Blog

  • बलविंदर कौर दयाल  अधीक्षक ग्रेड वन गैजेटिड के पद से हुई सेवानिवृत

    ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशक शिक्षा  विभाग  ऊना में कार्यरत श्रीमती बलविंदर कौर दयाल अधीक्षक ग्रेड वन गज़ेटिड के पद  से उत्कृष्ट सेवाएँ देने उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गई। उन्होंने 37 वर्ष 3 माह तक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएँ दी। सेवा निवृति पर उप निदेशक उच्च शिक्षा ऊना, रजिंदर कौशल तथा उप निदेशक प्रारंभिक देविंदर चंदेल, रीता देवी एस ओ फाइनाँस व समस्त स्टाफ़ ने प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया व वधाई दी। बलविंदर कौर की सेवा निवृत्ति पर उसके पति कुलदीप सिंह दयाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना, सदर विधायक श्री सतपाल सिंह सती, ज़िला परिषद सदस्य अशोक धीमान, दारा सिंह देहल सेवा निवृत ई एन सी पी डब्ल्यू डी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार, उनके परिवार के सदस्य व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे |
  • पंजाब : नशे में धुत्त कार सवार वकील ने कई खंभों में मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले के मुंडिया इलाके में देर रात नशे में धुत्त कर स्वर्ग की कई खंभों में टक्कर मार दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजीव ने बताया कि देर रात कर में सवार होकर निकल रहे वकील ने शराब पी हुई थी। इस दौरान कर के रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने तीन से चार खंभों में टक्कर मार दी। इस हादसे एक बिजली का ट्रांसफॉर्म भी वकील ने गिरा दिया। घटना देर रात 2:00 बजे की है। राजीव ने बताया कि बिजली के खाबो में टक्कर लगने के बाद जोरदार धमाके हुए जिससे इलाका निवासियों में दहशत का माहौल देखा गया। घटना के बाद इलाके की बत्ती गुल हो गई।

    घटना की सूचना इलाका निवासियों ने बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इलाका निवासियों ने बताया कि घटना के बाद आज सुबह वकील के कुछ साथी मौके पर आए थे, जो की बिजली कर्मियों के साथ मुआवजे की बात कर रहे थे। लोगों कहना की घटना के दौरान कोई जाने नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना दिन के समय होती तो 5-7 लोगों की जान जा सकती थी। दरअसल, जहां घटना हुई है वहीं पास में सरकारी स्कूल भी है जहां भारी मात्रा में बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए आते हैं। हालांकि इस घटना को लेकर बिजली घर में मीडिया से दूरी बनाई रखी है।

  • डीसी ने अधीक्षक सुमुन शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

    बोले सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन को सामाजिक कार्यों में लगाएं


    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राजस्व विभाग की अधीक्षक ग्रेड-1 सुमुन शर्मा की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें सुखद व स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डीसी ने विभाग में सुमुन की कार्यकुशलता व सकारात्मक सेवाभाव की सराहना की। डीसी ने कहा कि आपके पास 37 वर्ष के सेवाकाल और समृद्ध ज्ञान का अनुभव है तथा अब समय है कि इसका समाज कल्याण गतिविधियों में इस्तेमाल करें ताकि समाज को भी इसका लाभ मिले सके। ज़िला कांगड़ा के चामुण्डा गांव की रहने वाली सुमुन शर्मा ने वर्ष 1987 में कांगड़ा जिले से अपनी सरकारी सेवा को आरम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा व ऊना ज़िलों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डीसी ने सुमुन शर्मा व उनके पति चमन लाल शर्मा को शाल-टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में एसी वरिन्द्र शर्मा, सुमुन के परिवारजन व डीसी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः Royal Palace में हुई तोड़ फोड़, देखें LIVE

    जालंधर,(ENS): Royal Palace के मालिक और पूर्व मैनेजर के बीच हुई तकरार के बाद पैलेस में हुई तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक घंटा पहले पूर्व मैनेजर का सामान वापस करने के लिए बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मलिक का आरोप है कि पूर्व मैनेजर ने पैलेस में साथियों सहित आकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मालिक ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा नेता दलबीर गोल्डी ने दिया इस्तीफा

    संगरूरः लोकसभा चुनाव से पहले संगरूर सीट पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की मुश्किलेें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, इस हलके से युवा नेता दलबीर गोल्डी ने इस्तीफा दे दिया है। आज सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए दलबीर गोल्डी ने लिखा है, उसके परिवार वाले और साथी जानते है कि इस्तीफा देना उनके लिए काफी कठिना था। संगरूर से सुखपाल खैरा को टिकट दिए जाने के बाद से दलबीर गोल्डी नाराज चल रहे थे। हालांकि इस मामले को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने दलबीर को मनाने की कोशिश भी की। लेकिन आज उन्होंने इस्तीफा देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सूत्रों के अनुसार दलबीर गोल्डी भाजपा में शामिल हो सकते है।

    बता दें कि टिकट कटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो भी जारी की थी। जिसमे टिकट कटने से नाराज दलबीर गोल्डी का दर्द छलका था। हालांकि उसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने दलबीर गोल्डी से मुलाकात भी की थी। लेकिन कहा जा रहा हैकि उनकी नाराजगी अभी भी जारी है। दो दिन पहले दलबीर गोल्डी ने एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने शायरी अंदाज में लिखा कि सोचदे हां इन नवां, इक होर राह बना लईये। किन्नां चिर उह राह पुराने, लभदे रहांगे। हालांकि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जसकरण सिंह काहलों का बयान सामने आया था। जहां उन्होंने दलबीर गोल्डी के भाजपा में शामिल होने के आरोपों को नकारा था। उनका कहना है कि इस पोस्ट के कुछ ओर भी मायने हो सकते था। 

  • कठोह और पलाहटा, पंचायत में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत

    पंचायत सचिव” सुभाष ठाकुर और जगदेव कुमार कुमार ने किया घर घर जाकर सबको जागरूक.. 

    ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा ब्लॉक में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत आज ग्राम पंचायत कठोह और पलाहटा में हुई जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव सुभाष ठाकुर और जगदेव  कुमार ने की l

    उन्होंने ज़िला प्रशासन का धन्यवाद किया की यूवाओं को नशे से बचाने के लिए जो मुहीम नशा मुक्त ऊना अभियान के रुप में चलाई है बो आने वाले पीढ़ी को बचाने के लिए कारगार साबित होने बाली है

    जब पूरा प्रशासन हर घर और हर जन तक माननीय ज़िलाधीश महोदय का संदेश पत्र पहुंचाएगा तो जनता को इसका लाभ होने वाला है क्योंकि उसमें बच्चों के बारे में बताया गया की कैसे आज के अभिभावक अपने बच्चों के उपर ध्यान नही दे रहे हैं जिसकी वजह से युवा वर्ग नशे के जाल में फसता जा रहा है

    उन्होंने इस अवसर पर कहा की नशे से जो बीमार है उनका इलाज आज तक किसी भी हस्पताल में नही होता था अब जिलाधीश महोदय के प्रयास से हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटल में नशे से बीमार मरीजों का ईलाज शुरु होने वाला है किसी को नशे से सबंधित जानकारी चाहिए हो तो बो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 9418064444 पर कॉल कर सकता है

    इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, स्थानीय पंचायत के प्रधान दीपांकर कंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल रहे

  • प्रधानमंत्री को उपचुनाव में मिली हार, पद छोड़ने से किया इनकार

    तोक्योः जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि गत रविवार को हुए उपचुनाव में उनकी सत्तारूढ़ पार्टी की बड़ी हार की वजह राजनीतिक भ्रष्टाचार का एक मामला है और वह इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए पद नहीं छोड़ेंगे या पार्टी पदाधिकारियों को नहीं बदलेंगे। किशिदा ने कहा कि इसके बजाय वह भ्रष्टाचार निरोधक उपायों और राजनीतिक सुधारों पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन परिणामों को गंभीरता से लेता हूं और मेरा विश्वास है कि सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते हमें चुनौतियों से निपटना चाहिए और परिणाम हासिल करने चाहिए और इस तरह से मैं जिम्मेदारी लूंगा।’’ किशिदा ने कहा, ‘‘मैं ऐसा करके जनता का विश्वास फिर से हासिल करुंगा।’’

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक भ्रष्टाचार के मामले ने पार्टी के लिए ‘एक बड़ी और भारी बाधा’ पैदा की है। यह घोटाला किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के दर्जनों सांसदों से जुड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर लेखांकन रिपोर्टों में हेराफेरी करके मुनाफा कमाया। चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के सवाल पर किशिदा ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और ना ही एलडीपी के शीर्ष पदों पर नेताओं को बदलेंगे। उन्होंने राजनीतिक वित्तपोषण कानून में संशोधन समेत सांगठनिक और राजनीतिक सुधार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने आर्थिक मुद्दों से निपटने की भी प्रतिबद्धता जताई।

    किशिदा की अगुवाई वाली एलडीपी नागासाकी, शिमाने और तोक्यो में रविवार को हुए संसदीय उपचुनाव में हार गई। मुख्य विपक्षी दल ‘कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान’ ने इन तीनों सीट पर जीत दर्ज की जो पहले एलडीपी के खाते में थीं। एलडीपी के लिए इस निराशाजनक चुनाव परिणाम को पिछले साल सामने आए भ्रष्टाचार से उसके तार कथित तौर पर जुड़े होने के कारण मतदाताओं द्वारा दी गई सजा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि किशिदा की पार्टी के सत्ता से जाने की संभावना नहीं लगती। रविवार के चुनाव में हार को किशिदा के लिए झटके के रूप में जरूर देखा जा रहा है।

  • पंजाबः 8वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 93.04 फीसदी बच्चे पास, एकमप्रीत बनें 12वीं के टॉपर

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज कक्षा आठवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र सत्र 2023-24 में पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देखने में सक्षम होंगे। संबंधित छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (pseb.ac.in.) पर जाकर बुधवार से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च, 2024 तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों आयोजित की थी। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। 

    पंजाब बोर्ड ने पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। इस वर्ष पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में 93.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बारहवीं में टॉप तीन स्थानों पर लड़कों ने कब्जा जमाया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में एकमप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे, रविउदय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अश्विनी ने पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार बात करें पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 की तो इस बार की कक्षा 8 की परीक्षाओं में 2.91 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 2.8 लाख यानी 98.83 फीसदी पास घोषित किए गए हैं। बोर्ड द्वारा सोमवार, 29 अप्रैल को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब बोर्ड कक्षा 8 और कक्षा 12 परीक्षाफल की घोषणा मंगलवार, 30 अप्रैल की शाम 4 बजे जारी किया जाना था।

  • T20 World Cup के लिए भारतीय टीम ने किया ऐलान, KL Rahul का कटा पत्ता

    नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। उम्मीद के मुताबकि टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि आईपीएल में फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या उपकप्तान हैं। हालांकि, केएल राहुल टीम से बाहर हैं, जबकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर हैं। रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल होंगे, जबकि फिलहाल रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली तीसरे नंबर पर दिखाई देंगे। माना जा रहा था कि हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिलेक्टर्स ने उनपर विश्वास जताया है।

    केएल राहुल और शुभमन गिल हुए बाहर

    दूसरी ओर, इस टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं। टीम को देखा जाए तो संजू सैमसन, विराट कोहली दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के अलावा ओपनिंग कर सकते हैं। बता दें कि भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 05 जून, 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा, इसके बाद 09 जून, 2024 को उसी स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। इसके बाद भारत क्रमशः 12 और 15 जून को यूएसए और कनाडा से खेलेगा।

    आईपीएल में शानदार फॉर्म के चलते शिवम दुबे को मिली जगह

    ऑलराउंडर के रूप में टीम में हार्दिक पंड्या के अलावा शिवम दुबे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जबकि स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा हैं। पेसर के रूप में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज दिखाई देंगे। मोहम्मद शमी चोटिल हैं तो टीम इंडिया के सिलेक्टरों के पास बहुत विकल्प नहीं था। हालांकि, आवेश खान और खलील अहमद जरूर रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में हैं।

    टी20 विश्व कप के लिए ये है भारतीय टीम

    टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

    क्या अब भी हो सकता है टीम में बदलाव

    टी20 वर्ल्ड कप 2024, 2 जून से खेला जाना है। भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम अपने स्क्वाड में 25 जून तक बदलाव कर सकती है। इसके बाद भी यदि वह कुछ बदलाव करना चाहेगी तो उसे फिर आईसीसी से मंजूरी लेनी होगी। बदलाव चोटिल होने पर ही हो सकता है। यह नियम टूर्नामेंट की हर टीम पर लागू होता है।

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत का ग्रुप स्टेज में शेड्यूल

    05 जून: भारत बनाम आयरलैंड।
    09 जून: भारत बनाम पाकिस्तान।
    12 जून: भारत बनाम अमेरिका।
    15 जून: भारत बनाम कनाडा।

  • जालंधरः पुलिस और GST मोबाइल विंग ने गाड़ी से 1 किलों सोना किया बरामद, देखें वीडियो

    एक माह में दूसरी बार GST टीम ने सोना किया जब्त

    जालंधर, ENS: देश भर में आचार संहिता लागू होने पर सभी विभाग द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना फिल्लोर की पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी को रोककर उसकी चैकिंग की। तालाशी के दौरान गाड़ी से पुलिस को 1 किलो के करीब सोना बरामद हुआ है। जिस पर शक होने के कारण उन्होंने मामले की जानकारी GST विभाग को दी। मौके पर पहुंचे ETO डी एस चीमा ने सोने को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज पुख्ता ना पाए जाने पर सोना सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है।

    जालंधर मोबाइल विंग के अधिकारी राज्य कर ऑफिसर डी एस चीमा ने कहा वह कर चोरी करने वाले एवं कर चोरी से संबंधित हर असामाजिक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल विंग जालंधर की ओर से पहले भी भारी मात्रा में करोड़ों का सोना पकड़ा गया था। जिसके बाद आज भी लाखों का सोना पकड़ा गया है। अधिकारी ने बताया कि एक माह में सोने को लेकर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। डी एस चीमा ने कहा कि थाना फिल्लोर की पुलिस ने नाके के दौरान एक शक्की हालत में जा रही गाड़ी को रोका। जिसमें से उन्हें सोना बरामद हुआ। गाड़ी में बैठे व्यक्ति के पास सोने से संबंधित पुख्ता दस्तावेज नहीं थे और पुलिस ने जीएसटी मोबाइल विंग जालंधर को सूचित किया।

    डी एस चीमा ने कहा की वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी एवं सोना कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच की और दस्तावेज पुख्ता ना पाए जाने पर सोने को सील करके सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरामद सोने की कीमत 63 लाख के करीब है। इस बाबत चुनाव कमिश्नर एवं आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। डी एस चीमा ने कहा कि प्राथमिक जांच में गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि वह दिल्ली से सोना लेकर जालंधर में व्यापारियों को सोने के समान के डिजाइन दिखाकर आर्डर लेने आया था। पर उसके पास सोने से संबंधित पूरे दस्तावेज नहीं थे और ईटीओ डी एस चीमा ने कार्रवाई कर सोना सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। डी एस चीमा ने कहा कि भविष्य में भी असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी हालत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।