Blog

  • Jalandhar: दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में तेजधार हथियार के बल पर हुई लूट, देखें Live

    Jalandhar: दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में तेजधार हथियार के बल पर हुई लूट, देखें Live

    जालंधर, ENS: कंपनी बाग चौंक के पास तेजधार हथियार के बल पर दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में लूट का मामला सामने आया है। जहां 2 लुटेरे दात के बल पर दुकानदार से नगदी लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नरेश ने बताया दो युवक दुकान पर आए थे। इस दौरान बाहर पर एक किरपाण हाथ में लेकर खड़ा था। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे दुकान से 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।

    बताया जा रहा है कि लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर आए थे। उस दौरान दुकान में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। पीड़ित नरेश के अनुसार एक व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके पास पिस्तौल मौजूद है, उसे पिस्तौल चलाने पर वह मजबूर ना करे। इस दौरान हाथ में तेजधार हथियार लिए दूसरे व्यक्ति ने तिजौरी से नगदी निकाल ली। हैरानी वाली बात यह है कि सबसे व्यस्त बाजार में दिन दहाड़े लूट की वारदात होना पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

  • इंडिया में होगी iPhone की नई Series की Manufacturing!

    इंडिया में होगी iPhone की नई Series की Manufacturing!

    Tech : MoneyControl की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक महत्वपूर्ण बदलाव लेन के लिए, कैलिफोर्निया स्थित Apple Inc एक ज़रूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। जिसमे Apple के नए मॉडल iPhone 16pro और iPhone 16pro Max का निर्माण भारत से शुरू होगा।

    बतया जा रहा है कि, इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ‘मेड इन इंडिया’ आईफोन अपनी वैश्विक रिलीज की तारीख पर खरीद के लिए उपलब्ध हों।

    परंपरागत रूप से, Apple का उत्पादन संचालन चीन में केंद्रित रहा है, जिसमें Foxconn, Pegatron और Wistron जैसे प्रमुख साझेदार अधिकांश असेंबली संभालते हैं। हालाँकि, यह नई रणनीति Apple के विनिर्माण प्रतिमान में बदलाव का संकेत देती है, जो उत्पादन क्षमताओं में विविधता लाने की व्यापक प्रवृत्ति को दर्शाती है। स्थानीय निर्माताओं के साथ एप्पल के सहयोग की बदौलत iPhone 16 Pro मॉडल संभावित रूप से भारत में असेंबल होने वाला पहला ‘Pro’ वेरिएंट बन सकता है।

    Foxconn, जो तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक महत्वपूर्ण उत्पादन सुविधा संचालित करती है, से इस पहल की अगुवाई करने की उम्मीद है। New Product Introduction (NPI) के रूप में जानी जाने वाली प्रक्रिया, iPhone 16pro मॉडल को प्रारंभिक डिजाइन से पूर्ण पैमाने पर उत्पादन तक मार्गदर्शन करेगी। एक बार जब मॉडल आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएंगे, तो फॉक्सकॉन की सुविधा अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर देगी।

    भारत में अपने विनिर्माण पदचिह्न का विस्तार करने के लिए Apple के प्रयास 2017 में पहली पीढ़ी के iPhone SE के साथ शुरू हुए। तब से, कंपनी ने स्थानीय उत्पादन में उत्तरोत्तर वृद्धि की है, iPhone 13 और iPhone 14 जैसे मॉडल भारत में असेंबल किए जा रहे हैं, हालांकि कई महीनों के बाद उनकी प्रारंभिक रिलीज, iPhone 15 और iPhone 15 Plus ने लॉन्च से ही भारत में निर्मित होने के कारण एक उल्लेखनीय बदलाव को चिह्नित किया।

    यदि नवीनतम रिपोर्ट सच होती है, तो iPhone 16 Pro मॉडल Apple के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो सकता है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब कंपनी चीन के बाहर अपने प्रीमियम ‘Pro’ मॉडल का उत्पादन शुरू करेगी। यह कदम अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और बदलते भू-राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य को अपनाने के लिए Apple की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

  • बड़ा हादसाः खाई में कार गिरने से 5 बच्चों सहित 8 की मौत

    बड़ा हादसाः खाई में कार गिरने से 5 बच्चों सहित 8 की मौत

    कोकरनागः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में रोड दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां खाई में कार गिरने से 5 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 5 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण संख्या जेके03एच 9017 नाम का एक वाहन सूमो अपना नियंत्रण खो बैठा और डकसुम के पास सड़क से नीचे लुढ़क गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों को कोकरनाग के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कोकरनाग के SDM सुहेल अहमद के मुताबिक, एक्सीडेंट दक्षिण कश्मीर के डक्सुम के पास प्राइवेट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। लारनू के तहसीलदार सैयद मुइज़ कादरी ने कहा कि एक टीम को मौके पर भेजा गया है। “पुष्टि के बाद विवरण साझा किया जाएगा।

  • सावन के महीने में इन चीज़ो का ना करे सेवन, जाने वजह

    सावन के महीने में इन चीज़ो का ना करे सेवन, जाने वजह

    HEALTH TIPS: सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू रीति-रिवाज में इस महीने का धार्मिक महत्व है। खासकर भगवान शिव के भक्तों के लिए यह महीना बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में लोगों को प्याज और लहसुन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इन सब से परहेज करने के अलावा यह भी कहते हैं कि सावन में साग, दही और कड़ी से भी परहेज करना चाहिए।

    सावन में आप पनीर, दूध और सब्जियां क्यों नहीं खा सकते हैं। माना जाता है कि सात्विक भोजन करने से पवित्रता और आध्यात्मिकता बढ़ती है। सात्विक भोजन ताज़ा और हल्का होता है। कढ़ी और साग बेशक पौष्टिक होते हैं, लेकिन बनाने की विधि के कारण इनमें सात्विक सिद्धांतों का पालन नहीं होता है।

    इसके अलावा, कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रकृति और प्राकृतिक चीजें बहुत पसंद हैं। तभी उन्हें भांग की पत्तियों से लेकर बेलपत्र तक सब कुछ अर्पित किया जाता है। दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि भगवान शिव की पूजा में जो हम इस्तेमाल करते हैं उसे खाना सही नहीं है। ऐसे में सावन में साग, दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • Punjab: E-Rickshaw और Car में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: E-Rickshaw और Car में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के संतपुरा रोड़ पर ओवरब्रिज के समीप स्टेशन की तरफ आ रहे ई-रिक्शा की तेज रफ्तार से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सवार सहित 4लोग घायल हो गए।

    घायलों की पहचान अंजलि, ठाकुर, वीरू, रामानंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि सभी सरहिंद नहर शिवबाड़ी मन्दिर के समीप रहने वाले है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद संस्था के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौत

    करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौत

    मानसा : जिले में करंट लगने से बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिजली के पोल पर करंट से एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान गुरमन सिंह के तौर पर हुई है। मानसा शहर के डेरा बाबा भाई गुरदास के नजदीक एक परिवार का 7 साल का बच्चा खेलते समय बिजली के पोल की नंगी तारों से लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

    मृतक बच्चा परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार द्वारा विभाग की लापरवाही के चलती जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने परिवार की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8 साल के बाद बच्चे का जन्म हुआ था।

    परिवार के सदस्यों दारा सिंह, सुरपरीत कौर, रणवीर सिंह ने बताया कि बिजली के पोलों की तारे नंगी है। जिसकी विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन इसकी और किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। जिसके चलते गुरमन सिंह की करंट लगने के कारण मौत हो गई है।

  • Punjab: जल्द Sukhvilas Resort पर हो सकती है कार्रवाई, एक्शन में आए CM Mann, देखें वीडियो

    Punjab: जल्द Sukhvilas Resort पर हो सकती है कार्रवाई, एक्शन में आए CM Mann, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डोडा गांव में नवनिर्मित मालवा नहर का उद्धघाटन करने पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। वहीं सीएम मान ने कहा कि 1947 के बाद उनकी सरकार नई नहर बनाने जा रही है, जिसका आज उद्धघाटन किया गया। इस दौरान सीएम मान ने बादल परिवार पर जमकर निशाने साधे। वहीं सीएम मान ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सुखविलास रिसोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से कहा कि वह आने वाले दिनों में सुखविलास रिसोर्ट को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं और लोगों को खुशखबरी देने जा रहे हैं। वहीं बादल परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि बादलों ने 25 साल तक पंजाब पर राज किया है, लेकिन अब वे लोगों से मिलने से क्यों डरते हैं? उन्होंने कहा कि लंबी में बादल परिवार ने अपने घर की दीवारें इतनी ऊंची क्यों कर लीं, अब उन्हें किस बात का डर लग रहा है?

    भगवंत मान ने कहा कि गांव लंबी के बादल के घर में इटली से मार्बल मंगवाकर लगाया गया, जो हमारे खून-पसीने से ही आया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे पैसे से बना है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मैंने चंडीगढ़ से सुखविलास रिसोर्ट के दस्तावेज निकाल लिए हैं और आने वाले दिनों में आपको खुशखबरी देने वाला हूं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भी सीएम भगवंत मान ने दावा किया था कि सुख विलास रिसोर्ट में एक रात का किराया 4 से 5 लाख के बीच है और हर कमरे के पीछे एक पूल है।

    दरअसल, इसका नाम सुख विलास नहीं बल्कि मेट्रो इको ग्रीन रिजॉर्ट है। इसके नाम पर ही मोहाली जिले में पालनपुर गांव का नाम रखा गया है। इसकी शुरुआत मेट्रो इको ग्रीन रिज़ॉर्ट के रूप में हुई थी जब 1985-86 में बादल परिवार ने पालनपुर गांव में 86 कनाल और 16 मरले ज़मीन खरीदी थी। यह जंगलात इलाका है और यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। कहा जा रहा है कि इसके बाद बादल इको टूरिज्म पॉलिसी लाए और इसमें संशोधन किया ताकि यहां होटल बनाया जा सके।

    इसके साथ ही अपने फायदे के लिए कई अन्य संशोधन भी किए गए। पहले यहां बादल परिवार का पोल्ट्री फार्म था, जिसे होटल में तब्दील कर दिया गया। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने सुख विलास रिसोर्ट के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों को चुनौती दी थी और कहा था कि वह साबित करें कि मेट्रो एको ग्रीन्स ने 8 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है और 108 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने का सवाल तो दूर की बात है।

  • सुबह सुबह Jalandhar छाए बादल, पंजाब में बारिश के आसार

    सुबह सुबह Jalandhar छाए बादल, पंजाब में बारिश के आसार

    जालंधर, ENS: पंजाब में मौसम के मिजाज बार फिर बदल गया है। बीते दिन अधिकतर जिलों में मौसम साफ ही रहा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन आज सुबह 9 बजे जालंधर में आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं चलने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज भी मौसम साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के बाद से एक बार फिर मौसम ठंडा हो जाएगा। वहीं लोग भी उमस भरी गर्मी से राहत लेंगे।

    जबकि IMD द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से बादल छाए हैं। दिन में मध्यम बारिश होने की चेतावनी है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए वीकेंड जबरदस्त होने वाला है। आज दिल्ली में मैक्सिमम टेंपरेचर 35 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। बीते दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। गोवा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।

     

     

  • Punjab : लोकसभा मैंबर के पिता तरसेम सिंह को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab : लोकसभा मैंबर के पिता तरसेम सिंह को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    लुधियाना : साहनेवाल गुरुद्वारा रेरू साहिब में फरीदकोट से लोकसभा सदस्य सरबजीत सिंह खालसा और लोकसभा सदस्य सिंह के पिता तरसेम सिंह को सम्मानित किया गया। सरबजीत सिंह खालसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे पंजाब में संपर्क लहर चलाई जा रही है। संता सिंह उम्मैदपुरी ने उन्हें आमंत्रित किया था।

    सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में बोलने की इज़ाजत नहीं मिली। उन्होंने बंदी सिंघा और अमृतपाल सिंह के बारे में बोलना था। सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि वे पंथ समर्थकों के साथ मिलकर एसजीपीसी चुनाव में हिस्सा लेंगे। खालसा ने कहा कि सरकार को अमृतपाल की जीत झाड़ू की सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रही। जिसे सरकार पचा नहीं पा रही है।

    उन्होंने कहा कि अमृतपाल ने नौजवानों को नशों को दूर करने के लिए मुहिम चलाई गई थी।जो कि सरकार को बर्दाश नही हुआ। अमृतपाल के पास से न तो कोई हथियार मिला और न ही किसी देश से कोई संबंध का मिले। सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि आने वाले आम चुनाव में अमृतपाल मंत्री के पिता के साथ बात करके चुनाव लड़े जाएंगे।

  • Jalandhar: 3 दिन से लापता बेटे को लेकर शिवसेना नेता विनय कपूर पर लगे धमकी देने के आरोप, देखें Live

    Jalandhar: 3 दिन से लापता बेटे को लेकर शिवसेना नेता विनय कपूर पर लगे धमकी देने के आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल थाने में शिकायत देने आए परिवार ने शिवसेना नेता विनय कपूर पर धमकी देने के आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि धमकी के डर से उनका बेटा पिछले 3 दिन से लापता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दशमेश नगर में रहने वाले शिवसेना नेता विनय कपूर बेटे को लगातार धमकियां दे रहा था।

    परिवार ने बताया कि मुकेश नामक बेटा कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है और उसकी सर्जरी भी हो चुकी है। पीड़ित परिवार ने कहा कि बेटा शुगर का मरीज भी है। दपंति ने लोन ले रखा है और वह खुद लोन उतार रहे है। लेकिन इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़ित परिवार ने कहाकि 2 साल से बहू बेटे के साथ रह रही थी, लेकिन बीमारी से ग्रस्त होने के बाद अब उसका बेटे के साथ विवाद होने लगा।

    जिसके बाद बहू ने दोनों में समझौता करने के लिए शिवसेना नेता विनय कपूर को बुलाया था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि बेटे की बात सुने बिना शिवसेना नेता पत्नी का पक्ष लेने लगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके बेटे ने कहा कि दंपति का मसला है और वह मिलकर सुलझा लेंगे। परिवार ने आरोप लगाए हैकि इस बात के बाद शिवसेना नेता बेटे को जान से मारने की धमकियां देने लगा। वहीं अब पीड़ित परिवार थाने में पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है और बेटे को ढूंढने की अपील कर रहा है।

    पीड़ित ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसकी पत्नी ज्योति के साथ शिवसेना नेता विनय कपूर ने ही शादी करवाई थी। लेकिन अब पत्नी से विवाद होने के बाद सुसराल पक्ष और शिवसेना नेता धमकियां दे रहा है। वीडियो में पीड़ित मुकेश ने कहा कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो उसके जिम्मेदार पत्नी ज्योति, मां रेशम कौर, भाभी साक्षी, छोटी बहन सुनैना, भाई विक्की और शिवसेना नेता विनय कपूर होंगे। पीड़ित ने कहा कि प्रधान शिवसेना नेता उनके घर पर बैठकर परिवार को भी परेशान कर रहा है।

    दूसरी ओर अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद शिवसेना नेता विनय कपूर मीडिया के सामने आए। इस दौरान विनय ने बताया कि मुकेश को 15 सालों से जानता था और शिवसेना का मेंबर भी रह चुका है। विनय ने आरोप लगाए है कि इस शादी से पहले मुकेश की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी, जिससे बिना तालाक लिए छोड़ दिया था। जिसके बाद अब 2 साल पहले मुकेश ने ज्योति से शादी की। विनय का आरोप है कि मुकेश लड़कियों को जाल में फंसाकर उनसे पैसे ठगता है। विनय ने आरोप लगाए हैकि अब उसने ज्योति ने नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए थे।

    वहीं इलाके के लोगों से भी कुछ पैसे उधार लिए थे। आरोप है कि अब पैसे लौटाने की बात आई तो मुकेश अपनी पत्नी ज्योति से मारपीट करने लगा। जिसके बाद उसे बुलाकर समझौता करने के लिए कहा। विनय ने आरोप लगाए है कि मुकेश ने पत्नी को भी घर से जाने की धमकी दी थी। विनय ने कहा कि किश्तों में फैसला हुआ जिसमें माता, जीजा सहित कई लोग माने थे। विनय ने कहा कि वह मुकेश के घर नहीं गया था बल्कि दोनों पार्टी उसके दफ्तर में आई थी। विनय ने कहा कि दोनों में राजीनामें का उसके और मुकेश की माता के पास लिखित सबूत है।