Blog

  • पत्नी को गैर की बाहों में देख पति ने उठाया खतरनाक कदम

    पत्नी को गैर की बाहों में देख पति ने उठाया खतरनाक कदम

    पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. महिला का अर्धनग्न शव उसके किराये के मकान से मिला है. मृतका का नाम कल्याणी है. घटना शहर के खजांची हाट थाना के प्रभात कॉलोनी की है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज, थाना प्रभारी अनिल कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई. घटनास्थल से पुलिस को एक नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि पति के रहते दूसरे से संबंध बनाने का यही नतीजा होता है.

    नीचे में नाम नीरज लिखा हुआ है. दरअसल नीरज मृतका कल्याणी के पति का भी नाम है. पुलिस को आशंका है कि पति ने ही किसी वजनदार चीज रोटी बनाने वाले तवे से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी है. मृतका का मोबाइल भी पति के पास ही है. सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि हत्या का शक पति पर ही है. उन्होंने कहा कि महिला कल्याणी का ससुराल बड़हरा कोठी थाना इलाके में पड़ता है. मृतका यहां पर रहकर किसी प्राइवेट एक्स-रे में काम करती थी।

    शनिवार की शाम को उसकी सहेली जो कि मृतका के साथ ही रहती थी, जब पहुंची तो महिला कल्याणी का शव घर में देखा. उसके बाद इसकी सूचना उसने पहले घर के मालिक को दी. गृहस्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला पिछले डेढ़ माह से उनके घर में किराये पर रहती थी. वह ऑफिस से आकर अपने घर में लेटा था तभी लड़की जो उसी कमरे में किराये पर रहती है ने उसे बताया कि कल्याणी की किसी ने हत्या कर दी है।
     
    पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले ही महिला के 4 साल के बेटे को उसके दादा अपने साथ घर लेकर चले गए थे. घटना के दिन महिला का पति नीरज भी यहां आया था. आशंका है कि उसी ने कल्याणी की हत्या कर दी और मोबाइल लेकर फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका का पति काफी दिनों से अपनी पत्नी से अलग रहता था।

  • पंजाब: आज से 3 दिन तक पनबस तथा PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल

    पंजाब: आज से 3 दिन तक पनबस तथा PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल

    चंडीगढ़। पनबस तथा पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर 14 अगस्त यानि आज से अगले तीन दिन के लिए पूरे पंजाब के सभी 27 डिपो के गेट पर बसों का चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश नेता जोध सिंह तथा सीनियर उपप्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि यूनियन की कुछ प्रमुख मांगें हैं। पिछले काफी समय से बार-बार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कुछ सरकारी नुमाइंदे चंडीगढ़ बुलाकर बात भी करते हैं, लेकिन सारी बातचीत बेनतीजा हो जाती है। काफी समय बीत जाने के बाद भी आज तक उनकी मांग को पंजाब सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। मांगों को लेकर पनबस तथा पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा 3 दिन के लिए पनबस के 18 डिपो और पी.आर.टी.सी. के 9 डिपो समेत पूरे पंजाब के 27 डिपो में बसों का चक्का जाम किया जाएगा। 15 अगस्त को लुधियाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा।

    यह है यूनियन की मांगें

    उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि पंजाब सरकार आऊट सोर्सिंग की आड़ में नए वर्करों की भर्ती करने जा रही है, जबकि सालों पुराने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर जो काम कर रहे हैं उनको रेगुलर नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में कम से कम 10 हजार नई बसें चलाई जाए। इस संबंध में पिछली सरकार के समय पर कुछ बसें चलाई गई थी जो बहुत ही कम है। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा सरकार द्वारा दी गई है लेकिन उसके मुकाबले बसों की संख्या बहुत ही कम है।

  • आज का राशिफल, 14 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 14 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपकी परेशानी बन सकता है। आपको कोई मनचाहे काम की प्राप्ति हो सकती है। आप पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोत लेकर आएगा। आपके मन में यदि कोई योजना आए, तो आपको उसे अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आप की कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि पहले आपने कभी किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने में कामयाब होंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके परोपकार कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान देंगे और उनकी बातों से सहमत होंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में बड़ों के सम्मान का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा जातक यदि किसी दूसरी नौकरी की ओर बढ़ रहे हैं, तो उन्हे अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर काफी सारी समस्याएं हल होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वह इधर-उधर की बातों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी सूझबूझ से किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें अत्यधिक लाभ आसानी से कमा पाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपके विचार और आपके द्वारा किए गए कार्यों के आपकी सराहना होगी। आपको दूसरों की मदद करके मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको जरूरी कामों की ओर पहले ध्यान देना होगा, नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र में शत्रु भी आपका  कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। जो लोग कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं, उन्हें कोई बड़ा काम मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज आपकी किसी नई संपत्ति की अभिलाषा पूरी होगी। आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप अपनी एनर्जी का भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अत्यधिक बोझ पड़ने  के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने लिए जय व कीर्ति अर्जित करने में सफल रहेगे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी अपने लोगों के प्रति निकटता और बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको अन्य स्रोतों से धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आपको किसी परिचय की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। आपको संतान के करियर में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांगनी पड़ सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जो लोग पैसों से जुड़े फैसले बिना सोचे समझे लेते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको घर से हर संभव मदद मिलने के कारण आपके काफी सारी समस्याएं आसानी से हल होंगी। आपको किसी से तुलना करने के चक्कर में अपने धन को भी व्यर्थ नहीं करना है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालेंगे। पिताजी को आप किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जा सकते हैं।

    धनु राशिफल। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। लोग आपको आपके काम से पहचानेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। भाई व बहनों से चल रहा विरोध बातचीत के जरिए समाप्त होगा और आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको  किसी रणनीति को बनाकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग पदोन्नति पा सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी लापरवाही के कारण कोई छोटा रोग बीमारी का रूप ले सकता है। आप अपने घर वालों के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके आर्थिक खर्चा को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके पास धन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होगा। मार्केटिंग का कार्य कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। भौतिक संसाधनों में आज वृद्धि होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, तो उसमें अपना बेहतर प्रदर्शन करके सफल होंगे। धन का निवेश करने के बारे में आपको बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप कहीं गलत निवेश कर सकते हैं, जो बाद में आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

    मीन राशिफल। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा, उन्हें कोई बेहतर नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपकी मदद करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे, जिससे आप कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग मुनाफे के चक्कर में किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको माताजी से किसी बात पर नहीं उलझना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

  • स्वां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत 

    स्वां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित। ज़िला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत अंतर्गत आते गांव लोअर वढेडा स्थित स्वां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भदसाली से चार दोस्त घर से जिम जाने के लिए निकले और रास्ते में पड़ते लोअर वढेडा के पास स्वां नदी में नहाने लगे लेकिन पानी गहरा होने के कारण दो युवक साहिल (16) व जतिन (17) डूबने लगे तो दो साथी युवकों ने नदी से बाहर आ कर किसी से सहायता की मांग करते रहे लेकिन कोई सहायता न मिलने पर वह युवक डूबने वाले यूवकों के घर वताने के लिए पहुंचे लेकिन तब उनके स्वजन मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक दोनों युवकों की जान जा चुकी थी।
     मृतक दोनों युवक गांव भदसाली के निवासी हैं । हरोली पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है । मौके पर पहुंचे एसडीएम हरोली ने बताया कि पुलिस सभी कारणों की जांच कर रही है फिलहाल युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • हर घर तिरंगा मिशन में बायोजेंटा लाइफ साइंस ने निभाई अहम भूमिका

    हर घर तिरंगा मिशन में बायोजेंटा लाइफ साइंस ने निभाई अहम भूमिका

    ऊना/ सुशील पंडित। हर घर तिरंगा मिशन के अंतर्गत कुछ कंपनियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं जिनमें एक नाम बायोजेंटा लाइफ साइंस का भी है। इस कंपनी के प्रबंधकों द्वारा वाथडी इंडस्ट्री एरिया क्षेत्र में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों सहित तिरंगा यात्रा राजीव गांधी सुविधा केंद्र तक निकाली गई और लोगों को हर घर तिरंगा मिशन का संदेश दिया। आज अपने कर्मचारियों सहित अधिकारी जब तिरंगे का जयघोष करते हुए वाथडी इंडस्ट्री एरिया में तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे तो दूसरी कंपनियों के कर्मचारी भी उनके साथ सहभागिता निभाने जुटे।

    15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके से पहले चल रही हर घर तिरंगा मुहिम को यह कंपनियां हर कर्मचारी और अधिकारी को यह संदेश भी दे रहे हैं और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं आपको बता दें बायोजेंटा लाइफ साइंस उद्योग इन मामलों में अग्रणी रहा है। इस मौके पर उद्योग में कार्यरत है सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हर घर तिरंगा मुहिम के तहत तिरंगे झंडे भी उपलब्ध करवाए गए।
    इस मौके पर बायोजेंटा लाइफ साइंस के मैनेजिंग डॉक्टर दीप नारायण एडमिन मैनेजर सुबोध सैनी, मनोज राणा, अभिषेक जैन, हरीश ,शशिकांत शर्मा मैनेजर क्यूसी, प्रोडक्शन मैनेजर हरीश व अन्य उद्योग में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेतेे हैंड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेतेे हैंड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

    फिरोजपुरः राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज थाना जीरा, फिरोजपुर में तैनात हुलदार करज सिंह (नंबर 1021/फिरोजपुर) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जीरा तहसील के ढांडियां गांव के हेड कांस्टेबल कारज सिंह को मिली शिकायत के आधार पर रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस आकर आरोप लगाया है कि उनके भाई के खिलाफ जीरा थाने में खनन का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर रहे उक्त हवलदार ने अपने भाई को गिरफ्तार नहीं करने के बदले में उससे 30,000 रुपये की मांग की है। लेकिन आरोपी के बीच सौदा 20,000 रुपये में तय हुआ।

    उक्त शिकायत में तथ्यों एवं सबूतों की पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर हलदार कारज सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकदाम कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः PNB BANK लूट का मामला, आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, जानें किस बैंक कर्मी ने रची थी साजिश

    पंजाबः PNB BANK लूट का मामला, आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, जानें किस बैंक कर्मी ने रची थी साजिश

    लुधियानाः पुलिस ने गत दिनों मुल्लापुर दाखा के गांव देतवाल में पंजाब नेशनल बैंक में लूट का मामला सुलझा लिया है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को काबू कर उनके पास से .12 बोर की डबल बैरल गन और .32 बोर का देसी पिस्टल बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि उनका सहयोग बैंक में ही काम करने वाला जूनियर क्लर्क कुलदीप सिंह कर रहा था।

    पुलिस के अनुसार यह लोग एक अन्य वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे कि तभी छापामारी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ थाना पीएयू में एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोपी उपेंद्र सिंह निवासी तलवाड़ा, इंद्रजीत सिंह निवासी गोंदपुर, लुधियाना, रवि सोता निवासी लक्ष्मीपुरी, सलेम टाबरी (लुधियाना) और कुलदीप सिंह निवासी तलवाड़ा (होशियारपुर) हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख और 39 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। बता दें कि पांच नकाबपोश लुटेरों ने 11 अगस्त को देतवाल में पीएनबी शाखा को लूटा था। 

    11 अगस्त वीरवार की शाम गांव देतवाल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पांच नकाबपोश लुटेरे घुसे थे। उन्होंने स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर 7.44 लाख रुपये कैश लूट लिया था। लुटेरे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बैंक शाखा पहुंचे थे। चार लुटेरे बैंक में दाखिल हुए जबकि पांचवां बाहर ही खड़ा रहा। अंदर घुसे चारों लुटेरों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। वे बैंक में खाता खुलवाने के बारे में पूछने लगे।

    जब उन्हें औपचारिकताएं बताईं जा रही थी तभी युवकों ने अपने हाथ में पकड़े बैग से पिस्टल, दात एवं बंदूक निकाल ली और बैंक के कैशियर पर तान दी। उन्होंने स्टाफ को एक जगह बुलाकर हाथ ऊपर करके खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने कैशियर के कैबिन में रखी 7.44 लाख रुपये की नकदी उठाकर बैग में डाल ली। फिर धमकी देते हुए फरार हो गए थे। बता दें कि एक आरोपी को पहले ही जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार करके आरोपी से 70 हजार रुपए बरामद किए थे। फरार चल रहे आरोपियों को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार करके मामले लूट की गुत्थी को सुलझा दिया है।

  • 130 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित नशा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    130 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित नशा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पिछले महीने अफगानिस्तान से पंजाब तक चल रहे ड्रग तस्करी सांठगांठ की मुख्य कड़ी का भंडाफोड़ करने के बाद मुख्य आरोपी पंकज वैद को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ​​ने बताया कि गिरफ्तार पंकज वैद के पास से 21.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपये है।

    बता दें कि दिल्ली पुलिस और केंद्र की जांच एजेंसियों ने मिलकर पिछले माह ही एक बड़े ड्रग्स सिडिंकेट का भंडाफोड़ किया था। हालांकि इस गैंग का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बतााय कि पिछले माह चार आरोपियों को पकड़कर 130 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई थी।

    इस गैंग का एक आरोपी तो NDPS एक्ट तहत पहले भी गिरफ्तार था। अधिकारियों ने बताया कि ये गैंग दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से सक्रिय था। विदेशों से ये हेराइन भारत में ट्रांसपोर्ट करवाते थे और फिर अलग-अलग राज्यों में गैर कानूनी तरीके से इनकी बिक्री होती थी।

  • पंजाबः कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, फिर मास्क पहनना हुआ जरूरी

    पंजाबः कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, फिर मास्क पहनना हुआ जरूरी

    चंडीगढ़ः देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान मान सरकार ने एक बार फिर से मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। एडवाइजरी जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लोगों को चाहिए कि कोरोना महामारी से बचाव और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहन कर जाएं। पंजाब सरकार ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों कॉलेजों, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की अपील की है। 

    इसके साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टैंन्सिंग की पालना की जाए। एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि सभी नागरिक जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज या फिर बूस्टर डोज लगवाए। बीमारी के लक्षण महसूस होने पर टेस्ट करवाने और कोरोना संबंधी नियमो की पालना करने की अपील की गई है। सरकार द्वारा सार्वजनिक तौर पर थूकने पर भी रोक लगा दी गई है।

  • पंजाबः अध्यापकों ने मान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया ये बड़ा ऐलान

    पंजाबः अध्यापकों ने मान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया ये बड़ा ऐलान

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत के 15 अगस्त को लुधियाना दौरे से पहले अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन पंजाब” ने कच्चे शिक्षकों को लेकर एक सरकार के खिलाफ ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में 15 अगस्त को 5500 अध्यापक मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने इस्तीफे सौंपेंगे। इस दौरान अध्यापकों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जहां 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, वहीं करीब 5500 अध्यापक उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

    अध्यापक यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से हम पंजाब के स्कूलों में कम वेतन पर पढ़ा रहे हैं, जबकि 36000 के वेतन की घोषणा काफी समय से सरकार की ओर से की जा चुकी है लेकिन हमें अभी तक यह वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हमें आम आदमी पार्टी की सरकार से उम्मीद थी लेकिन आप सरकार भी हमारे साथ बातचीत करने को तैयार नहीं है।

    इतने कम वेतन से हम नौकरी नहीं कर सकते, हम बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन हमारे परिवार को कौन चलाएंगा। अगर आम आदमी पार्टी हमारा वेतन नहीं बढ़ा सकती तो हम 15 अगस्त को सीएम भगवंत मान को तत्काल इस्तीफे देने की घोषणा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में करीब 13000 कच्चे अध्यापक हैं, हम लुधियाना जाएंगे, जहां से हम महान देश का तिरंगा झंडा फहराएंगे, हम अपनी मांगों के साथ उनका प्रदर्शन करेंगे।