इस घटना में पुलिस कर्मी के सिर पर 5 टांके लगे है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत सेकंड, बिंदर सिंह, गरजा सिंह, हरजोत सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिर्मठ के पास निहंगों और स्थानीय व्यापारी के बीच स्कूटी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों बाणे मे आए सिंहो ने तलवारों से व्यापारी पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि व्यापारी घटना में बाल-बाल बच गया। जिसके बाद थाने में उक्त निंहग बाणें मेें आए सिंह ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान अमृतपाल नाम के निहंग बाणे में सिंह ने तेजधार चाकू से एसएसआई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना के संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। उधर, व्यापारियों ने भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है, जबकि, एक केस एसएसआई ने दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा घटना में एक नाबालिग भी शामिल था।निहंग बाणें में सिंहों ने व्यापारी और पुलिस कर्मी पर किया हमला, 7 गिरफ्तार news:https://t.co/48mHbgRK6w#NihangAttack #TraderPoliceAssault #PunjabCrimeUpdate pic.twitter.com/tGFwYuvqlU
— Encounter India (@Encounter_India) July 1, 2025
Blog
-

निहंग बाणें में सिंहों ने व्यापारी और पुलिस कर्मी पर किया हमला, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो
ज्योतिर्मठः उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए ज्योतिर्मठ के मुख्य बाजार में आए कुछ सिख निहंग श्रद्धालुओं का विवाद हो गया। जहां स्थानीय लोगों पर लाठी और तलवार से हमला किया गया। आरोप है कि निहंग बाणे में आए सिंहों ने थाने पहुंचने पर लोगों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। -

सवारियों से भरी बस पलटी, लोगों में मची चीख-पुकार
नालागढ़ः हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण जन जीवन व्यस्त हो गया है। वहीं सोलन जिले के बारिश के बीच नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 44 से अधिक सवारियां मौजूद थी जो हादसे में घायल हो गईं।
हादसा गोलाजमाला के पास उस समय हुआ जब सरकाघाट डिपो की यह बस सवारियों को लेकर गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मोड़ पर अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे पलट गई। तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या तकनीकी खामी के कारण. प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
-

Jalandhar News: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में युवती की मौत
जालंधर, ENS: जिले के होशियारपुर रोड पर गांव जोहलां के पास भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में युवती की मौत हो गई।
मृतका की पहचान अमनदीप कौर पुत्री कुलविंदर सिंह निवासी गांव नंगल फतेह खां, जालंधर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस भीषण हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया। थाना रामामंडी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई विपिन रंधावा ने बताया कि देर रात बाइक सवार लड़की और स्कॉर्पियो गाड़ी (PB 07 BY 0333) के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार लड़की की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही हैकि हादसे में गलती किसकी थी। वहीं घटना की सूचना लड़की के परिवार वालों को दे दी गई थी। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-

HDFC बैंक में लगी आग, मौके पर पहुंची 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
वाराणसीः रामनगर के पंचवटी रोड स्थित HDFC बैंक और उसके ATM में सुबह आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सुचित किया। जिसके बाद मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही है।
सूचना मिलते ही बैंक स्टाफ मौके पर पहुंच गया। काउंटर, पासबुक प्रिंटिंग मशीन, फाइल आदि सामान बैंक स्टाफ की मौजूदगी में बाहर निकले गए। हालांकि, कितना नुकसान हुआ, अभी पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी बैंक में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। बैंक परिसर में तैनात सुरक्षागार्ड ने सबसे पहले धुआं और आग की लपटें देखीं। तुरंत बैंक मैनेजर को फोन कर जानकारी दी।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में बैंक में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज जल गए। फिर बाहर की तरफ ATM तक आग पहुंच गई। बैंक से जुड़े ग्राहकों को अपने खातों और जमा धनराशि को लेकर चिंता सता रही है। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि ग्राहक सेवाओं को जल्द बहाल किया जाएगा।
-

Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ विधायक ने रेलवे फाटर पर लगाया धरना, देखें वीडियो
लुधियानाः केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के पुश्तैनी शहर दोराहा में करीब 18 साल से रेलवे पुल का प्रोजेक्ट रुका पड़ा है। इसे लेकर पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इलाके के लोगों को साथ लेकर रेलवे फाटक पर धरना दिया। उन्होंने अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक रोकने की चेतावनी भी दी। बाद में रेलवे अधिकारी मौके पर आए और जल्द काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया। करीब ढाई महीने पहले इस पुल को लेकर बिट्टू ने पंजाब सरकार को घेरा था। उन्होंने सीएम भगवंत मान पर जानबूझकर विकास में रुकावट बनने के आरोप लगाए थे, तभी अगले ही दिन विधायक ग्यासपुरा ने पंजाब सरकार द्वारा जारी एनओसी की कापी दिखाकर दावा किया था कि यह काम रेलवे ने पूरा करना है। इस मसले में सोमवार को ग्यासपुरा ने धरना लगाया। ग्यासपुरा ने कहा कि केंद्रीय राज्य रेल मंत्री बिट्टू धूरी में उद्घाटन कर रहे हैं, उनके पुश्तैनी शहर दोराहा में पुल का काम रोका गया है। यहीं पर रामपुर गांव में बिट्टू की बुआ रहती हैं। वह अपनी बुआ के गांव को छोड़ दूसरे शहरों में विकास करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर रेलवे अधिकारियों ने काम शुरू नहीं कराया तो अनिश्चितकालीन समय के लिए रेलवे ट्रैक पर धरना दिया जाएगा। उधर, मौके पर पहुंचे अंबाला डिवीजन के सीनियर असिस्टेंट डिवीजनल मैनेजर अमरजीत ने कहा कि उच्च स्तर पर मीटिंग की जा रही है। कुछ ही समय में टेंडर काल किए जाएंगे और जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा।यह है पूरा मामला
वर्ष 2007 से दोराहा से रोपड़ तक फोर लेन प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, लेकिन दोराहा में रेलवे लाइनों के ऊपर बनने वाले पुल को लेकर काफी समय से जद्दोजहद चलती रही। पुल बनाने वाली कंपनी ने पंजाब सरकार के खिलाफ केस लगा दिया था। लंबी कानूनी लड़ाई में अभी भी प्रोजेक्ट रुका पड़ा है। काफी समय पहले केंद्र सरकार के इस रेलवे पुल पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च आना था, लेकिन अब यह लागत 100 करोड़ तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने पुल पास किया हुआ है। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज रेलवे की तरफ से बनाया जाना है। इसके लिए पंजाब सरकार एनओसी जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है जिसके चलते लोगों ने धरना दिया। -

Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार मजीठिया को लेकर अब NCB करेंगी पूछताछ
अमृतसरः आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मजीठिया के केस में अब एनसीबी की भी एंट्री हो गई है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी मजीठिया से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके लिए एनसीबी ने विजिलेंस से संपर्क किया है। क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यह केस एनडीपीएस से जुड़ा है। इसके अलावा अन्य एजेंसियां भी केस पर नजर रखे हुए हैं।

बता दें कि 6 लोगों की मजीठिया के खिलाफ स्टेटमेंट होने के बाद आज विजिलेंस की टीमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड कर रही है। जबकि मजीठिया को लेकर टीम अमृतसर मजीठा गई है। माना जा है कि साढ़े 12 बजे तक टीम वहां पहुंच जाएगी। वहीं अब एनसीबी ने विजिलेंस की टीम को मजीठिया को लेकर पत्र लिखा है, जिसमें मजीठिया मामले में संयुक्त पूछताछ की मांग की है। एनसीबी द्वारा विजिलेंस ब्यूरो को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि मजीठिया को 25 जून को ड्रग्स से कमाई गई काली कमाई के कथित शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी का कहना है कि यह मामला केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के तार जुड़े हो सकते हैं।
पत्र में एनसीबी ने कहा है, “जांच की निष्पक्षता और व्यापकता सुनिश्चित करने के लिए हम संयुक्त पूछताछ करना चाहते हैं। साथ ही, एफआईआर की प्रति, जब्त किया गया डिजिटल डेटा और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज हमारे साथ साझा किए जाएं, जिससे मामले की तह तक पहुंचने में आसानी हो।” एनसीबी ने इस संयुक्त प्रयास को बड़े ड्रग सिंडिकेट की पहचान करने और जांच को कानूनी दृष्टिकोण से ठोस आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। इससे न केवल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी, बल्कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी जाएगा।
विजिलेंस ब्यूरो की ओर से इस पत्र पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वे कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी के अनुरोध पर विचार कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों एजेंसियां मिलकर इस संवेदनशील और चर्चित मामले की गहराई में जाकर उन नेटवर्क्स को उजागर कर पाती हैं, जो पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में नशे के जाल को फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।
वहीं, दूसरी तरफ बिक्रम सिंह मजीठिया के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाली गई। इसमें उनके वकील धर्मवीर सिंह सोबती के हवाले से लिखा है कि- मेरा खुला चैलेंज डीजीपी पंजाब, विजिलेंस चीफ, पंजाब एजी को एक भी छोटी से छोटी एनडीपीएस की धारा लगाकर दिखाओ। वहीं, उस पोस्ट में एक वीडियो मजीठिया की गिरफ्तारी के समय का है। जबकि दूसरे में एडवोकेट एक चैनल को इंटरव्यू दे रहे हैं। इसमें वह जब पत्रकार उनसे पूछता है कि सरकार यह प्रचार कर रही है कि यह ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ है। इस पर उनका जवाब था कि प्रचार ही है। मीडिया ट्रायल है। आपको मीडिया ट्रायल चाहिए, हमें मंजूर है।
मेरा ओपन चैलेंज आपकी हेड टीम को एडवोकेट जनरल साहब, डीजीपी साहब जिन्होंने पर्चा दर्ज किया। चीफ मिनिस्टर साहब जिन्होंने कहा 29 मोबाइल फोन रिकवर हुए हैं। कागज दिखाते हुए कहा कि यह सब जीरो..। मेरा ओपन डीजीपी विजिलेंस चीफ डायरेक्टर को चैलेंज है। तथ्य पर बात करते हैं। सिंगल साइडेड आरोप लगाकर निकल न जाया करो। लीगल टीम बैठी है, यह पंजाब का महत्वपूर्ण केस है। लोग जानना चाहते है। इसमें हर एक मुद्दे पर बात करते है। कोर्ट में आप बात नहीं करते हो। चालान कहां पर है।
-

विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री, NHAI के मैनेजर के साथ मारपीट के लगे आरोप
शिमलाः हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिरुध सिंह विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, भट्टाकुफर इलाके में कैबिनेट मंत्री पर मारपीट के आरोप लगे है। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मैनेजर अचल जिंदल ने मारपीट के आरोप लगाते हुए ढली थाने में शिकायत दी है। दरअसल, शिमला के ग्रामीण क्षेत्र भट्टाकुफर इलाके में सोमवार को 5 मंजिला घर गिर गई थी। जिसके चलते फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है, जहां घटना को लेकर मैनेजर ने कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल जिंदल ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) शिमला ग्रामीण के कार्यालय में 11:30 बजे एक बैठक के लिए बुलाया गया था। उनके साथ साइट इंजीनियर योगेश भी उपस्थित थे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण दोनों अधिकारियों को भट्टाकुफर बुलाया गया, जहां मंत्री अनिरुद्ध सिंह व अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहले से मौजूद थे। जिंदल के अनुसार, मौके पर मंत्री को एक भवन गिरने की जानकारी दी जा रही थी, जो कि 29 जून की शाम को खाली करवा लिया गया था। उन्होंने मंत्री को बताया कि उक्त भवन एनएच की ROW (राइट ऑफ वे) से 30 मीटर की दूरी पर स्थित है और इस पर सरकार की अधिसूचना के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
जैसे ही जिंदल ने यह जानकारी दी, मंत्री ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और फिर पास ही एक कमरे में ले जाकर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मारपीट की गई। अचल जिंदल ने बताया कि पानी के घड़े से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। जब उनके साथ मौजूद साइट इंजीनियर योगेश ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के समय एसडीएम और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।
दोनों अधिकारी जान बचाकर अपनी गाड़ी से आईजीएमसी पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती किया गया और उनका इलाज जारी है। इस मामले की प्रतिलिपि NHAI के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला, मुख्यालय और परियोजना निदेशक को भी भेजी गई है। पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है। मामला तूल पकड़ने की संभावना है, क्योंकि इसमें एक मंत्री का नाम सीधे तौर पर सामने आया है। हालांकि, अब तक कैबिनेट मंत्री अनिरुध सिंह की तरफ से इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उधर, पुलिस ने BNS की धारा 132, 121(1), 352, 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस ऑफ़िसर एसोसिएशन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र लिखा है।
-

Train में बेसुध मिली युवती, छाती, गले और हाथों पर थे कट के निशान
इंदौरः पैसेंजर ट्रेन में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। जिसके गले, छाती और हाथों पर कई कट के निशान थे और कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। युवती को बेसुध हालत में देख यात्रियों ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन को सूचित किया। ट्रेन के शुजालपुर पहुंचने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने महिला स्टाफ की मौजूदगी में बच्ची को उतारा और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉ. रामसरिया ने बताया कि हर 10-15 मिनट में होश आने पर लड़की ‘मुझे बचा लो’ चिल्लाती है। उसका प्राथमिक मेडिकल परीक्षण किया गया है। फिलहाल उसके साथ कुछ गलत होने के संकेत नहीं मिले हैं। शरीर पर कई जगह ब्लेड जैसी धारदार चीज से काटने के घाव हैं। वह बहुत डरी हुई है। इलाज किया जा रहा है। वहीं, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
-

बस और डंपर की भीषण टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो
रायपुर: राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब जगदलपुर से रायपुर आ रही बस की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा केन्द्री गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान अजहर अली पिता इकबाल अली उम्र 30 साल निवासी सरगीपाल कोंडागांव, बलराम पटेल पिता मनीराम पटेल उम्र 46 साल कुम्हारपारा जगदलपुर और बरखा ठाकुर पति डॉक्टर बीजेंद्र ध्रुव उम्र 31 साल निवासी ग्राम गुरूडीह थाना तुम गांव जिला महासमुंद के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायलों की पहचान धनीराम सेठिया पिता सुख दास सेठिया, जगदलपुर, गणेश्वर प्रसाद बर्मन पिता शंकर बर्मन उम्र 49 साल निवासी कॉलोनी कोरबा, तीजन यादव पिता सोन सिंह यादव उम्र 23 साल निवासी अशालनार थाना कोंडागांव जिला कोंडागांव, भूषण निषाद पिता मोहन निषाद उम्र 21 साल निवासी भवानीपुर थाना गीतपूरी बलोदा बाजार, श्रीमती सुमन देवी पति स्वर्गीय अरुण कुमार शर्मा उम्र 60 साल निवासी जमालपुर जिला मुंगेर बिहार हाल पता जगदलपुर और संध्या कुमार पति गौतम कुमार उम्र 30 साल पता हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर थाना बोधघाट जिला जगदलपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य किया।बस और डंपर की भीषण टक्कर में 3 की मौत news:https://t.co/vNacliCf7a#BusDumperAccident #FatalCrash pic.twitter.com/OzRuulwyRS
— Encounter India (@Encounter_India) July 1, 2025 -

Punjab News: ठेकेदार पर आढ़तियों को गेहूं ढुलाई का किराया न देने के आरोप, देखें Video
गुरदासपुरः सेदोवाल के आढ़तियों ने ठेकेदार पर मंडियों से माल उठाने के लिए ढुलाई का पैसा न देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में डीसी गुरदासपुर और खाद्य आपूर्ति विभाग को शिकायत देते हुए बताया कि गेहूं सीजन के दौरान हमारी करीब 20 मंडियों में लिफ्टिंग ठेकेदार ने मंडियों से माल उठाने के लिए कोई वाहन नहीं दिया और हमें मजबूरन अपने पैसे खर्च करके ट्रक ट्रॉलियों के माध्यम से खुद ही मंडियों से माल उठाना पड़ा। जिस ठेकेदार को सरकार ने इन मंडियों में माल ढोने का ठेका दिया था, वह अब इस काम के पैसे नहीं दे रहा है।
पहले उसने कहा था कि आप अपना माल खुद उठाओ और सरकार से जो भी पेमेंट आएगी, मैं आपको दे दूंगा, लेकिन अब उसने पैसे देने से मना कर दिया है और हमें बहुत कम पैसे दे रहा है। साथ ही हमें धमकी दे रहा है कि आप किसी से भी शिकायत कर सकते हो, मुझे किसी की परवाह नहीं है।
जब इस संबंध में लिफ्टिंग ठेकेदार डेनियल मसीह से बात की तो वह बातों को गोलमोल करता हुआ नजर आया और कहा कि मैं उन्हें पेमेंट देने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं अपने पास से पैसे नहीं दूंगा, जो पैसा सरकार से आया है, वही दूंगा।
गुरदासपुर के डीएफएससी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में आढ़तियों की तरफ से शिकायतें मिली हैं। उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं कि जब तक ठेकेदार आढ़तियों से माल ढुलाई के दस्तावेज हमारे पास नहीं आते, तब तक उसका भुगतान नहीं किया जाएगा।