Home Breaking News चाय बनाते वकत फटा सिलेंडर, 4 की मौत

चाय बनाते वकत फटा सिलेंडर, 4 की मौत

0

यूपी-देवरिया के डुमरी गांव में शनिवार सुबह-सुबह गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत होने का समाचार है। दरअसल घर में चाय बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फट गया, जिसमें एक महिला समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। भलूआनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की पत्नी आरती देवी घर में चाय बना रही थी तभी अचानक सिलेंडर फट गया है, इसके बाद देखते ही देखते घर में आग फैल गई। हादसे में आरती उनके तीन बच्चे आंचल, कुंदन और सृष्टि मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डुमरी गांव में शनिवार सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी इस दौरान सिलेंडर फट गया जिससे महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here