सवारियों से भरी बस पलटी, लोगों में मची चीख-पुकार

Written by

in

नालागढ़ः हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण जन जीवन व्यस्त हो गया है। वहीं सोलन जिले के बारिश के बीच नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 44 से अधिक सवारियां मौजूद थी जो हादसे में घायल हो गईं।

हादसा गोलाजमाला के पास उस समय हुआ जब सरकाघाट डिपो की यह बस सवारियों को लेकर गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मोड़ पर अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे पलट गई। तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या तकनीकी खामी के कारण. प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *