Home Breaking News कोहरे का कहर, ठंड से कांपा उत्तर भारत

कोहरे का कहर, ठंड से कांपा उत्तर भारत

0

नई दिल्ली :  दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भयंकर ठंड का कहर जारी है। ठंड और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। ज्यादातर राज्यों में इस वक्त भयानक सर्दी पड़ने के कारण लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक कैसा रहने वाला है उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों का मौसम। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालात ये हैं कि न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने सरकार द्वारा संचालित आश्रय घरों में शरण ली। कुछ क्षेत्रों में कोहरा है लेकिन आज धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों भी राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीते कई दिनों से लोग सुबह उठने के साथ ही घना कोहरा देख रहे हैं। मेरठ में सोमवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। कई क्षेत्रों में हल्की धूप निकलती तो है लेकिन सर्द हवाओं के कारण ये बअसर रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आने वाले दो दिनों में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी लेकिन उसके बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। राज्य में 22 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। ठंड और कोल्ड डे के कारण बिहार की हालत लगातार खराब हो रही है। राज्य के लगभग सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताहिक, हवा का रुख धीरे-धीरे बदल रहा है, 19 जनवरी के बाद से बिहारवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here