Blog

  • Punjab: हरसिमरत बादल ने India और NDA गठबंधन को लेकर कही ये बात

    Punjab: हरसिमरत बादल ने India और NDA गठबंधन को लेकर कही ये बात

    मानसा : बठिंडा लोकसभा से चौथी बार सांसद बनीं हरसिमरत कौर बादल ने विपक्ष दलों पर निशाना साधते हुए लोगों द्वारा दिए प्यार का धन्यावाद किया है। उन्होंने कहा कि बठिंडा और मानसा के लोगों का योगदान मैं कभी नहीं भूलूंगी। बेशक विरोधियों ने कहा कि अकाली दल मोदी की झोली में गिर जाएगा, लेकिन शिरोमणि अकाली दल अपने रुख, किसानों की मांगों और पंजाब के हितों पर पहले लिए गए फैसले पर कायम रहेगा। न तो वह इंडिया गठजोड़ और न ही एनडीए का हिस्सा होंगे। वह अकेले ही पहले की तरह 543 सांसदों के बीच पंजाब की आवाज बनकर गूंजते रहेंगे। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि भगवंत मान सरकार की 13-0 की बात, बठिंडा से बादलों का सफाया और अन्य विपक्षी पार्टियां शिरोमणि अकाली को खत्म करने के लिए लोगों को गुमराह कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि अकाली दल को जीत-हार या सीटें नहीं, बल्कि पंजाब के हित प्रिय हैं। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उन्हें अच्छे से याद होगा कि कौन अकाली दल के साथ खड़ा था और कौन नहीं। किसने किस तरह का प्रमोशन किया और किसकी किस तरह की भूमिका थी। समय आने पर इसका हिसाब भी लिया जाएगा। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उनकी चौथी जीत भगवान की कृपा और लोगों का साथ है, लेकिन वह संसद में चुपचाप बैठकर अपनी चौथी जीत नहीं खोएंगी।

    उन्होंने कहा कि बेशक वह पंजाब के 13 लोकसभा सदस्यों में से अकाली दल के एकमात्र सांसद हैं, लेकिन संसद में उनकी भूमिका के बारे में लोगों को पता लगेगा। चाहे कुछ भी हो, अकाली दल पंजाब का नेतृत्व करेगा और एनडीए या भारत गठबंधन का हिस्सा होने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से कहा कि पंजाब सरकार गांवों में नशा खत्म करने के लिए कमेटियां बनाए और मानसा के सीवरेज सिस्टम के लिए अनुदान दे, जिसमें अकाली दल हर तरह से सहयोग करेगा।

  • BJP नेता पर लगे यौन शोषण के आरोप, भेजा 10 करोड़ का नोटिस

    मुबंईः पश्चिम बंगाल की सियासत में और भाजपा में भूचाल मचा हुआ है, क्योंकि भाजपा की IT सेल के चीफ अमित मालवीय पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। RSS नेता शांतनु सिन्हा ने एक पोस्ट लिखकर अमित मालवीय पर आरोप लगाए। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेतस सुप्रिया श्रीनेत ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित मालवीय को पद से हटाने की मांग कर डाली।सुप्रिया ने इतना तक कह दिया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने 24 घंटे भी नहीं हुए कि पार्टी के लोगों ने अपनी करतूतों से पार्टी को शर्मसार कर दिया। वहीं आरोपों को झूठ और निराधार बताते हुए अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा पर मानहानि का केस कर दिया गया है, जिसमें 10 करोड़ के मुआवजे की मांग की गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

    कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अमित मालवीय बंगाल की महिलाओं का यौन शोषण कहता है। उसे फाइव स्टार होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती हैं और BJP नेताओं में होड़ लगी रहती है कि उसे सप्लाई कौन करेगा? अमित मालवीय की दरिंदगी को बेनकाब करने वाले शान्तनु सिन्हा पश्चिम बंगाल के BJP नेता राहुल सिन्हा के भाई हैं। शान्तनु सिन्हा ABVP के सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में हिंदू संघ के प्रमुख हैं। शान्तनु सिन्हा का कहना है कि अमित मालवीय पर न केवल बंगाल के 5 सितारा होटलों में, बल्कि भाजपा के कार्यालय तक में महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

    सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि आपको याद होगा कि कैसे IIT-BHU में गैंगरेप केस के आरोपी सक्षम पटेल, कुणाल पांडेय, आनंद चौहान, जिनकी BJP के बड़े-बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें और अच्छे संबंध हैं, वो सब BJP की IT सेल के संयोजक, सह संयोजक और सदस्य हैं। भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी ध्रुव सक्सेना पर भी जासूसी करने के आरोप लगे हैं। ध्रुव को मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा था।

    BJP का महिला विरोधी चेहरा तो पहले भी सामने आ चुका है। हाथरस से लेकर उन्नाव, लखीमपुर, उत्तराखंड की अंकिता भंडारी, गुजरात की बिल्किस बानो, देश की होनहार बेटियों के साथ बदसलूकी खुद BJP के नेताओं ने ही की है। इतने गंभीर आरोपों के बाद भी अभी तक BJP की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही इस मामले में संज्ञान लिया गया है। यह सुई टपक सन्नाटा वाली चुप्पी अपने आप में बहुत सारे सवाल खड़ी करती है। क्या हर बार की तरह इस बार भी भाजपा आरोपियों को संरक्षण देगी?

  • Punjab : विश्व हिंदू परिषद नेता की हत्या की जांच का दायरा बढ़ाया, देखें वीडियो

    Punjab : विश्व हिंदू परिषद नेता की हत्या की जांच का दायरा बढ़ाया, देखें वीडियो

    नंगल : 13 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय नेता विकास बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और हत्या के तार पुर्तगाल से जोड़े जा रहे है।अब इस केस की जांच एनआईए को सौंप दी है। इस हत्याकांड की जांच के लिए आज एनआई की टीम नंगल के रेलवे रोड स्थित विकास बग्गा के घर पहुंची और इस मामले की जांच कर रही है एनआईए की टीम ने आज उस जगह का दौरा किया। 

    जहां नंगल के रेलवे रोड स्थित दुकान में विकास बग्गा की हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों को लेकर एनआईए की टीम उस स्थान पर पहुंची जहां विशाल बग्गा पर इन आरोपियों ने हमला किया था और विकास बग्गा की हत्या के समय की पूरी घटना की फिर से जांच की गई। क्योंकि जांच में पता चला कि इसके तार पुर्तगाल से जुड़े हुए थे। जहां से इन हत्यारों को विकास बग्गा की हत्या की सुपारी दी गई थी। इस मौके पर नंगल पुलिस प्रमुख अपने कर्मचारियों के साथ एनआईए टीम की जांच में सहयोग करने पहुंचे थे। 

    विकास बग्गा के कत्ल को लेकर पूरे पंजाबभर में इंसाफ की मांग करते हुए, हिंदू संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया और इससे जुड़े तारों की गहराई से जांच करने की भी मांग की गई। इस संबंध में मौके पर पहुंची एनआई टीम के अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने बात करने से इनकार कर दिया। एनआईए की टीम हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है और हो सकता है कि टीम को इस जांच के दायरे में दोबारा इस समर्थन और जांच के लिए आना पड़े।

  • शपथ ग्रहण के अगले दिन ही एक्शन में आए PM Modi, किसानों को दिया बड़ा तोहफा

    शपथ ग्रहण के अगले दिन ही एक्शन में आए PM Modi, किसानों को दिया बड़ा तोहफा

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी के लिए खुशखबरी है। नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने बाद किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम का चार्ज लेने के बाद सबसे पहले मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की फाइल पर साइन कर 17वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत ₹20,000 करोड़ वितरित किए है जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। ध्यान रहे इस योजना के नियम के तहत यह लाभ केवल उन पात्र किसानों तो मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।

    केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मोदी 3.0 का पहला दिन किसानों को समर्पित। आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं क़िस्त जारी कर ₹20,000 करोड़ वितरित किए, जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को सहायता देने वाली इस योजना की अब तक की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।यह निर्णय बताता है कि NDA सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। मैं इस कल्याणकारी निर्णय के लिए पीएम मोदी का देश के करोड़ों किसानों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में 8 करोड़ से करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

  • Kajol की Co-Star Noor Malabika Das ने किया Suicide 

    Kajol की Co-Star Noor Malabika Das ने किया Suicide 

    मुंबई:  फिल्म इंडस्ट्री से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काजोल के साथ काम करने वाली अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। अभिनेत्री मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया। 

    जानकारी के मुताबिक, 6 जून को पुलिस को नूर मालाबिका दास का शव उनके लोखंडवाला स्थित घर पर मिला था। वहां एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    पुलिस ने बताया कि नूर मालाबिक के पास रहने वाले लोगों ने देखा कि उसके घर से दुर्गंध आ रही है। जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो उन्होंने एक्ट्रेस के घर का दरवाजा तोड़ दिया और अपार्टमेंट में जाकर जांच की। जब पुलिस अंदर गई तो उन्हें नूर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पंखे से लटका हुआ मिला। 

    यह भी बताया गया है कि जब पुलिस ने नूर के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने आगे आकर उसका शव नहीं लिया। ऐसे में पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले एक एनजीओ की मदद से रविवार को नूर का अंतिम संस्कार किया। 

  • Jalandhar: Double Murder Case के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें Live 

    Jalandhar: Double Murder Case के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें Live 

    जालंधर, ENS: विधिपुर फाटक के पास हुए डबल मर्डर केस को लेकर आज एसएसपी अकुंर गुप्ता ने प्रेस वार्ता करके खुलासा किया है। दरअसल, इस मामले को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों का रिमांड पूरा हो गया है। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के बारे में पता चला है। जिसके बाद आज 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहाकि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। आरोपियों को लेकर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से और खुफिया जानकारी से पता चला है कि चार में दो आरोपी वर्कशाप चौक से अलग-अलग हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज है।

    इस मामले मकसूदां थाने की पुलिस के साथ सीआईए स्टाफ और स्पेशल ब्रांच की पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस केस की गुत्थी को सुलझाना काफी कठिन था। आरोपियों ने हत्या रोड साइड पर पड़ी ईंटों से वार कर की थी, जो कि पुलिस ने केस एविडेंस के तौर पर अपने कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजीत नगर के रहे वाले पुनीत, बस्ती गुजा दिलबाग नगर के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ काई, भार्गव कैंप के रहने वाले मगनदीप और शुभम सत्यवान उर्फ नेपाली निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि जो एक्टिवा पुलिस को क्राइम सीन से बरामद हुई थी, उक्त एक्टिवा मृत लुटेरों ने गुलाब देवी रोड के पास से लूटी थी। इस मामले में मल्टीपल टीमें गठित करके जांच की तो पता चला कि मरने वाले भी स्नेचर थे। जिसके बाद उन्होंने ग्रुप में सूचना भी दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहाकि इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तालाश जारी है।

  • ट्रिपल आईटी ऊना ने ICIC3S-2024 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन किया

    ट्रिपल आईटी ऊना ने ICIC3S-2024 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन किया

     ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (IIITU) ने 9 जून 2024 को एक भव्य समापन समारोह के साथ कंप्यूटिंग, संचार, और साइबर सुरक्षा में नवाचारों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICIC3S-2024) का सफल समापन किया। इस कार्यक्रम ने कंप्यूटिंग, संचार, और साइबर सुरक्षा में प्रगति और सहयोगी प्रयासों पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ लाया। सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुतियाँ, पैनल चर्चाएँ और कार्यशालाएँ शामिल थीं, जो ज्ञान साझा करने और नेटवर्किंग के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करती हैं।

    मुख्य अतिथि, डॉ. राजीव त्रिपाठी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर, एमएनएनआईटी इलाहाबाद ने दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं IEEE के माध्यम से आयोजित सम्मेलन के सभी आयोजकों को बधाई देता हूँ। विभिन्न विषयों के लिए सम्मेलन का एकीकरण विषय उपयुक्त है और तकनीकी नवाचारों और प्रगति के लिए समय की आवश्यकता को दर्शाता है।” ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक, प्रो. मनीष गार ने सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद किया।

    उन्होंने इस तरह के आयोजनों के महत्व पर जोर दिया, जो प्रौद्योगिकी और सुरक्षा में मौजूदा चुनौतियों को संबोधित करने के लिए नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देते हैं। समापन समारोह में उत्कृष्ट शोध योगदान को भी मान्यता दी गई, और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सम्मेलन की कार्यवाही IEEE Xplore में प्रकाशित की जाएगी, जिससे मूल्यवान शोध निष्कर्षों का प्रसार होगा। ICIC3S-2024 के समापन समारोह में ट्रिपल आईटी ऊना ने आश्वासन दिया कि वह निकट भविष्य में भी ऐसे सम्मेलनों की मेजबानी करता रहेगा, जिससे ज्ञान और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाया जा सके।

  • Punjab: AAP MLA के नशे के मुद्दे पर पुलिस कमिश्नर का आया बयान, देखें Video

    Punjab: AAP MLA के नशे के मुद्दे पर पुलिस कमिश्नर का आया बयान, देखें Video

    अमृतसरः आप विधायक अजय गुप्ता ने बीते दिन नशे के मुद्दे को लेकर एक वीडियो जारी करके अपनी सरकार के मंत्री पर निशाने साधे थे। जिसके बाद आज आप विधायक ने दूसरी वीडियो जारी करके यू टर्न लेते हुए विपक्ष पर नशे को लेकर निशाना साधा। वहीं जिले में नशे के मुद्दों को लेकर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब ने नशे की दर पिछले 8 माह से कम हो रही है। नशे को लेकर पंजाब में किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने कहा कि विधायक ने जो कुछ भी कहा हो सकता है कि वह किसी क्षेत्र विशेष के बारे में कहा हो। उन्होंने कहा कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशे को लेकर सख्त हिदायतें जारी की गई है कि किसी भी तरह का नशा बिकने नहीं दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब में पुलिस ने नशे की काफी हद तक चेन को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा नशे को लेकर की गई बात से वह सहमत नहीं है।

    वहीं देर रात एक व्यापारी को गैंगस्टरों द्वारा मिली धमकी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह विदेश से नहीं, अमृतसर से कॉल थी और इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा और सारी पूछताछ की जाएगी। रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि हम अमृतसर में किसी भी तरह के गलत काम को दबाएंगे नहीं और न ही यहां कोई गलत काम होने देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी इनपुट मिलेगा, वो जरूर करेंगे और अमृतसर को अपराध मुक्त जरूर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर जगह होने वाले अपराध के तार अमृतसर से जोड़े जाते है जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी 35 वर्षों का अनुभव कहता है कि हम इस नशे पर पर जरूर सख्ती से काम करके इसकी अन्य चेन को भी तोड़ेगे। 

  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बना सकतें है।

    इस संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है।
    इसके अतिरिक्त खण्ड स्तर पर राशन कार्ड की जानकारी या राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर संबंधित पंचायत सचिव से तथा शहरी क्षेत्र में निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना से संपर्क कर सकते हैं। खंड ऊना के लिए निरीक्षक रजनी कालिया मोबाईल नम्बर 7876089019, खंड बंगाणा के लिए निरीक्षक नरेश कुमार, मोबाईल नम्बर 8219486915, हरोली खंड के लिए निरीक्षक दीपक शर्मा मोबाईल नम्बर 8627908080, गगरेट खंड के लिए सुरिन्द्र सिंह मोबाईल नम्बर 9816431183 और खंड अम्ब के लिए निरीक्षक सरोज कुमार, मोबाईल नम्बर 9459527954 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • नंदपुर:पुरानी एसएमसी को भंग कर नई कमेटी गठित

    नंदपुर:पुरानी एसएमसी को भंग कर नई कमेटी गठित

    ऊना सुशील पंडित: राजकीय उच्च पाठशाला नंदपुर में मुख्य अध्यापक संजीव कुमार की अध्यक्षता में पुरानी एस एम सी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें प्रधान पद पर प्रमोद कुमार दूसरी बार चयनित हुए। कमेटी के सदस्यों में सपना देवी, सुषमा देवी, कविता वर्मा, रजनी देवी, संतोष कुमारी,रशपाल सिंह, सुरजीत सिंह,नवीन कुमार व मनोनीत सदस्यों में गांव पंचायत प्रधान नंदपुर श्रवण कुमार, ओमप्रकाश उप प्रधान, वार्ड पंच जीवन कुमार चयनित किए गए।