Blog

  • सिविल अस्पताल हरोली में डॉक्टर्स-डे पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

    सिविल अस्पताल हरोली में डॉक्टर्स-डे पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने मंगलवार को सिविल अस्पताल हरोली में डॉक्टर्स-डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 चिकित्सकों को  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्न्रव्हील क्लब ऊना की प्रधान शोभा सोनी ने कहा कि चिकित्सक लोगों की अनमोल जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका अदा करते है। उन्होंने डॉक्टर्स डे की सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि मानव जीवन को बचाने में सभी चिकित्सक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को ब्लाक मेडिकल आफिसर हरोली डा.शिंगारा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि रोगियों को घर-द्वार पर उत्क्ृष्ट स्वास्थय सेवाएं देना प्रदेश सरकार का ध्येय है।

    इसके लिए स्वास्थय विभाग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चिक्तिसक वर्ग पीडि़त मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा समाज द्वारा इस प्रकार से बेहतर कार्य को पहचान देने से उनके उत्साह में बढ़ोतरी होती है तथा चिक्तिसक अधिक उत्साह से पीडि़त रोगियों की सेवा में जुटते है। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब का कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब की सचिव अमरजीत बबली ने सभी का स्वागत किया। इन्नर व्हील प्राथना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। क्लब उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने पर्पज आफ द डे पर प्रकाश डाला। क्लब सदस्य सुमन पुरी ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तूत किया।

    यह चिक्तिसक हुए सम्मानित कार्यक्रम में डा.शिंगारा सिंह,डा.मौनिका चंदेल,डा.मनमीत सैणी,डा.मनीष चौधरी,डा.अनु बाला चंदेल,डा.पूजा रानी,डा.वंदना कजला,डा.शिवेक मोहन,डा.अभिषेक शर्मा,डा.इंगित परमार,डा.सागर,डा.मनवीर सिंह,डा.अंशु आंगरा,डा.पुष्पिंदर राणा, डा.रोहित वात्सायान को स्वास्थय क्षेत्र में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह रहे उपस्थित  इस अवसर पर इन्नरव्हील क्लब प्रधान शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली,उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा,संयुक्त सचिव रंजना बखशी,कोषाध्यक्ष निरूपमा महाजन,आईएसओ मीरा मेहता,पूर्व प्रधान रमा कंवर,सुमन पुरी,रजिता कसाणा,रमा कालिया,अनूपा ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Punjab News: ऑटो चालक निकला स्नेचर, 1.60 की नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑटो चालक निकला स्नेचर, 1.60 की नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में लूट की वारदात के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और एसपी सिटी वनीला और डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल और एसएसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने ऑटो में बैठी महिला को लूट का शिकार बनाया था। जिसके बाद महिला ने मोहाली फेज 1 के थाने में शिकायत दी थी कि आरोपी 26 जून को ऑटो में बैठी उसकी आंखों में मिर्च डालकर 1.60 लाख लूटकर फरार हो गए थे।

    महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी टीम ने छापेमारी शुरू की। जिसके बाद आज पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पर पहले से एक मामला दर्ज है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी मोहाली, चंदन गुप्ता और सचिन कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला दुकान बंद करके ऑटो से घर जा रही थी। इस दौरान ऑटो में 2 व्यक्ति और एक बाइक पर सवार होकर आए और महिला की आंखों में मिर्ची डालकर महिला का बैग छीनकर फरार हो गए।

    इस मामले में थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 1.60 लाख रुपए, ऑटो और बाइक बरामद की गई। जांच में सामने आया कि ऑटो ड्राइवर पहले इलाके की रेकी करता है, जिसके बाद वह बाइक सवार के साथ मिलकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मिर्ची स्प्रे की सहायता से स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • ऊना बनेगा एथलेटिक्स प्रतिभाओं का नया केंद्र

    हरोली के रोड़ा में 9.97 करोड़ रुपये से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

    ऊना/सुशील पंडित: खेल अवसंरचना के क्षेत्र में ऊना जिला एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा गांव में  9.97 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। इस ट्रैक से न केवल ऊना जिले बल्कि आसपास के जिलों के युवाओं के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच मिलेगा।

    ऊना में खेल अवसंरचना के विस्तार को नया आयाम
    ऊना में पहले से ही युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा संचालित छात्रावास के माध्यम से आधुनिक खेल प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। अब इस सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से विशेष रूप से एथलेटिक्स में करियर बनाने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का अभ्यास स्थल मिलेगा, जो उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

    खेलों में अग्रणी ऊना
    ऊना जिला पहले से ही खेलों के क्षेत्र में एक पहचान बना चुका है। यहां के खिलाड़ियों ने हॉकी, कबड्डी और पैरा एथलेटिक्स जैसे क्षेत्रों में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह परंपरा नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन रही है।

    खेल संरचनाओं का निरंतर विकास
    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में खेल संरचनाओं का निरंतर विकास हो रहा है और यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।

    खेलों में ऊना की अलग पहचान, उसे और मजबूत कर रहे  हैं – मुकेश अग्निहोत्री
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और राज्य सरकार इस पहचान को और सशक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक कोचिंग और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि रोड़ा में बनने वाला सिंथेटिक ट्रैक युवा प्रतिभाओं को तराशने के साथ-साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, यह प्रयास युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

  • पुलिस ने काटे 377 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 377 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  377 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 176 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 124700 /-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 800/-रुपये वसूल किए।

  • Punjab News: 2 महीने बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 महीने बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर पिछले 2 महीने से सील किया गया था। आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सील किए गए दफ्तर को खोलने और लोगों के काम प्रभावित ना होने देने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान अधिकारियों को काम पर लौटने को कहा गया है। बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का शहर के एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा था।

    जिसकी सुनवाई के दौरान 2 माह पहले हाईकोर्ट ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर को सील करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद जहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी राहत की सांस लेंगे, वहीं शहर के लोगों को भी परेशानियों से राहत मिलेगी और उनके काम आराम से हो सकेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए इंप्रूवमेंट के एसडीओ ने बताया कि उनका हाईकोर्ट में पुराना केस चल रहा था, जिसके चलते हाईकोर्ट ने दो महीने पहले बिल्डिंग को सील करने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए बिल्डिंग को खोलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने से दफ्तर बंद होने के कारण काफी काम पेंडिंग है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: हादसों का सबब बन रहा ढकाई रोड, अब तक कई लोग हो चुके घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: हादसों का सबब बन रहा ढकाई रोड, अब तक कई लोग हो चुके घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस के हाथ में है, जबकि पठानकोट के विधायक भाजपा से हैं। शायद यही वजह है कि नगर निगम में विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर लोगों की बात करें तो हलके के लोग अपनी समस्याओं को लेकर खासे परेशान नजर आ रहे हैं। क्योंकि शहर का ढकाई रोड उनका नहीं बल्कि हादसों का सबब बना हुआ है।

    बता दें कि पठानकोट के ढकाई रोड से रेलवे लाइन निकलती है, जिस कारण वहां पर काफी गड्ढे भी हो गए हैं। इस रोड से रोजाना लोगों का आना-जाना है। वहां कोई ना कोई व्यक्ति के घायल होने की सूचना सामने आती है। जिसके कारण लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। ऐसे में दुकानदार रोहित और पीड़ित कमल बैंस व स्थानीय निवासी सचिन का कहना है कि वह इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन उनका समाधान नहीं कर रहा है। जिसके चलते लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

    दूसरी ओर जब इस संबंध में पठानकोट के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। लेकिन वह जगह रेलवे की होने के कारण वह वहां काम नहीं करवा पा रहे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर वह रेलवे अधिकारियों से बात करके काम करवाया जाएंगा। अगर रेलवे अधिकारी नहीं मानते हैं तो किसी तरह इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा ताकि शहर के लोग हादसों से बच सकें।

  • Punjab News: मजीठिया से विजिलेंस की पूछताछ को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया से विजिलेंस की पूछताछ को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया है। वहीं विजिलेंस की टीम द्वारा जहां मजीठिया के करीबियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं आज विजिलेंस की टीम मजीठिया को मजीठा में उनके दफ्तर लेकर पहुंची। जहां काफी देर तक विजिलेंस की टीम ने मजीठिया से पूछताछ की।

    इस दौरान मजीठिया के दफ्तर के बैरिकेंडिंग लगाकर बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। वहीं विजिलेंस द्वारा मजीठिया से की गई पूछताछ को लेकर देहात के एसएसपी मनिंदर सिंह ने मीडिया से बात की। जहां एसएसपी ने कहा कि विजिलेंस की टीम आज मजीठा में आई थी, जहां एक घंटे तक विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के दफ्तर में सर्च की। इस दौरान मजीठिया से विजिलेंस की टीम ने बारीकी से पूछताछ की।

    इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को लेकर वापिस रवाना हो गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी अनचाही घटना से बचा जा सके। बिक्रम मजीठिया का आज रिमांड का आखिरी दिन है, जिसके बाद अब कल 2 जुलाई को फिर मजीठिया को अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह पूछताछ अवैध संपत्ति, संपत्ति के स्रोत और अन्य राजनीतिक प्रभाव से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही। विजिलेंस द्वारा मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

  • Punjab News: Verka Society के Secretary के घर सेहत विभाग की Raid, दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Verka Society के Secretary के घर सेहत विभाग की Raid, दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में मिलावटी दूध को लेकर कई बार मामले सामने आ चुके है। वहीं ताजा मामला दिड़बा के नजदीक गांव तिरंजीखेडा से सामने आया है। जहां सेहत विभाग ने गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की टीम के साथ एक कोठी में रेड की। इस दौरान पुलिस ने कोठी में नकली दूध बेचने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि उक्त दंपति वेरका का दूध और डायरी से दूध लाकर उसमें रिफाइंड और कैमिकल मिलाकर बेचते है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने रेड कर दंपति को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और उसकी पत्नी गुरदीप कौर को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी घर में ही इस दूध से नकली दूध तैयार करके लोगों को बेचकर धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस ने रेड करके कोठी से 5 रिफाइंड के टीन, 50 क्विंटल नकली दूध, 800 ग्राम कास्क सोडा, 3 मिक्सर, और 2 प्लास्टिक के डिब्बे और बाल्टी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी का फोन आया था। इस दौरान उन्होंने दूध में इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थ के बारे में पूछा जिसके बाद उन्होेंने एक घर में रेड करने के लिए उन्हें बुलाया। सेहत अधिकारी ने कहा कि जब घर में रेड की गई तो घर से कास्टिक सोडा, रिफाइंड के टीन, दूध के खाली कैन सहित कई पदार्थ बरामद किए गए है। इस दौरान मिक्सर ग्राइडंर भी बरामद किए गए।

    उक्त दूध के सैंपल लैब में टेस्ट करने के लिए भेज दिए गए है, उनकी रिपोर्ट आने पर असल दूध में की जाने वाली मिलावट के बारे में पता चल पाएंगा। सेहत अधिकारी ने कहा कि हरदीप सिंह वेरका सोसायटी के सैकेटरी भी हैं। उनके द्वारा कहा गया कि वह 3 हजार लीटर रोजाना लेते है। ऐसे में हरदीप सिंह दूध में कितनी मिलावट करते है, वह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

  • आरोप: फेसबुक पर डाली विडियो डिलीट न करने पर हुई मारपीट, मामला दर्ज

    आरोप: फेसबुक पर डाली विडियो डिलीट न करने पर हुई मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: फेसबुक पर डाली गई विडियो डिलीट न करने पर मारपीट करने के आरोप लगने पर पुलिस थाना ऊना में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रायपुर सहोडा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि यह बुलेट मोटरसाईकिल खरीदकर अपने दोस्तों के साथ पठानकोट से घर गाडी व मोटरसाईकिल पर सवार होकर आ रहा था तथा रास्ते में जब यह ढावे में खाना खा रहा थे तो इसके दोस्त नवदीप ने बताया कि प्रदीप का फोन आया तथा कहा कि जो विडियो फेसबुक पर तुम ने डाली है उसे डिलीट कर दे, तो नवदीप ने बोला कि यह विडियो किसी सैलून वाले ने डाली है तथा इसने कहा कि मैं यह विडियो डिलीट नहीं करुंगा। इसके पश्चात जब यह अपने दोस्तों के साथ रात के समय ऊना स्थित रकक्ड पंहुचे तो तीन लड़कों ने इसके ऊपर किसी तेजधार चीज से हमला कर दिया । जिससे इसे चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रदीप, केशव व वंटी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सीवरेज की समस्या से इलाकानिवासी परेशान, नरक की जिंदगी जीने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सीवरेज की समस्या से इलाकानिवासी परेशान, नरक की जिंदगी जीने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग को लेकर पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल, बरसात के पानी से एक ओर सड़के भरी हुई है, दूसरी ओर कुछ इलाके में सीवरेज की समस्या चल रही है, जिसके लोग परेशान हो रहे है। इस समस्या को लेकर लोगों का कहना है कि वह इलाके के पार्षद सहित नगर निगम में सीवरेज शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है। यह सीवरेज की समस्या राम नगर और गाधी नगर में है।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी वीना रानी ने कहा कि इलाके में सीवरेज की समस्या काफी दिनों से चल रही है। ऐसे में गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्षद को जब समस्या के बारे में बताते है तो वह बस आश्वासन देकर चले जाते है, लेकिन समस्या का हल कोई नहीं कर रहा। वहीं सुनीता ने कहा कि सीवरेज बंद होने के कारण गली में 2-2 फीट पानी खड़ा हो जाता है। ऐसे में पीने के पानी में गंदा पानी आ रहा है। यह समस्या पिछले 5 साल से चल रही है, लेकिन एक साल से यह समस्या काफी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर पार्षद चरणजीत बदन और विधायक से बात की गई, लेकिन फिर भी कोई हल नहीं हुआ।

    जिसके चलते इलाका निवासी नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे है। वार्ड नंबर 81 की नीलम सोढी ने कहा कि सीवरेज के पानी और पीने वाले पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। आज सुबह हुई बरसात के कारण अभी तक गली से पानी की निकासी नहीं हुई है। लोगों का हाल इतना बुरा हो गया है कि लोग घर बेचने को मजबूर हो गए है। लोगों ने कहा कि इलाके में गंदगी को लेकर इलाके में लड़के-लड़कियों के रिश्ते आने बंद हो गए है। वहीं कोई इस इलाके में घर खरीदने को तैयार नहीं है। वहीं गली में गंदा पानी खड़ा होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। जिसको लेकर इलाका निवासियों ने प्रशासन से सीनियर अधिकारियों से समस्या को हल करवाने की मांग की है।