पुलिस ने अवैध शराब की 40 बोतलें बरामद की

ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई को जारी रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरोली थाने की पुलिस ने लोअर बढ़ेड़ा के पास एक व्यक्ति से 9 बोतलें बरामद कीं। वहीं अंब पुलिस ने आदर्श नगर से एक व्यक्ति से 12 बोतलें, चिंतपूर्णी पुलिस ने बाईपास, धलवाड़ी संपर्क मार्ग से एक व्यक्ति से 11 बोतलें और पुलिस चौकी दौलतपुर ने भद्रकाली पंचायत घर के पास से एक व्यक्ति से अवैध शराब की 8 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन सभी चार शराब तस्करों पर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *