Blog

  • पूर्व प्रधानमंत्री को 6 माह की कैद की सजा, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सुनाया फैसला

    पूर्व प्रधानमंत्री को 6 माह की कैद की सजा, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सुनाया फैसला

    नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधान मंत्री को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण यानी इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने अवमानना ​​के मामले में बुधवार को यह सजा सुनाई है। ढाका ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि शेख हसीना के खिलाफ यह फैसला इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-1 की 3 सदस्यों वाली बेंच द्वारा जारी किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन जस्टिस एमडी गोलम मुर्तुजा मोजुमदार ने की है।

    इसी फैसले में ट्रिब्यूनल ने गैबांधा के गोबिंदगंज के शकील अकंद बुलबुल को दो महीने जेल की सजा सुनाई। यह पहली बार है कि 11 महीने पहले पद छोड़ने और देश से भागने के बाद अवामी लीग की अपदस्थ नेता को किसी भी मामले में सजा सुनाई गई है। बता दें कि शेख हसीना के खिलाफ अवमानना ​​का मामला पिछले साल अक्टूबर में कथित तौर पर शकील अकंद बुलबुल के साथ उनके द्वारा किए गए लीक हुए फोन कॉल से जुड़ा था।

    उस ऑडियो में, हसीना के रूप में पहचानी जाने वाली एक आवाज कथित तौर पर यह कहते हुए सुनी गई, “मेरे खिलाफ 227 मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए मुझे 227 लोगों को मारने का लाइसेंस मिल गया है।” रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि यह बयान अदालत की अवमानना ​​के बराबर है क्योंकि इसने न्यायिक प्रक्रिया को खतरे में डाला और देश में हुए बड़े पैमाने पर विद्रोह से संबंधित चल रहे मुकदमों में शामिल लोगों को डराने की कोशिश की।

  • Punjab News: 5 मरले के प्लॉटों और लाल लकीर के मुद्दे पर DC से मिला दलित संगठन, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 मरले के प्लॉटों और लाल लकीर के मुद्दे पर DC से मिला दलित संगठन, देखें वीडियो

    • अमृतसरः जिले में दलित समाज और वाल्मीकि समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आज डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा गया। मीडिया से बातचीत करते हुए संगठनों के नेताओं ने बताया कि वे समाज से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचे है। जिसमें एक तो लाल लकीर के अंदर आने वाले मकानों की रजिस्ट्री और दूसरा बेघर परिवारों को 5 मरले प्लॉट देने के संबंध में मांग रखी गई।
    उन्होंने बताया कि 2016 में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि लाल लाइन के अंदर आने वाले मकानों को कानूनी तौर पर मालिकाना हक दिया जाएगा। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री काल में भी यह घोषणा की थी कि इन मकानों की रजिस्ट्री कराई जाएगी और लोगों को हक दिया जाएगा। लेकिन ये वादे आज तक ठंडे बस्ते में पड़े हैं। सामाजिक नेताओं ने कहा कि डीसी अमृतसर ने उन्हें भरोसा दिया है कि सर्वे चल रहा है और जल्द उनके मसलों को हल करवाया जाएंगा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर तुरंत हल नहीं किया गया तो वह जिला प्रशासन के खिलाफ जल्द सख्त कदम उठाकर ऐलान करेंगे। समाज अब चुप नहीं रहेगा, नेताओं ने कहा, हम अपने अधिकारों के लिए हर संभव मोर्चा लडेंगे।
  • Punjab News: अस्पताल में DC और SDM ने की औचक चैकिंग, स्टाफ में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल में DC और SDM ने की औचक चैकिंग, स्टाफ में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा जनता को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं सरकारी अस्पताल की बात की जाएं तो यह अस्पताल अक्सर कमियों के कारण सुर्खियों में रहता है। जिसके चलते आज अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एडीसी चारुमीता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने सबसे पहले ओपीडी की जांच की।

    जहां उन्होंने मरीजों के बैठने के इंतजाम को देखा गया। जिसके बाद फार्मेसी, गायनी वार्ड और इमरजेंसी वार्ड की जांच की। डिप्टी कमिश्नर द्वारा अस्पताल की औचक चैकिंग के दौरान स्टाफ के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ और एसएमओ को अस्पताल की कमियों के बारे में बताया गया। इस दौरान ज्यादातर बाथरूम की सफाई की कमी पाई गई। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों अस्पताल के स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए।

    उन्होंने कहा कि जो भी मरीज सरकारी अस्पताल में आता है उसको किसी भी तरह की परेशानी नहीं चाहिए। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज उन्होंने अस्पताल की औचक चैकिंग की। इस दौरान अस्पताल में पाई गई कमियों को लेकर सीएमओ को अवगत करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से उनके द्वारा अस्पताल की औचक चैकिंग की जाएगी। सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सभी दवाईयों की जांच की गई। वहीं स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की कोई भी दवाई लिख कर न दी जाए।

  • Hostel में MBBS छात्र की हुई मौत

    Hostel में MBBS छात्र की हुई मौत

    झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में एमबीबीएस छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सार्थक खन्ना के रूप में हुई है। मृतक लखनऊ का रहने वाला था और उसके पिता भी एक डॉक्टर हैं। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लखनऊ से झांसी आया था।

    इस दौरान कमरे में रोशनी की कमी के कारण, वह हॉस्टल में अपने दोस्त के कमरे में सो गया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह रेलिंग की ओर गया, जहां वह संदिग्ध हालात में रेलिंग से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित किया।

     

  • Punjab News: इस इलाके में लगे कूड़े के ढेर और गंदे पानी से लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लगे कूड़े के ढेर और गंदे पानी से लोग परेशान, देखें वीडियो

    बीमारियों ने बढ़ाई चिंता, सरकार से सफाई करवाने की लगाई गुहार

    अमृतसरः जिले के मशहूर इलाके 88 फुट रोड के आसपास रहने वाले लोग अब नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके में घरों के सामने कूड़े के ढेर और खुली गंदी नालियां हैं, जिनसे निकलने वाली बदबू और मक्खियों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों के मुताबिक, बदहाल सफाई व्यवस्था और गंदे पानी की समस्या के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई बीमारियों की चपेट में आ रहा है। घरों में गंदा पानी घुसने के कारण लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। इन हालातों ने लोगों को मजबूरन बीमारी और गंदे माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है। लोगों ने स्थानीय नगर निगम और प्रशासन से कई बार मांग पत्र देकर हालात सुधारने की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि इलाके की तुरंत सफाई करवाई जाए, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और पीने के पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि वे भी स्वच्छ और स्वस्थ माहौल में रह सकें।
  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां मोहाली कोर्ट में मजीठिया का 4 दिन का रिमांड और बढ़ गया है। बिक्रम मजीठिया को रविवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे में अब फिर विजिलेंस रिमांड पर मजीठिया रहेंगे। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तारी का मामला है।

    मजीठिया को लेकर कोर्ट में विजिलेंस ने बताया कि शिमला में उनके नाम बेनाम सम्पति है। उन्होंने कहा कि शिमला में मजीठिया ने उनकी टीम के साथ कोई सहयोग नहीं किया। विजिलेंस को इन्वेस्टीगेशन के दौरान यह पता चला है कि ग्रीन एवेन्यू करके कॉलोनी काटी हुई है, जहां उनकी धर्मपत्नी के 25 परसेंट शेयर है। कहा जा रहा है कि गोरखपुर में भी मजिठिया को लेकर जाया जा सकता है।

     

  • Punjab News: Amarnath Yatra में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Police ने बढ़ाई चौकसी, लंगर प्रबंधकों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: Amarnath Yatra में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Police ने बढ़ाई चौकसी, लंगर प्रबंधकों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एजेंसियां अलर्ट पर है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा में किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन ने पूरे प्रबंध कर रखे है। जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पूरे प्रबंध है। वहीं पंजाब में भी अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर भंडारे लगाए जाते है।

    जिसके तहत पठानकोट में अमरनाथ यात्रियों के लिए अलग-अलग जगह पर लंगर लगाए गए है।  इन लंगरों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। सुरक्षा के लिए लंगर में रुकने वाले यात्रियों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। भंडारे पर भी पुलिस तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश जारी किए गए है, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सके।

    लंगर लगा रहे प्रबंधकों ने कहा कि वह पिछले कई सालों से अमरनाथ यात्रा के दौरान पंजाब जम्मू बॉर्डर माधोपुर में लंगर लगाते आ रहे हैं। इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस की ओर से किए गए हैं। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां भी उनके लंगर भंडारे में आकर जांच कर रही है। दूसरी तरफ सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि पठानकोट में जहां भी लंगर लगाए गए है उन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। बाहर से भी फोर्स मंगवाई गई है और लंगरों पर सीसीटीवी लगाने के आदेश हैं।

  • RDS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगी आग, मची भगदड़, सीढ़ी लगाकर उतारे स्टूडेंट्स

    RDS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगी आग, मची भगदड़, सीढ़ी लगाकर उतारे स्टूडेंट्स

    चुरूः राजस्थान में सुजानगढ़ के चुरू में स्थित रतन देवी सेठिया स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की पहली मंजिल पर स्थित कंप्यूटर लैब में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस घटना को लेकर बच्चों में भगदड़ मच गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बच्चों को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

    इस दौरान घटना स्थल की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि लैब में आग लगने से कमरें में धुंआ फैल गया। जिसके बाद बच्चों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पहली मंजिल में बने कंप्यूटर लैब में आग लगने से बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बाजार में स्कूल स्थित होने के कारण तुरंत व्यापारी स्कूल में आए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    लोगों का कहना है कि स्कूल में अग्निश्मन यंत्र मौके पर नहीं चले। जिसके बाद दमकल विभाग को घटना को लेकर सूचित किया गया। वहीं दमकल विभाग के कर्मियों का कहना हैकि उन्हें स्कूल की लैब में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बचाव का कार्य शुरू किया गया। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • Punjab के 2 युवकों ने पड़ोसी राज्य की पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab के 2 युवकों ने पड़ोसी राज्य की पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः रणजीत सागर डैम जोकि 3 राज्यों से घिरा हुआ है, जिनमें पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। हर साल तीनों राज्यों से अपने-अपने हिस्से की तरफ आने वाली झील का ठेका मछली पकड़ने वाले ठेकेदारों को दिया जाता है, जिससे विभाग को आर्थिक लाभ भी होता है। इस साल रणजीत सागर डैम के पंजाब हिस्से से आने वाली झील का ठेका 42 लाख रुपए में हुआ था और ठेकेदार ने इसके लिए अपने कर्मचारी रखे हुए हैं।

    जून का महीना नजदीक आने के साथ ही मछली पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है और कोई शरारती तत्व झील में घुसकर मछली न पकड़ ले, इसके लिए ठेकेदार ने अपने 4 कर्मचारियों को रात के समय तैनात कर रखा था जो पंजाब की सीमा में बैठे हुए थे, जिनमें से 2 को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रताड़ित किया है और उनसे बुरी तरह मारपीट की गई। दोनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

    इस संबंध में आरोप लगाते हुए फरीद मुहम्मद और सुगर दीन ने बताया कि वे झील की सुरक्षा के लिए पंजाब वाले हिस्से में बैठे हुए थे, तभी जम्मू-कश्मीर पुलिस आई और पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में उन्हें थाने ले गए, जहां पर उन्हें फिर से प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें वहां से निकालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया।

    दोनों युवकों के शरीर पर जहां डंडों के निशान है वहीं कई जगह दांतों के निशान भी हैं। इन पीड़ितों का कहना है कि इस पूरी घटना के समय जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान नशे में थे और नशे की हालत में उन्होंने पंजाब में घुसकर उनके साथ अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    ठेकेदार आमसता मुहम्मद ने बताया कि रात के समय उनके 4 कर्मचारी रंजीत सागर डैम झील की रखवाली के लिए बैठे थे, ताकि कोई छिपकर मछलियां न पकड़ सके। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब में घुसकर हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जिसे देखकर 2 कर्मचारी वहां से भाग गए और पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई, जहां उनके साथ बड़े पैमाने पर मारपीट की गई। हम मांग करते हैं कि इन पीड़ितों को न्याय दिया जाए और इस घटना में शामिल पुलिस कर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News : Flyover के बीच खड़ी HRTC बस के कारण हुआ हादसा, 3 वाहन आपस में भिड़े, देखें वीडियो

    Punjab News : Flyover के बीच खड़ी HRTC बस के कारण हुआ हादसा, 3 वाहन आपस में भिड़े, देखें वीडियो

    मोहालीः हाईवे पर 3 वाहनों की आपस में टक्कर होने का मामला सामने आया है। घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, परन्तु वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य चलाया और रोड को दुरुस्त किया। मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोहाली के हाईवे पर मौजूद फ्लाइओवर पर शाम करीब 5 बजे हिमाचल रोडवेज की एक बस खराब हो गई जिसके चलते बस चालक ने बस को फ्लाईओवर पर ही खड़ा कर दिया। इसके कुछ देर बाद हरियाणा रोडवेज की बस जो तेज रफ्तार से फ्लाईओवर की तरफ आ रही थी उसके सामने अचानक हिमाचल रोडवेज की बस आ गई, परन्तु हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने सूझबूझ से बस को कंट्रोल कर लिया और टक्कर होने से बच गया, लेकिन बस के पीछे आ रही WRV होंडा गाड़ी कंट्रोल न कर पाई और वह सीथे बस से टकरा गई।

    इन्ही के पीछे एक महिंद्र पिकअप भी आ रहा थी, जो पीछे से होंडा गाड़ी से टकरा गया। वहीं यह यही नहीं थमा, इनके पीछे से आ रहा एक कैंटर पेट्रोल या डीजल भरा हुआ था, उसकी भी पिकअप से टकर हो गई। इसके चलते एक के बाद एक तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। फिर चालकों ने पीछे आ रही ट्रेफिक को रोका और मौके पर पुलिस को सूचित किया। कुछ लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    वहीं जानकारी देते कैंटर चालक दीपक ने बताया कि वह तेल लोड करके पानीपत से कांगड़ा की ओर जा रहा था कि यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी की स्पीट कम होने के चलते कैंटर कंट्रोल हो गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में जानी नुक्सान का बचाव रहा, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा शुरू कर दी है।