Blog

  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

    छात्र स्कूल ऊना में होगा आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल, ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बुधवार को बचत भवन के बैठक कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रातः 10.40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात वे परेड का निरीक्षण करेंगे, मार्च पास्ट की सलामी लेंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं आकर्षक परेड प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों, नाट्य दलों, सामाजिक संस्थाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक संदेशों एवं विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, कृषि एवं बागवानी, रेडक्रॉस तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य उनके उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में बढ़ाई जा रही पीजी सीटें: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटंे बढ़ाई जा रही हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में 57, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंडी में 29, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 32, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में 33, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 67 और इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 96 पीजी सीटें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीटों के बढ़ने के बाद इन मेडिकल कॉलेजों के कामकाज में तेजी आएगी और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो पाएगा।

    मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों और टांडा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को देखते हुए अगले तीन वर्षों के लिए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ने पर किसी भी स्तर पर प्रमोशन को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार उन्हें डेजिग्नेट कर रही है। वर्तमान सरकार की प्राथमिकता मेडिकल कॉलेजों के सभी विभागों को सुदृढ़ करने की है और विशेष रूप से डाइग्नोसिस सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इस वर्ष नवम्बर माह तक सभी मेडिकल कॉलेजों में नर्सों के खाली पदों को भर दिया जाएगा और तकनीकी स्टाफ भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होगा। राज्य सरकार 3000 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आधुनिक मशीनें और उपकरण खरीद रही है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार होगा और प्रदेश में हैल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही मेडिकल कॉलेज चंबा के चरण-2 का कार्य आरम्भ करने जा रही है, जिस पर 192 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भी राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये प्रदान करेगी। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा और सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

  • Punjab News: पिकअप और कार की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: पिकअप और कार की टक्कर में एक की मौत

    संगरूरः दिड़बा के अंदर ओवरब्रिज के पास पातरां रोड पर कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 3 व्यक्ति एयरपोर्ट दिल्ली से महिलां चौक जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि दिड़बा के पातरा रोड पर पीछे से तेज़ी से आ रही पिकअप ने एक कार को जोरदार टक्कर मारी।

    इससे कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेजर सिंह पुत्र भगविंदर (भूपिंदर) सिंह निवासी वीर कलां के रूप में हुई है। घटना के दौरान मृतक के साथ बैठा एक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति बच गए। मेजर सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से किसी रिश्तेदार को छोड़कर वापिस अपने गांव वीर कलां जा रहा था। इस दौरान रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप ड्राइवर शक्ति सिंह निवासी सूरतगढ़, राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर शक्ति सिंह मौके से फरार है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • भारतीय प्रशासनिक अधिकारी की सोच, उसकी योजनाएं और  निर्णय भारत के भविष्य की दिशा तय करते हैं : मुख्यमंत्री नायब सैनी   

    भारतीय प्रशासनिक अधिकारी की सोच, उसकी योजनाएं और  निर्णय भारत के भविष्य की दिशा तय करते हैं : मुख्यमंत्री नायब सैनी  

    कई चयनित युवाओं ने अपने लक्ष्य तक पहुंचने की यात्रा साझा की

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि राज्य के यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी के प्री -एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को आगे की कोचिंग फ़ीस की प्रतिपूर्ति करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना” के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को 25 हजार से लेकर 70 हजार रूपये तक वित्तीय मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हरियाणा के नव-चयनित युवाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा , मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी  भारत भूषण भारती एवं  राकेश संधू , सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक  (प्रशासनिक)वर्षा खांगवाल, शहीद स्मारक अंबाला के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने संकल्प-पत्र में “मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना” शुरू करने का संकल्प किया था , उसी को धरातल पर उतारते हुए अब इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को  यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्यूडिशरी के प्री -एग्जाम उत्तीर्ण करने पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये है , उनके बच्चों को 70 हजार रुपये , 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के बच्चों को 60 हजार , 1.80 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक आय वाले परिवार के बच्चों को 50 हजार तथा 3 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक आय वाले परिवार के बच्चों को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में यूपीएससी ,एचपीएससी एग्जाम की कोचिंग दी जाएगी इसके लिए सांयकालीन पारी में कक्षाएं शुरू की जाएगी ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा उक्त परीक्षाओं में सफल हो सकें।

    हरियाणा के युवाओं ने न केवल सिविल सेवा में, बल्कि चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह दर्शाता है कि हमारे राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही दिशा और अवसर की होती है। और हमारी डबल इंजन सरकार उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में हरियाणा में एक पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था स्थापित की है। यह केवल एक नीतिगत निर्णय नहीं था, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास को पुनर्स्थापित करने का प्रयास था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के 1 लाख 80 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं।

    हरियाणा केवल खिलाडियों के मामले में ही धाकड़ नहीं है बल्कि बौद्धिक विकास में भी अग्रणी हैं। उन्होंने नए आईएएस अधिकारियों को प्रशासनिक दक्षता से देश की नीति निर्धारण करने वाला बताते हुए कहा कि राज्य को इनकी प्रतिभा का बहुत लाभ होगा। उन्होंने आईएएस के प्रशिक्षण के बाद फ़ील्ड में संवेदनशीलता से काम करने के लिए प्रेरित किया। ऐसे में अधिकारियों को भी पूरी मेहनत एवं तल्लीनता से काम करना पड़ता है।इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में देश में तीसरे स्थान पर आने वाले एकांश ढुल , छठे रैंक पर आई जिन्निया अरोड़ा  के अलावा नव-चयनित युवा नितीश , शगुन मेहरा , शिखा ने भी अपने लक्ष्य तक पहुंचने की अपनी यात्रा सांझा की।

  • Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    होशियापुरः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला जिले के माहिलपुर इलाके से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े व्यक्ति को धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति गोद में बच्ची को लेकर दुकान के अंदर जा रहा है।

    इस दौरान स्नेचर बड़ी चालाकी से उसके पीछे आ जाता है और गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो जाता है। हालांकि पीड़ित द्वारा बच्ची को दुकान के बाहर छोड़कर स्नेचर का पीछा करने की कोशिश की गई, लेकिन स्नेचर घटना स्थल से फरार हो गया। जिसके बाद दुकान से व्यक्ति बाहर आते है और पीड़ित से कारण पूछते है। जिसके बाद पता चला स्नेचर उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

    दिन दहाड़े स्नेचिंग की वारदात को लेकर पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है। सीसीटीवी फुटेज में स्नेचर का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना माहिलपुर पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Himachal News : बदोली में श्रीमद्भाभागवत कथा के पहले दिन बताया महात्म्य

    Himachal News : बदोली में श्रीमद्भाभागवत कथा के पहले दिन बताया महात्म्य

    कलयुग के लोगों के कल्याण की चिंता, हर पुराण और वेद में की गई: स्वामी भागवत शरण जी महाराज 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बदोली में एक सप्ताह तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ कलश यात्रा से
    हुआ। बदोली गांव के ठाकुर द्वारा में आयोजित करवाई जा रही इस ज्ञान यज्ञ गंगा में डुबकी लगाने हेतु पुरा गांव निवासी पहुंचे। भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने भागवत प्रसंग की शुरूआत भागवत के प्रथम श्लोक से की,
    “सच्चिदानन्द रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयम नुमः
    वासुदेव सुतं देवम् कंस चानुर मर्दनम् देवकी परमानंदम् कृष्णम् वंदे जगदगुरुम्।
    कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी ने कहा कि भागवत के प्रथम श्लोक में भगवान को प्रणाम किया गया है, उनके स्वभाव का वर्णन किया गया है, उनकी लीलाओं का वर्णन किया गया है। भागवत को समझना भगवान को समझने के बराबर है। उन्होंने कहा कि जन्म-जन्मांतर एवं युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है। भागवतपुराण उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण का बखान किया। कहा कि सबसे पहले शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। पूज्य महाराज श्री ने कथा में बताया की अगर हमारे बच्चों को शिक्षा ना दी जाए तो यह संसार कैसा होगा ? जो अनपढ़ लोग होते हैं जिन्हे अक्षर का ज्ञान नहीं होता है जब वो किसी बोध वाले व्यक्ति के पास जाते है तो उन्होंने शर्म महसूस होती है की यह सबकुछ जानता है, हम कुछ नहीं जानते, यह अच्छा बोलता है हम अच्छा बोल नहीं सकते क्योंकि वो साक्षर है और हम निराक्षर हैं। उस अक्षर का कितना महत्व है जो शुरू में हमे अ सिखाती है। अगर बच्चों को जबरदस्ती स्कूल भेजो तो वह मना कर देते हैं, शुरुआत में बच्चे स्कूल जाना पसंद नहीं करते। वैसे ही भागवत रूप यह कथा पंडाल ज्ञान का एक स्कूल है, आपका प्राइमरी स्कूल सिखाता है पैसा कैसे कमाएं लेकिन भागवत का यह कथा पंडाल आपको सिखाता है जीवन कैसे जीना चाहिए ?   आप स्कूली और कथा पंडाल दोनों की शिक्षाओं से असहमत नहीं हो सकते। कथा व्यास ने कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा की एक बात सनकादिक ऋषि और सूद जी महाराज विराजमान थे तो उन्होंने ये प्रश्न किया की कलियुग के लोगों का कल्याण कैसे होगा ?आप देखिये किसी भी पुराण में किसी और युग के लोगो की चिंता नहीं की पर कलयुग के लोगो के कल्याण की चिंता हर पुराण और वेद में की गई कारण क्या है ? चूंकि कलयुग का प्राणी अपने कल्याण के मार्ग को भूल कर केवल अपने मन की ही करता है जो उसके मन को भाये वह बस वही कार्य करता है। और फिर कलियुग के मानव की आयु कम है और शास्त्र ज्यादा है तो फिर एक कल्याण का मार्ग बताया भागवत कथा। श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है महाराज श्री ने कहा कि व्यास जी ने जब इस भगवत प्राप्ति का ग्रंथ लिखा, तब भागवत नाम दिया गया। बाद में इसे श्रीमद् भागवत नाम दिया गया। इस श्रीमद् शब्द के पीछे एक बड़ा मर्म छुपा हुआ है श्री यानी जब धन का अहंकार हो जाए तो भागवत सुन लो, अहंकार दूर हो जाएगा। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो। केवल सुनो ही नहीं बल्कि भागवत की मानों भी। सच्चा हिन्दू वही है जो कृष्ण की सुने और उसको माने , गीता की सुनो और उसकी मानों भी , माँ – बाप, गुरु की सुनो तो उनकी मानो भी तो आपके कर्म श्रेष्ठ होंगे और जब कर्म श्रेष्ठ होंगे तो आप को संसार की कोई भी वस्तु कभी दुखी नहीं कर पायेगी। और जब आप को संसार की किसी बात का फर्क पड़ना बंद हो जायेगा तो निश्चित ही आप वैराग्य की और अग्रसर हो जायेगे और तब ईश्वर को पाना सरल हो जायेगा
     
  • Punjab News: 16.800 किलो हेरोइन और नगदी बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 16.800 किलो हेरोइन और नगदी बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन, 16 हजार रुपए नकद और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी दफ्तर फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएसपी कपुरथला गौरव तुर्रा ने बताया कि यह सारा ऑपरेशन एसपी फगवाड़ा मैडम माधवी शर्मा की निगरानी में किया गया। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा पुलिस द्वारा नंगल मझा हाईवे मोड़ के नजदीक पलाही फगवाड़ा कट्ट चंडीगढ़ बाईपास पर विशेष नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

    इस दौरान एक ब्लू-नो कार नंबर पीबी-02-ईए-0192 को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार आरोपियों ने गाड़ी भगा दी। पुलिस के पीछा करने पर उक्त कार सवार आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने फायर कर उन आरोपियों को काबू किया। उनकी तलाशी के बाद कार से 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन और 16 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

    एसएसपी के अनुसार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ जस पुत्र मेजर सिंह निवासी दाऊके, जिला अमृतसर, हरपाल सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी दाऊके, जिला अमृतसर, बलविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी, थाना सुल्तानपुर लोधी और सुमनप्रीत उर्फ प्रिया निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि यह हेरोइन पाकिस्तान साइड से ड्रोन के माध्यम से आई थी और आगे कहां भेजनी थी, यह फिलहाल जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में दर्ज रिपोर्टें मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • US-Israel-Iran War: कुछ घंटों में टूटा सीजफायर? ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा अटैक, मिसाइल अटैक का दावा

    US-Israel-Iran War: कुछ घंटों में टूटा सीजफायर? ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा अटैक, मिसाइल अटैक का दावा

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद कई देश भी राहत महसूस कर रहे हैं। दरअसल, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर हामी भर दी है। हालांकि इसकी भी कुछ शर्तें रखी गई हैं। भारत की ओर से भी ईरान-इजरायल युद्ध विराम पर कहा कि हम हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया है कि सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ईऱान के लावान द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ है। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि फायर फाइटर मौके पर आग बुझाने के लिए तैनात हैं।

    इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस बीच ईरान के सिर्री आईलैंड पर भी कई धमाकों की खबर है। ईरान के अधिकारियों की मानें तो अबतक यह जानकारी नहीं मिली है कि रिफाइनरी पर हमला करने के लिए कौन जिम्मेदार है। हमला सीजफायर की घोषणा के तुरंत बाद हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में अन्य किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, यूएई ने भी दावा किया है कि ईरान से लगातार मिसाइलें दागी जा रहीं हैं। यूएई ने कहा कि उससे एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। किसी ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    ईरान का लावन द्वीप फारस की खाड़ी में मौजूद स्ट्रैटेजिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड है। यह लगभग 78 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसके अलावा लावन से ईरान बड़ी मात्रा में कच्चा तेल निर्यात करता है। यह एक कच्चे तेल निर्यात का टर्मिनल है। यहां बड़ी मात्रा में तेल रिफाइन किया जाता है। इसके अलावा यहां लावन का गैस एरिया भी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से यह करीबन 450 से 500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इधर, हंगरी में एक यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने संघर्ष विराम को एक नाजुक समझौता किया है, साथ ही इस हफ्ते के आखिर में होने वाली पाकिस्तान में शुरू होने वाली वार्ता से पहले तेहरान को चेतावनी भी जारी की है।

     

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी वरदान: 4 महीने की बच्ची को ₹2.77 लाख का इलाज, 3 महीनों में 6,000+ नवजातों को मिला लाभ

    मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी वरदान: 4 महीने की बच्ची को ₹2.77 लाख का इलाज, 3 महीनों में 6,000+ नवजातों को मिला लाभ

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि इलाज के बारे में सोचो, बिल के बारे में नहीं। सरकार तुम्हारे इलाज का खर्च उठाएगी। अबोहर में रश्प्रीत कौर और भरत कुमार के घर जन्मी चार महीने की दिलजोत जैसे परिवारों के लिए ये शब्द बहुत मायने रखते हैं। दिलजोत को गंभीर संक्रमण और वेंट्रीकुलर सेप्टल डिफेक्ट (दिल में छेद) की बीमारी पाई गई, जो जन्म से पहले ही विकसित हो जाती है। उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए बठिंडा ले गए। उनका एकमात्र मकसद था – उसकी जान बचाना। गंभीर इलाज का खर्च बहुत ज्यादा था, लेकिन मुख्यमंत्री सेहत योजना उनके लिए वरदान बनकर आई। दिलजोत को विशेष चिकित्सकीय देखभाल मिली, जिसमें 24 घंटे निगरानी शामिल थी, और उसके परिवार को एक दिन भी पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ी।

    भरत कुमार, जो अबोहर में एक छोटा सैलून चलाते हैं, ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। उनकी बच्ची का इलाज दो अलग-अलग अस्पतालों में हुआ और स्वास्थ्य कार्ड के तहत 2.77 लाख रुपये का पूरा खर्च कवर हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसी भी परिवार को स्वास्थ्य और आर्थिक मुश्किलों में से किसी एक का चुनाव न करना पड़े। इस योजना के तहत हर मां और नवजात बच्चे को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है – चाहे सरकारी अस्पताल हो या सूचीबद्ध निजी अस्पताल – और यह सुविधा बच्चे के जन्म के पहले घंटों से ही उपलब्ध होती है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि हम गांवों में कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि परिवार समय पर जांच करवाएं और इलाज में देरी न करें। पिछले तीन महीनों में ही 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज इस योजना के तहत किया गया है, जो नवजात बच्चों को समय पर चिकित्सा सेवा देने में योजना की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। यह योजना जन्म के समय कम वजन, समय से पहले जन्म, संक्रमण और अन्य नवजात जटिलताओं के इलाज में मदद करती है तथा मां की स्वास्थ्य देखभाल और प्रसव के बाद की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत बनाती है।

    दिलजोत का केस अकेला नहीं है। पूरे पंजाब में अब परिवार नवजात बच्चों को शुरुआती दिनों में ही इलाज के लिए अस्पताल ले आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि इलाज का खर्च उन्हें नहीं झेलना पड़ेगा। बठिंडा के अग्रवाल अस्पताल में एक नवजात, जिसे गंभीर पीलिया और सांस लेने में दिक्कत थी, का लगभग 1 लाख रुपये का इलाज पूरी तरह इस योजना के तहत कवर किया गया।  पंजाब सरकार लगातार लोगों को प्रेरित कर रही है कि वे निर्धारित केंद्रों और ग्रामीण स्तर के कैंपों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत नकद रहित इलाज का लाभ ले सकें।

  • Punjab News: Golden Temple पहुंचे ईरान के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन ने Ceasefire पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple पहुंचे ईरान के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन ने Ceasefire पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसर: ईरान के सुप्रीम लीडर के कार्यालय से जुड़े प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डॉ. मोहम्मद हुसैन जीवंद गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब स्थित सूचना कार्यालय में SGPC अधिकारियों से मुलाकात के दौरान SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नाम निमंत्रण-पत्र सौंपा। यह निमंत्रण दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले एक खास कार्यक्रम के लिए दिया गया है, जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को भी बुलाया गया है। मीडिया से बातचीत में डॉ. जीवंद ने कहा कि ईरान के अली खामेनेई से संबंधित कार्यक्रम के लिए यह निमंत्रण दिया गया है।

    उन्होंने दावा किया कि युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान में काफी नुकसान किया है, जिसमें स्कूलों और आम इलाकों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि युद्धविराम के दौरान ईरान ने अमेरिका के सामने अपनी कई मांगें रखीं और अगर उन्हें स्वीकार नहीं किया गया तो ईरान और सख्त कदम उठा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बयानों पर कोई भरोसा नहीं है और जब तक लिखित भरोसा नहीं मिलता, तब तक उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने दुनिया के अन्य देशों से ईरान का समर्थन करने की अपील भी की।