Blog

  • विदेश में Punjabi युवक की हत्या के मामले में 4 संदिग्ध गिरफ्तार

    विदेश में Punjabi युवक की हत्या के मामले में 4 संदिग्ध गिरफ्तार

    लुधिायाना : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 28 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चार संदिग्धों की पहचान मनवीर बसराम (23), साहिब बसरा (20), हरकीरत झुट्टी (23) और केइलन फ्रेंकोइस (20) के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान युवराज गोयल के तौर पर हुई थी। 

     जानकारी के अनुसार पुलिस शुक्रवार सुबह सरी में गोलीबारी की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां गोयल का शव मिला। मृतक की बहन चारु सिंघला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई सरी में कार बेचने वाले एक शोरूम में काम करता था। उसने कहा कि परिवार को नहीं पता कि युवराज की हत्या क्यों की गई। गोयल की बहन के पति बावनदीप ने बताया कि गोली लगने से ठीक पहले युवराज भारत में रह रही अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था। 

    बावनदीप ने कहा कि “वह जिम से वापस आया और वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकला, तभी उसे गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि युवराज की हत्या के पीछे आखिर मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है। मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि शूटिंग टारगेटेड थी। हालांकि युवराज की हत्या के पीछे के कारणों का अभी भी पता लगाया जा रहा है। 

  • Punjab: Kangana और Kulwinder को लेकर पहली बार CM Maan का आया बयान, देखें Video

    Punjab: Kangana और Kulwinder को लेकर पहली बार CM Maan का आया बयान, देखें Video

    चंडीगढ़ : एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ के मामले में मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर द्वारा थप्पड़ मारे जाने का मामला गर्माता ही जा रहा है। इस घटना पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मान ने कहा है कि कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों के कारण लड़की के मन में गुस्सा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

    इस दौरान सीएम मान ने कहा कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते इस घटना के जवाब में पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत है। ये वही पंजाब है जिसने पूरे देश का पेट भरा है। आज भी पंजाब पूरे देश को गेहूं और चावल की आपूर्ति कर रहा है। हमारे युवा अभी भी बलिदान दे रहे हैं। पंजाब के युवा माइनस 50 डिग्री में ड्यूटी दे रहे हैं। हम देश के रक्षक और देश की आजादी के दाता हैं। मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है।

  • ऊना: मन्नापुरम गोल्ड में अज्ञात युवकों द्वारा पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश

    ऊना: मन्नापुरम गोल्ड में अज्ञात युवकों द्वारा पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश

     सायरन बजने पर कर्मचारियों के फोन छीन भागे युवक ,पुलिस जांच में जुटी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के हमीरपुर रोड़ स्थित में एक गोल्ड लोन देने वाली फार्म( मन्नापुरम गोल्ड)पर चार अज्ञात युवकों द्वारा लूटने की कोशिश की गई लेकिन वह इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के कर्मचारीयों ने जैसे ही ऑफिस खोला तो उसी समय दो लोग गोल्ड लोन लेने के बहाने अंदर घुसे और उन्होंने गोल्ड लोन लेने का बहाना लगाया और कुछ देर बाद ही उन्होंने वहां पर तैनात कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर लूटने का प्रयास किया लेकिन अचानक सायरन बजने के कारण वह लोग घबरा गए और सायरन को बंद करने के लिए कर्मचारियों को बोलने लगे लेकिन कर्मचारी (हरप्रीत सिंह)द्वारा यह बताने पर कि सायरन का कंट्रोल हैड आफिस में है।


    तो जब सायरन बंद नहीं हो रहा था तो वह अज्ञात युवक वहां से कर्मचारीयों के चार फोन छीन कर भागने में सफल रहे ब्रांच इंचार्ज द्वारा इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। एसपी राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की एक गोल्ड लोन देने वाली कंपनी को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा लूटने की कोशिश की गई थी जिसमे वह सफल नहीं हुए है पुलिस द्वारा इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है पुलिस द्वारा जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवकों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

  • ऊना: घालुवाल में मिला अज्ञात शव हत्या की आशंका

    ऊना: घालुवाल में मिला अज्ञात शव हत्या की आशंका

    ऊना सुशील पंडित :जिला ऊना मुख्यालय से पुराने होशियारपुर रोड़ पर स्थित गांव घालुवाल में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शव के मुंह पर चोटें कर घायल किया गया है जिससे पहचान न हो सके पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी राकेश सिंह ने पुष्टी करते हुए बताया कि प्रथमदृष्टया में हत्या किए जाने की संभावना है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है क्योंकि यह व्यक्ति कौन है अभी पहचान नहीं हुई है जिस का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि धर्मशाला से फौरैसिक टीम को बुलाया गया है। जल्द ही दोषी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

  • Gun Point पर गोल्ड लोन ब्रांच में लूट, मचा हड़कंप

    Gun Point पर गोल्ड लोन ब्रांच में लूट, मचा हड़कंप

    ऊना : लुटेरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और इसी के चलते ऊना शहर में हमीरपुर रोड पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट करने का प्रयास किया है। सुबह लगभग 9 बजे हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जानकारी के अनुसार ऊना शहर के हमीरपुर रोड पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में सुबह हथियार से लैस लुटेरों ने लूटपाट का प्रयास किया। बाइक पर सवार होकर 4 युवक गोल्ड लोन ब्रांच को लूटने पहुंचे।

     लेकिन ब्रांच में लगे सायरन बजने के बाद लुटेरे ब्रांच कर्मियों व महिला ग्राहक से मारपीट करने के बाद सभी के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। ब्रांच के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह ब्रांच कर्मी जब ब्रांच को खोलने लगे तो ब्रांच के बाहर पहले से खड़े 2 युवक कर्मियों के पास आए और गोल्ड लोन के बारे में पूछा। ब्रांच कर्मियों ने जैसे ही ब्रांच का गेट खोला तो उसी समय यह दोनों लोग ब्रांच के अंदर घुस आए और बंदूक के बल पर ब्रांच कर्मियों सहित एक महिला ग्राहक से मारपीट की। 

    इसके बाद इनके 2 और साथी ब्रांच में घुसे और वो भी लूट का प्रयास करने लगे लेकिन गेट खुलने के बाद बायोमीट्रिक में कोड न लग पाने के कारण ब्रांच में लगा सायरन बज उठा और सभी आरोपी ब्रांच कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौका का निरीक्षण किया है और ब्रांच व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • Punjab: अपनी पार्टी पर भड़कने के बाद AAP विधायक ने लिया U-Turn, देखें वीडियो

    Punjab: अपनी पार्टी पर भड़कने के बाद AAP विधायक ने लिया U-Turn, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से विधायक अजय गुप्ता का बीते दिन एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद विधायक अजय  अपनी पार्टी के मंत्री पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद आज आप विधायक अजय गुप्ता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यू टर्न लेते हुए नजर आए। अजय गुप्ता ने कहा कि मान सरकार पिछले 2 सालों से अच्छा काम कर रही है। विधायक ने कहाकि मान सरकार ने दिन रात मेहनत करके लोगों की गारंटियों को पूरा करके दिखाया है।

    वहीं उन्होंने कहा कि वह विपक्ष को बताना चाहते है कि जो नशे और भ्रष्टाचार को रोकने की उन्होंने बात की थी, वह पुरानी सरकारों को लेकर कहा था। जिनका यह ताना-बाना भुना हुआ है। उन्होंने कहा इस नशे को खत्म करने के लिए आप सरकार दिन रात मेहनत कर रही है। आप विधायक ने कहाकि नशा और भ्रष्टाचार पंजाब की जड़ों में जा चुका है, जिसे खत्म करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि बीते दिन जो वीडियो जारी करके उन्होंने कहा था वह उन्होंने ना तो अपनी पार्टी को लेकर कहा था और ना ही किसी आप पार्टी के नेता के खिलाफ बोले है। उन्होंने कहा कि वह खराब हुए इस सिस्टम के खिलाफ ही बोले है। आप विधायक ने कहा कि इस सिस्टम को कैसे खत्म किया जाना है, इसके लिए वह सीएम भगंवत मान के साथ बैठकर विचार करेंगे।

    आप विधायक ने कहा कि पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश करना चाहते है वह उन्हें बताना चाहते है कि वह मान सरकार के साथ है। बता दें कि बीते दिन वीडियो में आप विधायक अजय गुप्ता मंत्री से सवाल करते नजर आ रहे हैं। विधायक गुप्ता ने कहा कि मंत्री आप के बदलाव का नारा देते थे। बदला क्या है। आप खुद ही बता दें कि पंजाब में कहां नशा बंद हुआ है। नशा बंद होने की जगह उलटा बढ़ गया है। अजय गुप्ता ने कहा था कि बात करें यदि भ्रष्टाचार की तो भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

    विधायक गुप्ता ने कहा कि मेरा एक दोस्त है उससे किसी काम के 1 लाख रुपए रिश्वत मांगे गए थे लेकिन जब उसने किसी विधायक का फोन करवा दिया तो रिश्वत बढ़ कर 5 लाख रुपए हो गई। विधायक अजय गुप्ता ने कहा कि यदि सवा दो साल पहले पुलिस प्रशासन पर सरकार सख्ती रखती तो आज हमारी ये हालत न होती। वॉलंटियर बताते है कि आज भी थानों में कांग्रेस और अकाली दल के नेता डेरे जमा कर बैठे है। उन्हीं के थानों में काम हो रहे है। सरकार की कमजोरियों के कारण ही आज ये हालात बने है। यदि अधिकारियों सो विधायक फोन भी करते थे तो अधिकारी सिर्फ यही कहते थे कि सर काम हो जाएगा लेकिन किसी का काम नहीं होता था। वालंटियरों को अधिकारी बेइज्जत करते है। यदि हालात न बदले तो सरकार भूल जाए कि 2027 में सरकार बनेगी।

  • पुलिस ने 121 चालान काट 26 हजार वसूले

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 121 वाहनों के चालान  काटकर जुर्माने के रूप में 26,600/- रूपये वसूल किए हैं।
  • Punjab : ज्वैलर की दुकान पर महिला ने साथी सहित दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : ज्वैलर की दुकान पर महिला ने साथी सहित दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना : क्वालिटी चौक पर ज्वैलर की दुकान पर एक महिला और पुरुष ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला पायल चोरी करती हुई सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घर पर मौजूद दुकानदार के बेटे ने अचानक सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसने देखा कि महिला द्वारा पायल चुराकर चुन्नरी के नीचे रख ली गई। इसके बाद वह अपने साथी के साथ दुकान से निकल गई। दुकानदार के बेटे ने महिला का पीछा किया तो वह किसी अन्य ज्वैलर की दुकान पर पहुंची। 

    उस जगह भी वह दुकानदार से पायल दिखाने के लिए कहने लगी। जानकारी देते हुए ज्वैलर अमरदीप ने पुलिस को बताया कि मौके पर ही महिला का पीछा करते आ रहे दुकानदार ने उसे सचेत किया। उसने उसे बताया कि उक्त महिला उनकी दुकान पर भी पायल चुराकर लाई है। अमरदीप मुताबिक जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो महिला की नौसरबाजी सामने आ गई। उन्होंने तुरंत थाना शिमलापुरी की पुलिस चौकी बसंत पार्क को सूचित किया।

     घटना स्थल पर पहुंच पुलिस कर्मी ने महिला और उसके साथी को पकड़ लिया। महिला और उसका साथी धूरी से लुधियाना आकर लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। उधर इस मामले में चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पार्टियों में अभी राजीनामा की भी बात चल रही है।

  • Jalandhar: बच्ची से दुष्कर्म मामले में ADCP Aditya Warrier का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: बच्ची से दुष्कर्म मामले में ADCP Aditya Warrier का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 1 के अंतगर्त आते मुंह बोले चाचा ने दिव्यांग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में पी़ड़िता के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन आदित्य वारियर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहाकि 8 जून को उन्हें सूचना मिली थी कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में उन्होंने बताया कि कोर्ट ने बच्ची के मेडकिल को लेकर जांच करके के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें लगाई गई है। बता दें कि इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने आरोपी पाए गए विक्की के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

    फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।ये घटना कालिया कॉलोनी की है। लड़की के पिता ने लिखा है कि स्वर्णजीत सिंह उनके क्वार्टर के बगल वाले क्वार्टर में रहता है। वह किसी काम से बाहर गया था। उस वक्त उसकी पत्नी भी उसके साथ नहीं थी। पिता ने कहा- मानसिक रूप से परेशान 14 वर्षीय बच्ची घर अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो उसने स्वर्णजीत सिंह को अपने क्वार्टर से बाहर भागते देखा। जब वह अंदर गए तो देखा कि उनकी बेटी की हालत बहुत खराब थी और वह रो रही थी। जिसके बाद उन्हें घटना के बारे में पता चला।

  • टैंट हाउस मालिक के साथ धोखाधड़ी, कैटरिंग का सामान ले उड़े शातिर

    ऊना/ सुशील पंडित/ जिला ऊना के लमलैहडी निवासी टैंट हाउस मालिक से कैटरिंग का सामान शातिर ले उड़े जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यशपाल पुत्र राम लाल निवासी गांव लमलैहडी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 08 जून 24 को मुझे ऑटो चालक मुनीश कुमार का फ़ोन आया कि विकास कुमार निवासी जालंधर को लंगर लगाने के लिए अगले दिन दोपहर करीब एक बजे तक माया होटल में 14 पतीले व ढक्कन व 07 टप तथा 5 परातें भेज दें। यशपाल ने सारा सामान माया होटल में भेज दिया परन्तु विकास कुमार सारा सामान बोलेरो जीप में डालकर कहीं लेकर चला गया व् अब उस ने अपना फ़ोन बंद कर लिया हैI इस संबंध में पुलिस ने धारा 406,420 भा0द0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।