Blog

  • Punjab News: ब्लॉक अधिकारी 13000 की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

    Punjab News: ब्लॉक अधिकारी 13000 की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ब्लॉक विकास और पंचायत दफ़्तर (बी.डी.पी.ओ.) अमृतसर में तैनात ब्लॉक अधिकारी जॉर्ज मसीह को 13000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को गाँव बकरौर, ज़िला अमृतसर के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के बताया था कि वह साल 2024 में अपने गाँव से पंचायती चुनाव लड़ना चाहता था।

    क्योंकि ब्लॉक अधिकारी अजनाला द्वारा उसे डिफालटर घोषित करने का नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उसने 4 कनाल की सरकारी ज़मीन के बकाए का भुगतान नहीं किया और उसके खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज करने की सिफारिश की गई थी। इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ सकता था।

    शिकायत के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि यदि वह अपना नाम डिफॉलटर सूची में से निकलवा कर राजस्व रिकार्ड में संशोधन करवाना चाहता है, तो रिश्वत देनी पड़ेगी। शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर की टीम ने जाल बिछा कर उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 13000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया।

    विजीलैंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को को कल अदालत में पेश किया जायेगा।

  • Punjab News: रामनगर कॉलोनी में चोरी, इलाज के लिए रखी नकदी भी ले उड़ा चोर, देखें वीडियो

    Punjab News: रामनगर कॉलोनी में चोरी, इलाज के लिए रखी नकदी भी ले उड़ा चोर, देखें वीडियो

    1. अमृतसर: मजीठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में बीती रात घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां चोर घर में रखे इलाज के पैसे लेकर फरार हो गया । घटना देर रात दो से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। घर के मालिक जग्गा ने बताया कि उसका बेटा बीमार था, जिस कारण वह रात में ऊपर मंजिल पर चला गया था।
    2. वह रोजाना की तरह बाहर सो गए, जिसका फायदा उठा चोर खुले रास्ते से घर में दाखिल हो गए और घर की खिड़की तोड़कर कीमती सामान, नकदी व वह जमा राशि चोरी कर ली, जो उसने बेटे के इलाज के लिए रखी थी।
    चोरी की वारदात का पता रात को नींद खुलने बाद चला, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक संदिग्ध व्यक्ति को घर में दाखिल होते और सामान लेकर जाता हुआ नजर आया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
  • 3 से जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन करेगी ‘आप’

    3 से जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन करेगी ‘आप’

    5 जिलों में होगा संवाद, बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर दिया जाएगा बल- रविंद्र मान ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी नेता व हरोली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट रविंद्र मान ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रितुराज गोविंद झा और सह-प्रभारी विजय फुलारा सात दिवसीय जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे का उद्देश्य पार्टी संगठन के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में संवाद स्थापित करना एवं बूथ एवं पंचायत स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा की आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में संगठन और पार्टी जिला वार कार्यक्रम 3 जुलाई से कर रही हैं जिसमे सबसे पहले मंडी जिला से शुरुआत की जा रही हैं व 4 जुलाई को कुल्लू जिला 5 व जुलाई को कांगड़ा जिला,  7 जुलाई को चंबा जिला, 8 जुलाई को हमीरपुर जिला प्रस्तावित हैं. उन्होंने कहा की जल्द हरोली विधानसभा में भी कार्यकर्ताओ के साथ संबाद किया जायेगा व पार्टी की नीतियों को हरोली विधानसभा के हर बूथ तक पहुँचाया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओ को लुधियाना व गुजरात में उप चुनाव में हुई जीत की बधाई भी दी. रविन्द्र मान ने कहा की पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही प्रदेश के होनहार युवाओं से आम आदमी पार्टी ने आह्वान किया है कि प्रदेश की बेहतरी के लिए युवा आम आदमी पार्टी से जुड़ें.  उन्होंने कहा की जिस प्रकार प्रदेश कर्जे में डूबता जा रहा है उससे प्रदेश को केवल एक वैकल्पिक राजनीति ही उभार सकती है। उन्होंने बताया की जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरान जिलों में दौरे के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के 22 नेताओं की केंद्रीय टीम तैयार की गई है जो प्रभारी और सह प्रभारी के साथ दौरे में साथ रहेंगे। केंद्रीय टीम में सुरजीत सिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष), राकेश मंडोत्रा (प्रदेश सचिव), पूर्णचंद (प्रदेश उपाध्यक्ष), शेर सिंह ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष), राकेश चमन आजटा (लोकसभा अध्यक्ष), बलदेव राज (प्रदेश प्रवक्ता), रीता ठाकुर (पर्यवेक्षक शिमला), नैना सिंह (राज्य महिला उपाध्यक्ष), सुषमा शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता), पंकज सोहल (लोकसभा पर्यवेक्षक, सह सचिव), अत्तर सिंह चंदेल (उपाध्यक्ष शिमला एवं पूर्व प्रत्याशी, ठियोग), केशव नरयाल (जिला अध्यक्ष, बिलासपुर), मनीष नेगी (जिला किन्नौर), बिमला चौहान (महिला विंग, जिला मंडी), अनिल राणा (पूर्व प्रत्याशी, जिला हमीरपुर), अश्वनी शर्मा (प्रवक्ता, सरकाघाट), पवन कुमार (जिला मंडी), तिलक राज रोच (पर्यवेक्षक जिला शिमला), शेरा नेगी (जिला अध्यक्ष, कुल्लू), नीरज सैनी (पूर्व प्रत्याशी, जिला कुल्लू), डॉक्टर सुमित पुनियाल (जिला हमीरपुर), मनजीत नेगी (जिला प्रवक्ता, किन्नौर) शामिल हैं।
  • ऊना डाक मंडल में हुई सेवा भाव सप्ताह की शुरुआत

    ऊना डाक मंडल में हुई सेवा भाव सप्ताह की शुरुआत

    लोगों को डाक विभाग के डिजिटलीकरण के बारे में किया गया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना डाक मंडल में पहली जुलाई से ‘सेवा भाव सप्ताह’ की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को डाक विभाग की आधुनिक, डिजिटल और जनकल्याणकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विशेष रूप से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

    डाक अधीक्षक भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में पूरे मंडल के प्रत्येक डाकघर में छोटी-छोटी टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र में जाकर आम जन को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ने का दायित्व सौंपा गया है। भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में ऊना डाक मंडल में सेवा भाव सप्ताह पूरे उत्साह, जनभागीदारी और सेवा भावना के साथ मनाया जा रहा है।

    इस अभियान के अंतर्गत डाक अधीक्षक स्वयं फील्ड में उतरते हुए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से मिले और उन्हें ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पाद पूरे देश में बेचने का अवसर देता है और डाक विभाग पार्सल सेवाओं के माध्यम से उनके उत्पाद ग्राहकों तक पहुँचाने में सहयोग करेगा।

    इस अवसर पर महिलाओं को डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया समझाई गई तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाते खोलकर मर्चेंट क्यू आर कोड भी वितरित किए गए, जिससे वे अपने उत्पादों की बिक्री पर सीधे डिजिटल भुगतान प्राप्त कर सकें।

  • गौशाला से लौट रहे सेवादार को बाइक ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत

    गौशाला से लौट रहे सेवादार को बाइक ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बहड़ाला में हुए सड़क हादसे में रक्कड़ कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय दर्शन सिंह की बाइक की टक्कर लगने से जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह गौशाला में सेवादार थे और दोपहर को समोसे लेने के बाद लौटते समय सड़क पार करते हुए बाइक की चपेट में आ गए।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल दर्शन सिंह को पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

  • रोटरी क्लब ऊना ने मनाया अन्नपूर्णा दिवस, कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में राशन वितरित

    रोटरी क्लब ऊना ने मनाया अन्नपूर्णा दिवस, कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में राशन वितरित

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में कुष्ठ आश्रम सोसाइटी, कोटला खुर्द के निवासियों को राशन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर क्लब द्वारा लगभग ₹10,000 मूल्य की खाद्य सामग्री 20 जरूरतमंदों परिवारों के 60 से अधिक सदस्यों को प्रदान की गई।

    इस सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर की अगुवाई में कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. के.आर. आर्य, शकुंतला आर्य, हरिनारायण चीटू, नरेंद्र कपिला, बलदेव चंद, संजीव पुरी, बरजिंदर जीत सिंह (गोल्डी), ओंकार नाथ कसाना, जगदीश राव, मोहित, संजीव अग्निहोत्री, आर.के. शर्मा एवं पंकज शर्मा शामिल रहे।

    क्लब सदस्यों ने आश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान कर मानवता का परिचय दिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा और ऐसे सामाजिक सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर कुष्ट आश्रम सोसाइटी के सचिव लाल बाबू गोप,करुणा,आशित भाभरी,रामु भाभरी व 20 परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

  • स्ते के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर सौंपा पंचायत ने डीसी ऊना को ज्ञापन

    स्ते के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर सौंपा पंचायत ने डीसी ऊना को ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के साथ लगते गांव कुठार खुर्द की पंचायत व गांव वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से मिला और गांव के मुख्य रास्ते को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, प्रधान कुठार खुर्द रचना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की शुरुवात में अरनियाला से महिला पुलिस थाना , क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, होते हुए कुठार खुर्द तक के रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर कार्य प्रशासन ,विभाग और ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया था तब लोगो को एक आस जागी थी कि रास्ता चौड़ा होगा तो लोगो को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी और यातायात सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन यहां उल्टा हुआ है यह लोगों को निजात दिलाने के चक्र में जब सड़क को उखाड़ा गया तो लोगों ने सवर का घूंट पी लिया और सोचा कि अब जल्द ही ये मार्ग पूरा हो जाएगा, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस सड़क का निर्माण पूरा नही हो सका, बार बार प्रशासन व ठेकेदार से सम्पर्क करने से यही आश्वासन मिला कि जल्द इस सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन उनके आश्वासन धरे के धरे ही रह गए । हम आप से मांग करते है कि जल्द से जल्द विभाग व ठेकेदार को निर्देश दे कि इस मार्ग का काम पूरा किया जाए। ताकि लोगो को अ रही समस्याओं से निजता दिलाई जा सके।

    आप को बता दें की इस सड़क मार्ग के निर्माण अधूरा होने के चलते पैदल चलने वालों राहगीरों व टू व्हीलर वाले चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र तो पानी खड़ा होने के चक्र में स्कूल तक नही पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि इस मार्ग का प्रयोग पूरा गांव करता है क्योंकि कीचड़ होने के चलते लोग अब इस मार्ग का प्रयोग नही कर पा रहे है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से माग की है कि जल्द से जल्द इस अधूरे कार्य को पूरा करवाया जाए।

  • हरोली ब्लॉक में वित्तीय समावेश फ्लैगशिप योजनाओं पर जागरूकता शिविर आयोजित

    हरोली ब्लॉक में वित्तीय समावेश फ्लैगशिप योजनाओं पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र के वित्तीय सेवा विभाग और डीसी ऊना के सहयोग से वित्तीय समावेश फ्लैगशिप योजनाओं पर हरोली ब्लॉक की बीटन, हलेड़ा बिलना, सैंसोवाल और भदौड़ी पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की संतृप्ति बढ़ाने और मौजुदा निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों के पुनः सत्यापन, डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम और दावा न की गई राशि तक पहुंचने और शिकायत निवारण को लेकर जागरूक किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष ओंकार नाथ ने की। मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक संजीव कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरूकता अभियान 30 सितम्बर तक जिला ऊना की सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों समेत सभी खातों की पुनः-केवाईसी की जाएगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित लेन-देन को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को उनके पुराने, दावा न किए गए बैंक खातों और बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री जन धन योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं के दावों का वितरण भी जागरूकता शिविरों के दौरान किया जा सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील है कि वे इन शिविरों में भाग लें ताकि ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर पीएनबी बैंक शाखा प्रबंधक कुलदीप, ग्राम पंचायत प्रधान परमजीत, सोहनलाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी उपस्थित रहीं।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ माँ चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ माँ चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने आज श्रद्धा और भक्ति भाव से माँ चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। वे धर्मशाला में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए  ऊना से धर्मशाला जा रहे थे।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने माँ चिंतपूर्णी से प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली, जनता की सेवा के लिए संकल्पबद्ध भाव, तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की प्रार्थना की।

  • राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 तक सौंपें आवेदन- सोमलाल धीमान

    राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 तक सौंपें आवेदन- सोमलाल धीमान

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए 15 जुलाई तक आवेदन सौंपे जा सकते हैं। इसे लेकर आवेदन प्रारूप और आवश्यक शर्तों को उप निदेशक कार्यालय ऊना की वेबसाइटwww.ddeeuna.in से डाउनलोड किए जा सकता है। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना के उप निदेशक सोम लाल धीमान ने सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समस्त केंद्र मुख्याध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं कि इच्छुक आवेदक निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में जमा करवाएं।

    इसके अतिरिक्त उपनिदेशक ने समस्त सरकारी और निजी पाठशालाओं को स्कूल लगने से पहले विद्यालय परिसर, कमरों और पीने के पानी की टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने मिड-डे मील रसोईघर, बर्तन और राशन संबंधित वस्तुओं की विशेष सफाई सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सभी बच्चों को रोल नम्बर के मुताबिक हिन्दी और इंग्लिश में समाचार बोलने के निर्देश दिए हैं। सोम लाल ने बताया कि स्कूल आरंभ होते ही विभाग की ओर से स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा जिसमें साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।