अमृतसरः शहर के खेमकरण से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक मोटरसाइकिल और स्कूल वैन की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र कलगीधर अकादमी के छात्र हैं। जिसमें गांव दाल निवासी गुरजीत सिंह के पुत्र गुरसजन सिंह जो 10वीं का छात्र था, जबकि सुखदीप सिंह पुत्र निरवेल सिंह निवासी दल जो 8वीं का छात्र है और अर्शदीप सिंह निवासी दल जो 6वीं का छात्र है। मानक को गंभीर चोटें आई। उसे भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में लाया गया।
Blog
-

जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने करप्शन को लेकर विपक्ष का किया घेराव, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः आप सरकार की कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आज जालंधर दौरे पर हैं और वही आज उन्हें जालंधर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । वही आम आदमी पार्टी के एमएलए और पीऐ के रिश्वत लेने वाले मामले अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान की सरकार में किसी को बख्शा नहीं जाता चाहे वो अपना हो या पराया हो। खासकर सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए बोले 10 साल उनकी सरकार रही है तो उस वक्त उनके मंत्री और एमएलए पूरी तरह से करप्शन में लिप्त थे। उन्हें कोई हक नहीं है कि वह हमारी सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही पर कुछ बोले। इस बयानबाजी के बाद उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते विजिलेंस विभाग इस मामले की जांच कर रही है।
अमृतपाल और उसके साथियों पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था उस पर अमन अरोड़ा ने कहा कि इस पर मंत्री एमएलए कोई बयान बाजी करता है तो उसके बोलने से कुछ नहीं होता पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी मारपीट अपराधिक घटनाएं करेगा उस पर मामला दर्ज किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में उनके डिपार्टमेंट के एक अफसर ने स्कैम का खुलासा किया था। उस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थे और उन्होंने धर्मसोत को बचाने के लिए उस मामले को दबाया और उन्हें क्लीनचिट दे दी गई थी।
अमन अरोड़ा ने कहा विजिलेंस विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा है अगर वह गलत होंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनको सजा दिलवाई जाएगी। पंजाब में साढे 5 रुपये प्रति स्केयर फ़ीट रेत लोगो को मिलनी शुरू हो गई है और 16 खड़ो से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों से किए हुए वादे पूरे किए जा रहे हैं और किसी को शायद यह मालूम होगा कि पंजाब में साढे 5 रुपये प्रति स्केयर फ़ीट रेत मिलनी शुरू हो जाएगी। 50 और ऐसी साइट से जहां से रेत निकली जाएगी और साढ़े 5 रुपए के हिसाब से लोगो को दी जाएगी। इससे रेत माफिया का रीड की हड्डी टूट जाएगी। पिछले लंबे अरसे से बंद पड़े फ्लाई ओवरों के बारे में बोलते हुए अरोड़ा ने कहाकि आज की मीटिंग के बाद जल्द ही उन फ्लाई ओवरों का काम शुरू कर दिया जाएगा जिससे जल्द लोगों को राहत मिलेगी।
-

बड़ी राहतः डेली वेज वर्करों को भी मिलेगी साल में 12 अतिरिक्त छुट्टी
चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : ज्वाइंट कमिश्नर जीएस सोढ़ी की अध्यक्षता में आज नगर निगम के अधकारियो तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग हुई। मीटिंग में पेंशन ब्रांच के हेड सुरिंदर कुमार, अकाउंट ब्रांच से ज्ञानेश्वर शुक्ला, सभी विभागों के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर , एम ओ एच के सुपरिटेंडेंट तथा फायर विभाग के प्रतिनिधि के इलावा इंजीनियरिंग विभाग के सुप्रिटेंडेट सुधीर कुमार, संजय कुमार तथा कलेरीकल अमला भी शामिल थे ।
कोऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से प्रधान सतिंदर सिंह, महासचीव राकेश कुमार, ,संग्रक्षक सुरेश कुमार, दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार महा सचिव जगमोहन सिंह, चंडीगढ़ सफाई कर्मचारी यूनियन से विक्रम कुमार महासचिव मुग्रेशन, चेयरमैन अनिल कुमार के इलावा सीवरेज एंप्लॉयीज यूनियं के महासचिव नरेश कुमार, एमसी रोड वर्कर्स यूनियन के प्रधान संतोष सिंह, महा सचिव रवि चंदर, एमसी इलेक्ट्रिकल यूनियन के महा सचिव दलजीत सिंह, कोऑर्डिनेशन कमेटी के कैशियर किशोरी लाल, एमओएच ड्राइवरों के प्रतिनिधि राज कुमार,, एमसी हॉर्टिकल्चर एंप्लॉयज यूनियन के प्रधान अनिल कुमार, आउट सोर्सिंग वर्करों के प्रतिनिधि रवी सिंह,, फायर ब्रिगेड यूनियन से संजीव कुमार,मनदीप सिंह, मैकेनिकल वर्कर यूनियन से राजन तथा चंडीगढ़ रिटायर्ड एंप्लॉयज मंच से गुरदेव सिंह आदि शामिल थे । यह मीटिंग 19 सितंबर को हुई मीटिंग मे लिए गए फैसलों को रिव्यू करने के संबंध मे थी।
आज की मीटिंग में जो फैसले लिए गए है उनमे डेली वेज वर्करो को भीं साल में 12 अतरिक्त छुट्टी मिलेगी, आउट सोर्सेड वर्करों को डीसी रेट्स का एरियर दलवाने के लिए ठेकेदारों को पत्र लिखा जाएगा,सभी आउट सोर्सीड वर्करों को 2019,का पेंडिंग डीसी रेट्स का एरियर एक महीने में दे दिया जाएगा। जिन कैटेगरीज का डीसी रेट्स नहीं बड़ा उनके ग्रेड पे डीसी ऑफिस को भेज दिए गए है जिनमे पम्प हाउस ऑपरेटर, हैवी ड्राइवर,इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजरआद, माननीय ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम ने नरदेश दिए कि सभी, आउट सोर्स्ड वर्करों को 15 कैजुअल लीव मिले यह सभी अधकारी निश्चित करेगे l
जीपी फंड की स्टेटमेंट मैन्युअली त्यार की जा रही है ता जो जो वर्करों को हराशमेंट न हो। रेगुलर मुलाजिमों को रवाइज्ड पे स्केल्स का बकाया 31मार्च तक दे दिया जाएगा। डेली वेज वर्करों को भी प्रशाशन की मंजूरी के बाद बड़े हुए पे स्केल के आधार पर 1.1.2016 से एरियर मिलेगा, सीवर्ज वर्करों को बड़ा हुआ तेल साबुन देने के संबंध मे जल्द फैसला लिया जाएगा। आउट सोर्स्ड तथा डेली वेज वर्करों को हर महीने की 10 तारीक तक वेतन देना निस्चित किया जाएगा। सरप्लस फायर विभाग के आउट सोर्सेड वर्करों को एडजस्ट किया जाएगा। जो ठेकेदार आउट सोर्स्ड वर्करों से पैसे ले रहे है दोशी पांए जाने पर उनके ठेके रद्द किए जाएंगे, रहते डेली वेज वर्करों को जल्द्र, रैगुलर किया जाएगा, टेक्नीशियन की हायर ग्रेड में प्लेसमेंट ऐक महीने मे कर दी जाएगी ता जो उनकी प्रमोशन का रास्ता साफ हो सके।
एमओएच के ड्राइवरों को अब गाड़ी रिपेयर का खर्च जेब से नही देना पड़ेगा तथा गाडियों की एवरेज बड़ाने पर भी विचार किया जाएगा। एम ओ एच के डेलीवेजर स्वीपरो तथा ,31.12.96 के बाद भरती हुए डेली वेज वर्करों को रहते भते दिलवाने के लिए 13.3.15 की पालिसी में बदलाव के लिए मजुदा पॉलिसी को प्रशाशन के पास भेज दिया है। गावों से नगर निगम में आए स्वीपरो को बेसिक प्लस डी ए लागू करने के संबंध मे नोटिफिकेशन मे अमेंडमेंट के लिए भी केस प्रशाशन को भेज दिए हैं तथा उनको मकान देने पर भी विचार किया जा रहा है। नगर निगम के सभी विंगो मे प्रोमोशन की खाली पड़ी पोस्टों को 31 मार्च तक भरा जाएगा, पेंशन केस का जल्द निपटारा किया जाएगा। मीटिंग के अन्त में कोआरडीनेशन कमेटी के साथ सबंधित सभी यूनियनों की लीडरशिप द्वारा माननीय ज्वाइंट कमिश्नर और बाकी सभी अधिकारीयों का धन्यवाद किया गया।
-

प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में वर्करों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आव्हान पर जीएमएसएच सैक्टर 16 में काम करते कर्मचारीयों की तरफ से प्रशाशन की वायदा खिलाफी के विरोध मे तथा समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हॉस्पिटल के बाहर पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
जहा यह बताना जरूरी है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारीयों की मांगो पर दिय अशुवशन को पूरा नहीं किया और ना ही मांगो के संबंध दिए गए भरोसे अनुसार मुलाजिम प्रतिनिधियों से बात की है। लीडरशिप ने कहा कि जब प्रशाशन के जुमेवार अधकारी भरोसा तोड़ते है तो कर्मचारीयों में रोष उत्पन होना सुभाविक है। जिसका एंप्लॉयज एंप्लॉयर संबंधों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।उन्होंने प्रशाशन से पुण्य अनुरोध किया कि बात चीत रही मुलाजिम मसले को हल किया जाए नही तो पुतला फूंक प्रदर्शन जारी रहेंगे।
प्रदर्शनकरीयो को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, ने मांग की आउट सोर्सेड वर्करों के लिए सिक्योर्ड पॉलिसी बनाई जाए तथा समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए, इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्द लागू किया जाए। डीसी रेट्स में रह रही विसंगतियों को दूर किया जाए। आउट सोर्सिंग वर्करों को सैलरी समय पर दी जाए, सर्विस प्रोवाइडरो द्वारा वर्करों का शोषण रोका जाए।
खाली पड़ी नर्सिंग ऑफिसर,टेक्नीशन, अटेंडेंट तथा क्लास फोर की सभी कैटेगरीज की पोस्टों को जल्द भरा जाए तथा एबोलिश हो चुकी पोस्टों को बहाल करवाया जाए। डेथ केस में वर्करों को जल्द नौकरी दी जाए। वर्करों को औरों के इलावा दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनीयन के प्रधान राजिंदर कुमार, महा सचिव जगमोहन सिंह, इलेक्ट्रीकल वर्कमैन यूनीयन के प्रधान किशोरी लाल चेयर मैन वरिंदर बिष्ट, सुखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, जज संधू आदि ने भी संबोधन किया।
-

धरने पर बैठे पुलिस के 6600 चयनित सिपाहियों से मिले OSD, किया ये ऐलान, देखें वीडियो
पंचकूला ( अजीत झा ): करीब 90 दिन से अपनी जोइनिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा पुलिस के चयनित 6600 कैंडिडेटस का धरना आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना समाप्त करवाया और आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर उनकी जॉइनिंग करवा दी जाएगी। इस घोषणा के बाद हरियाणा पुलिस के चयनित कैंडिडेट ने अपना धरना समाप्त कर लिया।
वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस के सिपाही पद के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी लेकिन उस भर्ती के बाद 6600 महिला पुरुष चयनित कैंडिडेट्स को जोइनिंग नहीं दी गई थी और करीब 3 महीने से पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल पर धरना दे रहे थे लेकिन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव धरना स्थल पर पहुंचे और धरना समाप्त करवाया।
मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस में चयनित कैंडीडेट्स की 15 दिन में जॉइनिंग करवा दी जाएगी। जवाहर यादव ने कहा कि उनकी सरकार के समय कोई भी भर्ती रद्द नहीं हुई बल्कि दो भर्तियों की जांच सरकार द्वारा खुद करवाई गई है । उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग हैं जिनका वह नाम नहीं लेना चाहते हैं उनके द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा की जाने वाली भर्तियों में अड़चन डाली जाती है और उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में चयनित कैंडीडेट्स की जॉइनिंग को रुकवाने का काम सरकार ने नहीं किया बल्कि विपक्ष द्वारा देरी करवाई गई है।
-

जालंधरः अड्डा टांडा चौक में SHO ने धरना खत्म करवाकर खुलवाया जाम, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः थाना नंबर 3 के एसएचओ और अड्डा टांडा चौक के प्रधान दीपक जोशी के विवाद को लेकर आज दुकानदारों ने रोड़ जाम करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक एसएचओ कमलजीत माफी नहीं मांग लेते वह धरना खत्म नहीं करेंगे। हालांकि इस दौरान मौके पर मामला खत्म करवाने को लेकर धरना स्थल पर 2 एएसआई भी गए, लेकिन दुकानदारों की मांग थी कि एसएचओ खुद मौके पर आए और एसोसिएशन के प्रधान से माफी मांगे।
जिसके बाद एसएचओ कमलजीत सिंह मौके पर गए और धरने को खत्म करवाया। इस दौरान टीम के साथ धरना स्थल पर गए एसएचओ ने एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी सहित कई लोगों को सरकारी गाड़ी में बिठाया और थाने लेकर चले गए। वीडियो में आप देख सकते है कि एसोसिशन के प्रधान दीपक जोशी को कैसे गाड़ी में बिठाकर एसएचओ लेकर गए और धरने को खत्म करवाया। वहीं एसोसिशन प्रधान दीपक जोशी पर थाना नंबर 3 के एसएचओ ने पर्चा दर्ज कर लिया है।
-

चंडीगढ़ः रोज गार्डन में 51 वें रोज फेस्टिवल में 831 तरह के लगाए गए फूल, देखें वीडियो
चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : हर साल नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाता हैं तो इसी कड़ी में इस बार भी निगम द्वारा 51 वें रोज फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, सांसद किरण खेर, नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा, चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता आदि ने रोज फेस्टिवल का जायजा लिया। 3 दिवसीय रोज फेस्टिवल में तरह तरह की प्रदर्शनी लगायी गयी हैं।
तो वही इस फेस्टिवल का लड़के और लड़कियों ने भी खूब लुफ्त उठाया। कलाकारों ने भी अपनी कलाकारी दिखाकर लोगों को अपनी और आकर्षित किया। ट्राईसिटी के लोगों के साथ-साथ फॉरैनेरस ने भी खूब लुफ्त उठाया। एनकाउंटर न्यूज़ के रिपोर्टर अजीत झा ने जब चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा की इस बार हमने रोज फेस्टिवल में बहुत कुछ नए करने की कोशिश की हैं सबसे पहले तो हमारे मालियों की सौगात हैं हमारे चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के लोगों के लिए।
इस रोज फेस्टिवल में 831 तरह-तरह के यहां फुल खिलाएं गए हैं। कमिश्नर मित्तरा ने कहा रोजg फेस्टिवल में पहली बार स्वक्ष रसोई एवं स्वक्ष बाजार एवं 3 दिन तक लाइट एंड साउंड का आयोजन किया हैं जिसमें आर्टिस्ट 17, 18, 19 की रोज शाम को अपनी परफॉरमेंस देंगे।
-

ड्यूटी दौरान होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों ने रखी ये मांग, देखें वीडियो
चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब में होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों ने अनुकम्पा के आधार पर सरकार से नौकरी की मांग की। आज यहां मोहाली प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, प्रेस सचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि हमारे पिता की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई । उन्होंने कहा कि पंजाब होमगार्ड में ड्यूटी के दौरान वर्ष 2007 के बाद से 2022 तक उनके परिवार के सदस्यों को पंजाब सरकार द्वारा अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई थी, लेकिन वर्ष 2007 से पहले परिवार के किसी भी सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी गई और न ही केवल एक मृतक परिवार को सहयोग के लिए पेंशन जैसी सुविधा दी गई।
उन्होंने कहा कि हमारे पिता ने आतंकवाद के समय में पूरी ईमानदारी और कर्मठता से अपने कर्तव्यों का पालन किया था और उनके बाद पंजाब सरकार द्वारा परिवार के सदस्यों को कोई लाभ या आर्थिक सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान सरकार के माननीय विधायक हैं। और हमने इस संबंध में मंत्रियों को एक मांग पत्र भी दिया है।
इसके अलावा हमने शीर्ष पुलिस अधिकारी (डीजीपी पंजाब (होमगार्ड)) को एक पत्र दिया है। नेताओं ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के ओएसडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन अभी तक न तो हमारी मांग मानी गई और न ही हमें मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिला. उनकी मांग थी कि अनुकंपा के आधार पर उन्हें नौकरी दी जाए और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 20 दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर बिक्की राम, दिलबाग सिंह आदि भी मौजूद रहे।
-

दर्दनाक हादसाः स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत
हरियाणाः हरियाणा के पलवल जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हरियाणा के पलवल में हसनपुर रोड पर हुआ। सुबह यहां सवारियों से भरे एक ऑटो को निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 3 लड़कियों सहित 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतक व घायल एक ही परिवार के हैं।

एक्सीडेंट के बाद दहशत में आ गए स्कूली बच्चे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। स्कूली बस हादसा चांट इलाके की मुख्य सड़क पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस में छात्र सवार थे, वे स्कूल जा रहे थे। वहीं ऑटो में कुछ सवारियां बैठी थीं। टक्कर स्कूली बस, ऑटो के बीच हुई है। सूचना के बाद बस में सुरक्षित बचे बच्चे भी दहशत में आ गए। सूचना के बाद सभी बच्चों के पैरेंट्स मौके पर, स्कूल और अस्पताल पहुंचे। जो बच्चे ठीक थी, उनके अभिभावक उन्हें वापस घर ले गए।

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे घर
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय चांदहट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार सुल्तापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मोरहपाल, 8 वर्षीय महक, 8 वर्षीय दीपाली, 8 वर्षीय मोनिका, 9 वर्षीय यशिका, 17 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय चारू, 35 वर्षीय राजकुमारी और उनका रिश्तेदार घर्रोट गांव निवासी 24 वर्षीय प्रमोद एक ऑटो में सवार थे। ये सभी एक शादी समारोह से ऑटो में सवार होकर अपने गांव सुल्तापुर लौट रहे थे।
-

बंदी सिखों दौरान झड़प का मामलाः पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो किए जारी
चंडीगढ़: मोहाली सीमा पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी किए। पुलिस ने लोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। अब तक कुल 40 फोटो जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से 8 की पहचान हो गई है। बता दें कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा काफी समय से सेक्टर-52-53 के चौक पर प्रदर्शन कर रहा है।
बीते 8 फरवरी को बातचीत के दौरान अचानक कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस का आरोप है कि हमलावर हथियार सहित काफी सामान भी लूट कर ले गए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शुरुआत में सात नेताओं समेत कुल आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी पर हत्या का प्रयास, लूट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 धाराएं लगाई हैं। मामले में गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, लोक अधिकार लहर, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदर जीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
