Home Breaking News Dil-Luminati कॉन्सर्ट में सरकार के नोटिस पर Diljit Dosanjh ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

Dil-Luminati कॉन्सर्ट में सरकार के नोटिस पर Diljit Dosanjh ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

0
Dil-Luminati कॉन्सर्ट में सरकार के नोटिस पर Diljit Dosanjh ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो
नई दिल्लीः दिलजीत दोसांझ का ‘दिल-लुमिनाटी’ कॉन्सर्ट चल रहा है। ऐसे में दिलजीत ने शनिवार को हैदराबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान तेलंगाना सरकार पर शराब और हिंसा वाले उनके गानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिक्रिया दी। दिलजीत ने कहा कि जब दूसरे देशों से कलाकार यहां आते हैं, तो उन्हें जो करना है करने की अनुमति होती है। लेकिन जब आपके अपने देश का कोई कलाकार गाता है, तो लोगों को परेशानी होती है। दरअसल तेंलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर को कानूनी नोटिस भेजा है और कुछ शर्ते रखी हैं। नोटिस के मुताबिक दिलजीत को शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाला कोई भी गाना नहीं गाने के निर्देश दिये गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here