निहंग बाणें में सिंहों ने व्यापारी और पुलिस कर्मी पर किया हमला, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

ज्योतिर्मठः उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए ज्योतिर्मठ के मुख्य बाजार में आए कुछ सिख निहंग श्रद्धालुओं का विवाद हो गया। जहां स्थानीय लोगों पर लाठी और तलवार से हमला किया गया। आरोप है कि निहंग बाणे में आए सिंहों ने थाने पहुंचने पर लोगों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में पुलिस कर्मी के सिर पर 5 टांके लगे है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत सेकंड, बिंदर सिंह, गरजा सिंह, हरजोत सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिर्मठ के पास निहंगों और स्थानीय व्यापारी के बीच स्कूटी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों बाणे मे आए सिंहो ने तलवारों से व्यापारी पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि व्यापारी घटना में बाल-बाल बच गया। जिसके बाद थाने में उक्त निंहग बाणें मेें आए सिंह ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान अमृतपाल नाम के निहंग बाणे में सिंह ने तेजधार चाकू से एसएसआई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना के संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। उधर, व्यापारियों ने भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है, जबकि, एक केस एसएसआई ने दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा घटना में एक नाबालिग भी शामिल था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *