Blog

  • संदिग्ध परिस्थितियों में बैडमिंटन कोच का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल

    संदिग्ध परिस्थितियों में बैडमिंटन कोच का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के सेक्टर-7 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बैडमिंटन कोच का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान अमित सिहाग के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में वॉलीबॉल खेल रहे बच्चों ने अमित को बेसुध हालत में पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

    पुलिस मौके पर पहुंची और जब जांच की तो युवक मृत अवस्था में मिला। उसकी पहचान बैडमिंटन कोच अमित सिहाग के रूप में हुई, जो यहीं सेक्टर-7 में बच्चों को बैडमिंटन की ट्रेनिंग देता था। शव की प्रारंभिक जांच में शरीर पर नीले रंग के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज़ से हो सकती है। हालांकि, अभी मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि युवक बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो वह मृत पाया गया। उसके शरीर पर नीले निशान थे। लोगों का कहना है कि संभव है किसी जहरीले जीव ने काटा हो या फिर कोई और वजह हो, जो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मृतक अमित सिहाग सेक्टर-7 में ही रहता था और बच्चों को बैडमिंटन की कोचिंग देता था। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि मौत की वजह क्या रही।

  • Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    जगराओः युद्ध नशे विरुद्ध के तहत नगर कौंसिल और पुलिस ने संयुक्त अपरेशन चलाते नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया। मौके पर जेसीबी की मदद से घर को धवस्त कर दिया गया। घर अवैध तौर पर नगर परिषद की जगह पर बनाया गया था।

    एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई नगर कौंसिल की ओर से की गई है। नशा तस्कर इंद्रजीत कौर और हरप्रीत लौंगा दोनों पति-पत्नी है। दोनों इस समय जेल में बंद है। दोनों की ओर से घर को गैर कानूनी तौर पर बनाया गया था। जिसके तहत पुलिस ने सरकार की जारी मुहिम के तहत ध्वस्त कर दिया है। आरपियों पर 15 के करीब एनडीपीएस के तहत केस दर्ज है।

  • Navi Mumbai Township में हेरोइन सहित 2 पंजाबी गिरफ्तार

    Navi Mumbai Township में हेरोइन सहित 2 पंजाबी गिरफ्तार

    ठाणेः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के नवीं मुंबई टाउनशिप में दो पंजाबी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.05 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों ने यह हेरोइन गेंद और पत्थर के रूप में बरामद की गई।

    आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और 59 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र मुकनार सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एंडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति संभावित तौर पर एक बड़ी ड्रग की सप्लाई श्रृंखला में शामिल थे।

  • कुएं में रस्सियों से बंधी मिली मां और 2 बच्चों की लाशें

    कुएं में रस्सियों से बंधी मिली मां और 2 बच्चों की लाशें

    झालावाड़ः एक खेत के कुएं में मां और उसके 2 बच्चों के शव मिलने का मामला सामने आया है। मां ने दोनों बच्चों को रस्सी के सहारे अपने शरीर से बांधा हुआ था। पुलिस ने साेमवार देर रात तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना झालरापाटन के सुनेल थाना क्षेत्र के दूबलिया गांव की है। थानाधिकारी के मुताबिक बच्चों के शव महिला के शरीर से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या लग रही है। गृह क्लेश या कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। विवाहिता के भाई ने मौत के कारणों की जांच की मांग करते हुए रिपोर्ट र्जद कराई है।

    जानकारी देते हुए झालरापाटन के गुर्जर मोहल्ला निवासी अनिल गुर्जर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी रामभरोस (26), बेटी प्राची (3) और बेटे गुरु (1) को लेकर दुबलिया अपने खेत पर आया था। शाम को करीब 6 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए बच्चों और पत्नी को खेत पर छोड़कर गांव के बाजार चला गया। करीब आधा घंटे बाद जब सामान लेकर लौटा तो पत्नी और दोनों बच्चे खेत पर मौजूद नहीं थे। उसने आसपास तलाश की, इस दौरान खेते के कुएं में झांका ताे पत्नी और बच्चों की चप्पल दिखाई दी। कुएं में गिरने का अंदेशा होने पर पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।

    थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से पहले तो कुएं के पानी को बाहर निकाला गया। उसके बाद करीब 9 बजे तीनों शव बाहर निकाले गए। मृतक महिला के पति अनिल गुर्जर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। छोटा भाई झालरापाटन में ही रहता है। अनिल ने दुबलिया में ही नया घर बनाया है। करीब एक साल पहले घर का काम पूरा हुआ था। मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Toll Plaza पर हुआ भारी हंगामा, लोगों और कर्मियों में हुई मारपीट

    Toll Plaza पर हुआ भारी हंगामा, लोगों और कर्मियों में हुई मारपीट

    रानीतालः हिमाचल के मटौर-शिमला फोरलेन पर रानीताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात घट्टा टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात 9 बजे स्थानीय लोगों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों में टोल वसूलने को लेकर झगड़ा हो गया।

    इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले की नजाकत को समझते हुए कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत करवाया। इस ड्रामा लगभग एक घंटे तक चलता रहा। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। दोनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

     

  • Raja Ji Hotel में घुसी तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, देखें CCTV

    Raja Ji Hotel में घुसी तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, देखें CCTV

    हापुड़: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-9 पर स्थित सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर राजा जी होटल के अंदर घुस गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय अजीतपाल पुत्र उमराव सिंह, निवासी गांव फरीदपुर, थाना सहकारी नगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका आकांक्षा के साथ उसका जन्मदिन मनाने होटल आया था। दोनों ने होटल में केक काटा और खाना खाया। इसी दौरान राजा जी हवेलीं के बाहर टहलते समय तेज रफ्तार स्विफ्ट कार होटल का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई और अजीतपाल को कुचल दिया।हादसे में प्रेमिका आकांक्षा, संदीप (निवासी झुंझुनूं, राजस्थान) और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। ग्राहकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है, जिससे पूरा हादसा साफ दिखाई दे रहा है। एक खुशगवार मौके पर आई यह त्रासदी पूरे क्षेत्र में शोक का कारण बन गई है।
  • Punjab News: महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत, चेहरों पर खिली खुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत, चेहरों पर खिली खुशी, देखें वीडियो

    पठानकोटः गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद करीब एक महीने बाद सभी स्कूल खुले। पहले दिन बच्चे स्कूल पहुंचे जहां बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। अगर बात करें स्कूल प्रबंधन की तो प्रबंधन ने भी इस दिन को त्यौहार की तरह मनाया। सरकारी स्कूलों में जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया और उसके बाद बच्चों के बीच तरह-तरह की गतिविधियां करवाई, ताकि बच्चे खुद को खुश महसूस कर सकें और अपनी पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सकें।

    छुट्टी के बाद बच्चों को मिड-डे मील बांटा गया। जिसमें ब्रेड पकौड़े और अन्य सामान दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि आज जब एक महीने के बाद स्कूल खुला तो हमें विभाग की तरफ से विशेष निर्देश मिले थे कि इस दिन को खास बनाया जाए और इसे एक त्यौहार की तरह मनाया जाए। जिसके चलते उन्होंने बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित की। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर काफी खुशी महसूस की गई।

  • इस इलाके में बादल फटने से भारी नुक्सान, कई घर पानी में बहे, देखें वीडियो

    इस इलाके में बादल फटने से भारी नुक्सान, कई घर पानी में बहे, देखें वीडियो

    Red Alert जारी, स्कूल-कालेज बंद करने के निर्देश

    मंडीः जिले के धर्मपुर के गांव सयाठी में बादल फटने से भारी नुक्सान हो गया। लोगों के घर पानी में बह गए और जानमाल का भी बहुत नुकसान हुआ है। वहीं जहां कभी 2 मंजिला मकान था, अब कहां है कोई पता नहीं। मंडी की सिराज घाटी का बागसियाड़ में पहाड़ी पर बड़ा भूस्खलन होने से कई घर तबाह हो गए हैं, नुकसान कितना हुआ इसका आंकलन किया जा रहा। इसी के साथ 25 मेगावाट की पटिकारी जलविद्युत परियोजना पूरी तरह बह गई है। कई पुल और सड़के भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पंडोह डैम से डेढ़ लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इसी के साथ प्रशासन ने रेड अर्ल्ट जारी करते हुए स्कूल और कालेज बंद कर दिए हैं।
  • Punjab News: मजीठिया के चेयरमैन के घर विजिलेंस की Raid

    Punjab News: मजीठिया के चेयरमैन के घर विजिलेंस की Raid

    तरनतारणः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर लगातार विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की टीम ने अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू से मजीठिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट से 7 दिन का मजीठिया का रिमांड हासिल किया था।

    6 लोगों की मजीठिया के खिलाफ स्टेटमेंट होने के बाद आज विजिलेंस की टीमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड कर रही है। जबकि मजीठिया को लेकर टीम अमृतसर मजीठा गई है। माना जा है कि साढ़े 12 बजे तक टीम वहां पहुंच जाएगी। वहीं अब मजीठिया के सबसे करीबी चेयरमैन सुखवंत सिंह चक्क के घर पंचायत मुलग चक्क में विजिलेंस की ओर से छापामारी की गई।

    इस मौके पर मौजूद डीएसपी अनुरूप कुमार और डीएसपी शरणजीत सिंह ने जानकारी देकर बताया कि आज चेयरमैन सुखवंत सिंह चक्क के घर विजिलेंस द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है। अहम बात यह है कि विजिलेंस टीम द्वारा घर वालों से बड़ी ही बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: कव्वाली गाने गए व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: कव्वाली गाने गए व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला-गुरदासपुर रेलवे ट्रैक पर सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृत युवक की पहचान बंटी के रूप में हुई, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। मृतक की मां और भाभी ने बताया कि बंटी करीब 8 महीने पहले दुबई गया था, जहां किसी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं।

    इसके बाद वह वापस आ गया और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह काफी परेशान था। रात को किसी जगह कव्वाली गाने गया था और सुबह ट्रेन के नीचे आकर उसने आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।