ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਦੇ ਮੇਲਿਆਂ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੱਦ ਅੰਦਰ ਪੈਂਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਬੰਦ ਰੱਖੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬ੍ਰਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਖੁਦ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਜੀ ਦੇ ਮੇਲੇ ਦੀ ਸਭਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਵਾਦ। ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਦਰਬਾਰ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਦੀਆਂ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੱਦ ਅੰਦਰ ਪੈਂਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ 3 ਦਿਨ (23-24-25 ਅਗਸਤ) ਤੱਕ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ।
Blog
-

पंजाबः महिला की बालियां छीन कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो
बेटे ने लुटेरे को काबू कर जमकर की धुनाई
फिरोजपुरः मुल्तानी गेट के पास दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने बाइक पर गुरुद्वारा साहिब से वापिस आ रहे मां और बेटे का पीछा किया और फिर आगे जाकर बेटे के पीछे मोटरसाइकिल पर बैठी मां की सोने की बाली उतार कर लुटेरा फरार हो गया। छोटी-सी उम्र के बहादुर बेटे ने अपनी जान को जोखिम में डालकर थोड़ा आगे जाकर इस लूटेरे को घेर लिया। इस बहादुर बेटे और आसपास के लोगों ने लुटेरे को काबू कर उसकी खूब पिटाई की और फिर पास ही की बॉर्डर पुलिस चौकी में उसको पकड़वा दिया। मामले की जानकारी देते हुए बेटे सिमरन सिंह ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर गुरुद्वारा साहिब से वापिस शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान लुटेरे ने पहले हमारा पीछा किया और फिर थोड़ा आगे आकर मेरी मां की कान की बालियां लूट कर फरार हो गया। जिसके पीछे मैंने अपना मोटरसाइकिल लगाकर आगे जाकर इनको घेर लिया और पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित बेटे ने कहा कि हमारी मांग है कि चोर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा के इस लड़के को हमारे हवाले किया गया है जिससे हम पूछताछ करके आगे की कार्रवाई करेंगे।
-

मलांगड़ में दस दिनों में दूसरी बार भारी बारिश का तांडव, पुल की समस्या से जनता हो रही परेशान
पुल में निकासी द्वार छोटा होने के कारण आती है समस्याऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडी सुपर हाईवे का निर्माण तो हुआ लेकिन बीते 12 वर्षों से बंगाणा से लठियानी तक जनता को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला। क्योंकि उक्त सड़क निर्माण में जो कोताही बरती गई है उसका खमियाजा जनता को भुक्तना पड़ रहा है।उपमण्डल बंगाणा के मलांगड़ में बीते रात वारिश के तांडव से जहाँ पानी के तेज बहाव से किसानों की फसलों का नुक्सान हुआ है। बही उक्त मन्दिर ओर कॉपरेटिव सोसाइटी में रखा लाखों का राशन भी बर्बाद हुआ है और यह सारा तांडव मलांगड़ में सुपर हाईवे सड़क निर्माण के समय उक्त पुल पर लीपापोती करने की बदौलत हुआ है। करीव एक माह पूर्व भी भारी बारिश से उक्त मलांगड़ गांव में प्रकाश चंद शर्मा व अन्य गांव वासियों की फसल पानी के तेज बहाव तबाह हो गई और शिव मंदिर में ओर सोसाइटी में 4 फीट से ज्यादा पानी घुस गया। बता दें कि उक्त गांव के दोनों तरफ नाले है और जब भी भारी बारिश होती है तो पुल का आधार छोटा होने के कारण स्पीड में जिस प्रकार पानी जाता है। उसी स्पीड से पानी बापिस पुल से टकराकर बापिस आता है व खेतों मन्दिर ओर सोसाइटी में घुसकर तांडव करके नुक्सान करता है। उक्त गांव के निवासी प्रकाश चंद शर्मा, राकेश शर्मा, बिनोद कुमार शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश डोगरा आदि दर्जनों सदस्यों ने बताया कि मगंलवार रात को हो रही मूसलाधार बारिश में हमने जागकर रात गुजारी है। क्योंकि जिस प्रकार भारी बारिश में दोनों तरफ नालों में पानी का बहाव ज्यादा बढ़ रहा था। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था। कि कही रिहायशी मकान भी हमारे ध्वस्त न हो। और उसी डर के कारण दर्जनों परिवारों के सदस्यों ने जागकर ओर सुरक्षित जगहों पर रात गुजारी है।12 वर्षो से समस्या से जुझ रहे मलांगड़ बासी नहीं हुआ समस्या का समाधानबताते चले कि लगातार 12 बर्षो से अपनी समस्या को लेकर मलांगड़ बासी सरकार व प्रशासन के पास घूम रहे है। लेकिन आज तक न तो सरकार ने उक्त गांव की जनता की समस्या पर गौर की ओर न ही प्रशासन ने कोई सुध ली है। इस समस्या को लेकर गांव वासियों ने दर्जनों फाइलें बनाकर सरकार के मन्त्री व विधायकों को दी है। लेकिन किसी सरकार ने उक्त गांव की समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। बताते चले 10 दिन पूर्व उक्त गांव के सड़क के उक्त पुल पर पानी के तेज बहाव में इनोवा गाड़ी वह चुकी है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।अब कोई आनाकानी नहीं,जल्द होगा उक्त पुल का दोवारा निर्माण: देवेन्द्र भुट्टोकुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बुधवार को गांव मलांगड़ में जाकर मौका देखा और गांव वासियों को आश्वासन दिया कि अब कोई आनाकानी नहीं होगी और सड़क पर बने पुल का दोवारा निर्माण होगा और उक्त पुल को चौड़ा करके समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा। भुट्टो ने कहा कि मलागढ़ में आगे दूसरे पुल का भी निर्माण दोवारा किया जाएगा। ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। भुट्टो ने कहा कि हम जो जनता से वादा करते है उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखते है। -

सतपाल रायजादा के जन्मदिन पर महिला ब्लॉक कांग्रेस ने करवाया सुंदरकांड पाठ
ऊना/सुशील पंडित: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिला ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित संजीव कुमार ने पूजा-अर्चना की।पूर्व विधायक व उनकी पत्नी अंजना देवी ने माथा टेका। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक की दीर्घायु के और स्वास्थ्य की कामना के लिए महिला कांग्रेस की ओर से यह आयोजन किया गया। इस मौके पर सतोषगढ़ नगर की पार्षद मंजू सैणी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्वेता ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस महासचिव निर्मला देवी, मैहतपुर से पार्षद रजिंद्र कौर, मैहतपुर शहरी ईकाई की पूर्व अध्यक्षा पूजा शर्मा, बीडीसी शकुंतला देवी, महिला मंडल खेड़ा की प्रधान शीला देवी, मैहतपुर महिला शहरी अध्यक्ष सुषमा देवी, आशा देवी, शशी वाला, आशा देवी, रेशमा देवी, निर्मला देवी इत्यादि महिला नेत्रियों ने भाग लिया। -

फगवाड़ाः नाके की कुछ दूरी पर दुकान से कपड़े और कीमती सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV
हदियाबादः फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस की ओर से हदियाबाद चौक पर विशेष नाकेबंदी की गई, ताकि कोई भी शरारती अनसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। लेकिन इसके बावजूद नाके से कुछ ही मीटर की दूरी पर कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के कपड़े और कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। जिसकी थाना सतनामपुरा पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई। जिससे थाना सतनामपुरा की पुलिस की नाकेबंदी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, अक्सर नाकेबंदी पर पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज चेक किए जाते हैं और उनके चालान भी किए जाते हैं। लेकिन देर रात चोरों द्वारा नाके से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया जाता है जिसकी खबर तक सतनामपुरा पुलिस को नहीं लगती।
दूसरी तरफ बात की जाए पीसीआर पुलिस की जाए तो उनकी ओर से भी इस रोड पर आने जाने वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है। लेकिन देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते है। जिसका पीसीआर को भी पता नहीं चलता। चोरी संबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हुए थे। दुकान मालिक ने बताया कि उसका लाखों का नुकसान हो गया। जिसकी सूचना सतनामपुरा पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं चोरी की वारदात संबंधित थाना सतनामपुरा के जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चोरी की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -

खड्ड कॉलेज में स्टूडेंटस ने जन्मदिवस पर किया पौधारोपण
पौधारोपण को जीवन का अंग बनाएं : प्राचार्य डा राजिंद्र कुमारऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण को जीवन का अंग बनाएं व अपने जन्मदिवस पर एक पौधा आवश्य रोपित करें। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में ‘सुखचैन” का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वृक्ष हमारे धरती का श्रृंगार है व हमारे जीवन का आधार है। अतः हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों ने विशेष रूप से पौधारोपण किया जिनका जन्म अगस्त माह में हुआ है। इन विद्यार्थियों में प्रिया, पायल, तनीषा, तमन्ना, कंचन, चेतना, कशिश मेहरा, संजना आदि शामिल है। इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज प्रोफेसर राकेश प्रोफेसर लखबीर, प्रोफेसर वीरेंद्र, हरीश कुमार, विकास, नरेश व अन्य स्टाफ सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में बहेड़ा, आमला, अर्जुन, सुखचैन , बोतल ब्रश, पाम ,मोरपंखी, नीम, सेजल, कनेरण, कचनार आदि विभिन्न पौधे महाविद्यालय परिसर में रोपित किए। -

Chandrayaan 3 की लैंडिंग से ISRO रचेगा इतिहास, बस चंद पलों का इंतजार
नई दिल्लीः भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा है। मंदिरों में यज्ञ और हवन चल रहे हैं। इस पल की लाइव कवरेज शाम 5.30 मिनट से शुरू हो जाएगी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं।
आज पूरी दुनिया को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग का बेसब्री से इंतजार है। चंद पलों में इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने वाली है। इसरो लाइव कवरेज शाम 5.30 पर शुरू करेगा। 5.44 बजे से लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 6.04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की धरती को चूमेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पल जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे धुकधुकी बढ़ती जा रही है। चांद को छूने के लिए अब दो घंटे से भी कम का वक्त बचा है। इसरो का कमांड सेंटर भी पूरी तरह से तैयार है। विक्रम की लैंडिंग से पहले इसरो हर एक पैरामीटर पर नजर रख रहा है।
-

डेंगू के मिले 74 मरीज, एक की मौत
नई दिल्ली : नरवाना में डेंगू का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां नरवाना में सरकारी आंकड़े के अनुसार 74 मरीज डेंगू के मिले है जिनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। नरवाना के बीरबल नगर, बड़सी पत्ती, पंजाबी चौक में 432 घरों में डेंगू का लारवा मिलने के कारण नोटिस दिया जा चुका है। डॉक्टर के नेतृत्व में टीमें गठित कर घरों में जाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है।
वही नगरपरिषद के सहयोग से गलियों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है ताकि डेंगू के लारवा को खत्म किया जा सके। कपिल शर्मा ने बताया कि नरवाना में डेंगू के 74 मरीज मिले है व 432 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। ज्यातर डेंगू का लारवा साफ पानी में फैलता है व दिन के समय यह मच्छर काटता है। उन्होंने कहा कि कूलर व टायर में पानी न इकट्ठा होने दें।
-

केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
पटनाः केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली में निजी फोन पर करीब 12 बजे उन्हें धमकी दी गई। कहा गया है कि धमकी देने वाले ने फोन पर कहा है कि आप चिराग पासवान के खिलाफ बोलते हैं, आपको हाजीपुर घुसने नहीं देंगे। आपको बर्बाद कर देंगे, कालिख पोतेंगे। पशुपति पारस ने इसकी सूचना पार्लियामेंट थाना में की है। साथ ही अमित शाह को पूरे मामले को लेकर चिट्ठी भी लिखी है।

पशुपति पारस ने कहा, किसका हाथ है इन सबसे के पीछे ये तो सब जानते ही है। मेरे केंद्र में मंत्री बनने से पहले कई को जलन है। एक दूसरे जगह का संसद मेरे हाजीपुर आता है और कहता है कि ये मेरी कर्म भूमि है। मेरे सुख से चिराग को जलन है।
-

पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV
अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं थाना चाटीविंड के अधीन आते मानांवाला में स्थित सुनियारे की दुकान में बुधवार की सुबह 3:00 के करीब चोर शटर तोड़कर घुस गए और दुकान से 800 ग्राम चांदी के ब्रेसलेट, राखियां, नाक के कोके, चैन आदि चोरी कर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए है। चोरी की सारी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। आरोपी बेखौफ हो बिना मुंह ढके अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों ने दुकान में उस लॉकर को भी तोड़ने की कोशिश की जिसमें सोने के जेवरात पड़े हुए थे, लेकिन वह उनसे नहीं खुल पाई। इस चोरी की वारदात को अंजाम तीन लोगों ने दिया। आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।
दुकान के मालिक को चोरी की जानकारी पास में ही जिम चलने वाले एक युवक ने उसे समय दी जब वह अपना जिम खोलने के लिए सुबह आया था। फिलहाल घटना की शिकायत थाना चाटीविंड की पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान के मालिक जतिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की रात को दुकान रोजाना की तरह बंद करके गए थे। उन्हें 4 बजे के करीब पास में ही जिम चलाने वालों का फोन आया कि उनके दुकान में किसी ने चोरी की है। उन्होंने जब सीसीटीवी चेक किया तो देखा की आरोपी अपनी वारदात को अंजाम देखकर फरार हो चुके थे। उन्होंने देखा कि आरोपी दुकान के अंदर करीब 20 मिनट तक रहे और उन्होंने चांदी के करीब 800 ग्राम के सामान को चोरी कर लिया।
आरोपियों ने दुकान में पड़े लॉकर को भी तोड़ने की कोशिश की, उस लॉकर में सोने के जेवरात भी पड़े हुए थे। अगर वह खुल जाता तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ना था। दुकानदार ने बताया कि आरोपी दुकान के अंदर 3:15 पर घुसे थे और वह दुकान के अंदर करीब 20 मिनट तक रहे। उन्होंने बताया कि जिम के मालिक ने उन्हें बताया कि आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। क्योंकि जब वह अपना जिम खोलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने उनकी दुकान की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को वापिस जाते हुए देखा था। दुकान के मालिक जितेंद्र सिंह के बेटे एकजोत सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पड़कर उनका सामान वापस दिलवाया जाए।
