Home Breaking News इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, कुल्हाड़ी से किए वार, मचा हड़कंप

इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, कुल्हाड़ी से किए वार, मचा हड़कंप

0

दुर्ग : डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जिले के गनियारी गांव में देर रात डबल मर्डर हुआ है। जानकारी के अनुसार घर में घुसकर सो रहे दादी-पोती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। सुबह परिवार के लोग जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

यहां गनियारी गांव में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) दोनों साथ रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया गया है।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली। वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है। राजबती साहू के गांव में 4 घर हैं जहां इनके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here