लुधियानाः
Blog
-

Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें CBI ने औपचारिक तौर पर किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने अदालत की इजाजत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को पूछताछ की इजाजत दे दी है। इससे पहले सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। सीबीआई ने रिमांड के लिए अरविंद केजरीवाल को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने पूछताछ के लिए अदालत से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगी।
इस पर अदालत ने मंजूरी दे दी। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अदालत कक्ष में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने की अनुमति दी और उनसे उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके पास मौजूद सामग्री को रिकॉर्ड पर रखने को कहा। कोर्ट की इजाजत के बाद CBI ने पहले कोर्ट रूम में ही अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की, फिर औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया। फिलहाल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट और आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए ये तैनाती की गई है।
-

Phone चलाने से रोकने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश से 15 वर्षीय एक नाबालिग द्वार आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना से एक दिन पहले किशोर को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए स्कूल छोड़ने को कहा गया था। पुलिस ने नदी के किनारे एक पेड़ से स्कूली छात्र का शव बरामद किया है। वहीं एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि किशोर स्कूल परिसर में फोन का इस्तेमाल कर रहा था, इसी वजह से उसे स्कूल छोड़ने को कहा गया। इसी घटना से आहत होकर लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार को लड़के का शव लोहित नदी के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला।
इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस स्टेशन में स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आत्महत्या के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच की मांग की है। स्कूल परिसर में फोन चलाने को लेकर शिक्षकों ने उनके पिता से स्कूल से नाम कटवाने को लेकर निर्देश दिया था। इसको लेकर माता पिता ने स्कूल प्रबंधक के साथ एक बैठक के दौरान अनुरोध भी किया कि बेटे का स्कूल में पढ़ाई जारी रखा जाए, इसके लिए वे अपने तरफ से माफी भी मांग रहे थे। -

इंसानियत शर्मसार! संपत्ति के खातिर भतीजे ने बुजुर्ग चाची को जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जम्मूः आजकल रिश्तों में लगातार दरार पड़ रही है। दरअसल, जमीनी के लिए अपने ही दुश्मन बन रहे हैं। जमीन की खातिर लोग जहां एक दूसरे को मार देते हैं वहीं बुजुर्गों को भी बुरी तरह पीटा जाता हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो जम्मू से सामने आया है, जहां जमीन की खातिर भतीजे ने अपनी चाची की जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जम्मू पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की।
इंसानियत शर्मसार! संपत्ति के खातिर भतीजे ने बुजुर्ग चाची को जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो#Shame #humanity #Nephew #beats #elderly #aunt #fiercely #property #accused #arrested #watch #video #encounternews #shameless #OmBirla pic.twitter.com/GtkG2pak2f
— Encounter News (@Encounter_India) June 26, 2024वायरल वीडियो में व्यक्ति की पहचान प्रभलीन सिंह के रूप में हुई है जो कि पुत्र तरलोक सिंह, निवासी लेन नंबर 7 डिगियाना, जम्मू का रहने वाला है। जो कि अन्य लोगों के साथ एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो मिलने के बाद आरएस पुरा थाना पुलिस ने तुरंत एफआईआर नंबर 130 अधीन आईपीसी की धारा 341/323/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी प्रभलीन सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। मामले की सक्रियता से जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध हैं। ऐसी घटनाओं से गंभीरता से निपटा जा रहा है।
-

Punjab: Film प्रमोशन के लिए Golden Temple में आने वाले कलाकारों को लेकर Jathedar Akal Takht Sahib ने दिए निर्देश, देखें वीडियो
अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस पर जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने दुनिया भर में रहने वाले सिख समुदाय को बधाई दी। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि दरबार साहिब में काफी संख्या में संगत माथा टेकने आती है, लेकिन बड़ी संख्या में संगत को दरबार साहिब की मर्यादा के बारे में पता नहीं है, इसलिए हमारी सभी संगत से अपील है कि दरबार साहिब के अंदर फोटो न ली जाए। श्री दरबार साहिब कोई फोटो केंद्र नहीं है।
उन्होंने कहा कि कई फिल्में रिलीज होती हैं और फिल्मों की रिलीज से पहले फिल्म की टीम दरबार साहिब में माथा टेकने आती है और उनके साथ वीडियोग्राफी भी की जाती है, कोई भी मत्था टेक सकता है और मन्नत मांग सकता है, लेकिन फिल्मों की प्रमोशन आब दरबार साहिब में नहीं होगा। न ही कोई फोटोग्राफी होगी।
शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब मीरी पीरी के अनूठे दर्शन का प्रतीक है, जिसका सिख जगत में बहुत सम्मान है। उन्होंने संगत से इस पवित्र दिन के अवसर पर बाणी पढ़ने की अपील की। श्री अकाल तख्त साहिब जहां सिख शक्ति का प्रतीक है, वहीं खालसाई जाहो जलाल को भी व्यक्त करता है।
-
Las Vegas में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 13 वर्षीय बच्ची सहित 5 की मौत
लास वेगासः अमेरिका के लास वेगास में एक व्यक्ति ने दो अपार्टमेंट परिसरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि घटना के बाद हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। 47 वर्षीय एरिक एडम्स ने गोलीबारी को अंजाम दिया। इस गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है, जिसमें 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
वहीं, करीब 20 वर्षीय दो महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने एडम्स की तलाश की। पुलिस को जानकारी मिली को एडम्स ईस्ट लेक मीड बुलेवार्ड में छिपा है। पुलिस ने एडम्स को घेर लिया, लेकिन पुलिस के हवाले करने की जगह खुद को गोली मार ली।
-

Punjab: जमीनी विवाद को लेकर डेरा प्रबंधकों और SGPC में हुई खूनी झड़प
लुधियानाः पुलिस जिला खन्ना के थाना दोराहा के गांव बिलासपुर में जमीन विवाद में एसजीपीसी और डेरा महंत प्रबंधकों के बीच खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान तलवारें व पत्थर चलाए गए। आरोप है कि एसजीपीसी की टीम पर पेट्रोल बमों से भी हमला किया गया। 20 एकड़ जमीन को लेकर डेरा सर्मथकों और एसजीपीसी में विवाद है। इसी का कब्जा लेने एसजीपीसी की टीम आई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। घायलों में एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव विजय सिंह समेत कई कर्मी शामिल हैं। घायलों को पायल के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घायलों का हाल जानने के लिए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सिविल अस्पताल पायल पहुंचे। उन्होंने डीएसपी पायल से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार दोराहा के बिलासपुर में 20 एकड़ से ज्यादा जमीन है। डेरा महंत प्रबंधक इसे अपनी जमीन बता रहे हैं और एसजीपीसी इसे गुरु घर की जमीन होने का दावा कर रही है। इसे लेकर हाई कोर्ट में केस भी चल रहा है। मंगलवार को एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव विजय सिंह अपनी टीम और कर्मचारियों समेत जमीन पर कब्जा लेने आए। उन्होंने ट्रैक्टर चलाना शुरू किया तो सामने से डेरा प्रबंधक और उनके समर्थक भी आ पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।
उधर, पायल के डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा। हमले में घायल हुए एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव विजय सिंह ने कहा कि जमीन गुरु घर की है। ऐसे में कब्जे की बात कैसे कही जा सकती है? वे अपनी जमीन में ट्रैक्टर चलाने आए थे। वहां पहले से तैयार कुछ लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया। उनके ऊपर पेट्रोल बम फेंके गए। एसजीपीसी के कई सेवादार घायल हुए हैं। कुछ को गंभीर चोटें भी लगी हैं। मुश्किल से उन लोगों की जान बची है। पुलिस मामले में कार्रवाई करे।
डेरे के सेवादार करणदीप ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी की तरफ से जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई। जमीन करीब दो सौ साल पहले राजशाही परिवार ने उनके बुजुर्गों को दान में दी थी। इसे लेकर काफी समय से हाई कोर्ट में केस चल रहा है। अदालत ने एसजीपीसी को कब्जा करने के आदेश जारी नहीं किए हैं। एसजीपीसी वाले हथियार और ट्रैक्टर लेकर जबरदस्ती जमीन में घुसे। विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। गांव बिलासपुर में एसजीपीसी सदस्यों और डेरा प्रबंधकों में हुई खूनी झड़प के बाद एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि हमलावरों ने पेट्रोल बम उठा रखे थे। एसजीपीसी कर्मियों को जिंदा जलाने की साजिश रची गई थी।
-

Punjab: बरसात को लेकर Yellow Alert जारी, 40 कि.मी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं, भारी बारिश की संभावना
मोहालीः पंजाब में 3 से 4 दिन के अंदर मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने 28 व 29 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और कई जिलों में भारी बारिश भी होगी। 30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब भी यह औसत से 4.4 डिग्री अधिक तापमान बना हुआ है।
अमृतसर व लुधियाना में लू का प्रकोप जारी रहा। 44.5 डिग्री तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है और वीरवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। मंगलवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना में 41.7, पटियाला में 39.7, पठानकोट में 41.4, बठिंडा में 42.8, गुरदासपुर में 43.5, समराला में 43.1 और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
-

बिजली न आने से लोग परेशान, की Jalandhar Road जाम, देखें वीडियो
बटालाः बटाला-जालंधर रोड पर स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर देर रात गौंसपुरा इलाके के लोगों ने बटाला-जालंधर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों को कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही पा रही है। बार-बार पावरकॉम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया।
वहीं, विरोध में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और देर रात बटाला-जालंधर रोड पर सड़क जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण मजबूर उन्हें धरना देना पड़ा है।
देर रात बिजली कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात जेई अजायब सिंह ने बताया कि गौंसपुरा क्षेत्र का ट्रांसफर खराब था और उसे सुबह ही बदल दिया था, लेकिन अब बिजली आपूर्ति फिर से बंद हो गई है और जबकि उनके पास कर्मचारियों की कमी है और कर्मचारियों को दूसरे कार्यालय से बुलाया जा रहा है और बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी जल्द ठीक किया जाए।
-

Jalandhar: Neela Mahal के युवक से अश्लील वीडियो कॉल के जरिए युवतियों ने ठगे 32 हजार, मामला दर्ज
जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से युवकों को जाल में फंसा उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे एठंने के कई बार मामले सामने आ चुके है। वहीं ताजा मामला नीला महल से सामने आया है। जहां पीड़ित राघव चोपड़ा को 2 महिलाओं ने अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पीड़ित का कहना हैकि पहले तो आरोपियों की उसने मांगें पूरी कर दी, लेकिन समय के साथ आरोपियों की मांगें बढ़ती गईं, जिन्हें पूरा करने में पीड़ित असमर्थ हो गया।
इस दौरान आरोपियों ने उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने अनुष्का अग्रवाल और सुरुचि पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर अनुष्का अग्रवाल की आईडी से कॉल आया और उसने मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं, उसने वीडियो कॉल पर उससे कपड़े उतारने को कहा और खुद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो बनाने के बाद लड़की ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजा और कहा कि अगर उसने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। यह सुनकर वह डर गया और उसने लड़की के खाते में 15 हजार रुपए जमा करा दिए। दो-तीन दिन बाद लड़की ने दोबारा कॉल कर पैसे मांगे, लेकिन जब उसने मना किया तो उसने धमकी दी। कुछ दिन बाद सुरुचि पांडे नाम की लड़की की आईडी से दोबारा कॉल आया और उससे पैसे मांगे गए। जब उसने भी मना कर दिया तो उसने उसके पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया।
इतना ही नहीं युवती ने धमकी दी कि अगर इस बार पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसने एक बार फिर 17,500 रुपए की नकदी आरोपी महिला के खाते में जमा करा दी। इसके बावजूद ब्लैकमेलिंग जारी रही। ऐसे में जब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है, आरोपियों के आईपी एड्रेस ट्रेस किए जा रहे हैं।