Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਜੱਜ ਤੇ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਜੱਜਾਂ ਦੇ ਪੈਨਲ ਨੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦਿਆਂ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਜਸਟਿਸ ਸੰਜੇ ਕਿਸ਼ਨ ਕੌਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਜੱਜ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧਾਵਾਲੀਆ, ਜੱਜ ਅਰੁਣ ਪਾਲੀ, ਜੱਜ ਸੰਤੋਸ਼ ਸਨੇਹੀ ਮਾਣ ਅਤੇ ਜੱਜ ਅਮਨ ਚੌਧਰੀ ਅਤੇ ਜਸਟਿਸ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਜੱਜ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਸਟਿਸ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਸੇਠੀ ਜੱਜ ਪੰਜਾਬ-ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ।

    ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਵੀ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਨਯੋਗ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਜਸਟਿਸ ਸੰਜੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੋਲ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਜੱਜ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੂਚਨਾ ਕੇਂਦਰ ਵਿਖੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਚਿੰਨ ਦੇ ਕਿ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • चंगर कामून का प्रतिनिधि मंडल समस्याओं को लेकर विधायक भुट्टो से मिला

    कामून बसियों की हर समस्या का होगा समाधान: देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंगर कामून का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर रेस्ट हाउस बंगाणा में विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मिला, और उनको पेश आ रही समस्याओं पर  चर्चा की। उनका कहना है। कि चंगर कामून आज़ादी के बाद इतने वर्ष बीत जाने पर भी आदि बासियों की तरह जिंदग्गी गुजार रहे है। और कई समस्याओं से गांव वासी झुज रहे हैं। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने उक्त मण्डल की समस्याओं को सुना और उनके समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि हमने दस माह में जो भी घोषणा की है। उसका पहले हमने बजट का प्रावधान किया है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दस के करीव बहुउद्देशीय समुदायक भवनों में हमने भूमि पूजन किया है। और पहले उनके बजट का प्रावधान किया है। भुट्टो ने बताया कि इसी सप्ताह कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 33 सरकारी स्कूलों के भवन खेल शौचालयों एवं अन्य निर्माण कार्यो के लिए तकरीवन साढ़े तीन करोड़ की धनराशि मुहैया करवाई है। भुट्टो ने कहा कि आपकी हर समस्या पर गौर कर समस्या का समाधान किया जाएगा। हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास करवाना है। उन्होंने ग्राम पंचायत चंगर के कामून से आए प्रतिनिधि मंडल की कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए है। 

  • पंजाबः कोर्ट कॉप्लेक्स में बने सेवा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः पंजाब में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला श्री आनंदपुर साहिब के कोर्ट कॉप्लेक्स में बने सेवा केंद्र से सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात घटना को अंजाम दिया। सेवा केंद्र से चोर करीब 3 एलसीडी, आधार कार्ड मशीन और अन्य सामान चोरी करके ले गए। कोर्ट कॉप्लेक्स में चोरी की इस घटना से शहर में भय का माहौल बन गया है। वहीं इस घटना को लेकर सेवा केंद्र के अधिकारी और सुरक्षा गार्ड का बयान सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह आज जरूरी काम के सिलसिले में आया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर उसे चोरी की घटना के बारे में पता चला है।

    उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तर भी अब चोरों की सेंध से सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम जनता तो राम भरोसे है। वहीं सेवा केंद्र के अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त चोर 12ः29 पर सेवा केंद्र में दाखिल हुआ और 12ः41 पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि सुबह उनके सुरक्षा गार्ड गुरमुख सिंह ने चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। चोर ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। उक्त अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। सुरक्षा गार्ड गुरमुख ने बताया कि सुबह 8 बजे उन्होंने देखा कि दफ्तर का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को दी। घटना के बाद उच्च अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली : उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मुंबई की गामदेवी पुलिस ने शनिवार (4 नवंबर) को तेलंगाना से एक 19 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी को 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया हैपिछले हफ्ते अंबानी को पांच ईमेल मिले थे, जिसमें उनसे पैसे की मांग की गई थी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि कुछ किशोरों के जरिए शरारत की गई है फिलहाल हमारी जांच चल रही है और हम मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे मुकेश अंबानी को कुल मिलाकर पांच ईमेल आए, जिसमें उनसे कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपये मांगे गए लेकिन इससे पहले की आरोपी कुछ कर पाते, उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है

  • खड्ड कॉलेज में निश्चय प्रोजेक्ट का आगाज 

    व्यसन से परे एक नशा मुक्त दृष्टि पर जागरूकता कैंप 


    ऊना/ सुशील पंडित: क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय खड्ड  के रॉबर्स और रेंजर इकाई ने ‘ दी भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश” द्वारा प्रदत्त प्रोजेक्ट ‘निश्चय “की शुरुआत की । प्रोजेक्ट का विषय — ‘व्यसन से परे :एक नशा मुक्त दृष्टि ” रहा। रेंजर लीडर  डॉ आरती ने बताया की प्रोजेक्ट ‘निश्चय “के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जैसे स्थानीय विशेषज्ञ से ज्ञान अर्जित करना ,शपथ ग्रहण समारोह, कलात्मक अभिव्यक्ति ,कम्युनिटी वॉक, सहकर्मी शिक्षा कार्यशाला, सामुदायिक औषधि जागरूकता अभियान इत्यादि शामिल है l प्रोजेक्ट की शुरुआत में विद्यार्थियों ने स्थानीय विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज से ज्ञान अर्जित करने के लिए चर्चा की जिसमें उन्होंने युवा नशे की चपेट में क्यों? युवाओं को नशीली दवाइयां  की लत कैसे लगती है? नशीली दवाइयां का व्यसनी पर क्या असर पड़ता है? विषयों को लेकर संवाद स्थापित किया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासा का निवारण किया l रोवर पुष्पेंद्र ठाकुर, दीक्षित, सागर, साहिल, राहुल, संगम, रेंजर शिवानी, रोमितl मनीषा, रितिका, सुनैना ने चर्चा में भाग लिया  l प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने प्रोजेक्ट निश्चय की शानदार शुरुआत के लिए यूनिट के सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विद्यार्थियों से आह्वान किया l इस अवसर पर प्रोफेसर रवि राज रॉबर्स लीडर प्रोफेसर मनीराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे l

  • पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएमस चिन्हित करेंगे उपयुक्त स्थल 

    पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएमस चिन्हित करेंगे उपयुक्त स्थल 

    पटाखों की बिक्री के लिए संबंधित एसडीएम से लाइसेंस लेना अनिवार्य – राघव शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने दीवाली त्यौहार के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि दीवाली त्यौहार में केवल ग्रीन पटाखों का ही भंडारण एवं बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारी ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपयुक्त स्थान चिन्हित करेंगे।


    जिलादंडाधिकारी ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें
    उपायुक्त ने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर होना अनिवार्य है। किसी भी शेड के पचास मीटर के दायरे में ग्रीन पटाखों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। शेड एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए। शेड में सुरक्षा दूरी के भीतर तेल से जलने वाले लैंप व गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान में स्विच दीवार से सटे होने चाहिए और शेड की प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच होना भी जरूरी है। आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी उपलब्ध तथा फायर एक्सटिंगयूशर व रेत से भरी बाल्टियों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित क्षेेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रटों से लाईसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी व्यक्ति को ग्रीन पटाखों को स्टॉक और बिक्री नहीं करने की अनुमति नही होगी। अस्थायी लाइसेंस धारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ईज ऑफ र्डूइंग बिजनेस सर्विसेज के तहत भी आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों, डीएसपी व एसएचओ  माननीय उच्चतम न्यायाल द्वारा ग्रीन पटाखों को लेकर जारी किए गए निर्णय की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि दीवाली और अन्य त्यौहार जैसे गुरू पर्व वाले दिन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त क्रिसमिस और नव वर्ष पर मध्य रात्रि 11ः55 से लेकर 12ः30 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

  • जालंधरः घर से मिली व्यक्ति की ला’श

    जालंधर, ENS: महानगर के सुदर्शन पार्क के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेंटर की लाश गली सड़ी हालत में उसके घर से बरामद हुई है। हैरानी की बात यह है कि उसके घर के साथ रहते मृतक की बहन अपने सौतेले पिता के साथ रह रहे है, उनको भी घटना का पता तक नहीं लगा। इस घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों को बदबू आनी शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे थाना-1 के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सुदर्शन नगर से उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर में से काफी बदबू आ रही है।

    जैसे ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो घर के अंदर जाकर देखा कि वहां रहते पेंटर संदीप (29) पुत्र संतोश निवासी सुदर्शन पार्क का शव बेहद बुरी हालत में था। शव पुरी तरह सड़ चुका था और उस पर कीड़े भी रेंग रहे थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिस कमरे से संदीप का शव मिला वहां से शराब की बोतलें, सिगरेट और तंबाकू बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव करीब 7 दिन पुरानी है। पुलिस को शक है कि संदीप शराब की हालत में बाथरूम जाने के लिए उठा होगा और गिरने से उसकी मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों ने भी उसे बाहर आता जाता नहीं देखा था। 

  • पंजाब : भाई-बहन पर पड़ोसियों ने किया हमला, देखें CCTV

    लुधियाना : एक बुजुर्ग भाई-बहन के घर पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनका मकान सस्ते दाम में खरीदना चाहते है। पड़ोसी चाहते है कि वह लोग मकान बेच मोहल्ला छोड़ चले जाए। इसी रंजिश के कारण वह अकसर उनसे विवाद करते है। पड़ोसियों ने उन पर लोहे की बाल्टियों से हमला किया, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में वर्णनीय यह भी है कि बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा भी पड़ोसियों की आंखों में लाल मिर्च डाला गया गया है। इसके बाद उन्होंने लोहे की बाल्टी से हमला किया है। बुजुर्ग महिला प्रवेश के भाई ने कहा कि जब पड़ोसी उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे

    तो उसने अपनी आत्म रक्षा के लिए लाल मिर्च का पाउडर उन पर डाला। पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रवेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ सलेम टाबरी खजूर चौक में रहती है। उसका भाई घर के आंगन में कुछ काम कर रहा था। अचानक से पड़ोसी युवक उन्हें घर के बाहर खड़ा होकर गालियां देने लगे। उनके भाई और उसने जब पड़ोसियों से गाली-गलोच का कारण पूछा तो उस युवक के साथियों ने गालियां देनी शुरु कर दी। देखते ही देखते उक्त युवक ने उनके घर पर बाल्टियों से हमला कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रवेश ने बताया कि पड़ोसी युवक द्वारा बाल्टियां मार कर उनके पेट पर नील डाल दिए।

    घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई।  उन्होंने बताया कि किसी तरह घर का दरवाजा बंद करके उन्होंने अपनी जान बचाई है। प्रवेश मुताबिक कई वर्षों से पड़ोसी उनके साथ इसी तरह का व्यवहार कर रहे है। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। इस संबंधी उन्होंने कई बार थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने कभी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पीड़ित बुजुर्गों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और रोजाना मारपीट करने वाले पड़ोसियों पर एक्शन दिलवाया जाए।

  • पंजाबः निलंबित AIG मालविंदर सिंह सिद्धू को लेकर आया कोर्ट का फैसला 

    चंडीगढ़ः पूर्व एआईजी ह्यूमन राइट्स मालविंदर सिंह सिद्धू को मोहाली कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। डीएसपी से मारपीट के मामले में मलविंदर सिंह को जमानत मिल गई है। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से रोपड़ जेल में बंद निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि 30 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो ने एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू और दो अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इससे पहले मामले की जांच कर रहे विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी के साथ मारपीट करने के आरोप में मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह रोपड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

    गौरतलब है कि मालविंदर सिंह को हाल ही में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। मालविंदर सिंह को आय से अधिक संपत्ति और आपराधिक मामलों की जांच में शामिल होने के लिए मोहाली विजिलेंस मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोप थे कि वह एक वॉयस रिकॉर्डर को छुपाकर विजिलेंस के कार्यालय पहुंचे। इस बीच, आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अधिकारियों के साथ हाथापाई की और घटना का विवरण दर्ज करने के लिए दस्तावेज भी फाड़ दिए। जिसके बाद विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली। इस मामले को लेकर डीएसपी बरिंदर सिंह ने कहा कि उसके खिलाफ मोहाली पुलिस स्टेशन फेज-8 में गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • जालंधरः मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने आयोजित प्रोग्राम में तीसरा स्थान किया हासिल

    जालंधर, ENS: मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल तृतीय वर्ष के विद्यार्थी सुखराजबीर सिंह ने देश भगत यादगार हॉल में आयोजित वार्षिक “मेला गदरी बाबेयां दा” में पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें पंजाब भर से और आस पास के कुछ राज्यों से भी विद्यार्थी शामिल हुए। पेंटिंग का विषय “फ्रीडम ऑफ स्पीच” था जिसे सुखराजबीर ने अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। 

    आयोजक और निर्णायक मण्डल द्वारा उसे ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और किताबों का सेट भेंट किया गया। प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह ने विजेता विद्यार्थी का मार्गदर्शन करने के लिए लेक्चरर प्रभु दयाल की श्लाघा की और विद्यार्थी को बधाई व आशीर्वाद देते हुए आगे भी अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।