Blog

  • Haryana News: आतंक मचाने वाले कच्छा गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: आतंक मचाने वाले कच्छा गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राज्यों में हत्या, लूट, डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गुलैल गैंग उर्फ कच्छा बनियान गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के आदिवासी और घने जंगलों वाले इलाकों से ताल्लुक रखते है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम के इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने टीन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने इस शातिर गैंग की पहचान एक आरोपी के हाथ पर बने टैटू से की, जो पंचकूला की एक वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। टैटू के आधार पर ही आरोपियों की पहचान कर दबोचा है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि यह गैंग बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। वारदात से पहले इलाके की रेकी करते, फिर सुनसान और बंद घरों को टारगेट किया जाता। वारदात से पहले यह आरोपी शराब का सेवन करते और ट्रेनों से सफर कर घटनास्थल तक पहुंचते।

    घर में घुसने के बाद परिवार को एक कमरे में बंद कर देते और यदि कोई विरोध करता, तो गुलैल या लोहे की रॉड से हमला कर देते। इनका उद्देश्य सिर्फ चोरी नहीं बल्कि लूट, डकैती और हत्या करना भी रहा है। आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे और वारदात के बाद जंगलों में जाकर छिप जाते थे। यह गैंग पिछले 15–20 दिनों में फरीदाबाद में 40 लाख की डकैती समेत देशभर में करीब 30 से अधिक संगीन वारदातों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के चाचा मोर सिंह ने 2016 में मध्यप्रदेश में आरबीआई के पैसों से भरी ट्रेन की छत काटकर करीब 6 करोड़ की लूट की वारदात में शामिल था।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है या ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी है, तो वे बेझिझक उनके नंबर 81466-30006 पर संपर्क करें। उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

  • Phagwara News: बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Phagwara News: बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: बाईपास पर कलवाड़ा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने के मामला सामने आया है। हादसे के दौरान एक्टिवा सवार 65 वर्षीय बक्शीस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने इलाज के नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचित किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार रॉयल एनफील्ड बाइक की टक्कर एक्टिवा स्कूटर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में उनका साथी बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के एएसआई बिंदर सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: नाकेबंदी के दौरान 250 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नाकेबंदी के दौरान 250 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने नाकेबंदी और गश्त के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव बासरके भैनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मोगा पुलिस गश्त के दौरान एमपी बस्ती इलाके में थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सोनू नामक युवक बाइक पर सवार होकर मोगा शहर में नशा बेचने की लिए आ रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान सोनू के पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसकी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा सके।

  • श्रीमद्भागवत गीता मानवतावादियों के धर्म का मूल ग्रंथ है उसको जानने से ही धर्म की रक्षा संभव होगी: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    श्रीमद्भागवत गीता मानवतावादियों के धर्म का मूल ग्रंथ है उसको जानने से ही धर्म की रक्षा संभव होगी: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    एक साथ मां यज्ञ अग्नि और शस्त्र प्रशिक्षण तथा धर्म चर्चा अपने जीवन में पहली बार देखी: सुभाष ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज ने ड़गोह गांव में चल रहे 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना तथा प्रशिक्षण शिविर कैंप की जानकारी देते हुए बताया कि इस महायज्ञ में हिमाचल प्रदेश के ही नहीं अपितु भारत के अलग अलग राज्यों से श्रद्धालु आकर मां बगलामुखी महायज्ञ में अपनी श्रद्धा की आहुति डाल रहे हैं। आज यज्ञ के सातवें दिवस पर अम्ब के जानेमाने व्यापारी सुभाष ठाकुर अपने बेटे अमित ठाकुर तथा सूबेदार सुरेन्द्र सिंह ने आहुति डाल कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    सुभाष ठाकुर  ने बताया कि एक साथ मां जगदम्बा और भगवान महादेव शिव की पूजा और शस्त्र प्रशिक्षण शिविर तथा धर्म चर्चा अपने जीवन में पहली बार देखा है अपने समाज के बच्चों को शारीरिक रूप तथा मानसिक रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज सम्मान के योग्य हैं। समाज के सभी लोगों को इसमें में आगे बढ़कर महाराज के इस प्रयास को सफल बनाना चाहिए। इससे बच्चों में संस्कार आ रहे है तथा बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बन रहे हैं।

    धर्म चर्चा में आज भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा सारी मानवता को अपने मुख से दिए गए उपदेश श्री मद्भागवत गीता जी के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि मानवों को अगर जीवित रहना है और धर्म को स्थापित करना है तो सभी को श्री मद्भागवत गीता जी को पढ़ना और समझना ही पड़ेगा तथा उस ज्ञान को समझने के लिए भगवान श्री कृष्ण को योगेश्वर रूप में जानना जरूरी है। उनको जानना पड़ेगा कि युद्ध के एक दिन पहले स्वयं शान्ति का प्रस्ताव लेकर कुरु सभा में जाने बाला श्री कृष्ण अर्जुन के युद्ध से मना करने पर उसे बार बार लड़ने के लिए क्यों कहने लगा? वो कोन से श्री कृष्ण हैं जो युद्ध के मैदान में रख के आगे खड़े होकर अपने आप को महाकाल का रूप बता रहे हैं? वो कौन से श्री कृष्ण हैं जो अर्जुन को सारे धर्म त्याग कर अपनी शरण में बुलाकर वो करने को कह रहे हैं जो वह कह रहे हैं?

    जब तक हम उस कृष्ण के बारे में नहीं जाएंगे उस कृष्ण की नहीं मानेंगे तब तक हमारे समाज को कोई दिशा नहीं दे सकता है। समाज की चाहिए कि अपने गुरुओं से सवाल करना सीखे और भगवान श्री कृष्ण जी के बारे बताने को कहें। इस अवसर पर उनके साथ गौतम ठाकुर, आयुष राणा, आयुष, आदि जसवाल, प्रमिला देवी, लीला देवी तृप्ता देवी, बिना देवी सहित गांव के लोगों ने धर्म चर्चा तथा यज्ञ में आहुति डाल कर पुण्य अर्जित करें

  • पुलिस ने काटे 380 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 380 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 380  वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 107 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 84500 /-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 400 /-रुपये वसूल किए गए।

  • गगरेट: ससुराल वालों पर मारपीट करने व दहेज मांगने के आरोप पर मामला दर्ज

    गगरेट: ससुराल वालों पर मारपीट करने व दहेज मांगने के आरोप पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट में एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने व दहेज मांगने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रितु हीरा पत्नी दीपक राज, गांव हीरा ने बताया कि इसने ससुराल के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस किया हुआ था तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने इस पर दबाव बनाकर  25 अक्टूबर 24 को समझौता करवा लिया था । उसके उपरान्त कुछ समय के पश्चात फिर ससुराल वालों ने गाडी, सोना, केश की मांग को लेकर इसे प्रताड़ित कर मारपीट की ।

    वहीं शिकायत के आधार पर दीपक राज पुत्र योगराज, प्रीतो देवी पत्नी योगराज, मनदीप राज पुत्र योगराज,  निवासी सन्धू मोहल्ला हाजीपुर, तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर, पंजाब, प्रकाश सिंह निवासी तहसील दसुहा जिला होशियारपुर, दीपिका निवासी हाजीपुर तहसील मुकेरियां, पंजाब के खिलाफ के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Diljit Dosanjh के हक में उतरे सूफी गायक Hans Raj Hans, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Diljit Dosanjh के हक में उतरे सूफी गायक Hans Raj Hans, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदार जी-3 को विवाद चल रहा है। एक और जहां कुछ लोग दिलजीत दोसांझ पर ही भारत में बैन लगाने की बात कह रहे है, वहीं दूसरी ओर कई कलाकार और राजनीतिक नेता दिलजीत दोसांझ के हक में उतर आए है। हाल ही में पंजाबी कलाकार व भाजपा नेता हॉबी धालीवाल, पंजाबी गायक जसबीर जस्सी सहित कई नेता दिलजीत दोसांझ के हक में उतरे। इस दौरान दिल्ली में जसबीर जस्सी के खिलाफ किसी व्यक्ति ने मामला भी दर्ज करवाया था।

    वहीं आज भाजपा के पूर्व सासंद व सूफी गायक हंस राज हंस भी दिलजीत दोसांझ के हक में उतर आए है। गायक ने कहा कि वह काफी समय से वह चुप्प है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए थे कि चुप्प रहना ही उन्होंने बेहतर समझा। लेकिन अब दिलजीत दोसांझ के मामले ने काफी तूल पकड़ ली है। जिसके कारण उन्हें इस मसले पर मजबूर होकर बोलना पड़ा है। हंस राज हंस ने कहाकि खूशबू, हवा, गायकी की आवाज को कभी बांटा नहीं जा सकता है। हंस ने कहा कि 1983 में जब वह कनाडा गए तो उस दौरान माइकल जैक्सन का काफी नाम था। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायकी में इतनी मंजिल किसी ने हासिल नहीं की, जिस मुकाम तक आज दिलजीत दोसांझ पहुंच गए है।

    ऐसे में पंजाब को दिलजीत पर मान महसूस करना चाहिए। हंस ने कहा कि एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है। पहलगाम में हुई घटना काफी निंदनीय थी। जिसके बाद दोनों देशों में जंग शुरू हो गई। हंस ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि जंग खत्म हो गई, इस जंग में कई बेकसूर लोग मारे जाने थे। हंस ने कहा कि अगर दिलजीत दोसांझ अब फिल्म बनाते तो विवाद बनता था, लेकिन ना तो उन्हें इस विवाद के बारे में पता था और ना ही फिल्म के निर्माता को कुछ पता था। भारत-पाकिस्तान विवाद से पहले फिल्म की शूटिंग होकर तैयार हो गई थी। हालांकि उसके बाद अब भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद खत्म हो गया है।

    सरदार जी-3 फिल्म भारत मे बैन हो गई है। वहीं हंस राज हंस ने लोगों से अपील की है कि वह पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर नया विवाद ना पैदा करें। पाकिस्तान के अभिनेताओं को भी भारत-पाकिस्तान के विवाद को लेकर कोई विवादित ना बयान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अभी भूख के लाले पड़े हुए है, लेकिन जंग को लेकर हथियार दूसरे देशों से खरीदे गए। खालड़ा साहिब की फिल्म बैन किए जाने पर हंस राज हंस ने कहा कि सच सबके सामने आना चाहिए। ऐसी फिल्में बैन नहीं होनी चाहिए।

    सूफी गायक ने कहा कि उस दौरान काफी जुल्म हुआ था। उस दौरान अपनो ने ही अपनो पर जुल्म किया था। दूसरी ओर गायक अमरिंदर सिंह की फिल्म चल मेरा पुत्त की आगामी फिल्म में पाकिस्तान कलाकार को लिए जाने पर हंस राज हंस ने कहा कि गायक अमरिंदर सिंह अच्छा अभिनेता है।

    उसने ही युवराज के साथ भी फिल्म की थी। वहीं उन्होंने पाकिस्तान कलाकारों की भी तारीफ की। हंस राज हंस ने कहाकि वह नहीं चाहते कि भारत-पाकिस्तान में जंग लगे। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की नहीं चलती बल्कि आर्मी की चलती है। दोनों देशों में हुए तनाव को लेकर उन्होंने दुख सांझा भी किया था। उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों में तनाव काफी खत्म हो गया है। ऐसे में दोनों देशों के कलाकारों को लेकर दोनों देशों को विवाद नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान ने नुसरत जैसे अच्छे कलाकार देश को दिए है। पाकिस्तान में भारत के कलाकारों और अभिनेताओं को काफी प्यार मिलता है। जिस तरह भारत में पाकिस्तान के नाटक देखें जाते है, उसी तरह पाकिस्तान में भी भारत की फिल्में और नाटक पसंद किए जाते है।

  • Jalandhar News: मुबंई से आदमपुर पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मुबंई से आदमपुर पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने आदमपुर और मुंबई के बीच आज से सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। वहीं आज यात्री मुबंई से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होेंने इस उड़ान को लेकर काफी तारीफ की। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि 5500 रुपए की टिकट में 2 घंटे का सफर है। यात्रियों ने इंडिगो के स्टाफ की तारीफ भी की है। उनका कहना है कि स्टाफ काफी सहयोग कर रहा है। बता दें कि आज मुबंई से फ्लाइट ने दोपहर 12.55 बजे छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और दोपहर 3.15 बजे आदमपुर पहुंची।

    यात्रियों ने माना की इस नई हवाई सेवा को विशेषकर सिख संगत के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित कदम है। आदमपुर में 35 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट ने दोपहर 3.50 बजे यहां से उड़ान भरी। जिसके बाद यह फ्लाइट शाम 6.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई-आदमपुर सेक्टर के लिए उड़ान की अवधि 2.20 घंटे और आदमपुर-मुंबई सेक्टर के लिए 2.40 घंटे है। फ्लाइट को लेकर जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर व कपू्रथला के व्यापारियों को लाभ मिलने के साथ-साथ उत्साह पाया गया।

    बताया जा रहा है यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएगी और क्षेत्र में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगी। फ्लाइट शुरु होने से दोआबा के लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। यात्री मुंबई से गोवा, बेंगलुरू, चेन्नई, इंदौर,भोपाल की उड़ान भी ले सकते है। फ्लाइट शुरु होने से रीजनल कनेक्टीविटी को बढ़ावा मिला है। इन शहरों व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यूरोप और इंग्लैंड जाने के लिए दिल्ली या अमृतसर जरूरत नहीं होगी। आदमपुर एयरपोर्ट से सीधा मुंबई और फिर वहां से यूरोप और इंग्लैंड की बड़ी उड़ानों का सफर आसना हो जाएगा। विदेशों में बसे पंजाबियों, व्यापारियों , टूरिज्म के लिए जाने वाले लोगों को इस नई कनेक्टीविटी से लाभ होगा।

    राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने इस नई उड़ान सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा था कि यह सिर्फ एक नई फ्लाइट नहीं है, बल्कि यह सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने बताया कि पहले पंजाब से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) तक पहुंचना, खासकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए, सीधी हवाई सेवा न होने के कारण काफी कठिन था। सांसद संधू ने केंद्र सरकार की UDAN ( उड़े देश का आम नागरिक) योजना की सराहना करते हुए कहा था कि ऐसी योजनाओं से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है और देश के छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: 1.774 किलो हेरोइन, 400 ग्राम आइस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.774 किलो हेरोइन, 400 ग्राम आइस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने हेरोइन और आइस सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 5 दोषियों को गिरफ्तार किया है।

    इनमें पहले मामले में 1 किलो 774 ग्राम हेरोइन, 1 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसी तरह दूसरे मामले में 2 युवकों से 400 ग्राम आइस, एक स्विफ्ट कार और 3 मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने नशे को जड़ से खत्म किया जाएगा। जिसको लेकर लोगों को भी नशे के खिलाफ सूचना देने की पुलिस ने अपील की है।

  • Punjab News: 4 किलो गांजे सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 किलो गांजे सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बिहार का रहने वाला है और यहां किराये के मकान में रह रहा है। आरोपी की पहचान शलिंदर शाह पुत्र भोला शाह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान रोडवेज़ वर्कशॉप के पास, भगवान परशुराम चौक के क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान शलिंदर शाह को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी और बारीकी से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में भी पता लगाया जाएगा।