Blog

  • Punjab: Bus Stand पर  धूं धूं कर जली रोडवेज बस, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand पर  धूं धूं कर जली रोडवेज बस, देखें वीडियो

    तरनतारनः विधानसभा परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज की बस में अचानक आग लगने का मामला सामने आया। घटना देर रात की है। जहां बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बस देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी। इस दौरान डिपो और रोडवेज के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पट्टी बस डिपो के महाप्रबंधक दारा सिंह ने बताया कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बस यमुनानगर से आई थी। प्राथमिक जांच में बस में हुए शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पट्टी रोडवेज बस डिपो के महाप्रबंधक ने बताया कि इस बस को ड्राइवर कश्मीर सिंह यमुनानगर लेकर गया था और वाया राजपुरा से वापस पट्टी बस स्टैंड आई थी।

    ड्राइवर ने बस खड़ी की। जिसके 15 मिनट बाद अचानक बस से लपटें उठना शुरू हो गई। रोडवेज बस स्टैंड और डिपो कर्मचारियों ने देखा तो सभी ने इक्कठे होकर बस पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। आसपास खड़ी बाकि बसें वहां से निकली। आग बस के डीजल टैंक तक न पहुंचे इसके लिए लगातार पानी टैंक पर फेंकते रहे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन युवकों के शव,  नशे की ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन युवकों के शव, नशे की ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो

    दीनानगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे

    गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे के डीडा सांसियान गांव और झांगी सरूप गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों के शव बरामद हुए है। सूचना पर दीनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 

    घटनास्थल पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि देखने में लग रहा है कि युवकों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। उन्होंने बताया कि दो शव हमें डीडा सांसियान गांव से मिले हैं और एक शव हमें झांगी गांव से मिला है। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। 

    वहीं समाज सेवकों मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि नशे पर नकेल डाली जाए और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • Punjab: थाने से 200 मीटर दूरी पर विधायक के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: थाने से 200 मीटर दूरी पर विधायक के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    तरनतारनः शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से लग रहा है कि चोरों और लुटेरों को ना तो पुलिस का खौफ रहा है ना ही किसी नेता का,  ताज़ा मामला तरन तारन से सामने आया है जहां चोरों ने तरन तारन के विधायक डाक्टर कश्मीर सिंह सौहल के कार्यालय को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने विधायक के कार्यालय से 3 ए.सी, पंखे, कुर्सी और यहां तक कि ऑफिस की वायरिंग तक उखाड़ कर ले गए। पुलिस को जब अस घटना की सूचना मिली तो पुलिस को भी हाथों पैरों की पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विधायक के आफिस में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि चोर कब ऑफिस में आए किसी को पता नहीं है, लेकिन उन्होंने ऑफिस का सारा सामान चोरी कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया गया है हालांकि ऑफिस में किसी तरह के सीसीटीवी नहीं लगे हैं लेकिन विधायक ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी चेक किये जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab: Gun Point पर Finance Company के कर्मी से लाखों की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    Punjab: Gun Point पर Finance Company के कर्मी से लाखों की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    होशियारपुरः दसूहा के पोस्ट ऑफिस रोड पर देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां उस समय दहशत का माहौल हो गया जब एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर उससे लाखों की नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित ने बताया गया है कि वह फ्यूजन माइक्रो में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखा दसूहा से वह रात करीब 9:30 बजे अपने ऑफिस में ड्यूटी पर था, वहां पर एक व्यक्ति मोना और एक व्यक्ति सरदार व्यक्ति ने मेरे ऊपर पिस्तौल तान दिया और कहा कि तुम्हारे पास जितने भी पैसे हैं, वह दे दों, वरना मैं तुम्हें गोली मार दूंगा।

    पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने 2 लाख 27000 रुपए भी जबरदस्ती निकाल लिए, इसके अलावा अलमारी में रखे 6000 रुपए भी जबरदस्ती निकाल लिए और व्यक्ति का एक और दोस्त, जो वहां अपनी मोटरसाइकिल पर खड़ा था और वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी हासिल कर इलाके की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 379बी(2) आईपीसी और आर्म्स एक्ट 25-27-54-59 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Pakistan में क्यों बढ़ रही गधों की संख्या, जाने वजह

    Pakistan में क्यों बढ़ रही गधों की संख्या, जाने वजह

    पाकिस्तान से चीन हर साल बड़ी संख्या में मंगवा रहा गधे

    पाकिस्तान में पिछले तीन-चार सालों में गधों की आबादी में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। पाकिस्तान में गधों की संख्या तेजी से बढ़कर 59 लाख तक पहुंच गई है। 2023-24 के इकोनॉमिक सर्वे में यह बात सामने आई है। पाकिस्तान में गंधों की संख्या में 1.74 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

    जारी आंकड़ों से पता चलता है कि ‘बोझ ढोने वाले जानवरों’ की संख्या 2019-2020 में 55 लाख थी। यह संख्या 2020-21 में 56 लाख, 2021-22 में 57 लाख और 2022-23 में 58 लाख थी। पाकिस्तान में गधों की बढ़ती संख्या का एक कारण उसका सदाबहार सहयोगी चीन है। पाकिस्तान के लिए गधे बढ़ना विदेशी मुद्रा कमाने का एक मौका भी है। पाकिस्तान से चीन हर साल बड़ी संख्या में गधे मंगवाता है।

    पाकिस्तान में गधों की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है, जबकि चीन पहले नंबर पर है। अतीत में, चीन ने गधों के आयात के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया था क्योंकि उसके यहां में गधों की भारी मांग है। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में स्थानीय मांग बढ़ने और उत्पादन कम होने के कारण चीन दूसरे देशों से गधों और कुत्तों का आयात करना चाह रहा था। औसतन हर साल 5 लाख गधे चीन को बेचे जाते हैं। इन गधों का इस्तेमाल चीन में मीट, शक्तिवर्धक औषधियों से लेकर पहाड़ी इलाकों में सामान ढोने के लिए किया जाता है।
     
    गधों की खाल में जिलेटिन प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। चीन में इस जिलेटिन प्रोटीन का शक्तिवर्धक दवाइयों में इस्तेमाल होता है। इसके लिए गधों को काटा जाता है और फिर उनकी खाल को उबाला जाता है। खबरों के अनुसार, चीन में गधों के खुरों का भी इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय और सीनेट की स्थायी समिति के एक सदस्य ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान से गधों के साथ-साथ कुत्तों को भी आयात करने में दिलचस्पी दिखाई है।

  • Jalandhar: टिकट मिलते ही Sheetal Angural पर हो सकता है पर्चा दर्ज, Sushil Rinku  का आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: टिकट मिलते ही Sheetal Angural पर हो सकता है पर्चा दर्ज, Sushil Rinku  का आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे है। वहीं इस चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर चुनाव से पहले जहां सीएम भगवंत मान ने जालंधर कैंट हलके के दीप नगर में घर किराये पर ले लिया है, वहीं सुशील रिंकू ने चुनाव से पहले शीतल अंगुराल के मामले में आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, वीडियो जारी के सुशील रिंकू ने कहा कि शीतल अंगुराल को टिकट मिलते ही उस पर बदले की राजनीति के तहत पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा। रिंकू ने कहा कि जैसे कि दूसरी पार्टियों के सूत्र होते है वैसे ही उनके पुलिस सूत्रों से उन्हें शीतल अंगुराल को टिकट मिलते ही पर्चा दर्ज किए जाने के बारे में पता चला है।

    इसी के साथ सुशील रिंकू ने वेस्ट हलके से भाजपा की ओर से शीतल अंगुराल को टिकट दिए जाने के भी संकेत दे दिए है। दरअसल, बीते दिन देर रात सुशील रिंकू ने लाइव होकर कहा कि हमारी पार्टी द्वारा शीतल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्हें किसी भी केस में नामजद किया जा सकता है। रिंकू ने कहा कि मेरे सूत्रों ने बताया है कि अगर शीतल अंगुराल बीजेपी के उम्मीदवार होते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। शीतल के आप छोड़ने के बाद से टारगेट किया जा रहा है। जब शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी का हिस्सा था, तब तो किसी भी नेता या पुलिस ने कभी उंगली नहीं उठाई। मगर जब से शीतल ने बीजेपी जॉइन की है, तब से शीतल पर केस दर्ज करने की चर्चाएं भी तेज हो गई।

    रिंकू ने कहा- शीतल की टिकट अनाउंस होते ही उसे किसी न किसी केस में पुलिस नामजद करने की तैयारी में है। जालंधर में लोकसभा उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से सांसद बने सुशील कुमार रिंकू (अब बीजेपी में) ने आप की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इस लोकसभा चुनाव में रिंकू को हार का सामान करना पड़ा था। रिंकू ने कहा- आज मैं सिर्फ इसलिए लाइव आया हूं, क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कैसे विपक्ष को टारगेट कर रही है। रिंकू ने आप सिर्फ बदलाखोरी की राजनीति कर रही है। रिंकू ने कहा- मेरा डीजीपी गौरव यादव से अनुरोध है कि वह कोई भी अवैध कार्रवाई किसी पार्टी के दबाव में आकर न करें।

  • Punjab: Toll Plaza पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः भीषण गर्मी के कारण परेशान लोगो गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जा रहे है। वहीं कई राज्यों के लोग कुल्लू-मनाली आदि स्थानों पर घुमने जा रहे है।  पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण कीरतपुर साहिब कुल्लू मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर आज सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है और लोगों को टोल से गुजरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 

    मौके पर मोजूद राहगीरों ने कहा कि एक तरफ वह भीषण गर्मी से परेशान हैं ओर दूसरी तरफ नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भारी जाम लगने से उनको घटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि नेशनल हाईवे के नियमों के मुताबिक वाहन को ज्यादा समय तक कतार में खड़ा नहीं रखा जा सकता, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। 

  • Jalandhar GT Road पर ट्रक और इनोवा की टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar GT Road पर ट्रक और इनोवा की टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा जालंधर जीटी रोड गांव खजूरला के पास ट्रक और इनोवा के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से मृतकों को वाहन से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

    मिली जानकारी के मुताबिक इनोवा गाड़ी फगवाड़ा से जालंधर जा रही थी तभी गांव खजूरला के पास पीछे से आ रहे लोहे से भरे ट्रक से इनोवा गाड़ी की टक्कर हो गई, जिसके चलते ये हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक ओवरलोड होने के कारण ट्रक से काफी मात्रा में लोहे का सामान बाहर आ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Powercut: चिलचिलाती गर्मी में बिजली के लंबे-लंबे कटों से परेशान लोग कारों में सोने को मजबूर

    Powercut: चिलचिलाती गर्मी में बिजली के लंबे-लंबे कटों से परेशान लोग कारों में सोने को मजबूर

    लुधियाना : जहां एक तरफ चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया है, वहीं ऊपर से बिजली लंबे-लंबे कट लोगों को परेशान कर रहे है। गर्मी में बेहाल लुधियाना के संधू नगर के लोग कारों में सोने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि संधू नगर में बिजली के लंबे कट लगना आम हो गए है। लेकिन कल शाम से बंद हुई बिजली अभी तक शुरू नहीं हुई है।

    लोगों ने आरोप लगाया कि न तो बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1912 काम कर रहा है और न ही अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुन रहे है। बार-बार फोन करने पर भी अधिकारी फोन नहीं उठाते। हालात इतने खराब हो गए हैं कि घरों में न तो बिजली है और न ही पानी। हालांकि, दूसरी ओर जब पीएसपीसीएल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और बाद में मोबाइल भी बंद कर लिया।

  • Punjab:

    लुधियानाः