Blog

  • पंजाबः किसानों ने किया हाईवे जाम, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    संगरूरः भाना सिद्धू की गिरफ्तारी को लेकर आज किसानों ने सीएम भगवंत मान की कोठी के घेराव का ऐलान किया था। वहीं इस मामले को लेकर माहौल गरमा गया है। दरअसल, किसानों को पुलिस द्वारा घरों में नजरबंद किए जाने को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते किसानों ने पटियाला रोड़ पर चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान पुलिस और किसानों में हल्की झड़प भी हुई है, जिसके चलते माहौल गरमा गया है। दरअसल, आज सीएम भगवंत मान की कोठी के आगे भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर रोष प्रदर्शन करने जा रहे कई जथेबंधियों को पुलिस ने सुनाम में नाका लगाकर पहले ही रोक लिया।

    इस दौरान कई युवकों को हिरासत में भी लिया गया। इस मौके अकाली दल के इंचार्ज राजेंद्र दीपा भी साथी समेत मुख्यमंत्री की कोठी के आगे धरना लगाने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही संगरूर रोड पर उन्हें पुलिस द्वारा रोक लिया जिसके चलते वह धरने में शामिल हो गए। इस मौके एसपी सरताज सिंह चहल व बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। लेकिन मीडिया कर्मियों को देखकर उन्होंने कोई बात नहीं की। वहीं मौके पर राजिंदर दीपा ने कहा कि सरकार बहुत गलत कर रही है। इसका परिणाम आने वाले समय में उनको भुगतना पड़ेगा। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले किसान नेता रुलदू मानसा को भी पुलिस ने नजरबंद कर लिया था।

  • राम भक्तों के लिए तोहफा, शुरु हुई बस सर्विस, देखें वीडियो

    पंचकूला : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और थोड़े दिन बाद ही पंचकूला रोडवेज के द्वारा पंचकूला से अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए सीधी बस सर्विस शुरू की है । इस बस सर्विस का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नारियल फोड़ कर और हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पंचकूला हरियाणा रोडवेज के जीएम भी मौजूद रहे। हफ्ते में 3 दिन पंचकूला से सीधा अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए यह बस चलेगी और जरूरत पड़ी तो इस बस का समय भी बढ़ाया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा पंचकूला से श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए बस सर्विस का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि करीब 900 किलोमीटर का सफर तय कर यह बस पंचकूला से अयोध्या श्री राम मंदिर में भक्तों को दर्शन करवाएगी। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि पंचकूला डिपो से पहली बस अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए रवाना हुई है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा उनका भी मन है कि इस बस में अयोध्या दर्शन के लिए जाए। लेकिन आदेश है कि पहले राम भक्त अयोध्या में माता टेकेगें और वीआईपी लोगों के जाने से सुरक्षा में फर्क पड़ता है। जिसके चलते वह बाद में राम मंदिर अयोध्या जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि यह सेवा हफ्ते में 3 दिन चलेगी और जरूरत पड़ने पर इसको पूरा सप्ताह भी किया जाएगा और ज्यादा जरूरत पड़े तो बसें भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस बस से जो भी अयोध्या श्री राम मंदिर में जाना चाहते हैं उनके लिए सुविधा मिलेगी। एक बड़ा तोहफा हरियाणा परिवहन के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका भी मन है कि वह अयोध्या श्री राम मंदिर में जाएं। लेकिन सुरक्षा के मध्य नजर वह अभी नहीं जा सकते। क्योंकि पहले राम भक्तों के लिए दर्शन करेगे। वीआईपी लोगों के जाने से सुरक्षा भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पहली ट्रेन 8 फरवरी को हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए जाएगी।

  • पंजाबः खड़ी कार को लगी भीषण आग, जलकर हुई राख

    नवांशहरः ओड़ कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है जहां खड़ी कार को आग लग गई। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक ने बताया कि वह एक स्टूडियो में काम करता है। इसी के चलते वह देर रात शादी का प्रोग्राम कवर करके आए थे। कार मालिक ने बाद अगले दिन उनके भतीजे ने दोबारा प्रोग्राम कवर करने के लिए जाना था। इसलिए उनके भतीजे अंकित ने कार घर के नजदीक सिविल अस्पताल के पास खड़ी कर दी थी।

    राकेश क्लिनिक के मालिक के बेटे अक्षय का रात करीब 1 बजे फोन आया कि उनकी कार में आग लग गई है। कार मालिक ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार को भीषण आग लगी हुई थी। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन हादसे के दौरान कार जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसने 3 महीने पहले कार खरीदी थी। वहीं पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।

  • पंजाब : सरेआम नशे का टीका लगाते युवक की वीडियो हुई वायरल

    लुधियाना : पंजाब में नशे के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। अकसर युवाओं द्वारा नशे के टीके लगाने की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही नया मामला न्यू कुंदनपुरी का है। जहां पर एक ऑटो में सवार युवक द्वारा अपने हाथ की नस में नशे का टीका लगाने की वीडियो सामने आई है। देर रात राहगीर ने ऑटो चालक को नस में टीका लगाते हुए पकड़ा और वीडियो बना ली।

    इस दौरान ऑटो चालक ने राहगीर से कहा कि वह पंप लगा रहा है। सुबह से पैसे कमा रहा था, अब तोड़ लगी तो टीका लगाया है। न्यू कुंदनपुरी इलाके के लोग नशेड़ियों से परेशान हैं। उनके घरों और दुकानों से सामान चुराकर नशेड़ी नजदीकी पीरू बंदा मोहल्ले से चिट्‌टा खरीद लाते हैं। एक महीना पहले भी न्यू कुंदनपुरी में लोगों ने नशेड़ी ऑटो चालक को ऑटो में इंजेक्शन लगाते हुए ट्रैप लगाकर पकड़ा था।

  • 32 वर्षीय पूनम पांडे की नहीं हुई मौ+त, जानें किसने फैलाई थी झूठी खबर, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: एक्ट्रेस पूनम पांडे के बीते दिन निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। 2 फरवरी को खबर आई थी कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हालांकि इस बात पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब खुद सामने आकर पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर को झूठा बता दिया है। इस दौरान पूनम पांडे ने बताया कि उसके निधन की खबर किसने फैलाई थी। पूनम ने कहा कि उसके निधन की झूठी खबर उसने खुद फैलाई थी। पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशियल पेज पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को उनके निधन की जानकारी दी थी। जिसके बाद पूनम पांडे ने अब खुद सामने आकर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं।

    बीते दिन से पूनम पांडे की मौत की खबर पर सभी को हैरत हो रही थी। काफी लोगों को उनकी मौत की ये खबर झूठी लग रही थी। लेकिन जिस तरह से स्टार्स के रिएक्शन आ रहे थे, तो लोगों ने धीरे-धीरे यकीन करना शुरू कर दिया था। लेकिन पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर खुद फैलाई थी। पूनम की टीम द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में साफ-साफ लिखा गया था कि पूनम का निधन सर्विकल कैंसर के चलते हुए है। पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर पर सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मैं जिंदा दूं, मैं सर्विकल कैंसर से नहीं मर सकती।

    लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। पूनम ने आगे कहा कि, आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें।

  • पंजाबः घुमार मंडी में कार को लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः घुमार मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क किनारे खड़ी कार को आग लग गई। जिसके बाद कार मालिक को लोगों ने घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर कार मालिक ने कार को काबू पा लिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के बाईं ओर शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं कार मालिक ने बताया कि साथ के पड़ोसी बाहर बैठे हुए थे। जिन्होंने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी। कार मालिक ने कहा कि आग ज्यादा ना होने के कारण उन्होंने जल्द आग पर काबू पा लिया।

  • शुगर, हार्ट और जोड़ों के दर्द सहित 39 दवाइयां हुई सस्ती

    नई दिल्ली: देशभर में आम जनता हर किसी न किसी बीमारी से लड़ने के लिए काफी परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन अब इस मोर्चे पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसकी वजह से शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट और जोड़ों के दर्द निवारक तेल और इन्फेक्शन की दवाएं सस्ते दामों में मिलेगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 39 फॉर्मुलेशन के दाम तय किए हैं। इसके साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी मिली है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले लोगों को इस मोर्चे पर काफी उम्मीद थी।

    नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए 39 फ़ॉर्म्यूलेशन के दाम तय किए हैं। एनपीपीए ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि कौन सी दवाएं इस सूची में शामिल की गई है। इसमें डायबिटीज, पेन किलर, बुखार और हार्ट, जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती होगी। इसके इलावा चार स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी दे दी गई है।

  • पंजाब : हमलावरों ने कार पर बेसबैट और ईंटों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : बाबा थान सिंह चौक के पास हमलावरों द्वारा कार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑल्टो कार पर बेसबैट और ईंटों से हमला किया। हालांकि हमले के दौरान कार चालक गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे थोड़ी दूरी पर पान खा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक्टिवा पर सवार 3 लोगों ने एक ऑल्टो कार को घेर लिया और उन पर बेसबॉल से हमला कर दिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। जबकि बाद में आरोपी भी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • PM मोदी ने किया ऐलान, भाजपा के दिग्गज नेता को मिलेगा भारत रत्न

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये की है। उन्होंने लिखा है ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।’

  • पंजाबः प्रदर्शन से पहले छावनी में बदला शहर, चौंकों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    संगरूरः भाना सिद्धू को लेकर मामला लगातार गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर किसानों द्वारा आज सीएम भगवंत मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया गया था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में किसान जत्थेबंदियों के नेताओं के घर में सुबह से पुलिस पहुंच गई है और नेताओं को घर में नजरबंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आज जिले के हर चौंक पर प्रदर्शन से पहले ही पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस प्रदर्शन से पहले जसकरण सिंह काहन सिंहवाला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    वहीं अभी तक कोई भी प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास तक नहीं पहुंचा है। दरअसल, भाना सिद्धू के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि भाना सिद्धू की बढ़ती लोकप्रियता और प्रशासन के खिलाफ खुलकर बोलने के कारण पुलिस ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया है। इस दौरान आरोप लगे है कि पुलिस हिरासत में रहते हुए उन्हें प्रताड़ित भी किया है। भाना सिद्धू के समर्थक आज संगरूर में बड़ा इकट्ठ करके सीएम भगवंत मान के हक में शामिल होने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।