
Blog
-

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बांटे मेधावियों को टेबलेटस
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां मंे मेधावी छात्र व छात्राओं को टेबलेटस वितरित किए। वर्ष 2021 के दौरान दसवीं व 12वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले सरकारी व निजी विद्यालयों के 139 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किए गए। इनमें 10वीं कक्षा मंे उत्तीर्ण 74 तथा 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण 65 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिसकी बदौलत आज घर के नजदीक ही क्षेत्र के लोगों को शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से विद्यार्थियों को न केवल निःशुल्क पुस्तकें व दोपहर के भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है, बल्कि परिवहन निगम की बसों में मुफ्त आवाजाही भी प्रदान की जा रही है।उन्होंने टेबलेट हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा अन्य बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत दी। इससे पूर्व उन्होंने डुमखर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के क्रिकेट खिलाड़ियों को 20 खेल किटें वितरित की।इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, मुच्छाली पंचायत के प्रधान विजय शर्मा, मिल्क फेड के निदेशक राजिन्द्र मलांगड़, हिम फेड के निदेशक चरणजीत शर्मा, जल शक्ति विभाग के एसडीओ हरभजन सिंह, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, बीडीओ बंगाणा रमेश कुमार, थानाकलां विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, प्रमुख समाजसेवी अभय पराशर सहित विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक व अभिभावकगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। -

आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर युवक ने 11 बार चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र नस्लीय हिंसा का शिकार हो गया है। इस हमले में उस पर चाकुओं से वार किया गया है। हमलावर ने छात्र पर चाकू से करीब 11 वार किए हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। 28 वर्षीय शुभम गर्ग मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी का छात्र है। फिलहाल वह अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर है। आगरा में रहने वाले उसके माता-पिता ने इसे ‘नस्लीय’ हमला करार देते हुए कहा कि वे पिछले सात दिनों से ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसे हासिल नहीं कर पाए हैं।
न्यूज एजेंसी के अनुसार शुभम ने आईआईटी मद्रास से अपनी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की और 1 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया चले गए. परिजनों के अनुसार शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं। वहीं एक 27 वर्षीय संदिग्ध को अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और उस पर ‘हत्या के प्रयास’ का आरोप लगाया गया है। शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शुभम के दोस्तों ने पुष्टि की कि न तो वे और न ही शुभम हमलावर को जानते थे। यह एक नस्लीय हमला प्रतीत होता है. हम भारत सरकार से मदद करने का अनुरोध करते हैं।
वहीं आगरा के जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि ‘शुभम के भाई का वीजा आवेदन प्रक्रिया में है। हम विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं। मैंने सिडनी में दूतावास के अधिकारियों से भी बात की है। वीजा जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम छह अक्टूबर को करीब 10 बजे के आसपास एटीएम से मकान का किराया देने के लिए 800 डॉलर निकालकर कमरे पर जा रहा था। तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। उसके जबड़े, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में 11 वार किए गए। इस हमले के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।’
-

फिर गरमाया SYL मुद्दा, 2 घंटे चली बैठक के बाद Haryana के CM का आया बड़ा बयान, जाने
चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अहम बैठक हुई। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। वहीं बैठक खत्म होने के बाद हरियाणा के सीएम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, यह बैठक बेनतीजा रही, दोनों राज्यों में सहमति नहीं बन सकी। वहीं हरियाणा सीएम अब इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पास जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, आज एसवाईएल के मुद्दे पर दोनों राज्यों की मुख्यमंत्री लेवल की मीटिंग हुई। जिसमें लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा मैंने एसवाईएल मुद्दे पर बहुत होम वर्क किया।
सीनियर पत्रकारों एवं जिन्होंने पंजाब का बंटवारा देखा उनसे सलाह ली। एसवाईएल की शुरआत उस समय हुई जब हरियाणा में देवीलाल की सरकार थी और पंजाब में अकाली दल की और हरियाणा के सर्वे की मंजूरी दे दी जाती है। उसके बाद साल दर साल कई उतार चढ़ाव देखने को मिले इस मसले पर। 2004 में कैप्टन सरकार ने पंजाब टर्मिनल एक्ट को मंजूरी दे दी। राज्यपाल ने उसे पास कर दिया लेकिन केंद्र की यूपीए की सरकार ने इस एक्ट को राष्ट्रपति के पास भेज दिया। पानी के मसले पर जो भी समझौते हुए है उसमें एक क्लोज है कि 25 साल बाद समझौतों को रिव्यू करेंगे लेकिन एसवाईएल में ऐसा कोई क्लोज नही डाला गया। सीएम मान ने कहा हमारे पास 12.24 MAF पानी है जबकि हरियाणा के पास 14.10 MAF पानी है। हरियाणा ने आज कहा कि नहर का निर्माण शुरू करो।
हमने कहा कि हमारे पास पानी नहीं है तो नहर का निर्माण कहा से शुरू करें। सीएम मान ने कहा कि पानी के मसले पर प्रधानमंत्री के पास चलते है, पीएम गंगा या अन्य किसी नदी से हरियाणा के लिए पानी का प्रबंध कर दें। हमारे पास पानी नहीं है हमारी हरियाणा के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा सतलुज एवं ब्यास अब दरिया नहीं रहे नदियां बन गए है। 1981 में हमारा जो समझौता हुआ उस समय हमारे पास 18.56 पानी था अब हमारे पास 12.63 MAF पानी है। 73 फीसदी पानी पंजाब धरती से निकाल रहा है। 27 फीसदी सिर्फ हम नहरी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीएम मान ने 1982 के इंवाइट की तस्वीर भी दिखाई, जिसमे लिखा था कि इंद्रा गांधी कपूरी आ रही है और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चांदी की कस्सी एवं तसला भेंट करेंगे जिससे वो एसवाईएल को लेकर टक लगाएंगी।
बीबीएमबी के मसले पर हमने कहा कि हमारा बिजली का मेंबर होता है उनका इरिगेशन का। हम क्यो सेंटर को इसका अधिकार दे रहे है वो इस बात से सहमत हुए। हांसी बुटाना पर भी हमने सहमति नहीं दी। सीएम मान ने कहा कि, हमने स्पष्ट कह दिया है कि हम नहर नहीं बना सकते जमीन डी-नोटिफाई भी कर दी है, कई लोगो को जमीन वापिस भी कर दी गई है। हमारे पास पानी नहीं है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के पास हम भी जाएंगे की हमारे पास पानी नहीं है। पानी की एसेसमेंट को लेकर कोई समझौता आज नहीं हुआ हमारा।
-

जालंधरः सिविल अस्पताल में फिर गरमाया मामला, महिला ने नर्स को जड़ा थप्पड़, हड़ताल पर गया स्टाफ
जालंधर/वरुणः सिविल अस्पताल में एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। दरअसल, अस्पताल में आए दिन स्टाफ पर लोगों द्वारा विवाद करने के मामले आ रहे है। वहीं अब देर रात भी स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का एक मामला सामने आया है। देर रात सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में महिला की डिलिवरी करवा रही एक नर्स को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। मामला गरमाता देख उक्त महिला मौके से फरार हो गई। स्टाफ नर्स कंवरदीप कौर ने बताया कि वह लेबर रूम में महिला की डिलिवरी करवा रही थी।
वहां पर एक महिला आ गई। महिला शायद जिस महिला की डिलिवरी करवा रही थी उसकी ही कोई रिश्तेदार थी। उन्होंने महिला को लेबर रूम से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन वह बार-बार मना करने के बाद मान नहीं रही थीं। अंत में वह गालियां निकालती हुई बाहर चली गईं। लेकिन जैसे ही स्टाफ नर्स कंवरदीप कौर डिलिवरी करवा बाहर आई तो उस महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। कंवरदीप को महिला के चंगुल से वहां पर मौजूद डॉक्टर अंकिता ने छुड़ाया। मारपीट के बाद महिला अस्पताल से फरार हो गई।
नर्सिंग स्टाफ यूनियन ने अपनी शिकायत अस्पताल प्रशासन के माध्यम से पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में भेज दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाली महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा। जबकि दूसरी तरफ हड़ताल पर गए स्टाफ का कहना है कि सिविल अस्पताल में स्टाफ पूरी तरह से असुरक्षित है। कोई भी अस्पताल में आकर उन्हें धमकाकर चला जाता है और कोई भी आकर स्टाफ को पीटकर भाग जाता है।
स्टाफ का कहना है कि जब तक हमला करने वाली महिला को नहीं पकड़ा जाता पर मामला दर्ज नहीं किया जाता वह काम नहीं करेंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि यहां पर ड्यूटी करने वाले स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करवाई जाए। सिविल अस्पताल में मारपीट के बाद विरोध में स्टाफ कामकाज छोड़ कर हड़ताल पर बैठ गया है। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि जिस महिला ने स्टाफ के साथ मारपीट की है वह लुधियाना की है। स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन को दोपहर तीन बजे तक समय दिया है। स्टाफ ने कहा कि तीन बजे कर महिला ना पकड़ी गई तो वह सारी सेवाएं ठप कर देंगे।
-

कपूरथलाः पंजाबी नौजवान की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
कपूरथला: अमेरिका गए एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक जिला कपूरथला के तहसील सुल्तानपुर लोधी ग्राम मेवा सिंह वाला का रहने वाला था। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक पेशे से ट्रक ड्राइवर था और उसकी उम्र करीब 30 साल थी। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कमाने के लिए 4-5 साल पहले अमेरिका गया था और कैलिफोर्निया में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ट्राली का टायर फटने से युवक की मौत हो गई वहीं गांव में इस खबर से मृतक के गांव में शोक की लहर है।
-

कोरोना के बाद अब बाबा ने की ये भविष्यवाणी, भारत में आ सकती है ये नई मुसीबत
बुल्गारिया: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवेत्ता बाबा वेंगा का भविष्यवाणियां हमेशा चर्चा में रहती हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी है। साल 2022 में अब तक बाबा वेंगा की 2 भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction 2022) सच हो चुकी हैं, जबकि उन्होंने इस साल के लिए कुल 6 भविष्यवाणियां की थी, जो आने वाले महीनों में सच साबित हो सकती हैं।
इस साल सच हो चुकी हैं बाबा वेंगा की ये 2 भविष्यवाणियां
साल 2022 के लिए बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने 6 भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से अब तक 2 सच साबित हो चुकी है, जिसके बाद लोगों को आशंका है कि आने वाले में समय में अन्य चार भविष्यवाणियां भी सच हो सकती हैं। बाबा वेंगा ने 2022 के लिए कुछ एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है. कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए थे, जबकि पाकिस्तान में भी बाढ़ से स्थिति काफी खराब हो गई थी और इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी थी। इसके अलावा बाबा वेंगा ने कुछ शहरों में पानी की कमी औ सूखे की भी भविष्यवाणी की थी. हाल के समय में पुर्तगाल को पानी की कमी की समस्या से जूझना पड़ा था, जबकि इटली में सूखे की समस्या सामने आई थी।
अब इन चार भविष्यवाणियों पर है लोगों की नजर
बाबा वेंगा (Baba Vanga) की साल 2022 में (Predictions for 2022) में कोरोना वायरस के बाद एक नए घातक वायरस आने की भविष्यवाणी की थी, जिसकी शुरुआत साइबेरिया से हो सकती है.इसके अलावा बाबा वेंगा ने एलियन हमले, टिड्डियों के आक्रमण से आकाल जैसी स्थिति और वर्चुअल रिएलटी में वृद्धि की भी भविष्यवाणी की थी।
बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2022 में भारत में आकाल जैसी स्थिति आने की भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2022 में दुनियाभर के देशों में तापमान में गिरावट आएगी और इससे टिड्डियों का हमला बढ़ेगा, जिसका गहरा असर भारत पर होगा और यहां फसलें बर्बाद होने से भुखमरी जैसी स्थिति हो सकती है।
-

पंजाबः सुंदर लड़कियों की प्रतियोगिता में NRI से शादी, पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
बठिंडा: जिलें में 23 अक्तूबर को लड़कियों की सौंदर्य प्रतियोगिता मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पोस्टर लगवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। स्वीट मिलन होटल बठिंडा में 23 अक्तूबर को होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए है। वहीं पुलिस ने इस पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
बता दें कि वायरल हो रहे इस पोस्टरों में विज्ञापन दिया गया था कि जीतने वाली लड़की को कनाडा के एक एनआरआई से शादी करने का मौका दिया जाएगा। इसमें खूबसूरत लड़कियों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें जीतने वाली लड़की को इनाम के तौर पर विदेश में सेटल पक्के आदमी के साथ शादी का ऑफर दिया जाएगा।
यह सौंदर्य प्रतियोगिता 23 अक्टूबर को स्वीट मिलन होटल बठिंडा में निर्धारित है, जो दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में जाति का भी उल्लेख किया गया है। इस प्रतियोगिता में केवल जनरल कैटेगरी की लड़कियां ही भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता जीतने वाली लड़की को कनाडा एनआरआई जनरल कैटेगरी के ही पक्के लड़के के साथ पक्के विवाह का ऑफर दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए सुंदर लड़कियों को ओपन आमंत्रित किया गया है और मैरिज ब्यूरो वालों को विशेष रूप से मना किया गया है कि वे उनसे संपर्क न करें।
-

ED की बड़े शराब कारोबारियों के 25 ठिकानों पर रेड, मचा हड़कंप
नई दिल्लीः राजधारी दिल्ली में सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति के तहत अंजाम दिए गए कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को फिर से छापेमारी की। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, धन शोधन संबंधी जांच के तहत ईडी के अधिकारियों ने राजधानी दिल्ली में कम से कम 25 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह सर्च ऑपरेशन दिल्ली के कई बड़े शराब कारोबारियों के आवास और अन्य ठिकानों पर चलाया गया। ईडी के इस सर्च अभियान से दिल्ली में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है।
घोटाले के आरोप लगने के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया था। अधिकारियों के मुताबिक, जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, वे शराब के व्यापार और वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं। ईडी इस मामले में अब तक कई स्थानों पर छापे मार चुकी है और उसने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को पिछले महीने गिरफ्तार किया था।
धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई उस एफआईआर से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी।
-

जालंधरः इंसानियत शर्मसार, महिला को नग्न अवस्था में M2 FOOD COURT के मालिक ने निकाला बाहर, वीडियो वायरल
जालंधर/वरुणः शहर में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एम-2 फूड कोर्ट के मालिक और कर्मचारियों द्वारा एक महिला को बिना कपड़े नगन अवस्था में घसीटकर रेस्टोरेंट के बाहर लाया जा रहा है। इस बात का पता पंजाब पुलिस को भी था, लेकिन पुलिस ने ना तो कार्यवाही की ओर ना ही महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बता दें कि महिला की दामागी हालत ठीक नहीं थी। वायरल हो रही ये तस्वीरें इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वही बात की जाए देश या राज्य सरकार की तो महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार बड़े-बड़े वादे और सुरक्षा देने की बात करती है लेकिन जो शहर के एम-2 फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में हुआ। उसे पूरी इंसानियत शर्मसार हो गई है।
महिला की नहीं थी दिमागी हालत ठीक
इस वीडियो को लेकर मालिक से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया और पुलिस को शिकायत व वीडियो देने की बात कही। वहीं मामले को लेकर वहां पास ही में रेड़ी लगाने वाले प्रवासी लोगों ने कहा कि जिस महिला को नग्न अवस्था में रेस्टोरेंट वालों ने बाहर निकाला उस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। महिला ने पहले कपड़े पहन रखे थे फिर वह रेस्टोरेंट के अंदर गई। जब उसे रेस्टोरेंट से बाहर निकाला तो वह महिला फ्लाईओवर की तरफ इसी अवस्था में ही चली गई।
थाना नंबर-1 के एसएचओ जतिंदर कुमार बोले, नहीं मिली घटना की कोई शिकायत
मामले को लेकर डिवीजन नंबर1 के एसएचओ जतिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा 11 अक्तूबर की यह घटना है। इस घटना का जब उन्हें पता चला तो उन्होंने दो लेडिस कांस्टेबल को वहां भेजा और उन कॉन्स्टेबल ने महिला को कपड़े पहना दिए थे। एसएचओ से जब रेस्टोरेंट मालिक द्वारा शिकायत और वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा उनके पास ना शिकायत आई है ना ही वीडियों रेस्टोरेंट की ओर से दिया गया।
आप विधायक रमन अरोड़ा ने रेस्टोरेंट मालिक पर दिए कानूनी कार्रवाई करने के आदेश
उधर, मामले को लेकर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस घटना की पूरी तरह से निंदा करते हैं और कहा कि जिन लोगों ने महिला के साथ ऐसा कृत्य किया है उस पर कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस घटना पर सावधानी बरतनी चाहिए थी और महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसलिए वे उन पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस अधिकारियों को रेस्टोरेंट्स मालिक पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बोल दिया गया है।
ह्यूमन राइट की चेयरमैन जसविंदर बोली, महिलाएं नहीं सुरक्षित
ह्यूमन राइट मानव अधिकार के चेयरमैन जसविंदर कौर ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिली है जिसमें एक महिला नग्न अवस्था में थी और उस महिला के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा महिलाएं आज के समय में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पुलिस विभाग पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते कहा कि बेशक पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल ने वहां जाकर महिला को कपड़े पहना दिए हो, लेकिन उस महिला की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं दिया गया। उसे सही स्थान पर क्यों नहीं बचाया गया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर रेस्टोरेंट मालिक पर कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।
-

हुड़दंगबाजों ने AAP पार्षद सहित 25 से 30 गाड़ियों के तोड़े शीशे, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
चंडीगढ़: सेक्टर-13 मनीमाजरा में रात को 25 से 30 गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना हुई है। हुड़दंगबाजों ने रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया। यह घटना मनीमाजरा के सुभाष नगर में हुई है। जैसे ही लोगों को घटना का पता चला तो वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की शिकायत दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना के एसएचओ जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
आरोपियों ने मनीमाजरा वार्ड नंबर-4 के आम आदमी पार्टी के पार्षद सुमन अमित शर्मा की गाड़ी के भी शीशे तोड़े हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। गाड़ियों के शीशे शुक्रवार अल सुबह 2 से 3 बजे के बीच तोड़े गए हैं। डीएसपी एसपीएस सोंधी भी रात को ही मौके पर पहुंचे। मनीमाजरा के सुभाष नगर के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। लोगों की मांग है कि तुरंत आरोपियों को पकड़ा जाए। वहीं पुलिस भी आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।