Blog

  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने हलेडा बिलना लगाया जांच शिविर , 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने हलेडा बिलना लगाया जांच शिविर , 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    ऊना/सुशील पंडित :  सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा  गांव  हलेडा बिलना की आंगनवाड़ी केन्द्र में  लोगों का स्वास्थ्य  जांच  करने के लिए एक दिन का  स्वास्थ जांच शिविर लगाया ।इस दौरान लगभग 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और 19 लोगो के  लैब टेस्ट भी किए गए । जांच  में 15 लोगों को जोड़ों में दर्द, 11 लोगों में  उच्च रक्तचाप की समस्या और 11 लोगो को उच्च शुगर  के मरीज , हाई क्लेस्ट्रोल के 2 मरीज तथा  , खून की कमी के 3 मरीज  और खांसी जुकाम के 4 मरीज मिले ।  सभी लोगों  को  मुफ्त दवाइयां भी दी गई ।

    इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप ने  मौजूद लोगों को कोविड के बारे में जागरूक  भी किया। और ठंड के मौसम में कैसे  बचें इस पर भी  विस्तार पूर्वक बताया।इस मौके पर स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ प्रदीप  के इलावा  उनके सहयोगी  लैब टेक्नीशियन रुचि कपिला, नर्स प्रीति, ड्राइवर रोहित  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  व गांव के  लोग  भी मौके पर मौजूद रहे।

  • कुटलैहड़ में कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य का  स्वागत कर किया सम्मानित

    कुटलैहड़ में कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य का  स्वागत कर किया सम्मानित

    विधायक भुट्टो के भारत जोड़ो यात्रा पर होने से उनके आदेश पर हुआ स्वागत: विवेक मिंका

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह का पहली बार कुटलैहड़ क्षेत्र में आने कुटलैहड़ के प्रवेश द्वार झलेड़ा चौंक पर  भारी स्वागत किया गया और अपने युवा नेता को देखने के लिए भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया। वैदिक मंत्र के साथ उनको तिलक किया गया और माता जी की चुनरी व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    कुटलैहड़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ने कहा कि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र  भुट्टो के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिला कांगड़ा के इंदौरा में होने के कारण उनके आदेशों के अनुसार कुटलैहड़ विस क्षेत्र के समस्त कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जब किसी को भी किसी भी काम के लिए कोई जरूरत पड़े तो वह मेरे को शिमला में मिल सकते हैं क्योंकि राजा वीरभद्र सिंह की तरह ही होली लॉज के दरवाजे सभी लोगों के लिए हमेशा खुले हैं ।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर कौर,झलेडा से प्रधान गुलशन कुमार, त्यूडी से प्रधान हरिमोहन , नंगल सलांगडी से उप प्रधान महेंद्र सिंह, वीडीसी सदस्य सुमित कुमार ,राजेश कुमार ,विक्की सैनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित कुमार, अध्यक्ष रणबीर राणा, आचार्य तुषार कुमार, शिव कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार ,इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष लवनीश राणा, शाम हांडा ,डॉ अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, रितेश कुमार, राकेश कुमार ,जगवीर सिंह, प्रवीण कुमार इत्यादि कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया।

  • पनोह में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    पनोह में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत पनोह में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी  के बारे में जानकारी दी।
    प्रगतिशील किसान  देशराज जो सफलता पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया  ।  इस शिविर में  सहायक तकनीकी प्रबंधक  सोनिया शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण और शरीर का नुक़सान कर रही है।अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान  भी उपस्थित रहे।
  • जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रावमापा (बाल) में होगा आयोजित

    जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रावमापा (बाल) में होगा आयोजित

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समारोह के होंगे मुख्यातिथि

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला स्तरीय  गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों हेतू उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में जिला के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। 

    राघव शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.40 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 10.55 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी तथा एनएसएस की टुकडियां शामिल होंगी। स्कूली बच्चों के अलावा आईसीडीएस, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के महिला मंडलों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।   इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में अतिरिक्त जिला के समग्र विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी जिनमें स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, उद्यान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां समारोह का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने जिलावासियों से भी आग्रह किया है कि भारी संख्या में समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं।

  • जालंधर-फगवाड़ा रोड पर सड़क हादसे में दो घायल, देखें वीडियो

    जालंधर-फगवाड़ा रोड पर सड़क हादसे में दो घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः फगवाड़ा-जालंधर जीटी रोड खजुर्ला के नजदीक सड़क हादसे में दो एक्टिवा सवार नौजवान गंभीर जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एमरजैंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ राजेश चंद्र ने बताया कि उक्त दोनों ही नौजवान एक्टिवा पर जा रहे थे कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी से उनकी टक्कर हुई है। जिसके चलते दोनों जख्मों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान नीतीश कुमार और अर्ष कुमार निबासी गांव दौलतपुर के रूप में हुई है।

  • जिला के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की दिलाई शपथ

    जिला के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मंे 18 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत आज डीपीओ कार्यालय के साथ-साथ समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालयों और आगनवाडी केन्द्रों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि  बेटी बचाओ बेटी पढाओ का एक्टिविटी कैलेन्डर भारत सरकार द्वारा शेयर किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 19 जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढाओ के स्टीकर लगाये जायंगे, 20 जनवरी को स्कूल में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन करवाया जायगा, 23 जनवरी को जागरूकता शिवर लगाया जाएगा तथा 24 जनवरी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा।

  • राहुल गांधी की पदयात्रा इतिहास में परिवर्तन का रंग लाएगी: कामरेड जगत राम

    राहुल गांधी की पदयात्रा इतिहास में परिवर्तन का रंग लाएगी: कामरेड जगत राम

    ऊना/सुशील पंडित :  राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा देश के इतिहास में परिवर्तन का रंग लाएगी ।यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगतराम शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही ,और बताया कि मैंने खुद और मेरे साथ इंदर सिंह ने होशियारपुर के दसूहा ,मुकेरिया रोड पर 2 घंटे उस पदयात्रा में शिरकत की ।हालांकि  पद यात्रा  की स्पीड ज्यादा थी ।हम मुश्किल से डेढ़ 2 घंटे ही चल सके। उस यात्रा में देश के सभी प्रांतों के तपस्वी यात्रियों को देखने और मिलने का मौका मिला ।

    और बहुत सी जानकारियां मिली ,और हजारों की संख्या में लोग जगह-जगह पर तपस्वी राहुल का दीदार करने के लिए उमड़ पढ़े। कामरेड जगत राम शर्मा ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने मुझे इंटक के वजह से पहचान लिया ,और कहा कि जहां इंटक के लोग भी आए हैं। और उस यात्रा में जय राम रमेश जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं ।

    उनसे भी हमारी बात हुई इनके अलावा किसानों के संघर्ष के जन्मदाता जोगिंदर यादव से भी हमारी बात हुई ।पंजाब के बहुत से नेताओं ने हमारे साथ बात की जिनमें पंजाब के पूर्व स्पीकर केपी राणा ने अपने कैंप में बड़े जोर -शोर से स्वागत किया । कामरेड जगत राम शर्मा ने बताया कि यात्रियों तथा आम लोगों में एक ही राय थी ।राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए ।क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही आगे आएगी। किसी भी क्षेत्रीय पार्टी का अपना कोई बीजन नहीं है ।केवल कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के विचारों से लोगों में विश्वास हो रहा है और आम जनता अब ठीक नीतियां समझने लगी है। कांग्रेस द्वारा देश के लिए विकास और कुर्बानियों को फिर विचार करने लगी है।

  • बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ अलग, आज से पहले किसी कंटेस्टेंट के साथ नहीं हुआ ऐसा

    बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ अलग, आज से पहले किसी कंटेस्टेंट के साथ नहीं हुआ ऐसा

    नई दिल्लीः टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 का फाइनल एपिसोड एक महीने बाद टेलीकास्ट होगा। ऐसे में बचे सभी 9 कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16’ ऐसा रियलिटी शो है, जिसका दर्शकों के बीच खास क्रेज रहता है। शो का हर सीजन ​लोगों के बीच हिट रहता है। शो के प्रतिभागियों से भी लोगों का खास जुड़ाव हो जाता है। ऐसी ही एक प्रतिभागी है कि सुंबुल तौकीर। टीवी शो ‘इमली’ से फेमस हुई इस एक्ट्रेस को लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच सुंबुल ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

    सुंबुल के लिए घर में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं रहा है। शुरुआत से ही कई ऐसे मौके आए जब सुंबुल को कई बातों को लेकर परेशान रहना पड़ा लेकिन एक्ट्रेस ने खुद को शो में बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की। इसका नतीजा है कि सुंबुल घर में 100 दिनों तक टिके रहने वाली यंगेस्ट कंटेंस्टेंट बन गई हैं। इस बीच घर में मौजूद सबसे छोटी कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान ने एक रिकॉर्ड बनाया है। सुम्बुल की मौजूदगी में बिग बॉस के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जो आज से पहले किसी कंटेस्टेंट के साथ नहीं हुआ। सुंबुल की यह उपलब्धि उनके फैंस को उत्साहित कर रही है।

    सुंबुल को है फैंस का सपोर्ट

    ‘इमली’ यानी सुंबुल ने ​’बिग बॉस’ में पहले ही दिन से खुद को स्थापित करना शुरू कर दिया था। तनाव के बीच कई बार उन पर आरोप भी लगे लेकिन उन्होंने खुद को संभाले रखा। शो में 3 महीने से भी ज्यादा दिन टिककर सुंबुल ने अपने नाम रिकॉर्ड कर लिया है। खबरों के अनुसार, सुंबुल 19 साल की है और वे शो की ऐसी पहली प्रतिभागी हैं, जो इतनी कम उम्र में 100 दिन से ज्यादा टिकी रही हैं। कई ऐसे मौके आए जब वे नॉमिनेट हुईं लेकिन फैंस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले बचा लिया।

    सुंबुल तौकीर ने सबसे अधिक कमाई करने का ताज किया अपने नाम 

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो की सबसे कम उम्र वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ने बिग बॉस 16 की सबसे अधिक कमाई करने वाले सदस्य का ताज अपने नाम कर लिया है। जी हां, वे हर हफ्ते 9 लाख की कमाती करती है। ऐसे में अब तक 19 साल की सुम्बुल 1.68 करोड़ की मालकिन बन चुकी है। इस पायदान के दूसरे नंबर पर टीना दत्ता का नाम आता है जिन्होंने 1.26 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके बाद तीसरे नंबर पर निमृत कौर अहलूवालिया का नाम आता है। उन्होंने अब तक शो से 1.12 करोड़ रुपए कमा लिए है। 98 लाख रुपए की कमाई करते हुए एमसी स्टेन चौथे नंबर पर है। शो के सबसे मजबूत दावेदार से जानी जाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी अब तक 70 लाख रुपए की कमाई कर चुकी है। बात शिव ठाकरे की करें तो वे अब तक 63 लाख कमा लिए है। इसके अलावा इस लिस्ट में सबसे नीचे नाम शालीन भनोट का आता है। उन्होंने अभी तक 56 लाख रुपए की कमाई की है।

    शो खत्म होने से पहले ही ज्यादातर सेलेब्रिटीज बन चुके करोड़पति 

    गौर हो कि बिग बॉस 16 शो को शुरु होने का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2022 को शुरु हो गया था। शो को जीतने के लिए निमृत कौर अहलूवालिया, साजिद खान, श्रीजिता डे, अबु रोजिक आदि कई सेलेब्स ने घर का हिस्सा बने। वहीं शो से कई सदस्य अब बाहर हो गए है और ये सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। मगर शायद आपको पता नहीं होगा कि घर में रहने वाला ज्यादातर सेलेब्रिटीज शो खत्म होने से पहले ही करोड़पति बन चुके हैं। जी हां, उन्होंने शो दौरान ही खूब सारा बैंक बैलेंस अपने नाम कर लिया है।

  • भारतीय नौसेना का IL 38 विमान पहली और आखिरी बार भरेगा उड़ान, जाने मामला

    भारतीय नौसेना का IL 38 विमान पहली और आखिरी बार भरेगा उड़ान, जाने मामला

    नई दिल्लीः देश की सेवा के 44 शानदार साल पूरे करने के बाद भारतीय नौसेना के आईएल 38 विमान इस साल गणतंत्र दिवस पर पहली और आखिरी बार कर्तव्य पथ पर उड़ान भरेंगे। विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस फ्लाई-पास्ट में 45 भारतीय वायुसेना (आईएएफ) विमान शामिल होंगे, जिनमें से एक भारतीय नौसेना से और चार हेलीकॉप्टर भारतीय सेना से होंगे।

    भारतीय वायुसेना के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग फॉर्मेशन में भीम फॉर्मेशन इस साल नया होगा। इसमें तीन विमानों द्वारा 40 डिग्री पिच-यूपी और एसयू-30 स्ट्रीमिंग ईंधन शामिल होगा। विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने कहा कि मिग-29, राफेल, जगुआर, एसयू-30 आदि विमानों द्वारा एरो, एब्रस्ट, एरोहेड, डायमंड और अन्य जैसे कुल 13 फॉर्मेशन होंगे। राष्ट्र की सेवा के 44 शानदार वर्ष पूरे करने के बाद 17 जनवरी, 2022 को भारतीय नौसेना के IL 38SD विमान को सेवामुक्त कर दिया गया। विमान को 1977 में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और यह अपने पूरे सेवा काल में एक दुर्जेय हवाई संपत्ति बना रहा।

    आईएल 38 लंबे समय तक चलने वाला और पर्याप्त ऑपरेटिंग रेंज वाला और सभी मौसम में काम करने वाला विमान था। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की कार्यवाही राष्ट्रीय ध्वज फहराने और भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सलामी देने के साथ शुरू होगी। फिट लेफ्टिनेंट कोमल रानी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में राष्ट्रपति की सहायता करेंगी।गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले वायु योद्धाओं का चयन वायु सेना की एक कड़ी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। यह दल प्रतिदिन सुबह से शुरू होकर गहन अभ्यास सत्र से गुजरता है। इस दल में चार अधिकारी और 144 वायु योद्धा शामिल होंगे जो 12 पंक्तियों और 12 स्तंभों के बॉक्स फॉर्मेशन में मार्च करेंगे।

    दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी करेंगे, जिसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट आयुष अग्रवाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट तनुज मलिक और फिट लेफ्टिनेंट प्रधान निखिल होंगे। IAF ने वर्ष 2011, 2012, 2013 और 2020 में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी की ट्रॉफी जीती है। 2022 में लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार भी IAF द्वारा जीता गया था। दल के लिए मार्चिंग धुन वायु सेना बैंड की टुकड़ी द्वारा बजाई जाएगी जिसमें 72 संगीतकार और तीन ड्रम मेजर शामिल होंगे। बैंड का नेतृत्व वारंट अशोक कुमार करेंगे, जिन्हें पिछले 28 वर्षों से आरडी परेड एयरफोर्स बैंड के दल में भाग लेने और पिछले 16 वर्षों से दल का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त है।

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर Shubman Gill बनें दुनियां के दूसरे बल्लेबाज

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर Shubman Gill बनें दुनियां के दूसरे बल्लेबाज

    नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय ओपनर शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला। गिल ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया। गिल ने 87 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके और दो छक्के भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने 145 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा। गिल के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह तीसरा एवं लगातार दूसरा शतक रहा। गिल आखिरकार 149 गेंदोंं में 208 रन बनाकर आउट हुए,  जिसमें उनके 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

    गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा

    बुधवार को हैदराबाद में अपनी तूफानी पारी के दौरान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपने हजार रन पूरे कर लिए 23 साल के शुभमन गिल ने महज 19वीं इनिंग में हजार रन पूरे किए है। गिल अब सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम ने 21 पारियों में अपने हजार रन पूरे किए थे।

    फखर जमां के नाम है रिकॉर्ड

    बता दें कि वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही फखर जमां के नाम पर है। फखर जमां ने 18 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। गिल सबसे तेज हजार रन पूरा करने वाले अब सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ा। विराट कोहली ने 24 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। शुभमन गिल का वनडे इंटरनेशनल की शुरुआती 19 पारियों में यह तीसरा शतक रहा। भारतीय खिलाड़ियों में केवल शिखर धवन (17) ही गिल से कम पारियों में तीसरे वनडे शतक तक पहुंचे थे।


    सबसे तेज हजार रन (वनडे इंटरनेशनल) 

    1. फखर जमां (पाकिस्तान)- 18 पारी
    2. शुभमन गिल (भारत)- 19 पारी
    2. इमाम उल हक (पाकिस्तान)- 19 पारी
    3. विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)- 21 पारी
    3. केविन पीटरसन (इंग्लैंड/आईसीसी)- 21 पारी
    3. जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड)- 21 पारी
    3. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)- 21 पारी
    3. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 21 पारी
    3. रस्सी वैन डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका)- 21 पारी

    शुभमन गिल जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं उसके चलते अब शिखर धवन की टीम में वापसी काफी मुश्किल हो गई है। गिल को वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की रन-मशीन कहना अनुचित नहीं होगा। गिल 19 पारियों में अबतक हजार से ज्यादा रन बन चुके है। इस दौरान उनके बल्ले से दोहरा शतक समेत तीन शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। यानी कि इन 19 पारियों में गिल ने सात बार 50 रनों का आंकड़ा जरूर टच किया है।