Home Breaking News रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सिर धड़ से अलग, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सिर धड़ से अलग, जांच में जुटी पुलिस

0

भरतपुर :  रेलवे ट्रैक पर शव मिलने का मामला सामने आया है। नोह बछामदी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव का गर्दन कटा शव पड़ा मिला। घटन की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली तो शव के जेब से एक कासगंज से भरतपुर का टिकट मिला और एक पासपोर्ट साइज का फोटो मिला।

GRP पुलिस को सूचना मिली की, नोह बछामदी के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। जिसका सिर धड़ से अलग है। शरीर में कई जगह चोट आई है। GRP पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली तो, शव के जेब से एक टिकट मिला जो उत्तर प्रदेश के कासगंज से भरतपुर तक का था।

इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला। तलाशी के दौरान शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के शव से उसका सिर अलग था। जिसके बाद युवक के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here