Blog

  • Punjab News: एक्टिवा और कार की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    Punjab News: एक्टिवा और कार की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर कार और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत काफी गंभीर है और वह जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य मनिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह अपने दोस्त के साथ फिरोजपुर शहर से कोठी राय साहिब जा रहा था।

    तभी फाजिल्का की तरफ तेजी से आ रही एक कार ने सामने से ही स्कूटर में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक्टिवा कई फीट दूर जाकर गिरी। घटना में एक्टिवा सवार हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो चुका है। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उसकी हालत भी काफी नाजुक बनी हुई है।

    हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शरीर को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है, जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रोड पर ट्रैफिक काफी रहता है, जिसके कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने इसकी फोरलेन करने की भी मांग की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: टैंकर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

    Punjab News: टैंकर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

    रोपड़ः नंगल के एनएच एक्सटेंशन 503 पर भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला एक सैनिक परिवार से संबंधित है। मृतक महिला की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला गांव सनोली में उस युवक के घर शोक प्रगट करने जा रही थी, जिसकी हाल ही में ईरान में मृत्यु हो गई थी। जब महिलाएं अपनी एक्टिवा पर सवार होकर पीसीएल चौक के पास पहुंचीं, तभी रास्ते में एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा चला रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक्टिवा चला रही कुलविंदर कौर को जब अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक्टिवा के पीछे बैठी दूसरी महिला (जिस का नाम भी कुलविंदर कौर बताया जा रहा है) गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • चुनाव आयोग के बयान पर भड़के Arvind Kejriwal, कही ये बात

    चुनाव आयोग के बयान पर भड़के Arvind Kejriwal, कही ये बात

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को लेकर बयान दिया है। दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा स्टेटमेंट दिया। जिसके बाद अब इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक तरफ टीएमसी, बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने टीएमसी की शिकायतों के मद्देनजर चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा।

    चुनाव आयोग ने लिखा कि चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, आगे इसी पोस्ट में बताया गया कि इस बार राज्य में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभल रहित, छापा रहित और बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे। पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है। इसी मामले में नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में उन्होंने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशों पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। अब अरविंद केजरीवाल के इस पोस्ट की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    दरअसल, ऐसा देखा जा रहा है कि अपनी चुनावी रैलियों में सीएम ममता बनर्जी अपने विरोधियों के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी जमकर गरजती हुई नजर आती हैं। कई मौको पर उन्होंने आयोग को साफ तौर पर निशाने पर लिया। यहां तक की जब आयोग ने अधिकारियों के ट्रांसफर किए तब भी ममता भड़क उठीं और उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग जिस तरह से बंगाल को विशेष रूप से निशाना बनाया रहा है, वह न केवल अभूतपूर्व है बल्कि बेहद चिंताजनक भी है। इसके अलावा ममता ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रशासनिक कार्रवाई मानने से इन्कार करते हुए इसे उच्च स्तर का राजनीतिक हस्तक्षेप बताया। ममता ने चुनाव आयोग पर भाजपा व केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए इसे अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बताया।

     

  • Punjab News: महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन अकाली दल में हुई शामिल

    Punjab News: महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन अकाली दल में हुई शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमा गई है। दरअसल, एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में नेताओं का शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज बीबी परमजीत कौर लांडरां दोबारा से शिरोमणि अकाली दल में वापिस आ गई है। बीबी परमजीत कौर को अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल करवाया। पार्टी ने इस संबंध में कहा कि शिरोमणि कमेटी के सदस्य और अकाली सरकार में पंजाब राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन बीबी लांडरां ने पार्टी में वापसी का स्वागत करने के लिए पार्टी का धन्यवाद किया है।

    उन्होंने सभी पंजाबियों से मुकाबला करने वाली ताकतों को पहचानने और उनके साथ-साथ सूबे की एक ही पार्टी के विरुद्ध काम कर रहे ताकतों को भी पहचानने की अपील की है और उनसे फिर से अकाली दल में वापस आने का आग्रह किया। बीबी लांडरां ने शिरोमणि अकाली दल में 2027 में सुखबीर सिंह बादल के गतिशील नेतृत्व के तहत सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करने का भरोसा दिया।

  • Punjab News: कृषि विभाग-पुलिस की ‘Rafa Biotech’ में Raid, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: कृषि विभाग-पुलिस की ‘Rafa Biotech’ में Raid, आरोपी गिरफ्तार

    ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली खाद बरामद लुधियानाः जिले के जगराओं में कृषि विभाग और पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान फैक्टरी में रेड की। इस कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम द्वारा भारी मात्रा में नकली खाद और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। वहीं पुलिस ने नकली खाद बनाने वाले एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि जगराओं में एक जगह पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली खाद तैयार कर किसानों को बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले लोकेशन ट्रेस की और उसके बाद पुलिस के साथ रेड मारने की प्लानिंग तैयार की। पुलिस व कृषि विभाग ने ज्वाइंट टीम बनाई और नकली खाद बनाने वालों का भंडाफोड़ किया। टीम ने परदेसी ढाबा के पीछे स्थित ‘राफा बायोटेक’ नाम की इकाई पर रेड की। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत और मैंगनीज सल्फेट की बड़ी मात्रा अलग-अलग कंपनियों के नाम से पैक की हुई मिली। इसके अलावा कई तैयार पैकेट भी बरामद किए गए, जिन पर नाम तो नामी कंपनियों का था, लेकिन सामग्री नकली पाई गई। कृषि विभाग के अधिकारी गुरजेश भार्गव ने बताया कि रेड के दौरान आरोपी मनोज कुमार मौके पर मौजूद था, लेकिन वह खाद बनाने या बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी सामग्री को जब्त कर सील कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

  • Jalandhar News: Sports Industry पर दिखा युद्ध का असर, व्यापारियों ने की ये खास अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sports Industry पर दिखा युद्ध का असर, व्यापारियों ने की ये खास अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ईरान संग सीजफायर पर सहमति बनने और युद्ध 2 सप्ताह के लिए रूक गया है। पिछले 40 दिनों से ईरान, अमेरिका और ईजारयल मिसाइलों से कहर बरसा रहे थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध रोके जाने को लेकर विश्व शांति के लिए यह बड़ा दिन बता रहे हैं। वहीं युद्ध के कारण स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने कहा कि युद्ध पर विराम लगने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापारी ने कहाकि युद्ध की शुरुआत से कारोबार पर काफी असर देखने को मिला। व्यापारी ने कहा कि युद्ध के कारण लगातार दामों में बढ़ौतरी होती रही और कारोबारियों को नुकसान होता गया। व्यापारी ने कहा कि युद्ध के कारण पॉलिथिन के दाम 60 रुपए से 160 रुपए किलों पहुंच गए।

    इसी तरह प्लास्टिक की आइटम 90 रुपए से 160 रुपए तक पहुंच गई। वहीं पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी होने से इंडस्ट्री के दामों में बढ़ौतरी की। जिसके बाद छोटे व्यापारियों द्वारा भी दाम बढ़ाए गए। बाजार में फूड के दामों में भी बढ़ौतरी हुई। इस दौरान ग्राहक को 10 रुपए की चीज 15 रुपए में मिल रही थी। वहीं युद्ध विराम से लोगों को राहत मिली है। व्यापारी ने कहाकि युद्ध पर अभी 14 दिनों के लिए विराम लगा है, लेकिन वह चाहते है कि युद्ध पर पूर्ण विराम लगे। जिसके दोबारा से दामों में कटौती आए। व्यापारी और आम जनता राहत की सांस लें। कारोबारी ने कहा कि ईरान की जनता ने युद्ध में देश के लिए अहम योगदान दिया है। युद्ध विराम पर 1 करोड़ 40 लाख लोग सड़कों पर आ गए। ऐसे में देखा जा सकता है कि लोगों ने कैसे अमेरिका का तख्ता पलट दिया।

    वहीं युद्ध के कारण तेल की कीमतों में बढ़ौतरी ना होने को लेकर केंद्र को श्रेय दिया। इस युद्ध से छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं अन्य व्यापारी ने कहा कि युद्ध विराम लग गया है कि लेकिन अभी कोई राहत नहीं है। उन्होंने कहा कि युद्ध पर 14 दिन के लिए नहीं बल्कि स्थाई तौर पर विराम लगे। पंजाब की 90 प्रतिशत स्पोर्ट्स इंडस्ट्री अनआर्गनाइज है। छोटे कारोबारियों के पास कारोबार को चलाने के लिए 5 से 7 दिन का मट्रीरियल ही होता है। व्यापारी ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के 2 से 3 दिनों पर प्रभाव दिखने लगा था। इस दौरान कंपनियों की मन मर्जी के दामों के कारण कच्चे माल की कीमतें आसमान को छूने लगी थी। व्यापारी ने कहाकि आज राहत की खबर यह है कि युद्ध विराम हो गया, लेकिन उन्होंने अपील की है कि पूर्ण रूप से युद्ध पर विराम लगे, जिससे छोटे कारोबारी राहत की सांस ले सकें।

     

     

     

     

     

     

     

     

  • दिनदहाड़े Financier का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    दिनदहाड़े Financier का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    हरियाणाः झज्जर में बुधवार को दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। गोलियां चलने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 11 बजे डीघल गांव में सांपला रोड पर स्थित ऑफिस में वह साथियों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में आए तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक मिनट के अंदर करीब 14 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।

    फाइनेंसर को रोहतक स्थित कायनोस अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साहिल की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार डीघल गांव में एक ऑफिस के बाहर आकर रुकती है। गाड़ी से तीन युवक हाथ में पिस्टल लेकर निकलते हैं और ऑफिस की तरफ बढ़ते हैं। एक युवक ने ऑफिस के बाहर ही टेस्टिंग फायर की। इसके बाद तीनों ऑफिस के अंदर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं।

    इस दौरान, एक युवक पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश करता है, जिस पर हमलावर गोलियां चलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बच जाता है। अंदर, एक युवक लगातार फायरिंग करता रहता है। गोलियां चलाने के बाद तीनों हमलावर बाहर की ओर भागते हैं और स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो जाते हैं। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के घर से एक बुजुर्ग भी मौके पर पहुंचता है, लेकिन उसके सामने ही हमलावर भाग निकलते हैं। इनके जाने के बाद एक युवक ऑफिस के अंदर से आया और उसने गेट बंद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि साहिल को क्यों गोलियां मारी गईं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

     

     

  • Punjab News: हथियारों की तस्करी बरामद, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार , देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की तस्करी बरामद, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार , देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 पिस्तौल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर रहे थे। इन तस्करों ने भारतीय सीमा के पास अटारी सेक्टर में हथियार भेजे।

    हथियारों को पूर्व निर्धारित स्थानों पर रखा जाता था, जहां से आरोपी उन्हें उठाकर स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाते थे। इन हथियारों का वितरण पंजाब के अंदरूनी इलाकों में भी किया जा रहा था। यह राज्य की कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था। इस मामले में पुलिस ने पीएस छेहरटा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

    पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क के सभी जुड़े हिस्सों को उजागर करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ना है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि वह अवैध हथियारों, संगठित अपराध और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ शून्य‑सहन नीति पर कायम है। राज्य की सुरक्षा और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्क है और ऐसे सभी अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

     

     

  • Punjab News: सरकार के साथ बैठक के बाद आढ़तियों की हड़ताल खत्म

    Punjab News: सरकार के साथ बैठक के बाद आढ़तियों की हड़ताल खत्म

    चंडीगढ़ः लंबे समय से चल रही पंजाब के आढ़तियों की हड़ताल अब सरकार के साथ बैठक के बाद समाप्त हो गई है। सरकार ने आढ़तियों की मांगों पर विचार कर उनकी हड़ताल को समाप्त कर दिया है। इस हड़ताल के खत्म होने से किसानों को भी फायदा होगा और दूसरी ओर मंडियों में गेहूं की खरीद भी सुचारू रूप से हो पाएगी।

    बता दें, पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से ठीक पहले आढ़तियों ने राज्यव्यापी हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण मंडियों में गेहूं की खरीद, सफाई और भराई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया था। इस हड़ताल का सीधा असर किसानों पर पड़ना था, लेकिन सरकार ने आढ़तियों से बातचीत करके उनकी हड़ताल खत्म करवा दी है। अब किसानों को इस हड़ताल के खत्म होने से राहत मिलेगी और वह आसानी से अपनी फसल बेच सकेंगे।

  • Content Creator को मिली Gang Rape और अपहरण की धमकी, डरी-सहमी लड़की ने रोते हुए मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

    Content Creator को मिली Gang Rape और अपहरण की धमकी, डरी-सहमी लड़की ने रोते हुए मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

    आदिवासी समुदाय को करती हैं प्रमोट, 5 गिरफ्तार

    रायपुरः कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी देने का भयावह मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कही जा रही है। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस में DSP के पद पर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा जोरों पर है। लोग निवेदिता के समर्थन में वीडियो बना रहे हैं और लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। निवेदिता के परिजनों के मुताबिक, केशकाल थाने में FIR दर्ज की गई थी। वहीं अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम ग्रुप को नशा मुक्ति के नाम पर संचालित किया जा रहा था। 2 महीने पहले लीक हुए चैट्स में सामने आया कि इस ग्रुप में शामिल कुछ लड़के निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक, अश्लील और आपराधिक साजिश रच रहे थे। चैट्स में आरोपियों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की योजना बनाने जैसी गंभीर बातें भी लिखीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद निवेदिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने इस मामले से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया था और रोते हुए सारी जानकारी बताई। इस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बता दें, निवेदिता इंस्टाग्राम पर आदिवासी समुदाय को प्रमोट करने वाली वीडियो बनाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 58.7 हजार फोलोअलर हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनके समर्थन में बनाए गए वीडियो वायरल हो रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा- निवेदिता मंडावी छत्तीसगढ़ की अवार्ड-विनिंग क्रिएटर हैं, जो अपने कंटेंट के जरिए बस्तर की रिच ट्राइबल कल्चर को गर्व से दिखाती हैं। उन्हें एक सो-कॉल्ड ‘नशा मुक्ति’ (डी-एडिक्शन) इंस्टाग्राम ग्रुप में इनवाइट किया गया था। रिकवरी टॉक के बजाय? लीक हुई चैट से पता चलता है कि नाबालिग खुलेआम उनकी किडनैपिंग और गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे थे। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी ओर, केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर अश्लील कमेंट करने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवक केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले हैं। पांचों युवकों के खिलाफ रायपुर में जीरो में अपराध कायम हुआ था। उसके बाद केशकाल में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई, इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।