Home Breaking News IFS अधिकारी के घर ED की रेड, मंगवानी पड़ी नोट की मशीन, देखें वीडियो

IFS अधिकारी के घर ED की रेड, मंगवानी पड़ी नोट की मशीन, देखें वीडियो

0

देहरादूनः उत्तराखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर छापेमारी की। इसके साथ ईडी ने नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर छापेमारी की। अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ईडी ने रेड मारी है। आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की है। टीम उनके घर पर ही मौजूद है।

सूत्रों के अनुसार घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है। बता दें कि आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आईएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया थे। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here