Blog

  • Truck की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

    Truck की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

    सीवान : सराय थाना क्षेत्र के सहलौर में सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटा की मौत हो गई है।  शनिवार को दोनों एक ही मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहलौर में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।मृतक गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के कोकिलहाता के रहने वाले प्रभुनाथ भगत के बेटे राजू कुमार वर्मा (34) और उनकी मां गीता देवी (60) है।

    दोनों शहर से सटे उखई गांव में एक गृह प्रवेश में पहुंचे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक की चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को भी पकड़ लिया जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • MBBS Student की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    MBBS Student की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। मंडी के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र की पहचान विजय उदयनिया(22) के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस के अनुसार मृतक छात्र राजस्थान के जयपुर का मूल निवासी है। पुलिस ने बताया विजय उदयनिया एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था। उन्होंने बताया कि जैसे ही अन्य छात्रों को घटना के बारे में पता चला वे तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में ले गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंडी सहायक पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

  • Jalandhar: इस इलाके में सरेआम चली किरपाणें, देखें CCTV

    Jalandhar: इस इलाके में सरेआम चली किरपाणें, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: सेंट्रल टाउन इलाके में सरेआम किरपाणें चलने का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सिख व्यक्ति कार के पास खड़ा है। इस दौरान अन्य सिख व्यक्ति आता है और पर तेजधार हथियार से हमला कर देता है। जिसके बाद दूसरा व्यक्ति जान बचाने के लिए कार के पीछे छिपकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान अन्य साथी उस पर हमला करने के लिए आ जाता है। जिसके बाद दो व्यक्तियों को इकट्ठा होता देख सिख व्यक्ति किरपाण निकालता है और जवाबी हमला करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ता है तो दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद हमलावार ने तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं बताया जा रहा है कि घटना सट्टेबाजी को लेकर हुई है। लेकिन सरेआम किरपाणें चलने के मामले में इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
  • जेल में 125 कैदी मिले HIV पॉजिटव, मचा हड़कंप

    जेल में 125 कैदी मिले HIV पॉजिटव, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में 125 कैदी HIV पॉजिटव पाए जाने से हड़कंप मच गया। तिहाड़ में करीब साढ़े 10 हजार कैदियों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई है। जिसमें से 125 कैदी HIV पॉजिटव ओर 200 कैदी सिफलिस की बीमारी से ग्रस्त हैं । दरअसल, दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंत्रगत तिहाड़, रोहिणी और मंडोली तीन जेलें आती हैं। यहीं पर यह संक्रमित कैदी पाए गए हैं। यह एचआईवी पॉजिटिव कैदी नए नहीं हैं, पहले से ये एड्स से ग्रसित हैं।

    इस जेल में तकरीबन 14,000 कैदी हैं। तिहाड़ जेल में समय-समय पर कैदियों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई जाती है। हालही में तिहाड़ जेल के नए डीजी सतीश गोलचा के चार्ज लेने के बाद मई और जून में साढ़े दस हजार कैदियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। इस कैदियों के एचआईवी टेस्ट किए गए, उनमें से 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव आए, इसमें गौर करने वाली बात ये है इन कैदियों को हाल में एड्स नही हुआ है बल्कि अलग-अलग समय और जब ये कैदी बाहर से जेल में आए, उस वक्त भी इनका मेडिकल टेस्ट कराया गया था और तब भी ये एचआईवी पॉजिटिव थे। इसके अलावा साढ़े दस हजार कैदियों में से 200 कैदियों को सिफलिस की बीमारी पाई गई।

  • Punjab: भीषण सड़क हादसे में ट्रक के उड़े पखच्चे, गाड़ी में फंसा शव

    Punjab: भीषण सड़क हादसे में ट्रक के उड़े पखच्चे, गाड़ी में फंसा शव

    होशियारपुरः दसूहा हाजीपुर मुख्य मार्ग पर बडला मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बजरी से भरे ट्रक की पेड़ से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर का शव बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया।

    हादसे में ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि ट्रक हाजीपुर से दसूहा की तरफ जा रहा था। इस दौरान बडला मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

    हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं जा रही था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • स्कूली बच्चों से भरी पिकअप Truck से टकराई, एक की मौत, 16 घायल

    स्कूली बच्चों से भरी पिकअप Truck से टकराई, एक की मौत, 16 घायल

    नई दिल्ली : बलिया के माल्देपुर के पास  स्कूली बच्चों से भरी पिकअप खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारण चालक सीट में फंस गया। पिकअप में सवार 16 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चालक को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जहां बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

    इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर और अन्य अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। फेफना क्षेत्र से बड़ी संख्या में पढ़ने के लिए बच्चे नागा जी पब्लिक स्कूल, माल्देपुर आते हैं।

    यह बच्चे प्रतिदिन निजी वाहन से स्कूल जाते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी फेफना तिराहे पर सभी इकट्ठा होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच खाली पिकअप तिराहे पर पहुंच गई। वाहन का इंतजार कर रहे 16 बच्चे इस पर सवार हो गए। पिकअप बलिया की ओर कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस पर सवार सभी 16 बच्चे और चालक घायल हो गए।

  • अग्निवीरों को लेकर सीएम का बड़ा एलान

    अग्निवीरों को लेकर सीएम का बड़ा एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अब अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज कारगिल दिवस के अवसर पर हमारी सरकार ने अग्निवीर जवानों को पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण देने का फैसला किया है। उन्होंने कारगिल शहीदों की याद में शौर्य स्मारक में एक टैंक स्थापित भी स्थापित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरवशाली दिन है।

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज के दिन ही हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विजय पाई थी। हमारे देश के सेना आंतकवाद फैलानें वालों को सबक सिखाती है। कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर मैं सभी शहीद जवानों के नमन करता हूं।

  • डायरेक्टर Farah Khan और Sajid Khan के घर छाई शोक की लहर

    डायरेक्टर Farah Khan और Sajid Khan के घर छाई शोक की लहर

    मुबंईः कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, फराह खान और साजिद खान की माता मेनका ईरानी का निधन हो गया। वहीं फराह खान के माता के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। जबकि रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, सुनीता कपूर, संजय कपूर और भूषण कुमार ने उनके घर पर पहुंच कर आखिरी बार श्रद्धांजलि दी।

    इसी बीच शाहरुख खान, जो फराह खान के खास दोस्त हैं। वह भी देर रात उनके घर अपनी फैमिली के साथ पहुंचे, जिसके वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेनका ईरानी का 26 जुलाई की रात निधन हुआ। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख खान, सुहाना खान, गौरी खान और मैनेजर पूजा डडलानी को फराह खान के घऱ से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया।

    वहीं फराह खान भी उनके साथ स्पॉट हुईं। बता दें कि पिता की मौत के बाद मां ने ही फराह और साजिद खान को अकेले पाला था। 12 जुलाई को ही फराह की मां मेनका का जन्मदिन था। फराह ने इसे धूमधाम से मनाया और भावुक पोस्ट भी लिखा था। पर क्या पता था कि चंद दिन बाद ही मां उनका साथ छोड़ जाएगी।

     

  • गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां

    गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां

    आसपास की दुकानों को करवाया गया खाली

    चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित भगवती क्रोकरी स्टोर के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं स्थानी लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पहले 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। आग भीषण लगी होने के कारण दमकल विभाग को 6 गाड़ियां ओर बुलानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक आग बुझाई नहीं जा सकी है। हालांकि आग भीषण होने के कारण आसपास की कुछ दुकानों को भी खाली करवा दिया गया है। गोदाम के पीछे स्थित एक अन्य फैक्टरी की दीवार तोड़कर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। भगवती क्रोकरी स्टोर में ग्राउंड फ्लोर पर डिस्प्ले स्टोर बनाया गया है जबकि पहले फ्लोर पर काफी बड़ा गोदाम है। आग सुबह पहले फ्लोर पर बने गोदाम में लगी। आग में लाखों का प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया है। अभी तक आग बुझ नहीं पाई है और गोदाम से निकल रहे धुएं के गुबार से आसमान भी काला दिख रहा है।  
  • मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाने मामला

    मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाने मामला

    बीकानेर : फैशन मॉडल की लाश एक घर में फंदे से लटकी मिली। उसके पास ही एक युवक बेहोश मिला है। मृतका की पहचान इशप्रीत कौर (26) पुत्री गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। इशप्रीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर है। घटना गत रात की है। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    पुलिस को मौके से एक पिस्टल भी मिली है। मॉडल युवती के पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बीछवाल थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना बीकाजी सर्किल से कानासर की ओर बने जयराज तंवर के मकान की है।  वह खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर के पास रहती थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जयराज ने उसकी हत्या की है।