डेंगू के मिले 74 मरीज, एक की मौत

नई दिल्ली : नरवाना में डेंगू का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां नरवाना में सरकारी आंकड़े के अनुसार 74 मरीज डेंगू के मिले है जिनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। नरवाना के बीरबल नगर, बड़सी पत्ती, पंजाबी चौक में 432 घरों में डेंगू का लारवा मिलने के कारण नोटिस दिया जा चुका है। डॉक्टर के नेतृत्व में टीमें गठित कर घरों में जाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है।

वही नगरपरिषद के सहयोग से गलियों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है ताकि डेंगू के लारवा को खत्म किया जा सके। कपिल शर्मा ने बताया कि नरवाना में डेंगू के 74 मरीज मिले है व 432 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। ज्यातर डेंगू का लारवा साफ पानी में फैलता है व दिन के समय यह मच्छर काटता है। उन्होंने कहा कि कूलर व टायर में पानी न इकट्ठा होने दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *