Blog
-

पुलिस ने अवैध शराब की 40 बोतलें बरामद की
ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई को जारी रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरोली थाने की पुलिस ने लोअर बढ़ेड़ा के पास एक व्यक्ति से 9 बोतलें बरामद कीं। वहीं अंब पुलिस ने आदर्श नगर से एक व्यक्ति से 12 बोतलें, चिंतपूर्णी पुलिस ने बाईपास, धलवाड़ी संपर्क मार्ग से एक व्यक्ति से 11 बोतलें और पुलिस चौकी दौलतपुर ने भद्रकाली पंचायत घर के पास से एक व्यक्ति से अवैध शराब की 8 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन सभी चार शराब तस्करों पर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
पंजाबः सरकारी कॉलेज की प्रिंसीपल के खिलाफ FIR दर्ज
कपूरथलाः जिले के नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया सरकारी कॉलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने कॉलेज की प्रिंसिपल पर FIR दर्ज की है। दरअसल, आरोप है कि प्रिंसिपल ने इसी कॉलेज की एक महिला कर्मचारी को मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ित किया जिससे वह बीमार हो गई। और उसकी मौत हो गई। हालांकि आरोपी प्रिंसिपल की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि इसी मामले को लेकर मंगलवार को पारिवारिक सदस्यों और विभिन्न कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने प्रधान संगत राम की अध्यक्षता में सरकारी कॉलेज नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर पत्नी स्वर्गीय तरलोक सिंह वासी सीनपूरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी राजविंदर कौर बतौर जूनियर अध्यापक, नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया सरकारी कॉलेज में 2005 से अपनी सेवाएं निभा रही है। उनकी बेटी राजविंदर कौर पर कॉलेज के प्रिंसिपल तीरथ राम बसरा द्वारा काम का बोझ इतना बढ़ा दिया गया। वह दिमागी तथा शारीरिक तौर पर परेशान रहने लगी। इसी के चलते 15 दिसंबर को राजविंदर कौर की तबीयत बिगड़ गई। जिसे कपूरथला के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। 2 दिन बाद भी हालात न सुधरने के करना उसे परिजन जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां भी राजविंदर कौर की तबीयत में उचित सुधार नहीं हुआ। 23 दिसंबर को उसे मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान 30 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।
-

नंदा अस्पताल के पास से बाइक चोरी
ऊना/सुशील पंडित : अजनौली के रहने वाले एक व्यक्ति को सड़क किनारे बाइक खड़ा करना महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार पुत्र राम रक्खा सैनी ने 28 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल हार्डवेयर मॉल नजदीक नंदा अस्पताल के पास खड़ी की थी। लेकिन जब वह उसी रात 11 बजे काम से लौटा और बाइक ढूंढने लगा तो वह वहां से गायब थी। सदर थाने में दी शिकायत में राजकुमार ने अपनी मोटरसाइकिल का नंबर एचपी20एच-1189 बताया है। उसने जनता से भी अपील की है कि जिस किसी को भी यह बाइक दिखाई दे वह ऊना पुलिस को सूचित कर सकता है। -

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : देहलां गांव में एक महिला को गालियां देने और धमकाने वाले लोगों के विरुद्ध मैहतपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 के तहत एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजी देवी पत्नी अशोक कुमार ने शिकायत की थी कि उसकी बेटी ज्योति की शादी पटियाला, पंजाब के एक परिवार में हुई है। मंगलवार को जब उसकी बेटी अपने मईके में थी तब कुछ लोग घर में घुसे और उसे जान से मार डालने की धमकियां व गालियां निकालने लगे। सुरजी देवी ने बाद में मैहतपुर पुलिस थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। -

घनारीः पाइप टूटने पर हुई लड़ाई, केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : घनारी के रायपुर गांव में मंगलवार को दो परिवार आपस में उलझ गए। एक पाइप के टूटने का मामला थाने तक पहुंच गया और चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले जीवन कुमार पुत्र जगन्नाथ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार की सुबह 9ः30 बजे गांव के ही रमन कुमार पुत्र बलबीर सिंह व तीन अन्य लोग उसके घर के पास पाइप डालने का काम कर रहे थे। पाइप डालते हुए उन्होंने जीवन कुमार के घर को जाने वाली पाइप तोड़ दी। जीवन ने दावा किया है कि उसने जब पाइप तोड़ने से मना किया और किसी माहिर व्यक्ति से कार्य करवाने को कहा तो पाइप डालने वाले चारों लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौच किया। गगरेट पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ‘ਚ ਲਾਹਣ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਜਲਾਲਾਬਾਦ : ਪਿੰਡ ਪਾਲੀਵਾਲਾ ਅਤੇ ਟਾਲੀਵਾਲਾ ਤੋਂ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਲਾਹਣ ਛੁਪਾ ਕੇ ਰੱਖੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਛਾਪਾ ਮਾਰ ਕੇ ਉਕਤ ਲਾਹਣ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਨਸ਼ਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।
ਇਹ ਲਾਹਨ ਟਾਲੀ ਵਾਲਾ ਸਰਹੱਦ ਜ਼ੀਰੋ ਲਾਈਨ ਦੇ ਕਰੀਬ 350 ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਪਾਲੀ ਵਾਲਾ ਤੋਂ ਡੇਢ ਸੌ ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਹੈ। ਸਰਹੱਦ ਨਜ਼ਦੀਕ ਖੇਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਮੀਨ ਥੱਲੇ ਦੱਬ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਦੇ ਖਾਡਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਰਪਾਲ ਪਾ ਲਾਹਣ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ । ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਬਕਾਰੀ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-
जालंधरः DSP दलबीर सिंह की मौत के मामले में आरोपी काबू, जल्द पुलिस करेंगी खुलासा
जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस जल्द प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा कर सकती है। बता देंकि कुछ दिन पहले देर रात डीएसपी दलबीर सिंह किसी के घर से वापिस आ रहा था। इस दौरान उसके परिजनों ने बस स्टैंड के पास उसे उतार दिया था। जिसके कुछ देर बाद बस्ती बावा खेल नहर के पास ड्यूटी से घर जा रहे थाना 2 के एएसआई को शव दिखाई दिया था।
जिसकी सूचना उन्होंने थाना 2 के प्रभारी को दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव से दस्तावेज चैक किए तो पता चला वही पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात है। हालांकि इस मामले को लेकर बीते दिन पुलिस ने मृतक डीएसपी के रिश्तेदार बलजीत के बयानों के आधार पर मर्डर का पर्चा दर्ज कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने 302, 379, अस्ला एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम के लिए 3 मैंबरों के डॉक्टरों की टीम तैयार कर डीएसपी का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद बीते दिन डीएसपी का संस्कार कर दिया गया। वहीं अब इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तारी को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है ।
-
बंगाणा कॉलेज के 94 छात्र सांस्कृतिक भ्रमण पर रवाना
कुल्लू,मनाली,अटल टनल,मणिकर्ण, रिवालसर आदि स्थलों पर जाएंगेऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा के अटल बिहारी बाजपेयी डिग्री कॉलेज के 44 छात्राएं और 50 छात्र तीन दिवसीय सांस्कृतिक भ्रमण के लिए बुधवार को रवाना हुए। विद्यार्थियों के वाहनों को पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय ह्यूमन राइट विंग के प्रदेश चेयरमैन और भाजयुमो सचिव अजय ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे। कंवर ने बताया कि इन तीन दिनों के भीतर हमारे छात्र देवभूमि के दर्जनों मनोरम और दिव्य स्थानों के दर्शन करेंगे। 6 जनवरी को उनकी वापसी होगी। कंवर ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ देवी देवताओं और आधुनिक काल में विकसित स्थलों का ज्ञान भी हमारे छात्रों को होना चाहिए। हमारे धार्मिक ग्रंथों में हिमाचल के अनेक धार्मिक स्थलों का वर्णन मिलता है। विद्यार्थी जीवन में ऐसे स्थानों को देखना उनके ज्ञान में बढ़ौतरी करेगा। इस मौके पर एबीबीपी के पदाधिकारी, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देवराज देबू, देवराज राणा, राकेश कुमार के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। -
पंजाबः ठंड ने तोड़ा 53 साल का रिकार्ड, कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं जिले में ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, 1 जनवरी को दिन के न्यूनतम तापमान ने 53 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 1 जनवरी को दिन का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जबकि इस दिन का सामान्य तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस है, जोकि 1970 के बाद से सबसे कम तापमान था। हालांकि रात का तापमान सामान्य से अधिक है। उन्होंने कहा कि आज का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का सामान्य तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। इस कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक गहरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि उन्होंने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। इस बीच डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ‘ਚ MLA ਨੇ ਕੀਤਾ ਟਿਊਬਲ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਦੋਂ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਆਈ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਲੜੀ ਵਿੱਚ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਇਕ ਵੱਲੋਂ ਟਿਊਬਲ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।
ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਖਤਮ ਹੋਣਗੀਆਂ ਤੇ ਹੋਰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਵੀ ਜਲਦ ਹੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਾਂਗੇ।