Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੱਧਬੁਧੀ ਬੰਦੁਆ ਮਜਦੂਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਆਜ਼ਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਜਰਾਂ ਦੇ ਵਾੜੇ ਤੋਂ ਛੁਡਵਾਇਆ ਮੱਧਬੁਧੀ ਬੰਦੁਆ ਮਜਦੂਰ ਜੋ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਰੱਖਿਆ ਸੀ ਗੁਜਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਅਤੇ 24 ਘੰਟੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸੀ। ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾ ਤੇ ਬੋਲ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਰੀਰਕ ਪੱਖੋਂ ਵੀ ਅਪਾਹਿਜ ਹੈ।

    ਏਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਸਰਦੀ ਦੇ ਮੋਸਮ ਵਿੱਚ ਇਸ ਬੰਦੁਆ ਮਜਦੂਰ ਦੇ ਪੈਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਪਲਾਂ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸਨ। ਜਦੋ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਕੇ ਇਸ ਮਜਦੂਰ ਨੂੰ ਗੁਜਰਾਂ ਦੇ ਡੇਰੇ ਤੋਂ ਆਜ਼ਾਦ ਕਰਵਾਇਆ ਤੇ ਇਸ ਮਜਦੂਰ ਦੇ ਚਹਰੇ ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਕੋਈ ਠਿਕਾਣਾ ਨਹੀਂ ਸੀ।

  • पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी भीषण आग

    पटियालाः जिले के एसएसटी नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छोटे बच्चों की स्कूल वैन में भीषण आग लग गई। बबता दें कि जब बच्चों को क्लास से छुट्टी हुई तो वे स्कूल वैन में बैठने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कुछ बच्चे वैन में बैठे उसी वक्त स्कूल वैन में आग लग गई। जिसके बाद बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की देखभाल की।

  • चक्रवाती तूफान ने मचाया जमकर कहर, रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द

    नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से तमिलनाडु के कई शहरों में जिन्दगी अस्त-व्यस्त हो गई है। तूफान तो अब चला गया है लेकिन अपने निशान छोड़ गया है। इस तूफ़ान की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। वहीं तूफ़ान ने 10 से ज्यादा लोगों की जान भी ले ली। प्रदेश की राजधानी चेन्नई के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। पानी को निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।  तूफ़ान की वजह से यातायात भी प्रभवित हुए है। इसमें सड़क, वायु और रेल तीनों शामिल हैं। कई जगहों पर सड़क बुरी तरह से टूटी हैं।

    सोमवार 4 दिसंबर को तो एयरपोर्ट के तमाम हिस्से पानि में डूब गए थे, जिसकी वजह से ज्यदातर उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। सड़कों पर गाड़ियां बह रही थीं। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वहीं अब रेलवे ने गुरुवार 7 दिसंबर को भी कई ट्रेनें रद्द की हैं, इसके साथ ही कई रूट्स में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण रेलवे ने 15 ट्रेनें आज एक लिए रद्द की हैं। इसमें वंदे भारत समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

  • पंजाबः एक बार फिर टमाटर के किया लोगों को लाल, दामों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः प्याज के साथ अब लहसुन और टमाटर छीलने पर भी लोगों के आंसू निकल रहे हैं। बात करें प्याज की तो उसने अर्धशतक और अदरक ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। प्याज रिटेल में 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि होलसेल मंडी में प्याज के भाव 50 रुपये से अधिक चल रहे हैं। वहीं, टमाटर इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो रिटेल में बिक रहा है, जबकि होलसेल में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा लहसुन भी रिटेल में 300 रुपये किलो मिल रहा है।
    सब्जियों के महंगा होने का कारण शादी के सीजन को भी माना जा रहा है। इन दिनों शादियों का सीजन होने के कारण इनकी मांग बढ़ गई है, जिसके चलते इनके दामों में काफी उछाल आ रहा है। वहीं, गृहणियों का कहना है कि सब्जी के तड़के में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्याज, लहसुन, अदरक व टमाटर के दाम बढ़ने के कारण हर घर का बजट बिगड़ चुका है और उनकी बचत भी कम हो रही है। पहले जहां आम गृहणियां घर के लिए एक किलो प्याज लेती थीं, वहीं अब आधा किलो में ही गुजारा करना पड़ रहा है।
  • पंजाबः सीएम मान ने सेहत विभाग को जारी किए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने सेहत विभाग को निर्देश जारी किए है। जारी किए निर्देशों में सीएम मान ने सेहत विभाग को हर बस स्टैंड पर एक मोहल्ला क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए है। इस दौरान उनका कहना हैकि यात्रियों को सेहत सहूलियत की जरुरत होती है। सीएम मान ने कहा कि जल्द ही 100 और मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।

  • IT रेड में मिला इतना पैसा, नोट गिन रही मशीनें तक खराब हुईं

    नई दिल्ली : आयकर विभाग ने कल ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापे मारे हैं। इस दौरान एजेंसी को कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी चल रही है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है।

     कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद के यहां हुई रेड

    बता दें कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर टैक्स चोरी का शक है जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने इससे जुड़ कई स्थानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग की 6 टीमें इन परिसरों की जांच में जुटी हैं। IT टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हैं। बता दें कि बुधवार को ही आयकर विभाग की टीम ने झारखंड से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिसरों में छापेमारी की थी। कांग्रेस सांसद के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित 5 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापे मारे हैं। धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह कांग्रेस की ओर से 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। उनका पैतृक आवास लोहरदगा में है, जबकि रांची के रेडियम रोड में उनके परिवार का बंगला है। इन दोनों ही ठिकानों पर कल इनकम टैक्स की टीमों ने तलाशी ली है।

    निदेशकों और प्रबंध निदेशक के आवास पर छापे

    बता दें कि बौध डिस्टिलरी के कोलकाता और रांची में रजिस्टर्ड ऑफिस हैं। इसके अलावा ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर में भी डिस्टिलरी के ठिकाने हैं जहां आयकर विभाग ने एक साथ छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार, निदेशकों और प्रबंध निदेशक के आवासों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है। ओडिशा में मुख्यालय वाला, बीडीपीएल समूह पूरे ओडिशा में काम करता है।

  • सुबह सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, देखें वीडियो

    कटकः ओडिशा में कटक रेलवे स्टेशन पर भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी ट्रेन के एक कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर सर्विस के कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक कटक रेलवे स्टेशन पर रुकने के लिए हावड़ा-जनशताब्दी एक्सप्रेस में जैसे ही ब्रेक लगा, एक कोच के ​पहियों के पास से धुआं निकलने लगा। फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

    कटक रेलवे स्टेशन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड कर्मी बिना देर किए मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। ईस्ट कोस्ट रेलंवे (ECoR) ने एक बयान में कहा, ‘ब्रेक-बाइंडिंग (पहिए से ब्रेक शू के अलग न होना) के कारण 12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को कटक रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.30 बजे से रोका गया। पहिए से ब्रेक शू को अलग करने के बाद ट्रेन लगभग 7.15 बजे कटक से रवाना हुई।’

    घटना आज सुबह की है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर वायरल है. इसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है, जिसके एक कोच के निचले हिस्से से धुंआ उठ रहा है। कुछ लोग अग्निशमन यंत्रों के जरिए आग बुझाने में जुटे हैं। पहिए से ब्रेक शू के अलग नहीं होने के कारणों की जांच की जा रही है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के बयान में कहा गया कि कोच के अंदर कोई आग नहीं थी। इससे पहले सितंबर में गुजरात के वलसाड के पास तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर एक्सप्रेस के पावर कोच में आग लग गई थी।

    यात्रियों ने ट्रेन के डिब्बों से आग की लपटें और धुआं निकलते देखा तो वे दहशत में आ गए और अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित डिब्बों से बाहर निकाल लिया गया था। आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम ने अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया था। ट्रेन सूरत की ओर जा रही थी।

  • बस में लगी भीषण आग, 40 यात्री थे सवार, देखे वीडियो

    नई दिल्ली : सतारा के कराड में मिराज से हज यात्रा के लिए 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह 3 बजे की है। आग की चपेट में आने से बस धू-धू कर जल गई। मिराज से मुंबई डॉल्फिन कंपनी की MH 03 CP 4500 की इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण तस्वाडे टोल बूथ पर आग लग गई। फिलहाल इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

    ट्रेवल्स बस जलकर खाक 

    फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रेवल्स बस जलकर खाक हो चुका था। इस दुर्घटना में लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों के थोड़े बहुत सामना जल गए हैं, लेकिन कोई घायल नहीं है। बस से निकला धुंआ को देखकर ड्राइवर अलर्ट हो गया, जिसके चलते लोगों की जान बच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फटाफट डिक्की से सामना निकाला गया।

  • जालंधरः इस इलाके में बच्चे के किडनैप करने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां एक पक्ष ने बच्चे के किडनैप करने के दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाए है कि उसका पोता गली मेें खेल रहा था, इस दौरान दूसरे पक्ष की महिला ने उनके बच्चे को किडनैप कर लिया। जबकि दूसरे पक्ष ने बच्चे के किडनैप करने के आरोपों को नकारा है। वहीं चरणजीत कौर ने कहा कि वह छत पर थी। इस दौरान दूसरी पर महिला उसने आरोप लगाए है कि उसने उनके बच्चे को डांटा। जिसके चलते उनका बच्चा कहीं छिप गया। काफी देर तक ढूंढने के बाद राज नगर से बच्चा मिला। हालांकि दूसरा पक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार रहा है। जिसके चलते दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गालियां देने के आरोप भी लगाए है। 

  • जालंधरः PPR मार्किट में पुलिस का एक्शन, शराब का सेवन करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट में शराब पिलाने के मामले में दुकानदारों को सख्त हिदायते देते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी डीसीपी सिटी संदीप शर्मा ने कहा कि बीते दिन उन्होंने एक व्यक्ति को पकड़ा है जोकि गाड़ी के ऊपर शराब रखी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा री है। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्नेक्स बेचने वाले दुकानदार की कोई गलती है। क्योंकि कुछ व्यक्ति खुद गाड़ियों में शराब लेकर आते है और गाड़ी में बैठकर वह स्नेक्स के साथ शराब पीते है। वहीं थाना 7 की पुलिस ने पीपीआर मार्किट में गाड़ियों में शराब का सेवन करने के मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    ऐसे ही एक मामले पर थाना 7 के एसएचओ ने कार्रवाई करते हुए में हरकिशन सिंह और दीपक मल्होत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिन गश्त दौरान वह अर्बन एस्टेट फेज 2 पर गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला प्रीत नगर नजदीक मार्कफेड चौक कपूरथला के दोनों युवक पीपीआर मार्किट में अपनी गाड़ी नंबर पीबी09 एल 0116 खड़ी की हुई थी। इस दौरान उस कार में दोनों युवक सरेआम शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरेआम गाड़ी में शराब का सेवन करने के मामले मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य एफआईआर में व्यक्ति जतिन शर्मा और विवेक सेमुअल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त दोनों व्यक्ति भी गाड़ी नंबर पीबी 08 ईएम 0436 में शराब पी रहे थे। पुलिस ने कहा कि अगर आगे भी कोई व्यक्ति पीपीआर मार्किट में शराब का सेवन करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।