Home Breaking News सुबह-सुबह भुकंप के झटकों से हिली धरती, दहशत में लोग

सुबह-सुबह भुकंप के झटकों से हिली धरती, दहशत में लोग

0

महाराष्ट्र: गुरुवार की सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली में 2 बार भूकंप के झटके लगने से अफरा-तफरी मच गई। भूकंप का पहला झटका सुबह 6.08 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.5 रही, जबकि दूसरा झटका 6.19 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बिंदु अखाड़ा बालापुर का इलाका था।  हाल ही में गुजरात, मणिपुर और नागालैंड में भी भूकंप आया था। गुजरात के कच्छ जिले में बीते शनिवार देर रात भूकंप का 3.3 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here