Blog

  • Punjab News: Car और Tractor की टक्कर में बिजली बोर्ड के मुलाजिम की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Car और Tractor की टक्कर में बिजली बोर्ड के मुलाजिम की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के तलवाड़ा इलाके में बीती देर रात कार और ट्रेक्टर की टक्कर में एक नौजवान की मौत और 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है जो बिजली बोर्ड पंजाब का मुलाजिम है।

    वहीं हादसे में घायल मुनीश कुमार और रमन कुमार को PGI चंडीगढ़ व गुरु राम दास मेडिकल कालेज दाखिल करवाया है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तलवाड़ा की BBMB हस्पताल में रखवा दिया है और मृतक के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर हिमाचल के संसारपुर में पकड़ा गया है जिसे जल्द कब्जे में ले लिया जाएगा।

    जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल थाना हाजीपुर से सूचना मिली थी कि तलवाड़ा में कार और ट्रेक्टर की टक्कर से सूरज कुमार, मनीश कुमार और रमन कुमार को गंभीर घायल हो गए हैं जिन्हें लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तब तक सूरज कुमार की मौत हो चुकी थी। वहीं जांच करने पर पता चला कि रात को अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • इस बात को लेकर प्रधानमंत्री को संवैधानिक कोर्ट ने किया सस्पेंड

    इस बात को लेकर प्रधानमंत्री को संवैधानिक कोर्ट ने किया सस्पेंड

    बैंकॉक: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। दरअसल, देश के संवैधानिक न्यायालय ने मंगलवार को उन्हें सस्पेंड करने का बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कंबोडिया के साथ राजनयिक विवाद के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री के खिलाफ बहुत बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे देश की राजनीति काफी गरम हो चुकी है। थाईलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट का ये फैसला एक लीक हुई टेलीफोन कॉल को लेकर आया है, जिसमें उन्होंने कंबोडिया के साथ सीमा विवाद पर अपनी भूमिका में कथित रूप से मंत्री पद की नैतिकता का उल्लंघन किया है।

    थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने 7-2 के बहुमत से फैसला लेते हुए कहा कि कि “संवैधानिक अदालत बहुमत से निर्णय लेते हुए 1 जुलाई से प्रधानमंत्री को उनके कार्यों से निलंबित करती है, जब तक कि अदालत इस मामले में अंतिम निर्णय न सुना दे।” बता दें कि ये पूरा विवाद मई 2025 में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हुए टकराव के बाद शुरू हुआ था, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी। सीमा पर चल रही तनातनी के बीच प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न ने कंबोडियाई नेता और पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन को फोन किया था, जो अब भी देश की राजनीति में मजबूत हस्ती माने जाते हैं।

    हाल ही में वही टेलीफोन कॉल की एक रिकॉर्डिंग लीक हो गई, जिसमें थाईलैड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न ने हुन सेन को “अंकल” कहकर संबोधित किया था और थाईलैंड की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर को अपना “विरोधी” कहा था। उनके इस बयान ने देश के रक्षा प्रतिष्ठान और संसद में बैठे रूढ़िवादी सांसदों के बीच बवाल खड़ा कर दिया। थाई संसद के एक समूह, जो कि सेनाओं के करीबी माने जाते हैं, उसने इस लीक कॉल को आधार बनाकर प्रधानमंत्री के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री ने इस संवेदनशील मसले में कंबोडिया के आगे झुकने का संकेत दिया और सेना को सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाया है, जो कि संविधान में बताए गये मंत्री पद की “नैतिक मर्यादा” और “स्पष्ट ईमानदारी” की कसौटी पर खरा नहीं उतरता।

    इन सांसदों का तर्क है कि प्रधानमंत्री के इस आचरण ने थाईलैंड की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी नीति और सैन्य प्रतिष्ठान की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने फिलहाल कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके प्रवक्ता ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि “प्रधानमंत्री का इरादा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अनावश्यक संघर्ष को टालने का था। उन्होंने किसी भी तरह की अवांछित बयानबाजी नहीं की। कॉल के लीक होने और उसे गलत तरीके से फैलाया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री काफी आहत हैं।”

    प्रवक्ता ने कहा कि अदालत की कार्यवाही का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री जांच में पूरा सहयोग करेंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री शिनावात्रा, पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनावात्रा की बेटी हैं। थाक्सिन खुद 2006 में सैन्य तख्तापलट के बाद सत्ता से हटा दिए गए थे और उसके बाद से उनका परिवार थाईलैंड की राजनीति में लगातार विवादों में रहा है। प्रधानमंत्री शिनावात्रा की सरकार को भी शुरू से ही सेना और रूढ़िवादी ताकतों का प्रतिरोध झेलना पड़ा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निलंबन सिर्फ एक कानूनी मामला नहीं, बल्कि सत्ता संघर्ष का हिस्सा भी है जिसमें सेना समर्थित प्रतिष्ठान फिर से एक लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में गोली चलने के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में गोली चलने के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: करतारपुर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दामाद ने सरेआम अस्पताल में घुसकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में सास के सिर में गोली मार दी। इस घटना में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ और लोगों में दहशत मच गई। गोली से गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे जालंधर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल में गोलियां चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पता चला कि ज्योति का पति सुखचैन सिंह के साथ घरेलु विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह कपूरथला से अपने मायके घर आकर रह रही थी।

    इस दौरान दोपहर के समय सुखचैन सिंह इंजरी होने के चलते आया था और कुछ देर बाद उपचार करवाकर चला गया। जिसके बाद महिला ज्योति भी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती होने के लिए आई थी। वहीं शाम को दोबारा सुखचैन सिंह अस्पताल में आया और उसने सास कुलविंदर कौर और पत्नी ज्योति पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपी ने दोनों पर कुल 4 राउंड फायर किए। इस घटना में गोली लगने से कुलविदंर कौर घायल हो गई, जबकि ज्योति से गोली छू कर निकल गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों घायलों को करतारपुर अस्पताल से जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ 307 का पर्चा दर्ज करके सुखचैन को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि अस्पताल में गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर विजय कवर व थाना प्रमुख इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार ज्योति गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली है। उसकी शादी कपूरथला के गांव औजला के सुखचैन सिंह से हुई है। घटना में सिर में गोली लगने से ज्योति की मां कुलविंदर कौर बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ीं। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बीते दिन बताया था कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विजय कवर के अनुसार आरोपी सुखचैन सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बारिश के साथ डेंगू ने दी दस्तक, इतने मरीज की रिपोर्ट आई पॉजीटिव, देखें वीडियो

    बारिश के साथ डेंगू ने दी दस्तक, इतने मरीज की रिपोर्ट आई पॉजीटिव, देखें वीडियो

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में बारिश के साथ डेंगू ने दस्तक दे दी है। वहीं यमुनानगर में डेंगू के 5 मरीज पॉजिटिव पाए गए। डेंगू के 5 मरीजों में 3 बच्चे शामिल है। जिले में बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाउसहोल्ड सर्वे के तहत घर-घर जाकर जांच कर रही हैं और लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। अब तक जिले में 5 हजार 754 लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं।

    डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि यमुनानगर जिला में 2000 लोगों को मच्छरों का लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू का लार्वा जमा पानी में पनपता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सप्ताह में एक बार फ्रिज, एयर कंडीशनर, गमलों, छतों और हौद में जमा पानी को साफ करें। साथ ही, खुले में जमा पानी में काला तेल डालने की सलाह दी गई है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर डेंगू को रोका जा सकता है।

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सावधानी बरतें और डेंगू के प्रसार को रोकने में सहयोग करें। विभाग ने सुझाव दिया है कि लोग सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाएं, जिसमें घर के फ्रिज, एयर कंडीशनर, गमलों, छतों और पानी की टंकियों में जमा पानी को साफ करें। इसके अलावा, आसपास जमा पानी में काला तेल डालने की सलाह दी गई है, जो लार्वा को नष्ट करने में प्रभावी है।

  • Punjab News: घर में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    Punjab News: घर में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    बरनालाः जिले के गांव मूम से दुखद घटना सामने आई है। जहां घर में आग लगने से पति-पत्नी की झुलसकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय जगरूप सिंह उनके बेटे लाभ सिंह और उनकी पत्नी अंग्रेज़ कौर घर के कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक कमरे में आग लग गई। इस घटना में दोनों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अंग्रेज़ कौर को सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया।

    जहां से उन्हें आगे फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। आग लगने का कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन माना जा रहा है कि आग कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह घटना देर रात हुई है। दरअसल, जगरूप सिंह के घर के पास छत पर सोया हुआ एक नौजवान अचानक बारिश होने के कारण उठ गया। इस दौरान उसने जगरूप सिंह के घर से धुएं का गुब्बार उठते देखा और उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। नौजवान की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि जगरूप सिंह बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    जबकि उनकी पत्नी अंग्रेज़ कौर तड़प रही थीं। जिन्हें लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। जगरूप सिंह और अंग्रेज़ कौर का एक 7 साल का पुत्र भी है, जो बीती रात अपने चाचा के घर सोया हुआ था, इसलिए वह बच गया। जगरूप सिंह एक बाजू से अपाहिज थे और गरीब मजदूर परिवार से संबंध रखते थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सहम का माहौल है। इस घटना के संबंध में थाना महल कलां की एसएचओ करमजीत कौर ने कहा कि वारसों के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मजीठिया के दफ्तर को जड़े ताले, लगाई बैरिकेंडिग, गनीव कौर को रोका, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया के दफ्तर को जड़े ताले, लगाई बैरिकेंडिग, गनीव कौर को रोका, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने आय से अधिक सपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में विजिलेंस द्वारा मजीठिया के करीबियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं आज मजीठा हलके में मजीठिया को लाने की खबरें सामने आ रही है। इसी के चलते मजीठा में मजीठिया के दफ्तर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


    वहीं मजीठिया के दफ्तर के बाहर पुलिस फोर्स की सूचना मिलने पर मजीठिया की पत्नी गनीव कौर भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस द्वारा गनीव कौर को रोक दिया गया। इस दौरान मजीठिया के दफ्तर को ताले लगा दिए गए है और बैरिकेडिंग करके किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा।

    इस दौरान पुलिस के साथ गनीव कौर की पुलिस के साथ बहसबाजी भी होती दिखाई दी। जहां गनीव कौर दफ्तर में जाने की जिद्द पर अड़ गई। वहीं पुलिस का कहना हैकि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। गनीव कौर ने कहा कि वह अपने दफ्तर में बैठना चाहती है, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी। गनीव कौर ने कहा कि वह कानून तोड़ने के लिए यहां पर नहीं है।

    वह पुलिस की इनवेस्टिगेश में कोई दखल अंदाजी नहीं कर रही। पुलिस ने दफ्तर में जांच कर ली है। उन्होंने कहा कि वह हलके की विधायक है और इस समय उनके पास कोई हथियार भी मौजूद नहीं है। गनीव ने कहा कि वह अपने वकील के साथ दफ्तर में जाना चाहती है, लेकिन उन्हें दफ्तर में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि हलके के विधायक को उनके दफ्तर में जाने से क्यों रोका जा रहा है।

    विधायक ने कहा कि दफ्तर की पहले ही तालाशी ली जा चुकी है। वहीं चंडीगढ़ में भी घर की तालाशी ली जा चुकी है। लेकिन आज पहले दफ्तर से कुछ दूरी पर बैरिकेंडिंग लगाकर उनके वाहन रोके गए। जिसके बाद वह पैदल दफ्तर तक आई, लेकिन अब पुलिस उन्हें अपने दफ्तर में जाने से रोक रही है।

  • Punjab News: बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनी Flying Officer, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनी Flying Officer, देखें वीडियो

    गांव पहुंचने पर रुही धीमान का ढोल नगाड़ों से स्वागत, बांटे लड्डू

    पठानकोटः जिले की बेटी ने एक बार फिर मान बढ़ाया है। रूही धीमान जो भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव लौटी। दुनेरा पहुंचने पर रूही के परिजनों और गांवों के सरपंच, पंच व गणमान्य लोगों ने ढोल बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। रूही के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की खुशी में दुनेरा के दुकानदारों ने लड्डू बांटे। रूही धीमान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सुलियाली स्थित एक निजी स्कूल से प्राप्त की है। उन्होंने कन्या महाविद्यालय जालंधर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वायुसेना कॉमन एडमिशन परीक्षा पास कर जुलाई 2023 में तेलंगाना राज्य के डुंडीगल में स्थित भारतीय वायुसेना अकादमी में शामिल हो गईं। 2 साल की ट्रेनिंग के बाद 16 जून को वह अभी घर पहुंची हैं। रूही ने बताया कि उन्हें वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने की प्रेरणा फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी से मिली, जो मिग-21 बाइसन उड़ाने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। रूही धीमान के पिता राज कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर उन्हें गौरवान्वित किया है और उन्हें अपनी बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व है।
  • Jalandhar News: दिलजीत दोसांझ और मजीठिया को लेकर विधायक परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिलजीत दोसांझ और मजीठिया को लेकर विधायक परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 के देश भर में बैन किया गया है। वहीं दिलजीत का जहां कुछ लोग विरोध कर रहे है, वहीं दूसरी ओर दिलजीत के हक में भी कई पंंजाबी गायक व नेता उतर आए है। वहीं कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने दिलजीत दोसांझ को लेकर कहा कि वह उसके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते है कि दिलजीत दोसांझ को दबा लिया जाएंगा, वहीं उन्हें भी कुछ लोग दबाने की सोच रहे है, लेकिन ना दिलजीत दोसांझ दबने वाला है और ना ही वह किसी से दबने वाले है।

    परगट ने कहा कि वह दिलजीत के साथ खड़े है। कालकार का कोई धर्म या जात नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें इन विवादों में नहीं जाना चाहिए। परगट सिंह ने कहा कि वह खुद ड्रग्स के खिलाफ है। वहीं बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को लेकर विधायक ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जो करना चाहिए सरकार करें। उन्होंने कहा कि पहले जब मजीठिया को गिरफ्तार किया था तो उस दौरान भी किसी ने उन्हें गिरफ्तारी करने से रोका नहीं था। विधायक मानते है कि पंजाब का सिस्टम ठीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कोई विरोध नहीं करती।

    वहीं लुधियाना के वेस्ट हलके में भारत भूषण आशु के चुनाव हारने पर कहा कि लोगों का फैसला उन्हें मंजूर है। उन्होेंने कहा कि इसमें पार्टी में कोई हमारी कमी रह गई होगी। वहीं मौजूदा सरकार को देखकर लोगों को लगता है कि मौजूदा सरकार के नेता को चुनकर उनसे साल डेढ साल में जो काम पेडिंग है, वह करवा लेने चाहिए। वहीं पुलिस पर आरोप लगाने के मामले में विधायक ने कहा कि राज वह होता है, जिसमें अच्छे व्यक्ति को कॉफिडेंस हो और बुरे व्यक्ति में डर पैदा हो। उन्होंने कहा कि जब थाने में बुरे तत्व कुर्सी पर बैठे हो और अच्छे व्यक्ति डरकर खड़ा हो वह अच्छा राज नहीं है। वहीं कार्यकारी पद से इस्तीफा देने पर कहा कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी किसी ओर को इस पद पर मौका दें और पार्टी को मजबूत करें।

     

  • Haryana News: सोनू नोलटा हत्या मामले में परिवार का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: सोनू नोलटा हत्या मामले में परिवार का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पिंजौरः अमरावती में सोनू नोलटा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर परिवार ने प्रदर्शन किया। पिंजौर के एप्पल मंडी में परिजनों के साथ अन्य लोगों ने इंसाफ की मांग की। परिजनों ने बताया कि हत्या को 27 दिन बीत चुके है।

    हमें उम्मीद थी की प्रशासन कार्रवाई करेगा, लेकिन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। पुलिस मुख्य आरोपी है उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपियों में से मनी मोटा को पकड़ा जरूर था, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया गया। परिवार ने बताया कि आज सीपी साहब के पास जा रहे है, जहां उनसे इंसाफ की मांग की जाएगी। पुलिस से गुहार लगाई है कि सोनू नोलटा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनको सख्त सजा दी जाए।

  • Punjab News: Bikram Majithia के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: Bikram Majithia के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चल रही जांच के तहत विजिलेंस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। विजिलेंस टीम मोहाली से अमृतसर के मजीठा के लिए रवाना हो चुकी है, जहां उन्हें बिक्रम मजीठिया की निशानदेही करवाई जाएगी। यह कार्रवाई किसी महत्वपूर्ण जांच या मामले की पुष्टि करवाने के नतीजे में की जा रही है। इसी के मद्देनज़र, मजीठा में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

    बिक्रम मजीठिया के दफ्तर के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात कर दी गई हैं। जिससे इलाके में गहमा गहमी का माहौल बन गया है। इस पूरी प्रगति पर लोग नजर बनाए हुए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया। यह कार्रवाई आगे कई घंटों तक चलने की संभावना है।