वारा फरोदकोट में अस्पताल दाखिल करवाया गया था।
    मामले को लेकर पुलिस ने 8 आरोपियों में से 4 आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। 

    24 वर्षीय मनप्रीत​​​​​​​ सिंह ने अपने घर के नजदीक नशा बिकने को लेकर आवाज उठानी शुरू की थी। जिसको लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों के साथ बहसबाजी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन युवकों ने रंजिश रखते 4 जून को चुनावों की गिनती वाले दिन मनप्रीत सिंह को घर से बाहर बुला लिया। फिर बहसबाजी करते हुए आरोपी प्रदीप सिंह ने मनप्रीत को पीछे से पकड़ लिया और आरोपी विजय कुमार ने पेट्रोल से भरी बोतल मनप्रीत सिंह फेंक दी और लाइटर निकाल आग लगा दी थी। 

    थाना सिटी के एएसआई मोहन लाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया था। 8 आरोपियों में से 3 आरोपी नाबालिग थे। जिन की उम्र 14 साल से लेकर 16 साल तक थी। आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ टीटू व जतिन कुमार निवासी रानी वाला खूह नजदीक चुंगी नंबर 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 4 को इस मामले में पकड़ लिया है। फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Punjab: College के सामने दो पक्षों में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab: College के सामने दो पक्षों में चली गोलियां, एक घायल

    बठिंडाः ऐतिहासिक शहर तलवंडी साबो में गुरु काशी कॉलेज के सामने आज दो पक्षों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में गांव सींगो का एक युवक के घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही तलवंडी साबो पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना के तुरंत बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल का नाम सुखप्रीत सिंह बताया जा रहा है। जिसका इलाज बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती चल रहा है। पुलिस को घटना स्थल से कुछ कारतूस भी बरामद होने की जानकारी भी मिली हैं, जबकि घटना के दौरान कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

  • Gurmeet Ram Rahim ने फिर मांगी फरलो

    Gurmeet Ram Rahim ने फिर मांगी फरलो

    हरियाणा  : डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम ने फिर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने फिर से 21 दिन की फरलो मांगी है। राम रहीम ने अपनी फरलो याचिका में कहा कि इसी महीने डेरा सच्चा सौदा का कार्यक्रम है, जिसमें उसे शामिल होना है। डेरा मुखी की अर्जी पर गौर किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। 

    इसके बाद सुनवाई 2 जुलाई तक स्थगित कर दी गई। राम रहीम ने लोकसभा चुनाव से पहले भी फरलो की मांग की थी। उसने कहा था कि मैं 14 दिन की फरलो का हकदार हूं, लेकिन कोर्ट ने अनुमति नहीं दी थी। यह पहली बार हुआ है जब हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आम चुनाव बिना राम रहीम के हुए। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार की ओर से डेरा प्रमुख राम रहीम को इस बार चुनाव में पैरोल नहीं दी गई। 

  • आयोध्या में राम मंदिर को लेकर आतंकी अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा

    आयोध्या में राम मंदिर को लेकर आतंकी अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा

    नई दिल्ली : आयोध्या में राम मंदिर को लेकर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। देश की खुफिया एजेंसियों ने राम मंदिर को लेकर अलर्ट जारी किया है कि आतंकी राम मंदिर पर बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं

    इसी बीच देश की सुरक्षा जांच एजेंसियों ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आतंकी हमले की साजिश को लेकर पुलिस को अलर्ट किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी अयोध्या में कोई बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।
    आतंकी यहां पर किसी भी वेशभूषा में आ सकते हैं, लिहाजा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया जाए। जैश ए मोहम्मद ने आडियों जारी कर राम मंदिर को बंम से उड़ाने की धमकी दी है।
  • England  ने Oman को 19 गेंदों मे हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

    England  ने Oman को 19 गेंदों मे हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

    स्पोर्ट्स: टी-20 वर्ल्ड कप में इंगलेंड ओर ओमान टीम के मेच में इंगलेंड टीम ने ओमान को 19 गेंदो में हराकर रिकर्ड  कायम कर दिया है। इस मेच में आदिल रशीद 4 विकेट, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेटों विकेस लेकर  ओमान की टीम को 47 रन पर ही आल आउट कर दिया, जिसका पीछा करते हुए इंगलेंड ने मात्र 19 गेदों में जीत हासिल कर ली। इंगलेंड ने ओमान को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

    इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजी कप्तान के फैसले सही साबित करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम को 13.2 ओवर में मात्र 47 के स्कोर पर समेट दिया। ओमान का कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका और ओमान के बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर खटाखट पवेलियन लौट गये। 

  • Jalandhar: उप- चुनाव से पहले Sushil Rinku हुए Live, कार्यों को लेकर कही ये बातें, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप- चुनाव से पहले Sushil Rinku हुए Live, कार्यों को लेकर कही ये बातें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप-चुनाव से पहले भाजपा नेता सुशील रिंकू सोशल मीडिया पर लाइव हुए। इस दौरान वेस्ट हलके के हालातों को लेकर रिंकू ने नगर निगम प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी सहित अन्य कामों की व्यस्था बेहद खराब है। रिंकू ने कहा कि मास्टर तारा सिंह, बूट मार्किट, भार्गव कैंप सहित अन्य हलकों के हालात बेहद खराब है। रिंकू ने कहाकि वेस्ट हलके में सफाई के साथ स्ट्रीट लाइट की काफी समस्या है। उन्होंने कहा कि 120 फुटी रोड़ सहित अन्य हलकों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था काफी खराब है। जिसके बाद रिंकू ने कहाकि वह कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके है।

    वहीं लाइव वीडियो में अधिकारी हरजिंदर को फोन करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर बात की। जिसमें हरजीत ने कहाकि उसे अब 3 कर्मी मिले है। हरजीत ने कहाकि आज वह वेस्ट हलके में काम शुरू करवा देगा। रिंकू ने कहा कि वेस्ट हलके में बूटा मंडी से लेकर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में स्ट्रीट लाइटों को सुचारू ढंग से आज चलवा दिया जाए। इस दौरान रिंकू ने कहा कि आज यह काम करवा दिया जाए, नहीं तो उन्हें अपना पुराने रूप में ना आने पड़े। रिंकू ने कहाकि वेस्ट हलके की पहले भी सेवा की है और अब भी वह करेंगे। रिंकू ने वेस्ट हलके में सीट को लेकर शीतल अंगुराल को टिकट दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह उन्हे आस है कि पार्टी शीतल को टिकट देगी।