पंजाबः कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, फिर मास्क पहनना हुआ जरूरी

चंडीगढ़ः देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान मान सरकार ने एक बार फिर से मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। एडवाइजरी जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लोगों को चाहिए कि कोरोना महामारी से बचाव और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहन कर जाएं। पंजाब सरकार ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों कॉलेजों, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की अपील की है। 

इसके साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टैंन्सिंग की पालना की जाए। एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि सभी नागरिक जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज या फिर बूस्टर डोज लगवाए। बीमारी के लक्षण महसूस होने पर टेस्ट करवाने और कोरोना संबंधी नियमो की पालना करने की अपील की गई है। सरकार द्वारा सार्वजनिक तौर पर थूकने पर भी रोक लगा दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *