Home Breaking News इंजीनियरिंग छात्र को गर्लफ्रेंड के पिता ने मारीं 5 गोलियां, मौत

इंजीनियरिंग छात्र को गर्लफ्रेंड के पिता ने मारीं 5 गोलियां, मौत

0
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहा एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था और लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’ 

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था। (

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here