Blog

  • Punjab News: रावी नदी का बढ़ा जलस्तर, SDM का आया बयान

    Punjab News: रावी नदी का बढ़ा जलस्तर, SDM का आया बयान

    अमृतसर: जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सीमावर्ती इलाके से होकर बहने वाली रावी नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एसडीएम अजनाला डा. चारूमिता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण रावी नदी में पानी का स्तर बढ़ा है।

    उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और इस समय किसी भी प्रकार की खतरे वाली स्थिति नहीं है। उन्होंने भरोसा दिया कि रावी नदी में आया यह अतिरिक्त पानी आसानी से पाकिस्तान की ओर बह जाएगा और बाढ़ जैसी स्थिति बनेगी इसका कोई अंदेशा नहीं है। एसडीएम डा. चारूमिता ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह चौकस है और नदी के किनारे बसे इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी आवश्यक जानकारी के लिए केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा रखें।

  • रेप की कोशिश नाकाम हुई तो महिला की गला घोंटकर हत्या, दोनों आरोपी काबू

    रेप की कोशिश नाकाम हुई तो महिला की गला घोंटकर हत्या, दोनों आरोपी काबू

    दुर्ग-भिलाईः छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को शुरुआती जांच में मामला गुमशुदगी का सामने आया था। परिजनों ने शिकायत में बताया था कि महिला मजदूरी करने के लिए घर से निकली थी जो देर रात तक घर नहीं लौटी, जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसी रात पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था।

    पुलिस ने शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। जहां रिश्तेदारों ने उसकी पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की। पोस्टमॉर्टम में महिला के सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोट के निशान मिले। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    शुरुआती जांच में एसीपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि ये मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। इसे सुलझाने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

    इसके अलावा इलाके के लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से भी पूछताछ की गई। तकनीकी सबूतों और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का शक राइस मिल कर्मचारी हर्ष यादव (19) और मैकेनिक नितेश ठाकुर (20) पर गया। दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब उनके सामने तकनीकी और अन्य साक्ष्य रखे गए तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

    आरोपियों ने बताया कि वह महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर महिला से रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर एक आरोपी ने गमछे से महिला का गला दबाया, जबकि दूसरे ने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर उसे मार डाला। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

     

  • Jalandhar से Jammu जा रही बस ने 4 लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग,देखें वीडियो

    Jalandhar से Jammu जा रही बस ने 4 लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग,देखें वीडियो

    पठानकोटः जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस (नंबर एआर2-0बी-0956) अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान संदीपनी गुरुकुल स्कूल कौंतरपुर के पास चौक में कुछ लोग खड़े थे। जहां बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक, स्कूटी और दो अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इनमें से बाइक और स्कूटी सवार 2 घायलों को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कौंतरपुर निवासी रणजीत सिंह, पुत्र दर्शन सिंह और अरुण कुमार, पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

    पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नंगलभूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को शांत करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • CJP Protest को लेकर राजीव चौक समेत 4 स्टेशन बंद, 5 हजार जवान तैनात, देखें वीडियो

    CJP Protest को लेकर राजीव चौक समेत 4 स्टेशन बंद, 5 हजार जवान तैनात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जंतर-मंतर में सीजेपी के द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। वहीं सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को एक बार फिर सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। CJP के विरोध के चलते सुरक्षा कारणों से DMRC ने यह फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा फिलहाल जारी रहेगी। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

    डीएमआरसी की ओर से अगले निर्देश जारी होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं संसद सत्र के बीच इस बड़े आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे प्रमुख स्थलों पर त्रि-स्तरीय (थ्री-टियर) सुरक्षा ग्रिड तैनात किया गया है। इस घेरे में दिल्ली पुलिस के जवानों की दो परतें और पैरामिलिट्री फोर्स की एक परत शामिल है। किसी भी आपात स्थिति पर काबू पाने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों को चौबीसों घंटे तैयार रहने को कहा गया है।

    विजय चौक, प्रधानमंत्री आवास, गृहमंत्री आवास, सेवा तीर्थ, सेल्फी पॉइंट, ट्रांसपोर्ट भवन-संसद मार्ग, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट जैसे हाई-सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी इलाकों में किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के खास इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पब्लिक एडवाइजरी जारी किया है। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली पुलिस साफ तौर पर ये स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और न ही कोई अनुमति दी गई है।’ डीसीपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। इस नियम के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने, प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

    आंदोलन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इसमें सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 25 से ज्यादा बटालियनें शामिल की गई हैं, जिनमें भारी संख्या में महिला कर्मी भी ड्यूटी पर हैं। पूरी नई दिल्ली को 15 जोन में विभाजित किया गया है. सुरक्षा बल सुबह 4 बजे से ही मुस्तैद हैं। स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और डीसीपी रैंक के अधिकारी खुद अलग-अलग इलाकों की सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। सुरक्षा बलों को निर्देश हैं कि तोड़फोड़, लूटपाट या आगजनी जैसी हरकतों से कड़ाई से निपटा जाए। पानी की बौछार करने वाली गाड़ियां और दूसरे दंगा नियंत्रण वाहन संवेदनशील जगहों पर खड़े कर दिए गए हैं।

     

  • Jalandhar की महिला के साथ 3 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    Jalandhar की महिला के साथ 3 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    मोहालीः महिला के साथ साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां जालंधर की एक महिला पिंकी शर्मा के साथ ठगी की गई। महिला ने बताया कि वह अपने पति का इलाज करवान के लिए मोहाली के एक अस्पताल में आई हुई है। उसके पति पिछले तीन दिन से अस्पताल में दाखिल है।

    पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसने दो दिन पहले एक मेडिकल स्टोर से 1700 रुपए की दवाइयां यूपीआई पेमेंट कर ली थी, जिसके बाद वह अस्पताल में आ गई। इस दौरान पीड़ित महिला ने देखा कि उसके अकाउंट से 2 लाख रुपए उड़ गए थे, जिसका उसके पास मैसेज भी आया। ट्रांजेक्शन दो से तीन बार में हुई थी। उसके बाद 1 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन फिर हुई। इस दौरान महिला के साथ कुल 3 लाख रुपए की ठगी हुई।

    पीड़िता का आरोप है कि उसने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पर कई बार कॉल किया, लेकिन या तो 1930 नंबर लगातार व्यस्त था या कॉल अपने आप कट जा रहा था। महिला ने बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने के लिए जालंधर से मोहाली आई थी और यहां उसका कोई परिचित नहीं है। एक तरफ उसके पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, तो दूसरी तरफ वह अपने साथ हुई 3 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

     

     

  • रोहित शर्मा पहुंचे द हंड्रेड लीग, नीता अंबानी के साथ देखा MI लंदन का मैच, पूरन-करन ने 40 गेंदों में रचा इतिहास

    रोहित शर्मा पहुंचे द हंड्रेड लीग, नीता अंबानी के साथ देखा MI लंदन का मैच, पूरन-करन ने 40 गेंदों में रचा इतिहास

    नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अभी भी इंग्लैंड में हैं। इस दौरान वह 21 जुलाई से शुरू हुई प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग द हंड्रेड 2026 के उद्घाटन मुकाबले का आनंद लेते नजर आए। रोहित शर्मा लंदन के ओवल मैदान में MI लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेले गए पहले मैच को देखने पहुंचे, जहां उन्होंने टीम की मालकिन नीता अंबानी के साथ बैठकर मुकाबला देखा। उनकी मौजूदगी में MI लंदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स लीड्स को 7 विकेट से हरा दिया।

    मैच के दौरान रोहित शर्मा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। MI लंदन ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित के स्टेडियम पहुंचने का वीडियो साझा किया। ओवल स्टेडियम के बाहर भी भारतीय कप्तान को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे, जिन्होंने उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने की कोशिश की।

    MI लंदन ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

    द हंड्रेड लीग का पहला मुकाबला 100-100 गेंदों के प्रारूप में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स लीड्स की टीम पूरे 100 गेंद भी नहीं खेल सकी और 99 गेंदों में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

    MI लंदन की ओर से गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 गेंदों में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं कप्तान सैम करन ने भी गेंद से अहम योगदान देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाजों की बदौलत सनराइजर्स लीड्स बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

    144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI लंदन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 44 गेंदों पर 51 रन तक अपने तीन प्रमुख बल्लेबाज विल जैक्स, जेम्स विंस और जेसन रॉय के विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला रोमांचक हो सकता है, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन और कप्तान सैम करन ने मैच का पूरा रुख बदल दिया।

    पूरन और सैम करन ने 40 गेंदों में बनाई रिकॉर्ड साझेदारी

    तीसरे विकेट के बाद निकोलस पूरन और सैम करन ने सनराइजर्स लीड्स के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने केवल 40 गेंदों में नाबाद 93 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी। यह MI लंदन के लिए चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई।

    निकोलस पूरन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 263.63 का रहा। दूसरी ओर कप्तान सैम करन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

    पूरन और करन की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत MI लंदन ने 144 रन का लक्ष्य सिर्फ 84 गेंदों में ही हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। निकोलस पूरन ने बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच के दौरान दो शानदार कैच लपके, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं कप्तान सैम करन ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    रोहित शर्मा की मौजूदगी में मिली इस शानदार जीत ने MI लंदन के अभियान की दमदार शुरुआत कराई है। अब टीम अगले मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि रोहित शर्मा की स्टेडियम में मौजूदगी ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस मुकाबले को और भी खास बना दिया।

  • Bar में आग लगने से सामान जलकर राख, इमारत में सो रहे थे कर्मचारी

    Bar में आग लगने से सामान जलकर राख, इमारत में सो रहे थे कर्मचारी

    हिसारः पीएलए मार्केट स्थित जन्नत बार में बुधवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बार में शराब होने के कारण बहुत तेजी से फैल गई। बार आग की चपेट में आने से फर्नीचर समेत अंदर रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आपको बता दें बार के ऊपरी मंजिल पर कर्मचारी सो रहे थे। हालांकि राहत की खबर ये रही कि कर्मचारी सुरक्षित है।

    उधर, फायर बिग्रेड को सूचना मिलने पर तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बार चारों ओर से बंद होने के कारण आग बाहर ज्यादा नहीं फैल सकी।

    जन्नत बार के मालिक अमित ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सुबह बार से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

    आग में बार का पूरा फर्नीचर, एसी और अंदर रखा शराब का पूरा स्टॉक जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिस समय आग लगी, पांच कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।

    जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग के एक रिश्तेदार की बिल्डिंग में जन्नत बार चल रहा है। इस बिल्डिंग में उनकी तीन दुकानें हैं। बार के साथ ही होटल पैराडाइज भी बना हुआ है, जो भी उनके रिश्तेदार का है।

    लीडिंग फायरमैन सज्जन कुमार लांबा ने बताया कि सुबह करीब 8:55 बजे जन्नत बार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई और लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    सज्जन कुमार ने बताया कि बार बंद होने के कारण आग बाहर ज्यादा नहीं फैल सकी। हालांकि, यदि आग को हवा मिल जाती तो यह तेजी से फैल सकती थी और नुकसान कहीं अधिक होता। आग बार के अंदर ही फैलती रही। कर्मियों ने बार के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया।

     

  • क्या Arijit Singh दोबारा से Playback Singing में करेंगे Comeback? Manager ने किया खुलासा

    क्या Arijit Singh दोबारा से Playback Singing में करेंगे Comeback? Manager ने किया खुलासा

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। इस ट्रैक को फैंस के चहीते अरिजीत सिंह ने गाया है। जैसे ही मूवी के रोमांटिक ट्रैक में लोगों ने अरिजीत सिंह की आवाज सुनी है सभी एक्साइटेड हो चुके हैं। इंटरनेट पर अटकलें भी तेज हो चुकी हैं कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का अपना फैसला वापिस ले लिया है। इन दावों में आखिरकार कितनी सच्चाई है। इसका सच अब सामने आ गया है। इसकी पुष्टि खुद अरिजीत सिंह की टीम की ओर से की गई है।

    क्या फिर से प्लेबैक सिंगिंग करेंगे अरिजीत

    सिंगर के मैनेजर ने इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापस नहीं लौट रहे हैं। यह दावे सब गलत हैं। एक मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए अरिजीत ने बताया कि – ‘ये दावा सच नहीं है अरिजीत रिटायरमेंट अनाउंसमेंट से पहले किए गए प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं’। ये गाना पहले ही फाइनल हो गया था। वो प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे हैं। ये सिंगर के कुछ पुराने कमिटमेंट्स हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)

    प्लेबैक सिंगर के तौर पर वापसी नहीं करेंगे अरिजीत

    मैनेजर की ये बात सुनकर फैंस की उम्मीदों पर जरुर पानी फिरा होगा परंतु एक बात क्लियर हो गई है। अरिजीत का प्लेबैक सिंगिग में कमबैक करने का कोई भी इरादा नहीं है। जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है उनके वापिस लौटने के अटकलें उड़ने भी लगती हैं। सिंगर ने इसी साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिग से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था। उन्होंने कहा था कि अब वो इंडीपेंडेंट म्यूजिक बनाएंगे। इसके साथ संगीत के साथ जुड़े रहेंगे। बस प्लेबैक, वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे। गौरतलब है कि अरिजीत ने इसी साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अबसे वो इंडीपेंडेट म्यूजिक बनाएंगे। संगीत के साथ जुड़े रहेंगे। बस प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे। फिल्म ‘आवारापन 2’ के टाइटल ट्रैक की यदि बात करें तो इसका टाइटल ट्रैक को अमाल मलिक ने कंपोज किया है। रश्मि विराग ने लिखा है कि – ‘मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्टर किया है। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार दिखेंगे। लंबे समय के बाद फैंस इमरान हाशमी को दिलजले आशिक के अवतार में स्क्रीन पर दिखेंगे। इस फिल्म के पहले पार्ट में इमराऩ हाशमी ली़ड रोल में थे। इसके गाने सुपर डुपर हिट हुए थे। फिल्म को आज भी कल्ट मूवीज के तौर पर गिना जाता है।        
  • Punjab News: BDPO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: BDPO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    फाजिल्काः जिले में बीडीपीओ के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीडीपीओ के पद पर तैनात लाल सिंह को सरकारी सेवा से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि इस संबंध में पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • Jalandhar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गुल्लू को लेकर CP Satinder ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते तिलक नगर में 12 जून को सिमरनजीत सिंह और सौरभ का युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में आज पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शुभम गुल्लू घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि 12 जून को भार्गव कैंप इलाके में डबल मर्डर हुआ था। जिसमें गोलियां लगने से 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि 23 वर्षीय सौरभ की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस मामले में शुभम गुल्लू ने अपने साथी को भी मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से गुल्लू भगौड़ा चल रहा था। वहीं आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाखा वाले बाग के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    आरोपी को जब पुलिस ने नाकेबंदी पर आते देखकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी के घुटने में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस कमिशनर ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर 3 से 4 राउंड फायर किए थे। वहीं पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए थे।

    आरोपी जोगा फोल्ड़ीवाल और करण सहगल गैंग से संबंधित है। इस मामले में करण सहगल को भी केस में नामजद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। दरअसल, पिछले माह हुए डबल मर्डर केस को लेकर परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घटना के दिन गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर खड़े थे। जहां आरोपियों ने अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में ही रोक लिया। देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थी।