जालंधर : स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार 

जालंधर ( ENS): थाना 2 की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक एक्टिवा बरामद की है। आरोपियों की पहचान शिव नगर निवासी करण कुमार और नागरा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनिल कुमार को गांधी कैंप निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो एक्टिवा सवार युवक उसका मोबाइल छीन फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच के दौरान उक्त आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा जब्त कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *