Chandrayaan 3 की लैंडिंग से ISRO रचेगा इतिहास, बस चंद पलों का इंतजार

नई दिल्लीः भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा है। मंदिरों में यज्ञ और हवन चल रहे हैं। इस पल की लाइव कवरेज शाम 5.30 मिनट से शुरू हो जाएगी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं। 

आज पूरी दुनिया को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग का बेसब्री से इंतजार है। चंद पलों में इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने वाली है। इसरो लाइव कवरेज शाम 5.30 पर शुरू करेगा। 5.44 बजे से लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 6.04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की धरती को चूमेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पल जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे धुकधुकी बढ़ती जा रही है। चांद को छूने के लिए अब दो घंटे से भी कम का वक्त बचा है। इसरो का कमांड सेंटर भी पूरी तरह से तैयार है। विक्रम की लैंडिंग से पहले इसरो हर एक पैरामीटर पर नजर रख रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *