Home Breaking News जमीनी विवाद के चलते पिता को उतारा मौ’त के घाट 

जमीनी विवाद के चलते पिता को उतारा मौ’त के घाट 

0

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों को गठन किया है।

मृतक के पुत्र रामपाल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दौंगड़ा अहीर निवासी रामपाल ने बताया कि हम तीन भाई अलग-अलग रहते हैं। हमारी जमीन नेशनल हाइवे 152डी के अंतर्गत आ गई थी तो मेरे पिता ने हम तीनों भाइयों को चार-चार लाख रुपये बराबर बांट दिए थे. लेकिन भाई धर्मपाल इस बात से नाराज था। वो पिता से कई बार मारपीट भी कर चुका था।

इस बार उसने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मिल गई है। लेकिन आरोपी फरार है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here