जालंधरः मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने आयोजित प्रोग्राम में तीसरा स्थान किया हासिल

जालंधर, ENS: मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल तृतीय वर्ष के विद्यार्थी सुखराजबीर सिंह ने देश भगत यादगार हॉल में आयोजित वार्षिक “मेला गदरी बाबेयां दा” में पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें पंजाब भर से और आस पास के कुछ राज्यों से भी विद्यार्थी शामिल हुए। पेंटिंग का विषय “फ्रीडम ऑफ स्पीच” था जिसे सुखराजबीर ने अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। 

आयोजक और निर्णायक मण्डल द्वारा उसे ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और किताबों का सेट भेंट किया गया। प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह ने विजेता विद्यार्थी का मार्गदर्शन करने के लिए लेक्चरर प्रभु दयाल की श्लाघा की और विद्यार्थी को बधाई व आशीर्वाद देते हुए आगे भी अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *