Home Breaking News घर में ही दफना दी बेटी की लाश, 10 महीने बाद खुलासा

घर में ही दफना दी बेटी की लाश, 10 महीने बाद खुलासा

0
घर में ही दफना दी बेटी की लाश, 10 महीने बाद खुलासा

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद के गांव धौज में पुलिस ने एक घर से 10 महीने पहले दफनाई लड़की का कंकाल बरामद किया है। सऊदी अरब में रह रहे लड़की के पिता ने मेल से पुलिस को शिकायत दी थी और उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लड़की की मां से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया।

महिला ने बताया कि 10 महीने पहले लड़की ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बदनामी से बचने के लिए उसने भाई की मदद से बेटी को घर पर ही दबा दिया था। पुलिस ने तहसीलदार और एसीपी की मौजूदगी में कंकाल को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कानून के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

पुलिस थाना धौज के अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बीती 7 जून को सऊदी अरब में रहने वाले ताहिर ने अपनी बेटी के बारे में उन्हें मेल से शिकायत दी थी। इस पर उन्होंने ताहिर की बीवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी बेटी कौम के एक लड़के के साथ भाग गई थी और फिर वापस आ गई थी, लेकिन उसके बाद वह बेइज्जती महसूस कर रही थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बदनामी से बचने के लिए उन्होंने उसे घर में ही दफना दिया था। शुरुआती जांच में लड़की को मारने की बात सामने नहीं आई है और मामला संदिग्ध है, इसलिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कानूनी रूप से कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here