Kajol की Co-Star Noor Malabika Das ने किया Suicide 

मुंबई:  फिल्म इंडस्ट्री से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काजोल के साथ काम करने वाली अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। अभिनेत्री मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया। 

जानकारी के मुताबिक, 6 जून को पुलिस को नूर मालाबिका दास का शव उनके लोखंडवाला स्थित घर पर मिला था। वहां एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि नूर मालाबिक के पास रहने वाले लोगों ने देखा कि उसके घर से दुर्गंध आ रही है। जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो उन्होंने एक्ट्रेस के घर का दरवाजा तोड़ दिया और अपार्टमेंट में जाकर जांच की। जब पुलिस अंदर गई तो उन्हें नूर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पंखे से लटका हुआ मिला। 

यह भी बताया गया है कि जब पुलिस ने नूर के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने आगे आकर उसका शव नहीं लिया। ऐसे में पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले एक एनजीओ की मदद से रविवार को नूर का अंतिम संस्कार किया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *