Home Breaking News AADHAAR अपडेट करने की DATE फिर बढ़ी : अब 14 जून 2025 तक नहीं देनी होगी फीस

AADHAAR अपडेट करने की DATE फिर बढ़ी : अब 14 जून 2025 तक नहीं देनी होगी फीस

0
AADHAAR अपडेट करने की DATE फिर बढ़ी : अब 14 जून 2025 तक नहीं देनी होगी फीस

Tech : (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को फिर 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आप अपने आधार को 14 जून 2025 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। पहले इसकी डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 तक थी।

UIDAI ने शनिवार को पोस्ट कर कहा कि लाखों आधार नंबर धारकों को फायदा पहुंचाने के लिए फ्री में ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपलोड करने की सर्विस को 14 जून 2025 तक बढ़ा दी है। यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर अवेलेबल है।

AADHAAR अपडेट करने की DATE फिर बढ़ी : अब 14 जून 2025 तक नहीं देनी होगी फीस

 

इससे पहले इसे तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था, जबकि इस बार डेडलाइन को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है। पहले यह समय सीमा 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया और फिर 14 दिसंबर 2024 किया गया था।

UIDAI का कहना है कि फ्री में आधार अपडेट करने की ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here