Blog

  • सड़क दुर्घटना में खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत!

    सड़क दुर्घटना में खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत!

    नई दिल्ली: कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हालांकि इसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि सिख फॉर जस्टिस का चीफ पन्नू अब इस दुनिया में नहीं रहा। पन्नू पिछले काफी समय से अंडरग्राउंड था । लगातार खालिस्तानी आतंकियों और खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद से वह गायब था।

  • OYO होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    OYO होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः वेस्ट दिल्ली के हरी नगर इलाके में OYO होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मचा गई। आग हालांकि होटल के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। लेकिन तुरंत आग पर काबू पा लिया गया लेकिन होटल में रुके लोगों में दैहशत फैल गई। 

    फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक 3:20 पर आग की कॉल मिली थी 3:40 पर आग पर काबू पा लिया गया।

  • हरिद्वार से पैदल यात्रा पर निकले ऊना के 21 कांबड़िये 

    हरिद्वार से पैदल यात्रा पर निकले ऊना के 21 कांबड़िये 

     350 किलोमीटर का सफर कर  15 जुलाई को करेंगे  रुद्राआभिषेक  

     ऊना/सुशील पंडित :ऊना के  शिव भक्त कांबड़िये हरिद्वार से पवित्र जल लेकर  350 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हुए है। धार्मिक यात्रा हरिद्वार से  3 जुलाई से  शुरू हुई है।  भक्तो की यह  चौथी पैदल यात्रा है।इस पैदल यात्रा में  ऊना जिला  के गाँव धमान्धारी, खड्ड  व  रेंसरी  के 21 काबड़िये   बलदेव सिंह, नेत्र सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, अंकुश, अभिषेक, शिव कुमार , काका,मनोहर , नीरज, मंजीत, बबलू, मुनीश , कृष्ण, प्रशांत सुमित, राहुल, सतिंदर, विक्की संजीव, कर्ण शामिल है। सभी श्रदालू 350 किलोमीटर का सफर कर रहें है। काबडियो का जगह जगह स्वागत हो रहा। रास्ते में शिव भक्तों ने लंगर की भी व्यवस्था की हुई है। हर हर महादेव ,भोले शंकर तेरी महिमा अपरंपार  का गुणगांन  करते  भक्त ऊना जिला के  धमान्धरी  गांव में  15 जुलाई को भोले बाबा के प्राचीनशिवलिंग में  जल अभिषेक करेंगे । व विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा । सावन माह में  भोले शंकर के भजनों पर हर कोई भक्त नाच गाकर यात्रा के पड़ाव को और आगे बढ़ा रहा है।  धमांधरी गांव के शिव भक्त  – शिव कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को हरिद्वार से पवित्र जल लिया गया है। इस जल से शिव मंदिर धमांधरी में रुद्राभिषेक होगा। व शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा।
  •  जिला आर्युवेदिक अस्पताल में बहुविशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 7 जुलाई को

     जिला आर्युवेदिक अस्पताल में बहुविशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 7 जुलाई को

    ऊना/सुशील पंडित :हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद द्वारा गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट,रोटरी क्लब ग्रेटर,इन्नर व्हील क्लब,प्रेस क्लब,जनहित मोर्चा व युवा सेवा क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में जिला आर्युवेदिक अस्पताल परिसर ऊना में 7 जुलाई शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बहु विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। इसके लिए सुबह 9.30 बजे से रोगियों का नि:शुल्क पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। चिक्तिसा शिविर में चंडीगढ़ से गेस्ट्रो विशेषज्ञ डा.पकंज कुमार,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जगदीश्वर कंवर,आर्थो विशेषज्ञ डा.शिव पाल कंवर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.प्रनीधि शारदा,ईएनटी विशेषज्ञ डा.केआर आर्य,सर्जन डा.सुभाष शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डा.रमन कुमारी,शिशु रोग विशेषज्ञ डा.आशीष शर्मा  तथा फिजियोथेरेपिस्ट डा.शिखा राणा अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सांसद मोबाईल स्वास्थय सेवा वाहन व पोलो लैबस के माध्यम से रोगियों के ब्लड शुगर, बीपी ब अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच के साथ-साथ नि:शुल्क टेस्ट सुविधा भी होगी। वहीं रोगियों को एसओएस ऊना के सौजन्य से आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएंगी।
  • इन्नर व्हील क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस पर पांच पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान कईं

    इन्नर व्हील क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस पर पांच पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान कईं

    ऊना/सुशील पंडित :इन्नर व्हील क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ऊना मुख्यालय पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में पांच पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान की। कार्यक्रम में समाजसेवी जतिंद्र कौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा पांच पात्र महिलाओं को 3250 रूपए की राशन किटें उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इन्नर व्हील क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के मुख्य प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर क्लब की सचिव रमा कंवर,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, पूर्व सचिव किरण भयाना,आईएसओ अमरजीत बबली,सदस्य रमा कालिया,कमला कंवर व अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
  • ऊना में बारिश का कहर, पानी के तेज बहाव में बह गई स्कॉर्पियो गाड़ी ,लोगों के घरों में घुसा पानी

    ऊना में बारिश का कहर, पानी के तेज बहाव में बह गई स्कॉर्पियो गाड़ी ,लोगों के घरों में घुसा पानी

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना में वुधवार सुबह शुरू हुई मॉनसून की पहली ही बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। मूसलाधार बारिश ने उपमंडल हरोली में व्यापक पैमाने पर नुकसान किया है। बारिश से स्वां नदी सहित सभी खड्डे उफान पर रही कई खड्डें पलट गई बरसात का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। हरोली में रैंप पार करती एक स्कार्पियो गाड़ी पानी के तेज बहाव में वह गई गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार चार लोग समय रहते गाड़ी से निकलने में कामयाब रहे जिन्हें स्थानीय युवाओं ने सूझ बूझ से बाहर निकाला। गांव खड्ड में पानी ने काफी कहर बरपाया खड्ड पलटने के चलते बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग घरों से पानी निकालने तथा घर के सामान को दूसरी मंजिल या ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट करते रहे ताकि नुकसान को कम किया जा सके। बढ़ेडॉ सलोह की खड्ड के रास्ता बदलने से लगभग 200 कनाल भूमि पर उगाई फसल भी बर्वाद हो गई ।स्वां नदी के करीब रह रहे प्रवासियों की जिंदगी भी खतरे में आ गई उन्होंने ऊंची जगह में शरण लेकर अपने बच्चों सहित मवेशियों की जान बचाई। घालुवाल में भी दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा लोअर बढ़ेडॉ, कांगड़, समनाल, सेंसोवाल, हरोली सहित लगभग पूरे उपमंडल में पानी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है बारिश के चलते लाइट भी चली गई जिसे काफी समय बाद सुचारू किया जा सका।
  • फॉर्म हाउस में टीचर की बेहरमी से हत्या

    फॉर्म हाउस में टीचर की बेहरमी से हत्या

    बेमेतराः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात शिक्षक की हत्या हो गयी है। शिक्षक का नाम देवेंद्र मिश्रा बताया जा रहा है। जो शासकीय स्कूल में पदस्थ थे। शिक्षक देवेंद्र मिश्रा की हत्या तेजधार हथियार से की गयी है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक घटना बेमेतरा थाना इलाके के कारेसरा गांव की बताई जा रही है। जहां शिक्षक देवेंद्र मिश्रा उम्र 55 वर्ष कृषि कार्य को देखने के लिये अपने फार्म हाउस में रुका हुआ था। उसी दौरान देर रात अज्ञात लोगों ने तेजधार से हथियार से शिक्षक पर हमला कर हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं फारेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।

  • मामूली विवाद को लेकर ग्राहक ने दुकानदार को पीट-पीटकर किया बेसुध

    मामूली विवाद को लेकर ग्राहक ने दुकानदार को पीट-पीटकर किया बेसुध

    गाजियाबाद: इंदिरापुरम इलाके में सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद में कस्टमर ने एक दुकानदार को जमकर पीटा। उसे सड़क पर मार-मारकर बेसुध कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना रात करीब 10.30 बजे की है। बुधवार को पुलिस ने दो युवकों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी के मुताबिक दो शख्स परचून सामान की दुकान पर पहुंचे। इसमें एक शख्स का दुकानदार से विवाद हुआ। पहले उसने दुकानदार को थप्पड़ मारे। फिर उसके मुंह पर दूध की थैली फेंककर मारी, जो फट गई। इसके बाद हमलावर के साथ आए दूसरे शख्स ने उसको समझाया और दुकान से कुछ दूर ले गया।

    इस बीच दुकानदार काउंटर से उठा और गाली-गलौज करते हुए दुकान का सामान खुद फेंकने लगा। इस दौरान आरोपी युवक फिर से वहां आ गया तो दुकानदार ने किसी वस्तु से उस पर हमले की कोशिश की। इसके बाद आरोपी युवक ने फिर से दुकानदार की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार जमीन पर गिर गया। फिर भी आरोपी उसको पीटता रहा। बेसुध होने तक दुकानदार की पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को सड़क से उठाया।

    पूरा घटनाक्रम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड एक का है। यहां कोमल सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी परचून की दुकान चलाते हैं। मकनपुर गांव का एक व्यक्ति दुकान पर रविवार को दूध और अंडे लेने आया था। उसने कुछ रुपए नगद दिए और बाकी पेटीएम कर दिए। रुपयों के लेनदेन पर उसका कोमल सिंह से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई। आशा देवी ने इस मामले में बुधवार को दो युवकों के खिलाफ मारपीट का केस इंदिरापुरम थाना में दर्ज कराया है।

  • 4 वर्षीय बेटी की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या

    4 वर्षीय बेटी की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या

    जयपुरः जिले में देर रात एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल, महिला की दो साल की बेटी को भी फांसी पर लटकते देखा गया था। लेकिन, पुलिस और एफएसएल टीम के समय पर पहुंच जाने के कारण उसे बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। मुकेश निठारवाल की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और 4 वर्षीय बेटी उस्मा मौके पर ही मृत पाई गईं। हालांकि, 2 साल की उनकी बेटी तविशा जिंदा मिली।

    मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल जांच के बाद शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका सुनीता के मायके वालों की ओर से कालवाड़ थाने में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकेश निठारवाल व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सुनीता अपनी बेटियों के साथ अपने कमरे के अंदर चली गई। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसलिए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बुलाया। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में महिला और दो बच्चों को लटका पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि छोटी बेटी का फंदा ढीला था इसलिए वह बच गई।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में हुई झड़प, वीडियो वायरल

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में हुई झड़प, वीडियो वायरल

    ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस के दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाठी-डंडों का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। दोनों गुट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए जमा हुए थे। इस घटना पर भाजपा ने जमकर तंज कसा है। मामला बुधवार का है, जब जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर जमा थे। इनमें कांग्रेस नेता संजय यादव और पार्षद माटू यादव के समर्थक अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। रेलवे स्टेशन पर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ, धक्का-मुक्की भी हुई। वहां किसी तरह मामला शांत कराया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, जयवर्धन सिंह बाद में एक होटल में पहुंचे। वहां भी दोनों गुटों के कार्यकर्ता जमा हुए और माटू यादव के समर्थकों ने वहां लाठी-डंडों से संजय यादव के समर्थकों के साथ मारपीट की। संजय यादव के समर्थक भी मारपीट पर उतारु थे। पूर्व मंत्री लाखन सिंह व पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को समझाया। बाद में किसी तरह मामला शांंत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- ग्वालियर में दिखे कांग्रेसी संस्कार, बेहद शर्मनाक। कमलनाथ गुट और दिग्विजय सिंह गुट के नेता आपस में भिड़े। पूर्व मंत्री के साथ गाली-गलौज, हथियार निकले, लाठी-हॉकी निकली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह भी मौके पर मौजूद।