फ़िरोज़पुर: जिला में अवैध माइनिंग के खिलाफ पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को रेत से भरे हुए टिप्पर के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव चुगते वाला सेम नाला पुल के पास पहुंची, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली की निर्मल सिंह उर्फ निमा नाम का व्यक्ति एक बिना नंबरी रेत से भरा हुआ टिप्पर लेकर आ रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी कर उक्त आरोपी को अवैध रेत भरे हुए टिप्पर सहित काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Blog
-

जालंधर : स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार
जालंधर ( ENS): थाना 2 की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक एक्टिवा बरामद की है। आरोपियों की पहचान शिव नगर निवासी करण कुमार और नागरा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनिल कुमार को गांधी कैंप निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो एक्टिवा सवार युवक उसका मोबाइल छीन फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच के दौरान उक्त आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा जब्त कर लिया गया।
-

उद्यमियों व सामाजिक संगठनों ने सराहे बददी व हरियाणा के युवकों का प्रयास
जब सरकारों ने साथ नहीं दिया तो युवाओं ने आपसी समन्वय बनाकर जीता लोगों का दिल
बिना जाम लगे अस्थाई पुल से पांच हजार से ज्यादा वाहन क्रास करवाएपुलिस प्रशासन ने हाथ खडे किए तो हिमाचल-हरियाणा के युवाओं ने संभाला ट्रैफिकशान से गुजरी परिवहन निगम व सी.टी.यू की बसें व एंबूलेंसेंबददी/सचिन बैंसल: तीन दिन से बददी के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए बाल्द पुल के अस्थाई मार्ग पर पुलिस प्रशासन द्वारा अनसेफ बताकर मुंह फेर लेने के बाद हिमाचल व युवाओं ने संगठित होकर 10 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन करवाया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले बददी के ग्रामीणों ने लोगों की सुविधा हेतू एक अस्थाई पुल बनाया था जिससे बरोटीवाला मार्ग का ट्रैफिक बोझ बहुत कम हुआ था। पुलिस प्रशासन ने इस अस्थाई पुल को अनसेफ बताकर यहां पर ट्रैफिक नियंत्रण बल देने से साफ इंकार कर दिया था कि अगर कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार था। इसके बाद हिमाचल, हरियाणा के युवाओं ने मिलकर ट्रैफिक नियंत्रण का जिम्मा उठाया और वन वे होने के कारण भी एक मिनट भी जाम नहीं लगने दिया। वहां पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लेकर युवाओं ने आपसी संवाद व समन्वय बनाकर सामाजिक जिम्मेदारी समझ कर डयूटियां दी और लोगों की सेवा में दिन बिताया। युवा अपने आप ही बिना कहे ट्रैफिक संचालन करते रहे और उन्होने पुलिस के जवानों की कमी नहीं खलने दी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस रास्ते पर सुरक्षा न देने के बाद इस रास्ते का सबसे ज्यादा उपयोग भी सरकारी वाहनों व जीवन रक्षक वाहनों ने किया और ट्रैफिक संभाल रहे युवाओं का आभार जताया। इस रुट से हिमाचल पथ परिवहन निगम, सीटीयू की बसें तो बेधडक निकली ही साथ में चिकित्सक वाहनों के अलावा एंबूलेंस भी तेजी से निकली। तीन से चार एंबूलेंस मरीजों को लेकर आई तो उनको विशेष तौर पर ट्रैफिक रोक कर निकलवाया गया और लोग हैरान रह गए कि ट्रैफिक पुलिस नहीं मानो कोई प्रोफेशनल एजेंसी संभाल रही हो। डा मुकेश मल्होत्रा, सलिल तलवार, सुमित सिंगला, हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, कुलवीर आर्य, हर्ष, अशोक शर्मा, राजेश वर्मा लोदीमाजा, पंकज खन्ना, विचित्र सिंह पटियाल, राम प्रकाश रनोट, संदीप चौधरी, ममता पांचाल, रिशू सिंगला, बीबीएन उद्योग संघ के दिनेश जैन, गत्ता उद्योग संघ के हेमराज चौधरी, दवा उद्योग संघ के प्रधान राजेश गुप्ता, संजय शर्मा, सतीश सिंगला, लघु उद्योग संघ हरिओम सिंह ठाकुर ने युवाओं के इस प्रयास की कंठमुक्त सराहना की और कहा कि इससे बददी बरोटीवाला में जाम से गहरी निजात मिली है। शनिवार वीकेंड होने के कारण इस दिन वााहनों का भारी हजूम था लेकिन युवाओं की मेहनत से जाम से बच गए।
इन युवाओं का रहा योगदान-
सैंकेंड सैटरडे पर भारी वाहन भीड को नियंत्रित करने में नवांनगर के जस्सी चौधरी, नगर परिषद प्रधान तरसेम लाल चौधरी, दिनेश जैन, पार्षद मोहन लाल चौधरी बददी, पंकज शर्मा, प्रदीप शर्मा वार्ड 2 बददी, सतपाल सिंह वार्ड-3, महेश कुमार, मोहन लाल कुंडलस, संजीव कुंंडलस, कुलवंत सिंह चौधरी, बिंदर सफाई कंपनी, नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ, मक्खन सिंह चौधरी सहित कई युवाओं का योगदान अविस्मरणीय रहा। -

बददी स्कूल में हुआ जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
34 स्कूलों के 557 छात्र ले रहे भागबददी/सचिन बैंसल: अंडर -19 छात्रों की बद्दी जोलन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार से राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक स्कूल बद्दी जोलन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसका शुभारंभ नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में 34 स्कूलों के 557 छात्र भेग ले रहे है।बद्दी स्कूल के खेल मैदान में खेली जा रही यह प्रतियोगिता में बैड मिंटन में परवाणू, बरोटीवाला, पीसी कैब्रिज, बद्दी, पट्टा मसलू खाना, मधाला और बीआरडी कालूझिंडा ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं कबड्डी में बिलांवाली, खेड़ा नानोवाल मधाला किरपालपुर ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। समारोह के मुख्य अतिथि तरसेम चौधरी ने बच्चों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। खेलकूद प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती है। खेलकूद में भाग लेना ही बड़ी बात है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल, खेल प्रभारी ममता ठाकुर, डीपीई विरेंद्र शर्मा, स्कूल प्रंबधन समिति के प्रधान राजू, पार्षद सुरजीत चौधरी, कुलदीप, राहुल अग्रवाल, रमन कौशल, बेअंत सिंह, पूर्व पीईटी निर्मल मेहता समेत गणमामन्य लोग उपस्थित रहे। -

बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी लुधियाना द्वारा तलमेहडा की मानसी राणा को किया सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की स्काउट एवं गाइड की छात्रा मानसी राणा को उत्कृष्ट कार्य तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक व थ्रो बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन अजय ठाकुर ने तलमेहडा पहुंच कर मानसी राणा को बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी की और से सम्मानित किया।अजय ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही में मानसी राणा के घर पहुंच कर सम्मानित किया तथा मानसी राणा को आगे भी इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।और बताया कि आगे होने बाली राष्ट्रपति पुरस्कार टैस्टिंग प्रशिक्षण में बढ़िया प्रदर्शन करने पर बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी लुधियाना की और से विशेष कार्यक्रम के दौरान इस होनहार वेटी का बढ़िया मान सम्मान किया जाएगा।इस मौके पर मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय तलमेहडा स्कूल स्टाफ, स्काउट एवं गाइड टीम सदस्यों को दिया।मानसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल स्टाफ तथा स्काउट एवं गाइड की पुरी टीम सदस्यों द्वारा मेरा समय समय पर जो मार्गदर्शन किया उसकी बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हो पाईं हूं।आगे भी इसी तरह का सहयोग रहा तो आने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार टैस्टिंग प्रशिक्षण में सफलता प्राप्त कर सकती हूं।इस मौके पर अजय ठाकुर ने मानसी राणा को बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी की और स्मृति चिन्ह तथा नक़द राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लुधियाना से परमवीर सिंह, तलमेहडा स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष विनोद शर्मा, तनोह से अमित शर्मा, नारी देवी सिह से सौरभ शानु, धनेटा से अश्वनी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

जन्म से कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा पसरीचा अस्तपाल जालंधर के सहयोग से कंवर अस्पताल ऊना में जन्म से कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में पसरीचा अस्पताल से रवि कुमार ने रोगियों की जांच की व उन्हें चिकित्सकों के परामर्श से आप्रेशन हेतु चयनित किया। शिविर में 13 रोगियों की कलैफ्ट सर्जरी के लिए पहचान की गई। जिनका जालंधर में पसरीचा अस्पताल में फ्री आप्रेशन किया जाएगा।हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव व कैंप प्रभारी डा. रविंद्र सूद ने बताया कि पसरीचा अस्पताल के सहयोग से हिमोत्कर्ष द्वारा आयोजित फ्री प्लास्टिक सर्जरी कैंप में रोगियों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 13 रोगियों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया। इन रोगियों को फ्री में जालंधर पसरीचा अस्पताल ले जाकर वहां पर सर्जरी की जाएगी। शिविर के दौरान हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला, कंवर अस्पताल स्टाफ नर्स रजनी, अनु, पूनम ठाकुर, रुचि व अन्य उपस्थित थे।इन रोगियों की होगी फ्री सर्जरी शिविर में कर्मजीत सिंह, मंजीत, मलकीयत सिंह, अंकित, संजय, शिव कुमार, प्रियंका, नवदीप, कर्ण, मनसीरत, मुस्कान, शम्मी व अन्य को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया। इनके जालंधर में मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी होगी। -

एसआईटी जांच मंजूर नहीं केवल सीबीआई से जांच करवाए सरकार : कुलदीप जसवाल
ऊना में 5 युवकों की मौत का मामलाऊना/सुशील पंडित: ऊना में गत वर्ष सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की मौत मामले की जांच पुलिस से एक साल में भी पूरी नहीं हुईं है। मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लगा दिए है और गंभीर आरोप लगाए हैं। और मामले को हत्या का मामला करार देते हुए सरकार से सीबीआई की जांच करवाने का आग्रह किया है। मामले को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया गया जिसके बाद एसआईटी टीम गठित की गई है। जिसे रविवार को मृतक के पिता ने नकार दिया है और मामले को अति गंभीर बताते हुए केस सीबीआई को सौंपने की गुहार लगाई है।बता दें 10 सितंबर 2022 को रात के समय ऊना के साथ लगते गांव कुठार कलां में सड़क दुर्घटना में 5 लड़कों की मौत हुई थी ।जिस पर पुलिस ने मामला सड़क दुर्घटना का बताया था। मामले की जांच पिछ्ले एक बर्ष से जारी है। इस दौरान मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस को मामला दुर्घटना के बजाय साजिशन हत्या बताया था। इस एंगल से जांच करने के लिए पीड़ित कुलदीप जसवाल ने दिनांक 7 अक्तूबर 2022 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक तथ्यों सहित स्थानीय व उच्च पुलिस अधिकारियों को 20 पत्र लिखकर व स्वय पुलिस दफ्तरों के चक्कर काटकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।इस केस में कई पुलिस जांच अधिकारियो ने जांच की, लेकिन जांच स्टेट्स पूछने पर जांच को गोपनीय करार देते हुए इसे पीड़ित को बताने से इंकार किया गया । सूचना के अधिकार के अन्तर्गत भी 12 जुलाई 2023 से लेकर 18 अगस्त 2023 तक 26 आर टी आई लेटर एडवोकेट के माध्यम से पीआईओ कम एसपी ऊना को दिए गए। इसी जांच मसले को लेकर ज़बाब मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। एक साल से न्याय की गुहार लगा कर थक चुके पीड़ित ने गत माह मामले को मीडिया के सामने सार्वजनिक किया। जिसमे पुलिस की एक साल की जांच पर सवाल खड़े किए गए ।ओर जांच पुलिस से न करवाकर सीबीआई से जांच करवाने की सरकार से गुहार लगाई गई। 2 सितंबर को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री के समक्ष मामले को उठाया गया। जिहोने सक्रात्मक कार्यवाही का आश्वाशन दिया। और विगत दिवस सरकार ने जांच को एसआईटी टीम को सौंप दिया। और अब एक साल से न्याय की गुहार लगा रहे मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने सरकार द्वारा गठित पुलिस की एसआईटी जांच को नकार दिया है। उन्होंने कहा है सरकार को सीबीआई की जांच करवाने का आग्रह किया गया है। न की एसआईटी जांच का। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक इस मामले पर पड़े पर्दे को उठाने के लिय वे हर उचित मंच पर जायेंगे। -

पंजाबः कल से 3 दिन डीसी दफ्तर में नहीं होगा काम, कर्मचारियों का ऐलान
पटियालाः पंजाब सरकार ने चाहे सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने के लिए एस्मा लागू कर दिया है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की ओर से काम छोड़ हड़ताल का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इस संबंध में कर्मचारियों ने सोमवार से डिप्टी कमिश्नर, सब रजिस्ट्रार व एसडीएम दफ्तर में पब्लिक डीलिंग का काम अगले तीन दिन पूर्ण तौर पर बंद रखने की घोषणा की है। पटवारियों के बाद डीसी दफ्तर कर्मचारी 11 से 13 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते जमीनी रजिस्ट्रियों के साथ साथ पब्लिक डीलिंग से संबंधित कई अन्य काम नहीं हो पाएंगे। यह जानकारी डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान तेजिंदर सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो यूनियन द्वारा अपने संघर्ष को ओर बड़ा रूप दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की होगी, जबकि दूसरी और मुख्यमंत्री द्वारा एस्मा एक्ट लागू कर रखा है, जिसके तहत हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब के राज्य प्रधान तेजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार को यूनियन द्वारा 13 दिन पहले ही हड़ताल संबंधी सूचना दे दी गई थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने यूनियन नुमाइंदों के साथ मीटिंग नहीं की और न ही मांगें पूरी करने के लिए कोई उचित कदम उठाया। सरकार के इस रवैये से यूनियन में रोष है।
तेजिंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगें पूरी करने के लिए लंबे समय से लड़ रहे हैं और सरकार कर्मचारियों की मांगों को दबाने के लिए एस्मा एक्ट लागू कर रही है। सरकार की इन नीतियों को यूनियन किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन के फैसले अनुसार तीन दिन राज्य भर के डीसी दफ्तर के कर्मचारी तीन दिन कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे।
डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सब रजिस्ट्रार दफ्तर में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन का काम भी पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। बता दें कि सब रजिस्ट्रार दफ्तर में रोजाना 70 से 100 प्रापर्टीज की रजिस्ट्रेशन होती है। रजिस्ट्रेशन कराने से पहले आनलाइन 500 रुपये फीस भरकर अप्वाइंटमेंट लेनी पड़ती है। एक प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने पर गवाह, बेचने वाला और खरीददार सहित नंबरदार को आना पड़ता है।
-

पंजाब : नशे पर नकेल कसने के लिए चलाया गया ऑपरेशन Seal-4, देखें वीडियो
पठानकोट : पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए पठानकोट पुलिस द्वारा ऑपरेशन सील 4 चलाया गया। दूसरे राज्यों से पंजाब में दाखिल होने वाले सभी रास्तों को सील किया गया। जम्मू कश्मीर से पंजाब दाखिल होने वाले माधोपुर बॉर्डर पर एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख खुद पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।
जम्मू कश्मीर से पंजाब में दाखिल होने वाली सभी गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। इसी तरह हिमाचल से पंजाब दाखिल होने वाले सभी बॉर्डर पंजाब पुलिस द्वारा सील किए गए। हिमाचल प्रदेश से पंजाब में दाखिल होने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। आपरेशन सील 4 के तहत पठानकोट पुलिस के सभी जवान नाको पर तैनात है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पूरे जिले पर नजर रखी जा रही है।
-

पंजाब : टेंपो यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो
मोगा : पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों से जिले में थ्री व्हीलर टेंपुओ के चलने पर रोक को लेकर टेंपो चालकों में बहुत रोष पाया जा रहा है। मोगा में करीब 400 के करीब टेंपो चालकों के परिवार आर्थिक तंगी का सामना करने को मजबूर हो रहे है। एक तरफ तो सरकार रोजगार देने की बात कर रही है। वही दूसरी ओर प्राइवेट बस और मिनी बस मालिकों के हितों के फायदे कारण इन छोटे टेंपो चालकों को बेरोजगार कर नजर अंदाज कर रही है।
पिछले एक महीने से टेंपो चालक अपने घरों में बेरोजगार बैठे है और अपने टेंपो को चलाने के लिए, टेंपो चालको द्वारा शहर में रोष मार्च निकाला। सरकार से अपील की है की सरकार प्राइवेट बसों के परमिट चेक करवाएं। ताकि जो बिना परमट की बसे चल रही है। टेंपो चालकों द्वारा मेन चौक को जाम कर धरना लगा दिया। सरकार से अपील की उनके टेंपो चलाए जाए। जिससे उनके परिवारों को भुखमरी तथा आर्थिक तंगी से बचाया जा सके ।
